Blog

  • महिलाओं ने की शराब की दुकान में तोड़फोड़, स्टाफ को खदेड़ कई वाहन भी किए नष्ट

    महिलाओं ने की शराब की दुकान में तोड़फोड़, स्टाफ को खदेड़ कई वाहन भी किए नष्ट

    मंदसौरः यहां के एक गांव में चेतावनी के बाद भी रिहायशी इलाके से शराब की दुकान नहीं हटाने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। हाथों में लाठी लेकर महिलाएं शराब दुकान पर पहुंचीं और शराब पी रहे करीब कई लोगों और दुकान के स्टाफ को मौके से खदेड़ दिया।

    आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब का अधिकांश स्टॉक नष्ट कर दिया। इस दौरान 15 से ज्यादा दो और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी की और एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मंदसौर शहर में शराबबंदी के बाद आसपास के क्षेत्रों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। जग्गाखेड़ी में भी मेन रोड व रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने पर सरपंच समेत ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शिकायत की थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे शराब की दुकान के आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो महिलाओं का सब्र टूट गया।

    करीब 70 से ज्यादा महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मंदसौर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि रहवासी इलाके में शराब की दुकान खोलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं जिसके चलते महिलाओं ने ये कार्रवाई की है।

  • 4 साल की बच्ची की नाक में फंसी 3 इंच लंबी सुई, Doctor भी हुए हैरान

    4 साल की बच्ची की नाक में फंसी 3 इंच लंबी सुई, Doctor भी हुए हैरान

    पालीः 4 साल की बच्ची की नाक में 3 इंच लंबी सुई फंसने का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत को देखते परिवार ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर भी हैरान रह गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद को बाहर निकाला।

    दरअसल खेल-खेल में बच्ची के नाक में ब्रेसलेट का मोती फंस गया था। मां ने जब इसे निकालने के लिए सुई के अगले हिस्से को मोड़कर निकालने की कोशिश की तो सुई भी नाक में फंस गई। जिसके बाद बच्ची रोने लगी और उसकी नाक से खून बहने लगा। डॉक्टरों ने बताया कि सुई और मोती नाक के सॉफ्ट टिशू में फंसे थे। पहले एक्सरे कराया। इसके बाद ऑपरेशन कर दोनों चीजें निकाल दी गईं। बच्ची अब पूरी तरह ठीक है। मामला पाली जिले के नाडोल गांव का है।

  • Punjab News: बदमाशों ने घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में फायरिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गांव बैंस से सामने आया है जहां, बीती देर रात एक घर में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गांव बैंस निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि जब वह देर रात गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, तो वह अपने छोटे बेटे के साथ गली में मौजूद था। जैसे ही मै घर के अंदर गया तभी बाइक पर सवार 3 युवक आए और घर व गेट के बाहर उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने उसे ललकारा और फिर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके बाद आसपास के लोग भी डर गए और सभी अपने घरों में चले गए।

    पीड़ित ने मौके पर पुलिस को सूचना किया जिसके बाद दौरांगला थाने की पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस दौरान घर के बाहर से गली में पड़े गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। थाने प्रभारी दौरांगला दविंदर सिंह का कहना है कि अभी जांच की जा रही है कि हमलावरों ने फायरिंग क्यों की। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर गांव के निवासियों का कहना है कि जब से यह घटना हुई है तब से छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी डरे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए क्योंकि इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि क्या यह कोई पुरानी रंजिश है या फिर यह कोई सुनियोजित साजिश है।

  • Punjab News: रिहायशी इलाके में बने कृष्णा चाट भंडार के गोदाम पर Food Supply विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: रिहायशी इलाके में बने कृष्णा चाट भंडार के गोदाम पर Food Supply विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    मोहालीः रिहायशी इलाके में एक मकान लेकर गंदगी में गोल गप्पे, समोसे और अन्य वस्तुओं बनाई जा रही थी जिसकी सूचना फूड सप्लाई विभाग को लगने पर विभाग की टीम ने मकान में दबिश दी। इस दौरान टीम को वहां हर जगह गंदगी का आलम दिखा। इसी के साथ रिहायशी इलाके में कमर्शियल सिलेंडर का भी उपयोग किया जा रहा था जोकि नियमों के विरुद्ध है। इसी के चलते खाद्य आपूर्ति अधिकारियों ने सिलेंडर जब्त कर आगामी कार्रवाई के लिए हायर ऑफिसर्स को सूचित कर दिया है।

    जानकारी देते हुए फू़ड स्पलाई टीम की इंदू बाला ने बताया कि उन्हें एलआईसी कॉलोनी से शिकायत मिली थी कि रोजाना इस घर में कई सिलेंडर उतरते हैं जिस पर टीम मौके पर रेड के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब आकर जांच की तो यहां कोई भी सामान हाइजीनिक तरीके से नहीं बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हर जगह गंदगी का आलम था जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये सारा सामान कृष्णा चाट भंडार के लिए तैयार किया जा रहा था। टीम ने 10 सिलेंडर अपने कब्जे में लिए हैं, जिनमें 6 घरेलू और 4 कमर्शियल हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए हायर ऑफिसरों को सूचित किया जाएगा।

    इलाका निवासी दविंद्र सिंह बैंस ने बताया रिहायशी इलाके में इस तरह का गोदाम होने के चलते उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उनके सीवरेज इनकी वजह से हमेशा जाम ही रहते थे जिससे इलाके में बदबू का माहौल बना रहता था जिसके चलते इलाका निवासों ने आपस में बैठक करके इसकी शिकायत फू़ड स्पलाई विभाग को दी जिसके बाद टीम ने यहां दबिश की है। उन्होंने मांग की कि यहां पर कोई भी कमर्शियल एक्टिविटी न की जाए जिससे कि मोहल्ला निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े।

  • Punjab News: Railway Station पर लावारिस बैग से 6 पिस्तौल बरामद, मचा हड़कंप

    Punjab News: Railway Station पर लावारिस बैग से 6 पिस्तौल बरामद, मचा हड़कंप

    पटियालाः पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं राजपुरा में जीआरपी पुलिस द्वारा प्लेटफार्म पर विशेष चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग बरामद हुआ। दरअसल, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पुलिस ने बरामद किए लावारिस पीठू बैग की तालाशी ली तो उसमें कपड़ों में लिपटे हुए 6 देसी पिस्तौल 32 बोर. मैगज़ीन और 3 स्पेयर खाली मैगज़ीन बरामद की गई।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की हिदायतों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस राजपुरा ने यह हथियार बरामद किए है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • देर से उठ रहे है तो आप को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें

    देर से उठ रहे है तो आप को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें

    हेल्थः भागदौड़ जिंदगी में देर से उठना कई लोगों के लिए एक सामान्य आदत बन गई है। काम के लंबे घंटे, मोबाइल और टीवी स्क्रीन का बढ़ता इस्तेमाल और रातों की अनियमित दिनचर्या ने हमारी नींद को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई लोग मानते हैं कि ज्यादा सोने से शरीर ज्यादा तरोताजा महसूस करता है, लेकिन वैज्ञानिक अध्ययनों ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित किया है। देर से उठने की आदत शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी को बाधित कर सकती है, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार शरीर की आंतरिक घड़ी, जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है, हमारे स्वास्थ्य को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह चक्र नींद, पाचन, हॉर्मोन उत्पादन और मानसिक सतर्कता जैसी प्रक्रियाओं को संतुलित रखता है। लेकिन जब हम देर रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं, तो यह चक्र बिगड़ जाता है। इसका सीधा असर हमारी त्वचा, हृदय, मस्तिष्क और संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई अध्ययनों में पाया गया कि अनियमित नींद से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ सकता है, जिससे त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है और शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

    अगर आप देर से उठते हैं, तो आपकी त्वचा और शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शोध बताते हैं कि सही समय पर सोना और उठना कोलेजन उत्पादन को बनाए रखने में मदद करता है, जो त्वचा की लोच (इल्यास्टिसिटी) को बनाए रखता है। यदि यह बाधित हो जाए, तो झुर्रियां और महीन रेखाएं जल्दी दिखाई देने लगती हैं।

    देर से उठने से शरीर के हॉर्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं, खासकर मेलाटोनिन और कोर्टिसोल। मेलाटोनिन नींद को नियंत्रित करता है, जबकि कोर्टिसोल तनाव से जुड़ा होता है। यदि कोर्टिसोल का स्तर ज्यादा हो जाए, तो शरीर में चर्बी जमा होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे मोटापा और मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। रात में देर से सोने और सुबह देर से उठने से ब्लड प्रेशर और हृदय की सेहत पर सीधा असर पड़ सकता है। अध्ययनों में यह पाया है कि जो लोग पर्याप्त और सही समय पर नींद नहीं लेते, उनमें हृदय रोगों, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा अधिक होता है।

    डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

     

  • Punjab News: जिम ट्रेनर सहित 2 गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    Punjab News: जिम ट्रेनर सहित 2 गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    बठिंडाः जिले में चल रहे नशों के खिलाफ छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत लगातार पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। ताजा घटना बठिंडा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सामने आया है। जहां पुलिस ने हेरोइन सहित बाइक सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हैरानी वाली बात यह है कि इसमें एक जिम ट्रेनर है और उसके साथ वह अच्छा खिलाड़ी भी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ थाना सिविल लाइन रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी नाका लगाकर शक्की लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक बलजिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को शक के आधार पर रोका गया। दोनों की जब तालाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से 16.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किए गए युवकों में से बलजिंदर सिंह जिम ट्रेनर है और अच्छा खिलाड़ी भी है। लवप्रीत सिंह बठिंडा में पढ़ाई कर रहा था, लवप्रीत सिंह नशा करने का आदी है और बलजिंदर सिंह के साथ हेरोइन का सेवन करता है और उसे बेचता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने यह नशा कहां से लाया और किसको यह नशा सप्लाई करना था।

  • Punjab News: नशा तस्कर भाईयों के घर पर चला पीला पंजा

    Punjab News: नशा तस्कर भाईयों के घर पर चला पीला पंजा

    बरनालाः पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं कुछ तस्करों की संपत्ति को सील भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा हंडियाया गांव में नशा तस्करों के घर को पीले पंजे से ढहा दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई नशा तस्कर है। जिनकी पहचान मोहन सिंह और चमकौर सिंह उर्फ तितर है।

    इनके खिलाफ नशे के काफी मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि चमकौर सिंह उर्फ तितर के खिलाफ 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इन नशा तस्करों ने नगर कौंसिल की जगह पर अवैध घर भी बना रखा था। जिसको लेकर आज नगर कौंसिल प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके चलते आज नगर कौंसिल के साथ उनकी पुलिस फोर्स की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है।

  • जैसे को तैसा टैरिफ पर चीन का जवाबी हमला, ट्रप बोले – भारी पड़ेगा

    जैसे को तैसा टैरिफ पर चीन का जवाबी हमला, ट्रप बोले – भारी पड़ेगा

    नई दिल्लीः अमेरिका ने दुनिया के 60 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसमें चीन पर 34% टैरिफ लगाया है। इससे पहले ट्रम्प चीन पर एक महीने में दो बार 10%-10% टैरिफ लगा चुके हैं, जिससे कुल टैरिफ 54% तक पहुंच चुका है। ट्रम्प ने कहा था कि 2 अप्रैल से अमेरिका में ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ लागू होगा। यानी वे हम पर जितना टैरिफ लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही लगाएंगे। ट्रम्प ने हंसते हुए कहा, ‘मैं इसे 1 अप्रैल को लागू करना चाहता था, लेकिन फिर लोग इसे ‘अप्रैल फूल’ समझते।’ अब इसके जवाब में चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। चीन सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका का यह कदम अंतरराष्ट्रीय ट्रेड नियमों का उल्लंघन करता है। इससे चीन के कानूनी अधिकार और हितों का नुकसान हो रहा है। यह साफ तौर पर एकतरफा दबाव डालने की कोशिश है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के 34% टैरिफ लगाने के फैसले को घबराहट भरा बताया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, चीन ने गलत कदम उठाया है। वे घबरा गए हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर सकते। चीन का जवाबी टैरिफ उन्हें बहुत भारी पड़ेगा। अमेरिका ने दुनिया के 60 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसमें चीन पर 34% टैरिफ लगाया है। इससे पहले ट्रम्प चीन पर एक महीने में दो बार 10%-10% टैरिफ लगा चुके हैं, जिससे कुल टैरिफ 54% तक पहुंच चुका है। जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से ट्रम्प ने अब तक चीन से आने वाले सभी इंपोर्ट्स पर दो बार 10% अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम अमेरिका में चीन से अवैध रूप से आने वाले फेंटेनाइल को रोकने के लिए जरूरी था। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिका में आने वाले चीनी सामानों पर प्रभावी रूप से कुल 54% टैरिफ लागू हो गया है। शुक्रवार को जवाबी टैरिफ का ऐलान करने के साथ चीन ने 11 अमेरिकी कंपनियों को उन कंपनियों की लिस्ट में डाल दिया है जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इनमें ड्रोन बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा 16 अमेरिकी कंपनियों पर एक्सपोर्ट नियम लागू किए गए हैं, जिससे वे चीनी के दोहरे उपयोग वाले सामान का निर्यात न कर सकें। बताया जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर दुनिया को आर्थिक मंदी में धकेल सकता है, लेकिन ट्रम्प के मनमाने टैरिफ से चीन का पलड़ा भारी रहने वाला है। कई देश अब ट्रेड के लिए चीन की ओर रुख कर सकते हैं। 34% टैरिफ से चीन के निर्यात, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और उपभोक्ता सामान, में बड़ी गिरावट आ सकती है। इससे चीनी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा। चीन को नए बाजार तलाशने होंगे।

    3 एशियाई देशों ने आपसी ट्रेड बढ़ाने की योजना बनाई

    चीन, जापान और साउथ कोरिया ने 5 साल बाद रविवार को आर्थिक चर्चा की। इस चर्चा के दौरान तय किया गया कि ट्रम्प की तरफ से अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा के बीच तीनों एशियाई देश आपसी ट्रेड को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा तीनों देशों के ट्रेड मिनिस्टर्स ने आपस में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की संभावना भी जताई है।

    कनाडा भी अमेरिका पर लगा चुका है 25% टैरिफ

    इससे पहले कनाडा ने गुरुवार को अमेरिकी कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन के ऊपर लगाए 20% टैरिफ को वापस लेना होगा। ट्रम्प के जैसे को तैसा टैरिफ की घोषणा के बाद भारत की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि वह 26% टैरिफ के प्रभाव का आकलन कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि इस टैरिफ का कुछ क्षेत्रों पर असर होगा, लेकिन भारत की इकोनॉमी इसे झेल सकती है।
  • Punjab News: Online सराय बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, प्रबंधक कमेटी ने की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: Online सराय बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, प्रबंधक कमेटी ने की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः प्रतिदिन विश्व भर से लाखों श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने आते हैं। दूर-दराज से यहां आने वाले श्रद्धालु पहले से ही सराय बुक करवा लेते हैं, लेकिन कई बार कुछ ठग उन्हें सराय बुक करवाने के नाम पर ठगी का शिकार बना लेते हैं जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आस्था के केंद्र सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सराय बुक के नाम पर हो रही धोखाधड़ी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

    प्रबंधक एसजीपीसी सराय गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अभी केवल सारागढ़ी सराय और माता गंगा जी निवास सराय में ही ऑनलाइन बुकिंग की सेवा शुरू की गई है, लेकिन श्री हरगोबिंद साहिब सराय, में अभी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है, लेकिन साइबर ठग उस सराय की फोटो खींचकर अपनी अलग वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को ठग रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज की भावनाओं से खेलते हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने संगत से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और किसी भी वेबसाइट से बिना जांच किए ऑनलाइन पैसे जमा न करने और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनाई गई वेबसाइट की जांच करने के बाद ही बुकिंग करने की अपील भी की है।