Blog

  • Punjab News: विवादों में आया पास्टर गिल, स्टूटेंड से दुष्कर्म के आरोप, मौत

    Punjab News: विवादों में आया पास्टर गिल, स्टूटेंड से दुष्कर्म के आरोप, मौत

    गुरदासपुरः मोहाली कोर्ट ने हाल ही में पास्टर बजिंदर के 2018 में महिला के दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अभी यह मामला थमा नहीं है कि अब गुरदासपुर के अबुल खैर गांव में चर्च के पास्टर पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आ गया। जहां पास्टर जशन गिल पर 22 वर्षीय बीसीए की स्टूटेंड से दुष्कर्म के साथ-साथ गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप लगे है। आरोप है कि लड़की के साथ पास्टर ने बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी साझा की। बता दें कि गर्भपात के बाद लड़की की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना 2023 की है।

    आरोप है कि मामले में पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते पास्टर खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उससे पैसे ले रही है। जिसके चलते अब उन्होंने पंजाब हाईकोर्ट का रुख करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी उस समय बीसीए की स्टूडेंट थी और अपने परिवार के साथ चर्च जाती थी। जशन गिल ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर जब वह गर्भवती हो गई तो खोखर गांव की एक नर्स से अवैध और लापरवाही से उसका गर्भपात करवा दिया।

    यह गर्भपात एक अवैध केंद्र में किया गया था। गर्भपात इतनी लापरवाही से किया गया कि बेटी को संक्रमण हो गया। उसके पेट में तेज दर्द हुआ और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो गर्भपात के बारे में पता चला। इसके बाद उसे अमृतसर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि पास्टर जशन गिल ने पुलिस अधिकारियों को रिश्वत दी, जिस कारण उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने गांव तक छोड़ दिया है।

    उन्होंने कहा कि उनकी अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई शुरू की है। पंजाब पुलिस ने कुछ नहीं किया। वह चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जाए। पिता ने जानकारी दी कि पुलिस ने एफआईआर में कत्ल की धाराओं को भी नहीं जोड़ा, जबकि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं नर्स कुलवंत कौर का नाम भी एफआईआर में दर्ज नहीं किया जा रहा। जब भी पुलिस के पास जाऊं तो वे राजीनामे का जोर लगाते हैं। 2 साल से घर से बाहर हूं, सिर्फ इंसाफ चाहिए।

  • Online Gaming में हारा डेढ़ Lakh, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

    Online Gaming में हारा डेढ़ Lakh, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

    पूर्णियाः पॉलिटेक्निक छात्र की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। वह ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत फंस चुका था। जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। छात्र पिछले डेढ़ साल से गेमिंग में पैसे लगा रहा था और करीब डेढ़ लाख हार चुका था। दूसरी तरफ छात्र थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में 4 विषयों में फेल हो गया था। पिता के मुताबिक बेटे पारस ने 4500 रुपए रॉकी नाम के दोस्त को देने की बात कही थी। जिसके बाद बेटे से बात नहीं हुई। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के केपी मार्केट गली की है।

    गलत दोस्तों की संगत में आ गया था। पिता दिलीप साह ने बताया कि पारस 2 भाइयों में छोटा था। वो पूर्णिया में रहकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया से पढ़ाई कर रहा था। पूर्णिया में ही वो गलत दोस्तों की संगती में आ गया और उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई। ऑनलाइन गेम में काफी पैसे हार चुका था। पिछले साल ऑनलाइन गेम के कारण पॉलिटेक्निक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गया था। क्लास फ्रेंड ने बताया कि पारस दोस्तों की काफी मदद करता था। रात खाना खाकर सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक पारस जब कमरे से बाहर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका हुई। घटना की जानकारी सहायक खजांची पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अंदर से कमरे का ताला तोड़कर देखा तो पारस फंदे से लटका था।

  • Punjab News: घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे को किया किडनैप

    Punjab News: घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे को किया किडनैप

    बरनालाः जिले की अनाज मंडी के पास से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे का अगवा कर लिया गया। दरअसल, बच्चा घर के पास खेल रहा था, इस दौरान काले रंग की बाइक सवार 2 नौजवान आए और उसे अगवा करके ले गए। यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले धर्मिंदर के 2 साल के बच्चे को अगवा किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं दूसरी ओर सिटी-1 थाने के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना बीते दिन देर शाम को हुई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों को जल्दी ही पकड़ काबू कर लिया जाएगा। इस दौरान एसएचओ ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • Punjab News: प्रदर्शन कर रहे टीचरों और किसानों को पुलिस ने उठाया, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदर्शन कर रहे टीचरों और किसानों को पुलिस ने उठाया, देखें वीडियो

    बठिंडाः प्रदर्शन कर रहे किसानों और टीचरों को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार रामपुरा थाने के बाहर मांगों को लेकर कुछ टीचर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने टीचरों के साथ कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी मुताबिक 15 के करीब लोग हिरासत में लिए गए है। जिनमें 8 से 9 टीचर बताए जा रहे है।

    इस दौरान गांव चौके के किसान यूनियन उगराहां के प्रधान भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते कहा कि धरना उठाने से पहले उनके मोबाइल जब्त कर लिए। उनकी दस्तारों को भी उतार दिया गया। किसानों ने चेतावनी देते कहा कि अगर जो किसान पुलिस ने हिरासत में लिए है उन्हें रिहा नहीं किया गया तो वह थाने के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

  • बड़ी खबरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी की Z सिक्योरिटी में कटौती

    बड़ी खबरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी की Z सिक्योरिटी में कटौती

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा घटा दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरशरण कौर को अब जेड- श्रेणी सिक्योरिटी की सुरक्षा मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने समीक्षा के बाद दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सशस्त्र सुरक्षा घटाकर जेड श्रेणी कर दी है। पिछले साल 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री के निकटतम परिवार से होने के कारण उन्हें पहले जेड-प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा दी गई थी।

    सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से गुरशरण कौर की सुरक्षा की हाल ही में की गई समीक्षा में उन्हें जेड श्रेणी में रखने का प्रावधान किया गया है, जो सुरक्षा का दूसरा सबसे उच्च स्तर है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वीआईपी सुरक्षा विंग को कौर के लिए जेड श्रेणी के अनुसार कर्मियों की संख्या और प्रोटोकॉल कम करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें निजी सुरक्षा के साथ-साथ उनके घर की सुरक्षा के लिए करीब 12 सशस्त्र कमांडो की सुरक्षा मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा के वर्गीकरण में बदलाव के कारण पूर्व पीएम के लिए स्वीकृत दिल्ली पुलिस कर्मियों की संख्या में भी कमी आई है। बता दें कि, केंद्र सरकार की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम में बदलाव किए जाने के बाद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 2019 में सीआरपीएफ के उन्नत सुरक्षा संपर्क (एएसएल) प्रोटोकॉल के साथ जेड-प्लस कवर प्रदान किया गया था।स्व. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 के बीच दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे।

  • 5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्ली: नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे भारत के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभावित हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई, और इसका केंद्र नेपाल में 20 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप, जो शाम 7:52 बजे (स्थानीय समय) आया, ने सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों में भी हलचल मचा दी।

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लोगों को हल्के भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए और अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

    हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण, नेपाल में भूकंप का प्रभाव भारत के उत्तरी राज्यों तक पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तीव्रता के भूकंप सामान्य हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। इस घटना ने एक बार फिर नेपाल और उत्तरी भारत में भूकंप सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे भूकंप भविष्य में भी आ सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

  • Punjab News: पुलिस चौकी के पास रहने वालो से सरेआम गुंडागर्दी, चली किरपाणें, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी के पास रहने वालो से सरेआम गुंडागर्दी, चली किरपाणें, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में गुंडागर्दी का नंगा नाच आए दिन देखने को मिल रहा है। हालात यह हो गए है कि मामूली विवाद को लेकर आए दिन हमलावारों द्वारा सरेआम तेजधार हथियारों से हमला किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में घिर रही है। ताजा मामला पुलिस चौकी जगतपुरी से से कुछ किलोमीटर की दूरी से सामने आया है। जहां देर रात शराब के नशे में व्यक्ति ने 10वीं कक्षा के स्टूडेंट पर राड से हमला कर दिया। घायल युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

    जिसके बाद परिजनों द्वारा व्यक्ति के घर बात करने की कोशिश की गई तो उक्त हमलावर ने उन पर तेजधार तलवार से हमला कर दिया। घटना में 2 लोग तलवार लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

    जानकारी देते हुए आशीष गौतम ने कहा कि उसका घर पुलिस चौकी जगत पुरी के नजदीक है। पीड़ित ने अनुसार उसे दोस्त संजय का फोन आया और उसने बताया कि भांजे पर शराब के नशे में व्यक्ति ने राड से अटैक कर दिया है।

    जिसके बाद जब वह इकट्ठे होकर उक्त व्यक्ति के घर जाकर राड मारने का कारण पूछने गए तो गुस्से में आए व्यक्ति ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। अपने बचाव करते समय स्टूडेंट मित्तू और दोस्त पर व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। इलाके में शोर-शराबा सुनकर उस व्यक्ति के साथी भी मौके पर आ गए।

    जिसके बाद साथियों से साथ मिलकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वह किसी तरह वहां से जान बचाकर पुलिस चौकी जगतपुरी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।

    दूसरी ओर जगतपुरी चौंकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना पुलिस चौकी से 4 किलोमीटर दूरी पर हुई है। इस मामले को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

  • Jalandhar से सासंद चन्नी करेंगे भारत भूषण आशु के लिए प्रचार, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद चन्नी करेंगे भारत भूषण आशु के लिए प्रचार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हलका पश्चिमी में जिमनी चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। जहां आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए हलका पश्चिमी से पूर्व विधायक भारत भूषण आशु को एक बार फिर उम्मीदवार घोषित किया है। देर रात घोषणा होने के बाद, भारत भूषण आशु ने जालंधर से सासंद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की।

    मोबाइल पर वीडियो कॉल के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत भूषण आशु को टिकट मिलने की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने भारत भूषण के कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर उसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इस उपचुनावों में अब उन्हें विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

    इस मौके पर चरणजीत चन्नी ने जहां भारत भूषण आशू को मोबाइल पर वीडियो के जरिए बधाई दी, वहीं उन्होंने यह कहा कि वे चुनाव में लुधियाना आएंगे और उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सासंद चन्नी ने भारत भूषण आशु को वहां पर कोठी किराये पर लेने के लिए कह दिया है। चन्नी ने कहा कि वह उनके लिए आवास लेकर रख लें, क्योंकि अब वह चुनावों तक उनके पास ही आकर रहेंगे और उनके हक में प्रचार करेंगे।

  • Punjab News: 8 दिन का सफर कर Cycle से श्री दरबार साहिब पहुंचे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    Punjab News: 8 दिन का सफर कर Cycle से श्री दरबार साहिब पहुंचे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    अमृतसरः मोहाली के पास गांव लालड़ू से साइकिल पर सवार होकर बाप-बेटी 8 दिन की यात्रा कर 250 किलोमीटर का सफर तय करते अमृतसर पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। गांव लालड़ू से आए साइकिल सवार वरिंदर सिंह ने बताया कि उनका गांव हंसाला है और लालड़ू मंडी के पास। 250 किलोमीटर का सफर तय कर आज गुरु घर अमृतसर सचखंड श्री हरिमंदर साहिब नतमस्तक होने पहुंचे है।

    उन्होंने कहा कि हमें इस साइकिल यात्रा में 8 दिन का समय लगा। वरिंदर सिंह ने कहा कि उनका काफी समय से सपना था कि वह साइकिल पर गुरु घर में माथा टेकने आएं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी जैस्मीन भी साइकिल पर सवार होकर आई है। उन्होंने कहा कि रास्ते में कई परेशानियां आईं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। बेटी जैस्मीन को 10 दिन की छुट्टियां थीं और जैस्मीन ने कहा कि पापा मैं भी आपके साथ चलूंगी। वह भी आज मेरे साथ साइकिल पर यात्रा करके गुरु घर पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमारा अगला मकसद है कि हम हजूर साहिब की साइकिल यात्रा करें। नवंबर-दिसंबर में सर्दी के मौसम में साइकिल यात्रा करेंगे। इस मौके 7 साल की जैस्मीन ने कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है कि वह अपने पिता के साथ साइकिल पर गुरु घर श्री हरिमंदर साहिब माथा टेकने पहुंची।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव बहादुरके में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बाबू राम निवासी गांव बहादुरके निवासी के रुप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सिविल अस्पताल में मृतक के भाई धीरज ने कहा कि उसका भाई काम के लिए एक सप्ताह पहले ही आया था और काम ढूढ़ रहा था। उसका कहना है कि शुक्रवार को वह काम पर गया हुया था। जैसे ही वह देर रात काम से वापिस आया तो घर पर देखा कि कमरे में भाई का फंदे से शव लटका हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना सलीम टाबरी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। लेकिन घटना स्थल पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के परिजनों ने गांव में घटना की सूचना दे दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके बाद परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद उनके द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।