Blog

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान उना ने गूगल में चयनित पूर्व छात्र के साथ इंटर-कॉलेज मेंटरिंग सत्र आयोजित किया

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान उना ने गूगल में चयनित पूर्व छात्र के साथ इंटर-कॉलेज मेंटरिंग सत्र आयोजित किया

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना ने अपने टेक्निकल फेस्ट के तहत इंटर-कॉलेज मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम करियर मार्गदर्शन और तकनीकी क्षेत्र में पेशेवर विकास पर केंद्रित था, जिसमें आईआईआईटी ऊना के छात्रों के साथ-साथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबोटा के 45 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस सत्र का नेतृत्व देवांग शर्मा ने किया, जो आईआईआईटीऊना के 2023 बैच के आईटी विभाग के पूर्व छात्र हैं और हाल ही में गूगल से जॉब ऑफर प्राप्त किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में करियर बनाने, इंटरव्यू की तैयारी करने और तकनीकी कौशल मजबूत करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

    आईआईआईटी ऊना के निदेशक, प्रो. मनीष गौड़ ने शर्मा को अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन करने के लिए सराहा और पूर्व छात्रों के सहयोग और समुदाय की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र बेहद इंटरैक्टिव रहा, जिसमें छात्रों ने सवाल पूछे, व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया और उपयोगी जानकारियां हासिल कीं, जिससे यह सभी के लिए एक सार्थक और प्रेरणादायक अनुभव बना।

  • Jalandhar News: श्रीराम नवमी की शोभा यात्रा पर एक साथ दिखें सासंद चन्नी और अमन अरोड़ा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्रीराम नवमी की शोभा यात्रा पर एक साथ दिखें सासंद चन्नी और अमन अरोड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आज श्रीराम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा शहर में निकाली जा रही है। इस शोभा यात्रा में आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू सहित कई नेता श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे। जहां सासंद चन्नी और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने जहां शहरवासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी, वहीं दोनों ने एक दूसरे को सम्मान दिया।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि आज वे शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में अपने बड़े भाई चरणजीत सिंह चन्नी के साथ नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं और वह इस पावन अवसर पर शहर वासियों के लिए सरबत के भले की प्रार्थन करते हैं।

    वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर की कमेटी की ओर से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस पावन अवसर पर शहरवासियों को बधाई देते है और स्वास्थ्य की कामने करते हैं।

    बता दें कि, यह शोभायात्रा इसलिए भी खास है, क्योंकि सभी पार्टियों के नेता एक मंच पर नजर आए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शहर के लोग सहित हिंदू संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन देर रात शहर के रामलीला मैदान में किया जाएगा। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा गया।

  • Jalandhar में महिलाओं को जल्द मिलेंगी बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar में महिलाओं को जल्द मिलेंगी बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    नशे को लेकर BJP पर साधा निशाना

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में नशे के मामले में हरियाणा में भाजपा के मंत्री अनिल विज द्वारा उठाए गए सवालों पर कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने जमकर निशाने साधे। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ बैठक करने के लिए कैबिनेट मंत्री डीसी कार्यालय पहुंची। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी ताकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस दौरान उन्होंने इन परिवारों को जो छोटी-छोटी समस्याएं आ रही उसे हल किया जाए। वहीं सेनानियों को लेकर एक किताब भी लांच की गई। इस दौरान भाजपा नेता के सवालों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहाकि भाजपा पार्टी केवल राजनीति करती हैं और उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। पिछले 10 सालों में पंजाब में कहीं भी उन्हें नशा नहीं रोका गया। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि आप सरकार द्वारा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विकास विभाग द्वारा 6 वूमन वर्किंग के होस्टल बनाए जा रहे है। इससे पहले किसी सरकार द्वारा यह कदम नहीं उठाए गए थे। ऐसे में महिलाओं को घर से दूर जाकर और अपने परिवार व बच्चों से दूर होकर नौकरी करनी पड़ती थी। लेकिन आप सरकार द्वारा पहली बार पंजाब में 6 वूमन हॉस्टल जल्द खोले जा रहे है। जिसमें 3 मोहाली में, एक जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में खुलेंगे। एक साल में सभी हॉस्टल को तैयार किया जाएगा। ऐसे में अगर उक्त महिलाओं के साथ बच्चे शामिल होंगे तो उनके साथ रहने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मिले हुए काफी समय हो गया है और आज उनके साथ बैठक की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया ताकि इन समस्याओं का समाधान किया जा सके। वहीं, राज्यपाल द्वारा नशे के खिलाफ पैदल मार्च शुरू करने की पहल पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह एक ऐसी जंग है, जिसमें सभी को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि नशे ने युवाओं को बर्बाद कर दिया है और कई घर बर्बाद कर दिए हैं। यह बहुत अच्छी पहल है और इस जंग में सभी को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान लुधियाना वेस्ट में होने वाले उपचुनाव पर कहा कि पहले भी लोगों ने हमें उपचुनाव में जनादेश देकर जीत हासिल करवाई थी और अब भी लोग हमारा साथ देंगे और हमारी पार्टी को जितायेंगे। इस उपचुनाव में लोग स्वयं पार्टी का समर्थन करेंगे। जहां कांग्रेस के पास सीटें थी, वहां पर भी आप पार्टी ने जीत हासिल की। प्रताप बाजवा द्वारा आप पार्टी के विधायक कांग्रेस के समर्थन पर कहा कि उनके खुद के भाई भाजपा पार्टी में शामिल है। बाजवा कुछ भी बोलते रहते है, उनकी बात में कोई तवज्जों नहीं होती।  
  • Haryana News: दर्जन भर नौजवानों ने कारोबारी की तोड़ी गाड़ी, बर्खास्त कर्मी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: दर्जन भर नौजवानों ने कारोबारी की तोड़ी गाड़ी, बर्खास्त कर्मी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में एक कंपनी मालिक की गाड़ी पर हमला होने की घटना सामने आई है। मालिक का आरोप है कि उसने एक कर्मी को नौकरी से निकाला था। जिसके चलते कर्मचारी ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर मालिक की गाड़ी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी में जमकर तोड़-फोड़ की और पीड़ित को भी जमकर पीटा। फरीदाबाद के सेक्टर 29 के रहने वाले सुमित ने बताया कि सेक्टर 88 में जेपी इंटरप्राइज के नाम से उसकी कंपनी है। उनकी कपंनी कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज का काम करती है। उसकी कंपनी में जाशीन नामक युवक सप्लायर का कम देखता था। सुमित ने बताया कि जाशीन लगातार हिसाब में हेराफेरी कर रहा था।

    हर रोज हिसाब में से केश कम निकल रहा था जिसको लेकर उसने जाशीन को हिसाब करके काम से निकाल दिया। सुमित ने बताया कि जब वह अपनी गाड़ी से शुक्रवार की शाम को कपंनी से घर जा रहा था। तो बाईपास रोड पर सेक्टर 28-29 के पुल पर जाशीन ने अपने 10-12 साथी बदमाशों के साथ उसकी गाड़ी का रास्ता रोकर हमला कर दिया। सभी ने उसकी गोड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। सुमित ने बताया कि वह जैसे- तैसे गाड़ी को वहां से भगाकर पुलिस बूथ तक लेकर आया। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों को देख सभी आरोपी उसका पीछा करने से रुक गए और वापस भाग गए।

    सुमित ने बताया कि उसने पुलिस को कॉल करके डायल 112 को सूचना दी। मामले की शिकायत देने के लिए उसको पहले खेड़ी पुलिस थाने भेजा गया। खेड़ी थाना पुलिस ने यह कहकर उनको वापस भेज दिया कि जहां पर वारदात हुई है वह हमारी सीमा में नही आता। खेड़ी थाना पुलिस ने सुमित को ओल्ड फरीदाबाद पुलिस थाना भेज दिया। अब इस मामले की जांच ओल्ड फरीदाबाद पुलिस कर रही है। कंपनी के मालिक सुमित ने बताया कि सिविल अस्पताल में आकर मेडिकल कराने के लिए उनको अकेला आना पड़ा था। पुलिस की तरफ से कोई भी कर्मचारी उनके साथ नहीं आया। सुमित ने बताया कि पहले तो पुलिस ने उनको थानों के चक्कर कटाए।

    लेकिन मेडिकल कराने के लिए पुलिस की तरफ से कोई कर्मचारी उनके साथ नहीं आया। समित ने बताया कि आरोपी अस्पताल में भी उन पर हमला कर सकता था। ओल्ड थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीडित के पास ही काम करता था। कंपनी से निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

  • अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 2 की मौत

    अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 2 की मौत

    दंतेवाड़ाः ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक महिला की उंगलियां भी कट गईं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे थे कि ये हादसा हो गया।

    जानकारी अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली में हाई स्कूल मैदान में बस्तर पंडुम का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीणों को पिकअप से दंतेवाड़ा लाया जा रहा था, तभी रास्ते में पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर लोग खून से लहूलुहान हो गए। घायलों को फौरन निजी वाहन और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ घायलों का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Train पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, मची खलबली

    Train पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, मची खलबली

    उत्तरप्रदेशः प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। रेलवे को जांच में ट्रैक पर लोहे का पोल मिला। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने के बाद मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी।

    प्रयागराज से शनिवार की सुबह मालगाड़ी ऊंचाहार की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर अचानक लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन के मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल हटाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई।

    आरपीएफ के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक के आस-पास के घरों की में रहने वालों से भी आरपीएफ पूछताछ कर रही है। वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा जाएगा।

  • मिल संचालक ने बुजुर्ग किसान को बुरी तरह पीटा, लगाए चोरी के आरोप

    मिल संचालक ने बुजुर्ग किसान को बुरी तरह पीटा, लगाए चोरी के आरोप

    बलौदाबाजारः जिले में राइस मिल के मालिक द्वारा एक किसान से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मिल संचालक और उसके साथी मिलकर खोरबाहरा जायसवाल को जूते-चप्पल, लात-घूंसों और लकड़ी से पीट रहे है। घटना हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम खिलोरा का है। मिल संचालक किसान पर चोरी का आरोप लगाते हुए लगातार 15-20 मिनट तक उसे मारते रहे। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने पुलिस को फोन कर चोरी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। वहीं परिजन जब थाने में रिपोर्ट लिखवाने गए तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

    जानकारी मुताबिक, 1 अप्रैल की रात खोरबाहरा जायसवाल नाम का किसान गांव में चल रहे रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता देखने गया था। रात करीब 12:30 बजे मिल मालिक के मुंशी शत्रुघ्न नौरंगे उसे स्कूटी पर अपने घर ले गए। वहां मिल मालिक रौनक अग्रवाल, पूर्व सरपंच देवनारायण साहू, शत्रुघ्न नौरंगे और उनके भाई गोरेलाल नारंग ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर को बचाते हुए मारपीट की, ताकि खून न निकले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोपियों ने किसान को चप्पल, लात-घूसों से खूब मारा। पीड़ित की पत्नी चंद्रवती जायसवाल, भतीजा दीपक जायसवाल और पुत्र चूमेश जायसवाल ने उसे तुरंत तिल्दा के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया।

    मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। आरोपियों ने पुलिस को फोन कर पीड़ित पर ही चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। पीड़ित के परिजन जब थाने रिपोर्ट लिखवाने गए, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 3 दिन अस्पताल में रहने के बाद पीड़ित को छुट्टी मिली। खिलोरा के ग्रामीणों का आरोप है कि, राइस मिल मालिक ने आधा एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। सड़क पर किए गए अवैध निर्माण के कारण हादसे होते रहते हैं। इस मामले में राइस मिल के संचालक रौनक अग्रवाल ने कहा कि यदि राइस मिल की भूमि पर अतिक्रमण हुआ है तो सीमांकन कर ले। मैं अपने निजी भूमि पर ही काबिज रहूंगा। यदि किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण हुआ होगा तो मैं उसे छोड़ दूंगा और दूसरी बात चोरी और मारपीट वाली घटना में मेरे राइस मिल को जोड़ा जा रहा है यह गलत है।

    हथबंद थाना प्रभारी हरीश सोना ने कहा कि रिपोर्ट पर 296 ,115/2, 3 ,5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना जारी है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। परंतु जल्द पकड़े जाएंगे।

  • Actor Manoj Kumar पंचतत्व में विलीन, पहुंची कई Bollywood हस्तियां

    Actor Manoj Kumar पंचतत्व में विलीन, पहुंची कई Bollywood हस्तियां

    मुंबईः एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार शनिवार को पंचत्तव में विलीन हो गए। उनका राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्मशानघाट लाया गया। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। जहां कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फूल चढ़ाकर सबने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मनोज कुमार की पत्नी शशि ने रोते-बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

    अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ कई बालीवुड हस्तियां शामिल हुई। एक्टर शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 साल के थे।

  • Jalandhar News: पुलिस अधिकारियों को अमन अरोड़ा की चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस अधिकारियों को अमन अरोड़ा की चेतावनी, देखें वीडियो

    पुलिस अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी के मामले आतंकी शहजाद भट्टी को किया चैलेंज

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा नारी निकेतन में पहुंचे। जहां संस्था द्वारा बच्चों करवाई जाने वाली पढ़ाई और उनकी देखभाल की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने संस्था के इस उपराले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहाकि लावारिस बच्चों को संस्था द्वारा अपना उनका उज्जवल भविष्य बनाया जा रहा है। वहीं शिक्षा को लेकर कहा कि इसको लेकर लगातार राज्य भर के स्कूलों में काम चल रहा है। वहीं उपचुनाव को लेकर अमन अरोड़ा ने कहाकि इस उपचुनाव में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा जीत हासिल करेंगे। वहीं इस मुकाबले को लेकर कहा कि सरकार के 3 सालों के कामों को देखते हुए जैसे लोगों ने जालंधर के वेस्ट में कैबिनेट मंत्री को जीत हासिल करवाई थी, वहीं अब लुधियाना के वेस्ट हलके में अब लोग संजीव अरोड़ा को भी जीत हासिल करवाएंगे। वहीं सासंद चन्नी को लेकर लुधियाना में कैपेन के लिए घर देने के बयान पर अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी उन्हें किस बात को लेकर घर देंगी। कांग्रेस पार्टी को मांगने की आदत है। वहीं उन्होंने युद्ध नशे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि अब पाकिस्तान को ड्रोन के जरिए नशा पंजाब में भेजने के लिए तस्कर नहीं मिल रहे। दरअसल, पंजाब पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के चलते नशा तस्करों के नशीले पदार्थ की सप्लाई में भारी मात्रा में गिरावट देखने को मिली है। वहीं नशे को लेकर कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है बल्कि 3 करोड़ पंजाबियों की लड़ाई है। अगर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया नशे को लेकर पैदल यात्रा निकाल रहे है तो अच्छी बात है। ऐसे में जब तक सभी नशे के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलेंगे तो इस बीमारी को खत्म नहीं किया जा सकता। राज्यपाल का इस मुहिम में वह आभार व्यक्त करते है। वहीं लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर के हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए जाने को लेकर कहा कि पिछली सरकारों के दौरान यह नेक्सेस चल रहा था। लेडी कांस्टेबल 12 से 15 साल से नौकरी कर रही थी, जिसे बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे में पिछली सरकारों द्वारा पैदा किए नशे के बीज को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई इसमें लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जालंधर देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड के फेंकने की जिम्मेदारी आतंकी शहजाद भट्टी द्वारा लगातार पुलिस के खिलाफ की जा रही टिप्पणी को लेकर अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। दरअसल, बीते दिन शहजाद भट्टी ने फिर से पंजाब पुलिस के डीआईजी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए धमकी थी। जिसको लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि कहा कि पंजाब पुलिस किसी आतंकी की धमकी से नहीं डरती। पंजाब प्रधान ने शहजाद भट्टी को चैलेंज किया है वह दूर बैठकर धमकियां क्यों दे रहा है, हिम्मत है तो पंजाब आकर दिखाए तो शहजाद भट्टी को पता चल जाएगा।
  • Punjab News: राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने निकाला नशे के खिलाफ मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने निकाला नशे के खिलाफ मार्च, देखें वीडियो

    अमृतसरः राज्यपाल पंजाब की ओर से 3 अप्रैल को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से शुरू की नशों के खिलाफ मुहिम आज अमृतसर जिले में पहुंची। जहां फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित गांव नवां गांव से पैदल मार्च शुरू होकर गांव पंधेर में समाप्त हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाकावासियों और स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मेरी इच्छा है कि यह मुहिम एक जन लहर बन जाए, ताकि बुराई को खत्म किया जा सके। उन्होंने इस मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की।

    नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार के साथ बातचीत चल रही है और सेना की तरफ से प्रस्ताव भी आया है। उनके अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने के बारे में भी बातचीत चल रही है। देश में हर तरफ नशा फैल रहा है और भारत सरकार द्वारा भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आने वाले नशों को रोकने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक आ चुकी है और इसे पंजाब की सीमाओं पर लगाने के लिए केंद्र सरकार पंजाब का सहयोग कर रही है।