Blog

  • Punjab News: ऑटो चालक की गलती से बस ने कार और रेहड़े को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑटो चालक की गलती से बस ने कार और रेहड़े को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा में ऑटो की गलती से पीआरटीसी बस की कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार चालक रेहड़े से टकराया। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। बस चालक ने बताया कि उसके आगे जा रहे सवारियों से भरे ऑटो चालक ने अचानक यू-टर्न ले लिया। जिसके कारण ऑटो को बचाने के दौरान बस की कार से टक्कर हो गई। इस दौरान कार वहां खड़े रेहड़े से टकरा गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि ऑटो चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि ऑटो चालक गलती मानने को तैयार नहीं थी। जिसके चलते मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने कहा कि हादसाग्रस्त वाहन चालकों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    होशियारपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिमक के तहत टांडा उड़मुड़ की पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन को आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत मंगवाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में ग्रुप ऑफ कैमल के द्वारा हेरोइन तैयार की गई है। आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण समपन्न, बसोली और सासन के ग्रामीण किए जागरूक

    जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण समपन्न, बसोली और सासन के ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित किए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार प्रसार अभियान का दूसरा चरण आज समपन्न हुआ। दूसरे चरण के अंतिम दिन विकास खंड ऊना के तहत बसोली और सासन में जागरूकता कार्यक्रयम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों स्थानीय वासियों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध नाटय दल के कलाकारों ने जागरूकता कार्यक्रमों बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर जाति भेदभाव के कारण अत्याचार होने पर अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 के अंतर्गत पुलिस में दर्ज मामले के तहत कम से 25 हजार रुपये और अधिकतम 8,25,000 रुपये पुनर्वास राहत राशि का प्रावधान है। हत्या के मामले में मृतक की विधवा को 5 हजार रुपये बेसिक पर वर्तमान महंगाई भत्ता प्रतिशतता की गणना करके प्रतिमाह राशि पैंशन के रूप में भी दी जाती है। मृतक के बच्चों की स्नातक तक की शिक्षा एवं रख-रखाव का पूरा खर्चे की व्यवस्था एवं तीन महीने तक परिवार के भरण-पोषण के लिए राशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। इस घटना के तुरंत बाद प्रभावित व्यक्ति को अपने नजदीक के पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के उपरांत धारा के अनुसार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवाओं, एकल व परित्यक्ताओं और अल्पसंख्यकों के 18 से 35 वर्ष के पात्र उम्मीदवारों जिनकी आय 2 लाख रुपये से अधिक के युवाओं को पीजीडीसीए और डीसीए का एक वर्ष का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही, उन्होंने नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर बसोली की प्रधान शशी देवी, सासन की प्रधान अर्पणा कुमारी, उप प्रधान बलदेव सिंह और जीत कुमार, वार्ड सदस्य रणवीर सिंह, जगतार सिंह, प्रवीण कुमारी, सतपाल, प्रीतपाल और नीलम सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाब में अलग-अलग जगहों पर निकाले जाएंगे 4 विशाल नगर कीर्तन

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं के शहीदी पर्व को लेकर धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लकेर उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, तरुनप्रीत सिंह सौंद तथा संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय अमृतसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गुरु साहिब की 350वीं शहादत को विश्व स्तर पर मनाने के लिए पिछले कई महीनों से तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि सीएम मान ने हाल ही में निहंग जत्थेबंदियों व धार्मिक संस्थाओं के साथ व्यापक बैठक कर पूरे कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार की है। बैंस ने जानकारी दी कि 4 विशाल नगर कीर्तन पंजाब के विभिन्न हिस्सों से शुरू किए जाएंगे। पहला कीर्तन श्रीनगर से 19 नवंबर को आरंभ होकर जम्मू, पठानकोट और होशियारपुर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। दूसरा कीर्तन फरीदकोट से, तीसरा तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साहबो से और चौथा कीर्तन गुरदासपुर से 20 नवंबर को शुरू होगा, जो बाबा बकाला साहिब और श्री अमृतसर साहिब होते हुए आनंदपुर साहिब तक जाएगा। उन्होंने कहा कि तैयारियों के तहत सभी रास्तों की सफाई कर पानी से धुलाई की जाएगी। ऐसे में लाइटिंग और सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। हरजोत बैंस ने बताया कि गोबिंदगढ़ किले और श्री अमृतसर साहिब में लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा, जबकि तरनतारन और गुरदासपुर में भी विशाल कीर्तन दरबार होंगे। बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने भी बिजली और सड़कों की स्थिति संबंधी प्रबंधकों को विशेष निर्देश दिए। बैंस ने बताया कि 10 नवंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अंत में कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सर्वधर्म एकता और मानवता का संदेश देने वाले होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई धार्मिक और राजनीतिक नेता भी इस समारोह में शामिल होंगे।
  • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को बनाएं जनआंदोलन: उपायुक्त जतिन लाल

    तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को बनाएं जनआंदोलन: उपायुक्त जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तंबाकू सेवन अब भी असमय मृत्यु और बीमारियों का एक बड़ा कारण बना हुआ है। हर साल करीब 13.5 लाख लोगों की ज़िंदगी तंबाकू जनित रोगों की भेंट चढ़ जाती है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि इसकी शुरुआत अक्सर बहुत कम उम्र में ही हो जाती है, जिससे युवाओं को जागरूक करने और रोकथाम के प्रयास और भी जरूरी हो जाते हैं।
    उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 9 अक्तूबर से शुरू किया गया यह राष्ट्रव्यापी अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। इसी के अंतर्गत ऊना जिले इस अवधि के दौरान व्यापक जन जागरण कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रवर्तन गतिविधियों को भी सशक्त रूप से अमल में लाया जाएगा। उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, जनसंपर्क विभाग, एनजीओ और युवा संगठनों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने  सीओटीपीए-2003 और पीईसीए-2019 के प्रावधानों के तहत प्रवर्तन को और मजबूत करने और स्कूलों व कॉलेजों में तंबाकू मुक्त संस्थान के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने जिले में तम्बाकू मुक्त ग्राम कि दिशा में कारगर प्रयासों पर जोर दिया।
    उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में किसी बार एवं रेस्तरां में युवाओं को हुक्का परोसने की कोई भी घटना मिली तो उस पर पूरी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हो सके। साथ ही हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम, 2016 को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने को कहा है।
    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले में हिमाचल प्रदेश खुली सिगरेट एवं बीड़ी की बिक्री निषेध तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यवसाय का विनियमन अधिनियम, 2016 को अक्षरशः लागू किया जाए, ताकि जिले में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं वितरण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।
    उपायुक्त ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मिशन है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे मिलकर ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण से यह अभियान व्यापक और प्रभावशाली बनेगा।
  • Himachal News: हरोली को विकास की नई सौगात

    Himachal News: हरोली को विकास की नई सौगात

    उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकार्पित होने वाली चार पेयजल योजनाओं से क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जबकि सिंचाई योजना से 1904 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

    उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पोलिया बीत में 2.36 करोड उठाऊ पेयजल योजना़, 10.30 बजे लालूवाल में 1.78 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना, 11 बजे नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और 11.30 बजे बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन करेंगे।
    उसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री दोपहर 12 बजे पालकवाह में करीब 75 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेस-दो की आधारशिला रखेंगे तथा पालकवाह में राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4ः50 बजे हरोली बस स्टैंड से नई बस सेवा हरोली-ऊना-शिमला को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।

    यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

  • ऊना में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    ऊना में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    ऊना/सुशील पंडित: जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग की अनुमति होगी। यह निर्देश राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए गए हैं।

    लाइसेंस धारकों को रहेगी पटाखे बेचने की अनुमति
    पटाखों की बिक्री करने वाले सभी विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है। बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारण करेंगे, जबकि संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो।

    पटाखों के उपयोग का समय निर्धारित
    उपायुक्त के आदेशानुसार, दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखों का उपयोग रात 8 बजे से 10 बजे तक सीमित रहेगा, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखों का उपयोग रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक किया जा सकेगा। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इन समय-सीमाओं के बाहर पटाखों का उपयोग न हो और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न की जाए। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे।

    ग्रीन पटाखों के सुरक्षा और भंडारण के लिए दिशा-निर्देश
    उपायुक्त ने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा और भंडारण के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। शेडों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए और वे एक-दूसरे के सामने न हों। शेड के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन वर्जित रहेगा। शेड में तेल या गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा, और विद्युत स्विच दीवारों से सटे होने चाहिए। एक क्लस्टर में पचास से अधिक दुकानें नहीं होनी चाहिए। दुकानों को कम से कम 6 मीटर चौड़ी, साफ और मोटर योग्य सड़क पर स्थित होना चाहिए, जिसमें आग बुझाने के लिए आसान पहुंच बनाई जा सके।

    आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी तथा फायर एक्सटिंग्यूशर व रेत से भरी बाल्टियां का होना जरूरी है। । बिक्री क्षेत्र का चयन करने से पहले स्थानीय फायर अधिकारी से परामर्श लेना आवश्यक है। ग्रीन पटाखों को दुकान की खिड़की में नहीं रखा जा सकता, और इन्हें चिंगारी-रोधी कंटेनर में या उनकी मूल सील पैकेजिंग में सुरक्षित रखना चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एसडीएम से लाइसेंस प्राप्त किए बिना ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। अस्थायी लाइसेंस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी उप-मंडल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

  • Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना कोट ईसे खां पुलिस ने और डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक आई-20 कार (नंबर PB-05-AG-1922) बरामद की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गुरभिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र सूबा सिंह निवासी सैयद मुहम्मद जिला मोगा, जर्नैल सिंह उर्फ जैला पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी पीर मुहम्मद जिला फिरोज़पुर, और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र कश्मीर सिंह निवासी लैहरा बेट जिला फिरोज़पुर को काबू किया गया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक सफेद आई-20 कार बरामद की। इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की जांच में नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों का खुलासा किया जा सके।

  • स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम रोपड़ में भरे जाएंगे 22 पद, साक्षात्कार 15 को

    स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम रोपड़ में भरे जाएंगे 22 पद, साक्षात्कार 15 को

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी(टैक्निशियन) के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा ओटीटी और बीएससी ओटीटी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82890-30599 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही,  साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए Varinder Ghuman, हर आंख हुई नम, देखें Live

    Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए Varinder Ghuman, हर आंख हुई नम, देखें Live

    जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। मॉडल टाउन के श्मशान घाट घुम्मन का अतिंम संस्कार किया गया। बेटे ने वरिंदर को मुखाग्नि दीं। इस दौरान जहां परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा, वहीं उनके चाहने वाले भी वरिंदर को याद करके रो रहे हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे। जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए।

    उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है।

    दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है। जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता।

    हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।