Punjab News: Gippy Grewal और Karan Johar सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कई पंजाबी एक्टर अब बॉलीबुड में भी अपनी कला का प्रदर्शन करके पंजाब और पंजाबियों के विरसे को पूरी दुनियां तक पहुंचा रहे हैं। अभी हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को भी फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा बनाया गया है। पंजाबी फिल्म अकाल बस कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माता करण जौहर और फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल आज फिल्म की सफलता के लिए माथा टेकने सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका, गुरबाणी कीर्तन सुना और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

गिप्पी ग्रेवाल ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से दर्शकों ने पिछली फिल्मों को प्यार दिया है, हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म अकाल को भी भरपूर प्यार और रिस्पांस देंगे और हम आज यहां फिल्म की सफलता के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं और उम्मीद करते हैं कि भगवान इस फिल्म को भी पिछली फिल्मों की तरह हिट करे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *