Blog

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हल्का जंडियाला से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव तनेल में खून के रिश्ते तार-तार हो गए। दरअसल, नौजवान बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति फौज में था और उसकी 5 साल पहले मौत हो चुकी थी। फौजी की मौत के बाद मिले मुआवजे और पैसों को लेकर घर में झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि बेटे का फूफड़ लगातार उसे मां के खिलाफ भड़का रहा था, जिससे घर में तनाव बढ़ता गया।

    परिवार के सदस्यानुसार मां को फिर घर लाया गया था, लेकिन अगले ही दिन दोपहर करीब 3 बजे बेटे करमवीर ने मां का चून्नी से गला घोंटकर दिया। इसके बाद उसने सिर पर भी वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। मृतका के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यह सब कुछ पैसों की लालच के कारण हुआ। उनका कहना है कि फौजी की मृत्यु के बाद मिली लाखों रुपये को लेकर घर में तनाव था और बेटे को गलत रास्ते पर डाल दिया गया। परिवार ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    दूसरी ओर, जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे मीडिया के सवालों से कन्नी काटते नजर आए। पुलिस ने कहा कि इस मामले के बारे में विस्तार से जानकारी तभी दी जाएगी जब उच्च अधिकारी चाहेंगे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच जारी है। परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है और पूरे मामले में सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।

     

     

  • Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला इलाके में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को सब इंस्पेक्टर हरमिंदर कौर टीम के साथ गश्त पर तैनात थे। इस दौरान वह थाना अजनाला से नंगल पंजा की ओर जा रहे थे। रास्ते में 2 युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुधा सिंह पुत्र बील सिंह निवासी भिंडी शाह और गुरजीत सिंह पुत्र सच्चा सिंह निवासी ठटाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला नंबर 125 तारीख 29-04-2026 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि दोनों मुख्य आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहीं सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। हालाांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह नशा कहां से आया था और कहां पहुंचाना था।

    इसलिए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग करेगी ताकि उनसे और गहराई से पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि रिमांंड के दौरान इस मामले के बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी, ताकि नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी नशा तस्करी मामले में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: महिला के साथ 6 नौजवानों ने किया Gangrape, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar News: महिला के साथ 6 नौजवानों ने किया Gangrape, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां 6 नौजवानों द्वारा महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने महिला की पहले पिटाई कर उसकी वीडियो बनाई। जिसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के परिवार ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं काल्पनिक नाम खुशी के रूप में हुई है।

    पीड़ित परिवार का कहना हैकि महिला को पठानकोट चौक के पास स्थित मच्छी मार्केट से 6 नौजवान धोगड़ी लेकर चले गए। जहां नौजवानों द्वारा महिला के साथ पहले धोगड़ी में कुएं के पास मारपीट गई। जिसके बाद नौजवानों द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया गया।

    महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कमिशनरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई और पुलिस द्वारा मामले को लेकर अस्पताल में चौकसी बढ़ा दी गई। जांच अधिकारी ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: ISI की जासूसी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, किराए पर ली थी दुकान, मिले थे पैसे, देखें Live

    Jalandhar News: ISI की जासूसी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, किराए पर ली थी दुकान, मिले थे पैसे, देखें Live

    जालंधर, ENS: केन्द्रीय एजेंसियों और कपूरथला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देश विरोधी जासूसी और भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ साझा करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपियों को जेल से प्रॉड्क्शन वारंट पर पुलिस लेकर आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 सिम बेस्ड CCTV, 4 स्मार्ट मोबाइल फोन और 1 वाईफाई मट बरामद किया गया। फोन से पाकिस्तान नंबर बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि आरोपियों घटना को अंजाम देने के लिए दुकान किराये पर ली थी। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाक एजेंसी को जानकारी भेज रहे थे और आरोपियों के तार जेल में बैठे कैदियों से जुड़े है।

    जांच में सामने आया है कि कपूरथला शहर में आर्मी कैंट के पास एक सेंटर के पास चल रहे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजी जा रही है, तुरंत कार्यवाही करते हुए कपूरथला पुलिस और केंद्रीय एजेंसी के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोनों गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय सोना पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जिला फिरोजपुर और 29 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र निर्मल सिंह निवासी जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने 2 कैमरे इंस्टाल किए थे।

    तलाशी के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी सोना ने एक महीने पहले संदीप सिंह उर्फ सोनू के कहने पर मॉडल टाउन कपूरथला में अपनी पत्नी रमनदीप कौर के नाम पर एक दुकान किराए पर ली थी, जहां दोनों आरोपी मिलकर अपनी दुकान के पास खंभों पर सिम बेस्ड सीसीटीवी कैमरा लगाकर भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी लेकर पाकिस्तान भेज रहे थे। दौरान पूछताछ में आरोपी सोना ने स्वीकार किया कि उक्त कैमरे की लाइव फुटेज और इसकी कुल पहुंच दोनों आरोपी के मोबाइल के साथ-साथ पाकिस्तान के एजेंट (जिसका नाम फौजी है) के पास भी थी। कपूरथला और भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजने के लिए पाकिस्तान से फौजी एजेंट ने कुल 35,000/- रुपये इन दोनों आरोपियों को किसी अज्ञात व्यक्ति से नकद प्रदान किए थे।

    इसके अलावा आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोनू ने सीमा पार से एजेंट फौजी द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई सामग्री को लेने के लिए 50,000/- रुपये भी दिए थे। दोनों आरोपी इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे एजेंट फौजी से लगातार बातचीत भी करते थे। तलाशी के दौरान आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तान के एजेंट फौजी से उनका संपर्क केंद्रीय जेल बरनाला में बंद आरोपी के माध्यम से कराया गया था, जिसे इस मामले में प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है। यह कैमरा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ संपर्क कर देश की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। आरोपियों को मान्य अदालत में पेश करके 4 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • Straight Of Hormuz को ट्रंप ने बताया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी

    Straight Of Hormuz को ट्रंप ने बताया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिकी और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकार है जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रंप एक ओर ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत पर जोर दे रहे हैं। दूसरी ओर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पोस्ट कर उसे स्ट्रेट ऑफ ट्रंप बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तूफान आने वाला है जो आने वाला है उसे कोई नहीं रोक सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए 30 अप्रैल का दिन जरुरी होने वाला है। व्हाइट हाउस में आज ट्रंप अमेरिकी सेंट्रल कमांड के साथ उस फॉर्मूले पर मंथन करेंगे जो ईरान जंग को चैप्टर को क्लोज कर सकता है।

    सेंटकॉम ने बनाया हमले का प्लान

    सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर छोटे और घातक हमले का प्लान तैयार कर लिया है। उसे ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है। इस प्लान में ईरान की बची-कुची सैन्य ताकत को खत्म करना है। इस्फहान से संवर्धित यूरेनियम निकालना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह से कब्जा कर आवाजाही सामान्य करना शामिल है। हालांकि ट्रंप का दावा है कि उनकी ईरान से सीधी फोन पर बातचीत हो रही है लेकिन परमाणु हथियार न बनाने की शर्त पर वो अब भी अडिग है। ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। सीजफायर के बाद लेबनान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ता दिख रहा है। हिज्बुल्लाह और इजरायली फोर्स के बीच हमले पहले ही शुरु हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज को स्ट्रेट ऑफ ट्रंप करार देते हुए वहां 100% अचूक नाकाबंद का दावा किया है। अमेरिकी नौसेना ने वहां 2 वॉरशिप्स, 25 युद्धपोत और 200 से ज्यादा तैनात किए हैं। इन्होंने अब तक 42 जहाजों को रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ईरान की वायु सेना, नौसेना और रडार तंत्र का 80% हिस्सा तबाह कर दिया है। इसी बीच खबर है कि 10 महीने से तैनात अमेरिकी युद्धपोत USS Gerald R. Ford’ मरम्मत के लिए वापस लौट सकता है, जिससे खाड़ी में अमेरिकी सैन्य शक्ति पर असर पड़ेगा।

    ईरान ने भी दी चेतावनी

    अमेरिका लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहा है। ईरान है कि मान्यता नहीं इस्लामाबाद की टेबल पर मुनीर शहबाज की जोड़ी ने न जाने ऐसी क्या दगाबाजी कर दी कि न तो ईरान इस्लामाबाद पहुंचा और न अब ट्रंप के दूत इस्लामाबाद का रुख करना चाहते हैं। ईरान के विदेश मंत्री ने ओमान से लेकर पाकिस्तान और पाकिस्तान से लेकर पुतिन तक से मुलाकात कर ली है लेकिन अमेरिका से बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है क्योंकि ट्रंप को ईरानी शर्तें मंजूर नहीं है। ऊपर से ईरान इस मुलाकात में है कि उसने अमेरिका को होर्मुज के जाल में फंसा लिया है। ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए इसे एक जाल बताया है। ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहाकर मोहसिन रेजई ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ने अमेरिकी सेना को फारस की खाड़ी के बूचड़खाने में फंस गया है। ईरान अपनी सड़कों पर मिसाइलों और शाहेद 136 ड्रोन की झांकी निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है और किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरान संकट के बीच सीजफायर के बाद लेबनान और इजरायल सीमा पर भी हालात बिगड़ रहे हैं। हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच ताजा हमले शुरु होने की खबरें हैं जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।  
  • Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

    Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

    गुरदासपुरः कलानौर में नेशनल हाईवे 354 पर सवारियों से भरी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। इस घटना में बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर रोड स्थित अड्डा भिखारीवाल के पास हुई घटना में बस में सवार10 सवारियां घायल हो गईं। घटना को लेकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर लोग मदद के पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राइवेट बस नंबर पीबी 06 2844 कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। ऐसे में जब बस अड्डा भिखारीवाल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे टिपर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

    घटना के दौरान बस में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 10 लोग घायल हो गए। एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा सड़क सुरक्षा बल और 112 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को गुरदासपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस को कर दी फेक कॉल, 2 परिवारों में हो गई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस को कर दी फेक कॉल, 2 परिवारों में हो गई झड़प, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा इलाके में शरारती तत्व द्वारा पुलिस हेल्पलाइन (112) पर दी गई गलत सूचना के बाद 2 परिवारों में झड़प हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। जहां लड़के के परिवार पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। इस दौरान भीड़ ने लड़के की पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच में लड़की के परिवार ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने झूठी कॉल करके इलाके का माहौल खराब किया। जालंधर की बस्ती गुजा में उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस को 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि इलाके में विवाद हो गया है।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (SHO) और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मौके पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके दो परिवारों के बीच झगड़ा शुरू करवा दिया था। पुलिस ने जब कथित पीड़ित लड़की के माता-पिता से बात की, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ या उनकी बेटी के साथ ऐसी कोई घटना (छेड़छाड़ या दुष्कर्म) नहीं हुई है। लड़की के परिवार ने किसी भी तरह की शिकायत होने से इनकार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर लड़के के परिवार का आरोप है कि झूठी कॉल और अफवाह की वजह से भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। लड़के की मां, डॉली ने बताया कि उनका बेटा घर में अपने पालतू कुत्ते के साथ था, तभी अचानक कुछ लोग आए और उसे घर से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

    लड़के की मां का दावा है कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की समाज में बेइज्जती की गई है। महिला ने मांग की है कि उनके बेटे का मेडिकल कराया जाए ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनका बेटा गलत पाया गया तो वह खुद कार्रवाई के लिए तैयार हैं। एसएचओ ने बताया कि मामला आपसी रंजिश या किसी तीसरे व्यक्ति की शरारत का लग रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को अगले दिन दोपहर 3 बजे थाने बुलाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमला करने वाले लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारी ने चेतावनी दी है कि जिस किसी ने भी 112 पर झूठी सूचना दी और इलाके में भड़काऊ माहौल पैदा किया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

     

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गदइपुर इलाके में रिहायशी क्षेत्र के साथ आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, गदइपुर में पार्क के साथ खुले जंगलात के एरिया में यह आग लगी है। आग भड़कने पर आसमान में धुआं उठने लगा। आग लगी देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला किसी के जलती बीड़ी-सिगरेट फैंकने या ऊपर से गुजर रहे तारों में स्पार्किंग का लग रहा है। आग से लगभग 1 कनाल के करीब का क्षेत्र जल गया है। इसमें सफेदे के पेड़ लग थे। समय रहते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग ढाई बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी।
    पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से पहले आग को फैलने से रोका और फिर पानी डालकर बुझा दिया। फायर ब्रिगेड टीम के लोगों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब गदइपुर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद टीम गाड़ी लेकर पहुंच गई और आग को बुझाया। आग झाड़ियों और सूखी हुई घर में लगी थी, लेकिन आसपास रिहाइश है जिससे ये रिहाइशी एरिया में फैल सकती थी। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया और आस पास के पूरे इलाके को पानी डालकर गीला कर दिया गया ताकि कोई चिंगारी फिर से न भड़क उठे।  
  • Jalandhar News: विवादों में घिरा पार्षद का बेटा, कर्मी ने लगाए मारपीट के आरोप, मनमोहन राजू ने जारी की CCTV, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा पार्षद का बेटा, कर्मी ने लगाए मारपीट के आरोप, मनमोहन राजू ने जारी की CCTV, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के कर्मी को पीटने को लेकर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे शुभम ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित द्वारा भारत नगर मार्केट में स्थित पार्षद के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पार्षद मनमोहन ने कहा कि उस पर मारपीट के लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने सीसीटीवी जारी करते हुए कहा कि कर्मी ने खुद ही अपने कपड़े फाड़े है और मुझ पर मारपीट के आरोप लगा रहा है।

    पीड़ित रोहित ने कहा कि वह कच्चा कर्मी है और उसके दो साथी मौजूद थे। पीड़ित का कहना है कि वह कप्लेंट को लेकर दफ्तर गए थे, जहां उसके साथ पार्षद और बेटे ने मारपीट की। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह छुट्टियां करके धार्मिक स्थल पर गया हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि छुट्टियों की रंजिश पार्षद ने निकाली और दफ्तर बुलाकर उसके बेटे शुभम ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि शुभम ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। वहीं कर्मियों ने कहाकि वह अभी समझौता नहीं करेंगे। मामले की जांच और पार्षद के बेटे से पूछताछ के बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा।

    दूसरी ओर मामले को लेकर पार्षद राजू ने कहा कि उसके बाद घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नगर निगम के कर्मी ने खुद अपने कपड़े फाड़े है और हंगामा करना शुरू कर दिया गया। पार्षद का कहना है कि दोनों में सिर्फ बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद उसने मारपीट के झूठे आरोप मेरे और मेरे बेटे पर लगाए। पार्षद के बेटे शुभम ने बताया कि कमल विहार हलके में काफी समय से गंदा पानी आ रहा था। ऐसे में उसने रोहित को फोन किया था और कहा कि पक्का मुलाजिम जोगिंदर अकेला काम कर रहा है और वह बुजुर्ग है। ऐसे में वह उसके साथ आकर काम करवा दे।

    शुभम का आरोप है कि रोहित ने आते ही जोगिंदरपाल (ताया) को गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने उसे गालियां निकालने से रोका। रोहित ने कहा कि ताया ही उसे उंगली लगाता है और खुद काम नहीं करता। जिसके बाद उसने रोहित को दफ्तर से इसलिए भेज दिया कि दफ्तर में महिलाएं भी आती है। ऐसे में रोहित दफ्तर से सही सलामत गया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास मौजूद है। इस दौरान पता नहीं उसके बाद उसने खुद कपड़े फाड़ लिए और उस पर मारपीट के आरोप लगाए। शुभम ने कहा कि अगर उसने पिटाई की है तो उसके दफ्तर से जाते से समय कपड़े फटे होने थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

     

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार टाटा 407 चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार टाटा 407 चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा तेज रफ्तार टाटा 407 कैन्टर सड़क किनारे खड़े एक्टिवा सवार को जोरदार लग गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और समाज सेवा संस्था की मदद से घायल को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। मृतक की तीन छोटी बेटियाँ हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही हादसे के बाद फरार कैन्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।