Blog
-

शराब की 7 बोतलें बरामद
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान बसाल के एक व्यक्ति से 7 बोतल शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसाल में दुकान चलाने वाले सोमनाथ पुत्र परस राम की तालाशी लेने पर पुलिस को अवैध शराब की 7 बोतलें मिली हैं। -

धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट: महावीर शास्त्री
बद्दी के दशहरा ग्राउंड में अमृतमयी राम कथा का भव्य आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल: श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी द्वारा अमृतमयी राम कथा का आयोजन दशहरा ग्राउंड बद्दी में किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। राम कथा में संगरिया राजस्थान के विख्यात कथावाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया। महावीर शास्त्री ने कहा कि धरती पर आकर हर जीव को अपने कर्मों का फल भुगतान पड़ता है। विष्णु अवतार में धरती पर आकर खुद भगवान राम ने कष्ट झेले। राजमहल से निकलकर उन्हें भी वनवास भुगतान पड़ा। माता जानकी के लिए उन्हें भी जंगलों में भटकना पड़ा। महावीर शास्त्री ने कहा के इंसान को कष्टों से विचलित नहीं होना चाहिए। सुख दुःख अच्छा बुरा समय सब हमारे पिछले जन्मों का फल होता है। अगर हम इस जन्म में अच्छे कर्म करेंगे, धर्म मार्ग पर चलेंगे तो ही अगले जन्म में हमें सुख की प्राप्ति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए अच्छे कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के आयोजकों ने बताया के 6 अप्रैल को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मयंक अग्रवाल, दिल्ली की अंजना आर्य, जयपुर के आयुष सुमानी भजन संध्या में भगवान राम के भजनों का गुणगान करेंगे। सायं 7 बजे सीता मां के रसोई में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के मेंबर सत्या शुक्ला, राजेश गोयल , हरीश गर्ग, विनोद गर्ग, मनीष गोयल, कमल भार्गव, राम निवास, रमेश जिंदल, प्रमोद गोयल, ललित, दिलजीत समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-

होशियारपुर पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः जालंधर कैंट से कांग्रेस कांग्रेस विधायक परगट सिंह आज होशियारपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का हनन करने पर तुली है तथा उन्हें इस बात का डर है कि अगर देश की जनता जाग गई तो उनका क्या होगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की धक्केशाहियों के खिलाफ जहां मीडिया को जगाने का प्रयास करना होगा, वहीं देश वासियों को भी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा। परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र बौखलाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पैदा हो रहे हालातों के लिए केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
-

बड़ी ख़बरः सेरआम वकील की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना द्वारका साउथ इलाके की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक वकील की पहचान वीरेंद्र के रूप में की है। अभी तक की जांच के अनुसार ये पूरा मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले से जुड़े सभी पक्षों की जांच कर रही है। घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम चार बजे के आसपास की है। मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक से आए थे और जिस समय वीरेंद्र पर फायरिंग की गई उस समय वो अपनी कार में थे। आरोपियों ने वीरेंद्र पर कई राउंड की फायरिंग की है।
पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि वो आरोपियों की पहचान कर सकें। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि ये घटना आपसी रंजिश की नतीजा है लेकिन हत्या करने के कारणों का अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल सका है। मामले की जां अभी भी जारी है। पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
-

पंजाबः कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के प्रधान, पंच व सरपंच साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
चंडीगढ़: केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में आज गांवों के कई पूर्व सरपंच तथा पंच अनेक साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज भाजपा का दामन थामने वालों में जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के प्रधान तथा मनिमाजरा सोसाइटी के प्रधान जीत सिंह बहलाना, किशनगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र लुबाना ,किशनगढ़ के पूर्व सरपंच गुरविंदर कौर लुबाना, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरभजन सिंह, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह कजहेरी, अटावा के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, खुडालाहोरा के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ,खुड्डा लाहौरा की पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा , मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह काला, पलसोरा के पूर्व सरपंच व जिला कांग्रेस कमेटी के वाइस पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जयचंद, गांव कैंबवाला के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट जिला कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान एवं अखिल भारतीय कबीरपंथी महासभा के प्रेसिडेंट राजेन्द्र कुमार , डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस के पूर्व महासचिव तथा पूर्व पंच सोहन सिंह , गांव बहलाना कांग्रेस के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, पूर्व पंच गुरदीप सिंह, रायपुर कलां गांव से पूर्व पंच गुरदीप सिंह, सेक्टर 26 मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुभाष रंधावा, जिला कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान गुरपाल सिंह अटावा, गांव धनास के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह तथा गांव कजहरी से डॉक्टर प्रेम कुमार पूर्व जिलासचिव कांग्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देश वासियों की सेवा में लगे रहते हैं । उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की इन लोकहित योजनाओं से आकर्षित होकर अनेक व्यक्ति आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज की जॉइनिंग ना केवल चंडीगढ़ के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी जब पूरे प्रदेश के जन प्रतिनिधि एक साथ एक पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
आज दुनिया का कोई भी निर्णय भारत को इग्नोर करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता देश में बदलाव की राजनीति के सहभागी बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है इसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। आज शामिल होने वाले लोगों से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा ।आज के बाद से सभी भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता है। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर , प्रदेश सचिव तजेंद्र सिंह सरा, हुकम चंद , प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, कार्यलय सचिव देवी सिंह व गजेंद्र शर्मा के अलावा उपमहापौर हरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू, डॉ नरेश पंचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भजन सिंह मारू, बलविंदर शर्मा , जुझार सिंह, दीदार सिंह , धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

पंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने राज्य सरकार को करीब 600-700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के श्रम विभाग के जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह पर मोहाली स्थित फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर डी-रजिस्टर करने के आरोप हैं। इसी कारण राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ और विभिन्न अदालती मामलों का सामना करना पड़ा। विजिलेंस टीम ने आरोपी से आगामी पूछताछ के लिए अदालत से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि मामले में 5 जनवरी 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व IPC की विभिन्न धाराओं के तहत SAS नगर, मोहाली स्थित विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से मामले में अब तक कुल 9 अधिकारी/कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान 31 मार्च 2023 को मोहाली, सेक्टर-68 निवासी आरोपी जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज, नरिंदर सिंह को पहले से दर्ज मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी अधिकारी ने 28 दिसंबर 2018 को सुकंतो आइच डायरेक्टर और फिलिप्स कंपनी की ओर से श्रम कमिश्नर पंजाब, चंडीगढ़ को डाक से एक अर्जी भेजी गई। आरोपी नरिंदर सिंह ने यह अर्जी आगे श्रम कमिश्नर पंजाब को भेजे बिना स्वयं कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी ने केस की पड़ताल और फिलिप्स कंपनी के किसी कर्मचारी के बयान नहीं लिए। इसके अलावा 10 जनवरी 2019 को बिना श्रम कमिश्नर की मंजूरी के बिना उक्त फैक्ट्री डी-रजिस्टर कर दी।
बताया गया कि आरोपी ने फैक्ट्री डी-रजिस्टर करने संबंधी विभिन्न इंडस्ट्रीज, डायरेक्टर फैक्ट्रीज आदि के दफ्तरों की जानकारी के लिए 25 जनवरी 2019 को एक लेटर भेजा। लेकिन यह लेटर किसी भी दफ्तर को प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 27 फरवरी 2019 को श्रम इंस्पेक्टर, मोहाली नगर द्वारा स्थानीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद कानून 1947 की धारा-25 का चालान संकूतो आइच और अमित मित्तल, मैसर्ज फिलिप्स इंडिया लि. फेस-9 मोहाली के खिलाफ दायर किया गया।
-

जालंधरः शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे लोग, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः दशमेश नगर में लोगों ने शराब के ठेके का विरोध करते हुए महिलाओं ने ठेके के बाहर धरना लगा दिया। लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि प्रशासन ने उनके साथ वादा किया था कि 31 मार्च तक ठेका चलने दें। उसके बाद नए सेशन में ठेका बंद कर दिया जाएगा। लेकिन आज सुबह फिर से ठेका खुल गया और शराब लेने वालों की बाहर लाइनें लगी हुई थीं। महिलाओं ने कहा कि जब यहां पर ठेका खुला था उस वक्त यहां आबादी नहीं थी। अब पूरा इलाका भर गया है।
यहां ठेके पर अक्सर शराबी नशे में धुत होकर हंगामा करते हैं और गाली गलौज भी करते हैं। ठेके की वजह से दशमेश नगर की महिलाओं-लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि वह लंबे समय से ठेके का विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने कहा कि ठेका वह पिछले 11 सालों से संताप झेलती आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन को भी कई बार शिकायतें दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता है। एक महिला ने कहा कि दशमेश नगर में चिट्टे का भी कारोबार खूब फल फूल रहा है। बच्चे नशे की गर्त में जा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। शराब की दुकानों का ठेका पूरा होते ही फिर से ठेकों का टेन्योर किए थे।
-

पंजाबः जेल से बाहर आए कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू, देखेें Live
अमृतसरः रोडरेज मामले में सजा नवजोत सिद्धू जेल बाहर आ गए। जेल से बाहर आए कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू, नवजोत सिद्धू ने पटियाला जेल से बाहर आकर झुककर सभी का अभिवादन किया। सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। सिद्धू के बाहर निकलने पर समर्थकों ने पूरे जोश से उनका स्वागत किया। वहीं बाहर आते ही सिद्धू पुराने जोश में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रू-ब-रू होकर सरकार पर निशाने साधे। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला को लेकर नवजोत ने कहा कि वह मूसेवाला के घर जाकर कानून व्यवस्था के बारे में बात करूंगा। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, “लोकतंत्र जंजीरों में है।” पटियाला जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने कहा, पंजाब इस देश की ढाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहता है जहां भाजपा की धुर प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है।
उन्होंने कहा, देश में अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अपनी रिहाई में देरी को लेकर सिद्धू ने कहा, मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। बता दें कि सिद्धू की रिहाई पहले सुबह 11 बजे और फिर 3 बजे कही गई लेकिन वह अब करीब 6 बजे उन्हें रिहा किया गया।
उनके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया था कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सुबह से कई बार एक घंटे में रिहाई की बात कही जा चुकी है। समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से रिहाई में देरी की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक नवतेज चीमा ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझ कर उन्हें रिलीज करने में देरी कर रही है। पटियाला पहुंचे नेशनल कांग्रेस के पूर्व स्पोक्सपर्सन गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं।
-

ਪੰਜਾਬ : ਟੋਲ ਬੰਦ ’ਤੇ ਭੜਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਕਿਹਾ- ਅਸੀ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਸਾਨੂੰ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਘਰ ਤੋ ਕੀਤਾ ਬੇਘਰ
ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚਕਾਰ ਅੱਜ ਲੱਗੀਆਂ ਨੱਕੀਆਂ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਹਲਕਾ ਵਧਾਇਕ ਤੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਸ, ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ ਚੱਡਾ, ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ.ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਕੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 13 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਲੁੱਟ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਥੇ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਹਲੇ ਹੋ ਗਏ।
ਵਿਹਲੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵੀ ਮਾਣ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬੜੇ ਚਾਵਾਂ ਨਾਲ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜੇਕਰ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਤੋ ਵੇਹਲੇ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਹੋਰ ਰੋਜਗਾਰ ਮੁਹਈਅ ਕਰਵਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਰੋਟੀ ਤੋਂ ਅਵਾਜ਼ਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਟੋਲ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਨਹੀ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਕੋਈ ਹੋਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦੇਖ ਲੈਣ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਮਿਟਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਬਾਬਤ ਜਦੋਂ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਜੀਐਮ ਪਰਸਾਤ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦੇ ਪੈਸੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।
-

मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार की बिक्री की बंद, बताई ये वजह
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एंट्री-लेवल मॉडल ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है। कंपनी अब स्टॉक में कुछ शेष इकाइयां बेच रही है। बता दें कि साल 2016 में, एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट कुल बाजार आकार का लगभग 15% था। इसके करीब 4,50,000 यूनिट थे। साल 2023 में यह घटकर 7% पर आ गई जो करीब 2,50,000 यूनिट है। न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से लागू होने वाले BS6 फेस 2 मानदंडों का पालन करने के लिए ऑल्टो 800 को अपग्रेड करने के लिए निवेश करना कम मात्रा के कारण वित्तीय रूप से कारगर नहीं होगा। ऑल्टो 800 को बंद किए जाने के साथ, ऑल्टो के10 अब मारुति सुजुकी के एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में काम करेगा, जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) होगी।

साल 2000 में भारत में लॉन्च हुई ऑल्टो 800 में 796सीसी का पेट्रोल इंजन था, जो 48पीएस की अधिकतम शक्ति और 69एनएम के पीक टॉर्क को विस्थापित करता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प है। 2010 तक, ऑटोमेकर ने हैचबैक कार की 1,800,000 यूनिट बेची थी। ऑल्टो के10 ने 2010 में बाजार में प्रवेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से अब तक, कार निर्माता ने ऑल्टो 800 की 1,700,000 यूनिट और ऑल्टो के10 की 950,000 यूनिट बेचीं हैं। कुल मिलाकर, ऑल्टो ब्रांड का वॉल्यूम लगभग 4,450,000 यूनिट है।
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इंडिया टुडे के हवाले से श्रीवास्तव ने कहा, हमने देखा है कि एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट, जहां यह (ऑल्टो 800) संचालित होता है, वर्षों से नीचे आ रहा है। उन्होंने कहा कि वॉल्यूम में गिरावट आई है क्योंकि इस सेगमेंट में वाहनों के अधिग्रहण की लागत काफी बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस सेगमेंट में मांग को बहुत अधिक प्रभावित किया। ग्राहकों का झुकाव ऑल्टो के10 की ओर हुआ और, नतीजतन, आगे बढ़ने वाली ऑल्टो 800 की मात्रा अपेक्षाकृत कम होने की उम्मीद है और इसलिए, हमें लगता है कि बीएस6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए ऑल्टो 800 में बदलाव के लिए निवेश करना वित्तीय रूप से व्यवहार्य नहीं होगा।