Blog

  • इन नवरात्रों में काश कोई तो प्राची राणा को भी याद कर लेता: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    इन नवरात्रों में काश कोई तो प्राची राणा को भी याद कर लेता: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    ऊना/सुशील पंडित: आज विक्रम संवत् 2082के नवरात्रि की अष्टमी पर यहां जगह जगह धार्मिक समारोह यज्ञ, भंडारे, जागरण, तथा कन्या पूजन चल रहा है। कई परिवारों ने आज नवरात्रि के व्रत का पूजन किया। वहीं इस अवसर पर गांव छपरोह तह बंगाणा जिला ऊना में चल रहे 9 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ के 7वें दिवस पर आज अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी तथा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज के शिष्य यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने भारी मन से प्राची राणा को याद किया जिसको आज से लगभग 3 वर्ष पहले इन्हीं नवरात्रों में जिव्हा करके मार दिया था। उन्होंने कहा यह हमारा कैसा समाज है जो अपने समाज की बच्ची जिसको एक जिहादी ने केवल इसलिए मार दिया क्योंकि वो काफिर की बच्ची को मारकर जन्नत जाना चाहता था। आज उसको किसी भी संगठन, जा उसके परिवार या समाज में से किसी ने भी उसको याद नहीं किया।

    उन्होंने कहा की 15 साल की प्राची राणा की आत्मा समस्त राजपूत समाज की तरफ टकटकी लगाए देख रही है कि कोई जो उसके हत्यारे से उसकी मौत का बदला ले सके, उसकी आत्मा सोच रही होगी कि मेरी मौत के वक्त किसने कितनी राजनीति की, वो सब देख रही है। यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा प्राची राणा की हत्या के वक्त जितने भी मोमबत्ती या विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग थे पिछले दो साल में ही उन्होंने उस बच्ची को भुला दिया है। ऊना में ऐसे भी समाज के लोग हैं जो जेल से आकर समाज का नेता बनने की कोशिश में लगे हैं परन्तु जो अपने समाज की बच्ची की हत्या का बदला न ले सके? वो किस बात के समाज में अपनी राजनीतिक भविष्य देख रहे हैं।

    ज्ञात हो कि 2022 में अम्ब शहर में एक 15 साल की बच्ची अपनी 10th क्लास का पेपर देकर घर वापिस आई तो उनके घर में उनके छोटे मोटे दैनिक काम करने वाले मुस्लिम लड़के ने मौका पाकर उस बच्ची के साथ दुराचार करना चाहा, जब कामयाव नहीं हुआ तो उस बच्ची का कलमा पढ़कर गला रेत दिया, जिससे उस बच्ची की तड़प तड़प कर मौत हो गई। उस वक्त कई हिन्दू संगठनों तथा समाज के लोगों ने आंदोलन किया। परन्तु आज तक उस बच्ची को कानून से न्याय नहीं मिला। आज उसका हत्यारा बेखौफ जेल में गुंडागर्दी कर रहा है?

    अभी तक हमारा लाचार कानून उस बच्ची को इंसाफ नहीं दिला पाया। और साथ में उसके अपने परिवार वालों की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा इससे इन जिहादियों के हौंसले मजबूत हुए हैं जैसा कि एक निजी अखबार के रिपोर्टर की पोस्ट से पता चला है कि यह जिहादी लोग चिट्टा जिहाद जोरों पर कर रहे हैं अगर कोई विरोध कर रहा है तो उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

  • राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अनुराग ठाकुर के खिलाफ हो रहे रोष प्रदर्शन: सुमित शर्मा

    राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अनुराग ठाकुर के खिलाफ हो रहे रोष प्रदर्शन: सुमित शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: आज यहां जारी प्रेस व्यान में भाजपा प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमीत शर्मा ने शिमला में कांग्रेस द्वारा आयोजित रोष प्रदर्शन को प्रदेश की बदहाली से ध्यान हटाने की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने और मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वर्ष 2013 में वक़्फ़ नियम बदले दिए थे।उन्होंने कहा कि मात्र अपने राजनैतिक आकाओं क़ो खुश करने के लिए सिर्फ सांसद अनुराग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना एक राजनैतिक बहाना ही है। उन्होंने पूछा कि ज्यादा बढ़िया होता कांग्रेस पार्टी सुक्खु सरकार पर हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर स्व विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने के लिए ऐसे रोष प्रदर्शन का आयोजन कर मांग करती।उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच से सुक्खु सरकार लगातार पीछे हट रही है।

    सुमीत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वक़्फ़ के नियमों में जो बदलाव किए थे वह गरीब, पिछड़े, वँचित एवं महिला मुसलमानों क़ो लाभ से कोसों दूर रखने में सफल साबित हो रहे थे यही नहीं उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि अपने प्रदेश के वित्तीय को कुप्रबंधन, ध्वस्त कानून व्यवस्था और कुशासन को छुपाने के लिए ऐसे रोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरू होते ही सरकार ने फिर 900 करोड रुपए का कर्ज लेने की योजना तय कर ली है। उन्होंने पूछा कि सरकार यह कर्ज किसके लिए ले रही है क्योंकि चले हुए शिक्षण संस्थान बंद है, युवाओं को एक लाख प्रति वर्ष रोजगार मिल नहीं रहा है,महिलाओं को मासिक ₹1500 मिल नहीं रहे है, दुग्ध उत्पादक के लिए दूध के दाम बढ़ाए जाने की बात हुई थी वह भी नहीं बड़े है, पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है वहीं कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है साथ ही किसान बागवान के हितों के लिए कोई भी ऐसा निर्णय हुआ ही नहीं है तो यह ऋण किस लिए लिया जा रहा है?

    उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश को हजारों करोड रुपए चिन्हित विकास कार्यों के लिए जारी कर रही है ताकि प्रदेश के आधारभूत ढांचे का विकास जिसमें सड़क, पुल और सुरंग के लिए करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं इसके लिए जहां कांग्रेसी नेताओं को केंद्र का आभार व्यक्त करना चाहिए था उल्टा वह अपने सिर्फ राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं जो की बेहद हास्यसपद है।उन्होंने बताया कि इस रोष प्रदर्शन में कांग्रेस नेतृत्व क़ो अपने गिरेबान में झांकना चाहिए जहाँ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कुलदीप राठौर ने पार्टी की एकझूटता की पोल खोल कर रख दी है कि सरकार में कार्यकर्त्ता व विधायकों के काम नहीं हो रहे और न ही उनको सम्मान मिल रहा है। सुमीत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस क़ो सांसद अनुराग ठाकुर पर रोष प्रदर्शन करने कि बजाए अपने प्रदेश के नेताओं के मान सम्मान के लिए सुक्खु सरकार के खिलाफ रोष- प्रदर्शन करना चाहिए।

  • Punjab News: नहीं थम रहा गोलियां चलने का सिलसिला, अब सरपंच के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं थम रहा गोलियां चलने का सिलसिला, अब सरपंच के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले में 24 घंटों में तीसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। ताजा मामला थाना काहनूवान के अंतर्गत आने वाले गांव वड़ैच से सामने आया है। जहां सेवा मुक्त ईटीओ और गांव के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह के घर में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान सरपंच सुखदीप सिंह घर में मौजूद नहीं थे।

    बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात बाइक सवार उनके घर में दाखिल हुए और एक नकाबपोश ने गेट के अंदर आकर घर की तरफ एक फायर किया। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से चले गए और कुछ समय बाद दोनों बाइक सवार फिर से लौटे, जिसके बाद सरपंच के गेट के अंदर आकर एक और फायर किया।

    बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वालों ने सरपंच के कनाडा में रह रहे बेटे का नाम लेकर धमकी दी कि उसे भारत आने पर मार दिया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी तरफ, मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सरपंच के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 1.57 किलो हेरोइन, हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.57 किलो हेरोइन, हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले में पुलिस द्वारा युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस 4 तस्करों को गिरफ्तार करके एक किलो से अधिक हेरोइन और असलहा बरामद किया है। बरामद की गई हेरोइन की अंतराज्जीय कीमत 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर लगातार फिरोज़पुर में बेचने का काम कर रहे हैं और नशे के जरिए युवा पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिकाश, राजन, अजय और गुरमेल के रूप में हुई है। 1.57 किलो हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मैगज़ीन, 2 कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। जिसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर कस्बा मुमदोट में छापेमारी की गई, तो 19 वर्षीय आरोपी अभिकाश को गिरफ्तार करके एक किलो हेरोइन बरामद की गई।

    उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूरा गैंग बना रखा था, जो पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा कर खुद उसकी नशे की पुड़ियां तैयार कर आगे सप्लाई करते थे। ये आरोपी असहले का भी काम करते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा असहला बाहर से लाकर आगे सप्लाई किया जाता था। इन गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी असला एक्ट के तहत कई गंभीर धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है। इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

  • Punjab News: 12वीं के Student ने Bestech Mall की चौथी मंजिल से मारी छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं के Student ने Bestech Mall की चौथी मंजिल से मारी छलांग, मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के बने Bestech Mall की चौथी मंजिल से 12वीं के छात्र ने छलांग लग दी। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीन अभिजीत निवासी 11 फेज मोहाली के रूप में हुई है। मृतक निजी स्कूल का छात्र था। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें छात्र चौथी मंजिल से छलांग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं घटना की सूचना मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सुबह 9.30 बजे मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी थी कि छात्र नाबालिग छात्र ने जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो छात्र जिंदा था और उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन ईलाज के कुछ समय बाद छात्र ने दम तोड़ दिया।

    जांच अधिकारी ने कहा कि पिता ने बयान दिए कि वह डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया। स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि अभिजीत ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी थी और उसके बाद वह चौथी मंजिल में घूम रहा था, जिसके बाद उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जांच अधिकारी ने कहाकि अभी तक कोई शकी कारण सामने नहीं आए है, मामले की जांच की जा रही है।

  • Himachal में टूरिस्ट को पीटने की वीडियो वायरल, जमकर चले लात-घूंसे

    Himachal में टूरिस्ट को पीटने की वीडियो वायरल, जमकर चले लात-घूंसे

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो कि अटल टनल रोहतांग के आसपास का बताया जा रहा है। मगर अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। कुल्लू और लाहौल स्पीति दोनों की पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि मारपीट की यह घटना आखिर कहां की है। अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि मारपीट कहां हुई है और न ही इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत पुलिस को दी है।

    इस वजह से अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया कि पर्यटकों को लोकल लोगों ने पीटा है या फिर टूरिस्ट आपस में भिड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्नो-ड्रेस पहने पर्यटकों को डंडों के साथ पीट रहे हैं। मौके पर मौजूद एक महिला टूरिस्ट बचाव के लिए जोर जोर से चिल्लाती नजर आ रही हैं। कुछ लोग झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मनाली के पर्यटन व्यवसायी और होटलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने घटना की कड़ी निंदा की है।

    उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि इस तरह के वीडियो से देवभूमि की छवि बाहर खराब होती है और पर्यटन को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी मनाली केडी शर्मा और डीएसपी केलांग राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • सवारियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार

    सवारियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सवारियों से भरी बस के पलटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बंजार में आज बड़ा बस हादसा होने से टल गया। दरअसल, गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस बाड़ी रोपा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

    घटना में 5 लोग घायल हो गए है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्किड होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • Haryana News: मशहूर Raunak Sweets में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Haryana News: मशहूर Raunak Sweets में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 में स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान रौनक स्वीट में आग लग गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को घटना स्थल से हटाया गया। इस हादसे में दुकान में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी। यह हादसा सुबह के समय हुआ और उस समय दुकान बंद थी। जिसके चलते घटना के दौरान दुकान के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी रौनक स्वीट की दुकान में आग लगी है। पुलिस का मानना है कि दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा हैकि घटना में दुकान मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।

  • Jalandhar News: चार्ज संभालते ही SSP Harvinder Singh Virk ने तस्करों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चार्ज संभालते ही SSP Harvinder Singh Virk ने तस्करों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी गुमतीत सिंह का प्रशासन द्वारा पटियाला में तबादला किया गया। वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह की जगह देहात में हरविंदर सिंह विर्क को एसएसपी नियुक्त किया गया। जिसके बाद आज हरविंदर सिंह विर्क में एसएसपी पद का चार्ज संभाला है। हालांकि हरविदंर सिंह विर्क पहले भी जालंधर में डीसीपी इनवेस्टिगेशन के पद पर सेवाएं दे चुके है। वहीं आज चार्ज संभालते ही एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे है उन्हे एक बार फिर से जालंधर की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। वह प्रशासन का धन्यवाद करते है, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

    एसएसपी ने कहा कि वह जनता को विश्वास दिलाते है कि उनका मुख्य ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने और भाईचारा चिंताओं को हल करने पर होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे हमारे साथ मिलकर एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में सहयोग करें ताकि नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    उनकी प्राथमिकता रहेंगी कि क्राइम को देहात हलके में खत्म किया जाए। शरारती अनंसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी ड्रग सहित अन्य गैर गतिविधियों में लिप्त है वह बंद कर दें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में लोगों का अच्छा रिसपांस मिल रहा है, ऐसे में वह इस मुहिम को जारी रखते हुए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: बिना वर्दी और Security के इस इलाके में SSP की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: बिना वर्दी और Security के इस इलाके में SSP की दबिश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ जंग को लेकर अब जिला पुलिस प्रमुख ने खुद चार्ज संभाल लिया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने खुद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करनी शुरू कर दी है। आज एसएसपी भूपिंदर सिंह ने सिविल वर्दी में बिना किसी सिक्योरिटी के शहर के बस्ती शेखां वाली में बने राय सिख भवन पर अचानक छापा मारा।

    इस राय सिख भवन का निर्माण इसलिए किया गया था ताकि यहां धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें, लेकिन करोड़ों रुपए का यह भवन नशेड़ियों का अड्डा बन गया है और नशेड़ी यहां बैठकर खुलेआम नशा करते हैं। एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि यह राय सिख भवन नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है, इसलिए वह खुद बिना सुरक्षा और बिना वर्दी के मौके पर पहुंचे ताकि हकीकत जान सकें। इस दौरान नशा कर रहे नशेड़ी उन्हें देखकर भाग गए।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा तथा इस नशे की दलदल में फंसे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने परिवारों को सूचित किया और उन लोगों से भी अपील की जिनके बच्चे नशे के इस दलदल में फंसे हुए हैं कि वे उनके पास आएं ताकि नशे के आदी लोगों का उचित इलाज किया जा सके और उन्हें स्वस्थ जीवन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, इसलिए उन्होंने स्वयं आज औचक छापेमारी शुरू की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी नशा छोड़ना है तो वह पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकता है। उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा।