Blog

  • पंजाब : IAS, PCS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : IAS, PCS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Jalandhar के SSP Harvinder Singh Virk नियुक्त

    जालंधर, ENS : पंजाब सरकार में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है तथा इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने आज फिर से प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत तीन आई.ए.एस. और 2 पीपीएस आफिसर बदल दिए गए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आई.ए.एस. परमिंद्रपाल सिंह, राहुल चाबा व अनिल गुप्ता के नाम शामिल हैं। वहीं पीपीएस आफिसर में जालंधर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह और हरविंदर सिंह विर्क का तबादला किया गया है। हरविंदर सिंह विर्क को जालंधर देहात में एसएसपी गुरमीत सिंह की जगह नियुक्त किया गया है। वहीं परमिंद्रपाल सिंह को विशेष सचिव, स्थानीय सरकार विभाग और अतिरिक्त चार्ज कमिश्नर, नगर निगम एस.ए.एस. नगर और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक पंजाब संचार लिमिटेड में तैनात किया गया है, जबकि राहुल चाबा को वधीक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पुनः प्रोत्साहन ब्यूरो (श्री संदीप हंस, आई.ए.एस. को इस अतिरिक्त चार्ज से मुक्त करते हुए) और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक, पंजाब सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड में तैनात किया गया है।
  • Haryana News: फर्जी Bank Loan और Credit Card से करोड़ों का Fraud करने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी Bank Loan और Credit Card से करोड़ों का Fraud करने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कंपनी के मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करके पीएनबी बैंक से 80 लाख लोन लेने के चक्कर मे एक आरोपी को पकड़ा है। सेक्टर-15 पीएनबी बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार की शिकायत पर दो लोगों के नाम केस दर्ज था।

    बैंक मैनेजर ने बताया था कि बरवाला में मेसर्स प्योर केयर लांड्री की इकाई स्थापित करने के लिए सुभाष नगर दिल्ली निवासी अमित कुमार और जसमीत कौर ने टर्म लोन लेने के लिए बैंक से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों को दस्तावेज के अनुसार 80 लाख का लोन दिया गया था। लेकिन कंपनी खोलने के लिए न तो मशीनरी टूल खरीदे गए और न ही बैंक लोन अदा किया गया।

    बैंक लोन वापस न करने पर धोखाधड़ी का केस मे अमित कुमार को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का चार दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले मे अभी अमित कुमार की पत्नी जसमीत कौर की पत्नी की गिरफ्तारी बाकी है। अमित कुमार को पुलिस ने दिल्ली से काबू किया था।

    इसी तरह इकोनमिक सेल विंग की टीम ने क्रेडिट कार्ड में मुनाफा देने का लालच देकर 15 से 20 लोगों से करीब 5 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि की रातपुर पिंजौर के रहने वाले अमरीक सिंह ने एक शिकायत दी थी। कि रतपुर कॉलोनी पिंजोर में एक लकी नामक युवक ने करियाना की दुकान खोली हुई थी।

    वह लोगों को क्रेडिट कार्ड की लालच देकर हर महीने मुनाफा देने की आड़ मे करोड़ों की ठगी करता था। जो 15 से 20 लोगों से ठगी कर पिंजौर से रातों-रात परिवार सहित गायब हो गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी लकी बंसल को पंजाब के मोहाली खरड़ से काबू किया है। पुलिस ने जिसे आज पंचकूला कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि इस मामले में आरोपी लकी बंसल के साथ उसकी पत्नी वैशाली बंसल भी सांझेदार थी। इससे पहले 2018 में लकी बंसल पंजाब के बठिंडा में भी करोड रुपए की ठगी मारकर रातों-रात घर खाली कर पिंजौर आ गया था। जिसके बाद लकी बंसल ने पिंजौर में लोगों से ठगी कर मोहाली के खरड़ में करियाना की दुकान खोल ली थी।

  • Punjab News: Gippy Grewal और Karan Johar सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: Gippy Grewal और Karan Johar सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः कई पंजाबी एक्टर अब बॉलीबुड में भी अपनी कला का प्रदर्शन करके पंजाब और पंजाबियों के विरसे को पूरी दुनियां तक पहुंचा रहे हैं। अभी हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को भी फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा बनाया गया है। पंजाबी फिल्म अकाल बस कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माता करण जौहर और फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल आज फिल्म की सफलता के लिए माथा टेकने सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका, गुरबाणी कीर्तन सुना और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    गिप्पी ग्रेवाल ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से दर्शकों ने पिछली फिल्मों को प्यार दिया है, हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म अकाल को भी भरपूर प्यार और रिस्पांस देंगे और हम आज यहां फिल्म की सफलता के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं और उम्मीद करते हैं कि भगवान इस फिल्म को भी पिछली फिल्मों की तरह हिट करे।

  • Punjab News: 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    Punjab News: 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच पंजाब सरकार ने एक बार फिर फेरबदल किया है, जिसमें 2 IAS और 1 PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: Petrol Pump पर हुए झगड़े में हमलावर कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump पर हुए झगड़े में हमलावर कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर में आए दिन लूटपाट और लड़ाई झगडे की वारदातें देखने को मिल रही हैं। हाल ही में अमृतसर के क्रिस्टल चौक के पास हरसा पेट्रोल पंप पर बीती देर रात 6 से 7 युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवकों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद चार कर्मचारियों को जमकर पीटा।

    पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि यह घटना देर रात 11 से 12 बजे के बीच हुई है। लुटेरे 2 मोबाइल फोन और 30,000 रुपये कैश लेकर फरार हो गए। लूट के बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़ा जाये।

    सिविल लाइन के SHO ने बताया कि युवक लूट की नीयत से पेट्रोल पंप में नहीं आए थे। एक युवक पेट्रोल पंप की कोने में पेशाब कर रहा था, और उसी दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी द्वारा उसकी वीडियो बनाई। जिसे उस युवक ने मना किया था। इसके बाद युवक ने अपने साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Nursery Class की गायब बच्ची को पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    Punjab News: Nursery Class की गायब बच्ची को पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    लुधियाना: सरकारी स्कूल में नर्सरी कक्षा की एक बच्ची के गायब होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्कूल प्रशासन के साथ कुछ ही घंटों में बच्ची को एक गुरुद्वारे से बरामद कर लिया।

    इस संबंध मे ACP सुमित सूद ने बताया कि बच्ची सुरक्षित है वह स्कूल से बाहर चली गई थी। बच्ची की तलाश मे पुलिस ने इलाके की छानबीन कर cctv फुटेज को खंगाला। जिसके बाद बच्ची को रिकवर कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

  • बद्दी में पांचवी चौहान बीबीएन क्रिकेट लीग का हुआ धूमधाम से आग़ाज़

    बद्दी में पांचवी चौहान बीबीएन क्रिकेट लीग का हुआ धूमधाम से आग़ाज़

    वौइस् ऑफ बद्दी ने रोमाचंक मुकाबले में रॉयल वररिर्स को हराया

    नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने लीग का किया शुभारंभ

    पहले दिन बीबीएन लायंस, वाईस आफ बद्दी, बीबीएन मैसेंजर , रायल टायटेन व रायल वारियर्स ने अपने अपने मैच जीते

    बद्दी/सचिन बैंसल: बीबीएनआईए की ओर से पांचवी चौहान बीबीएन क्रिकेट लीग के पहले दिन बीबीएन लायंस, वाईस आफ बद्दी, बीबीएन मैसेजर, रायल टायटेन  व रायल वारियर्स ने अपने अपने लीग मैच जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ नालागढ़ के विधायक हरदीप  सिंह बावा ने खिलाड़ियों का परिचय करने के बाद किया।

    बद्दी के निमंत्रण रिजोर्ट के खेल मैदान में  खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच रायल टायटेन व बीबीएन लायंस के बीच हुआ। जिसमें बीबीएन लायंस ने पहले खेलते हुए 142 रनों का लक्ष्य रखा  जवाब में रायल टायटेन की टीम निर्धारित दस ओवर में 131 रन ही बना पाई। नवजोत मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए।

    दूसरा मैच वायस आफ बद्दी व रायल वारियर्स के बीच हुआ। वाईस आफ बद्दी ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में रायल वारियर्स की टीम 116 रन ही बना पाई। वाईस आफ बद्दी ने यह मैच चार रनों से जीत लिया। विकास कुमार मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए। तीसरा मैच बीबीएन मेसेंजर व एलयूबी सुपर फाईटर के बीच हुआ। जिसमें मैसेंजर ने 21 रनों से यह मैच जीत लिया। रमन मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए।

    चौथा मैच पेंथर बटालियन व रायल टायटेन के बीच हुआ। रायल टायटेन का यह दूसरा मैच था। पेंथर बटालियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। जवाब में रायल टायटेन ने 2 विकेट के नुकसान में यह लक्ष्य पूरा कर लिया। पेंथर बटालिया को 8 विकेट से पराजित किया। अंतिम मैच रायल वोरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। लक्ष्य  पीछा करते हुए एलयूबी लीडर्स  की टीम 63 रन ही बना पाई। मैच में रैफरी की भूमिका सतीश रनदेव, राजीव सक्सेना व सौरभ विज ने निभाई।

    इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने  किया। उन्होंने बीबीएन के सभी वर्गो को एक जुट कराने में बीबीएनआईए के प्रयासों की सराहना की। यह एक अनुठा कार्यक्रम है और मैच के जरिए एक दुसरे के जानने के पूरा अवसर मिलता है।  प्रतियोगिता के आयोजन कमेटी के चैयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ काफी भव्य रहा  और सभी खिलाड़ियों ने इस शानदार कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी पांच मैच होंगे। कार्यक्रम का समपान दून के विधायक राम कुमार करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, वाईएस गुलेरिया समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • हिमोत्कर्ष परिषद संस्था शनिवार को आंखों की निशुल्क जांच शिविर का आयोजन करेगी

    हिमोत्कर्ष परिषद संस्था शनिवार को आंखों की निशुल्क जांच शिविर का आयोजन करेगी

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद संस्था ऊना की ओर से शनिवार को एमसी पार्क ऊना में स्थित वरिष्ठ नागरिक मंच ऊना के भवन में आंखों की निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
     हिमोत्कर्ष परिषद संस्था ऊना के जिलाध्यक्ष करनपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि शिविर में रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा की टीम अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने शहर वासियों से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।
  • रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

    रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी लाडले फुटबॉल क्लब भदसाली द्वारा 30 अप्रैल को बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन श्रेणी की फुटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कुल 28 टीमों के 450 बच्चों ने भाग लिया।
    समारोह में उपायुक्त ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर अपने शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शरीर की ताकत बढ़ती है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ी के अंदर प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है, बल्कि यह उन्हें अपने लक्ष्य की ओर भी प्रेरित करती हैं।
    विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों हुए सम्मानित इस दौरान विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अंडर 14 और 17 टीमों के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह तथा ओपन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 7,100 और उप विजेता को 5,100 रूपये तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर सिद्ध जय राजा भरथरी पौणाहारी लाडले फुटबाल क्लब के सदस्यों सहित खिलाड़ी वर्ग और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
  • Punjab News: लेडी कांस्टेबल के साथी बलविंदर का आया बड़ा बयान, गुरप्रीत कौर को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: लेडी कांस्टेबल के साथी बलविंदर का आया बड़ा बयान, गुरप्रीत कौर को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सीनियर लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेडी कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। वहीं आज कोर्ट में पेशी के दौरान लेडी कांस्टेबल के साथी बलविंदर के साथ उसकी पहली पत्नी गुरप्रीत कौर से साथ हाथापाई हो गई। कोर्ट परिसर में घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जहां महिला ने लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर पर घर बर्बाद करने के आरोप लगाए। इस दौरान गुरप्रीत कौर ने लेडी कांस्टेबल के साथ रह रहे पति बलविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की है। इस भारी हंगामे के बाद बलविंदर सिंह मीडिया के सामने आया।

    जहां उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया। बलविंदर सिंह ने पत्नी गुरप्रीत कौर चालबाज और लोगों को जाल में फंसाने वाली महिला कहा। बलविंदर का आरोप है कि वह उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराती है और उसके साथ भी गुरप्रीत कौर द्वारा इसी तरह का व्यवहार किया गया। लेडी कांस्टेबल के पकड़े जाने के दिन वह सिरसा में मौजूद था। व्यक्ति ने कहा कि वह पिछले 15 दिनों से सिरसा में था। वहां पर गुरप्रीत कौर द्वारा दर्ज की गई झूठी शिकायत में दस्तावेज देकर आया है और वहां अपने बेगुनाह होने के सबूत देकर आया है। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि गुरप्रीत कौर कई सीनियर अधिकारियों की आपत्तिजनक फिल्मों के सबूत को लेकर बात कर रही है, लेकिन उसके बावजूद कोई अधिकारी महिला गुरप्रीत कौर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

    वहीं लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को वह 3 साल पहले से संपर्क में आया था। वहीं गुरप्रीत कौर को लेकर कहा कि वह अब उसकी पत्नी नहीं है और उसने खर्चे का केस उस पर दायर किया हुआ है। जिसमें वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इस दौरान गुरप्रीत कौर पर सिरसा में अन्य व्यक्ति के साथ झूठे पर्चे दर्ज करवाने के आरोप लगाए है और उसे अब उक्त व्यक्ति द्वारा धमकियां देकर पैसों की मांग की जा रही है। बलविंदर सिंह ने कहा कि उसे सोशल मीडिया पर उक्त मामले की वीडियो अपलोड करने के लिए धमकाया जा रहा है, जिसको लेकर वह जल्द प्रशासन को शिकायत देगा। बलविंदर सिंह ने कहा कि लेडी कांस्टेबल के साथ उसके कोई संबंध नहीं है, वह बस उसका साथी है।

    दूसरी ओर गुरप्रीत कौर ने कहा कि वह अपने वकील से मिलने आई थी। क्योंकि उसने बलविंदर सिंह के खिलाफ खर्चे का केस दायर किया हुआ है। बलविंदर सिंह के साथ उसकी 2014 में शादी हुई थी और उसकी 2 बेटियां है। लेकिन वह 2022 से सीनियर महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के साथ रह रहा है और दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। इस दौरान अमनदीप कौर की पेशी के दौरान कोर्ट में पहुंचकर बलविंदर सिंह ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और मुझे थप्पड़ मारे।