Blog
-

जिला के समस्त मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी, 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ के वर्तमान मतदान केंद्रों में संशोधन/नए मतदान केंद्रों के सृजन हेतू विद्यमान मतदान केंद्रों की सूचियांे का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों में जन साधारण हेतू निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप हो तो उसे 8 सितम्बर तक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। -

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक
आपदा ग्रस्त जोह-सधानी कौज़-वे का भी किया निरीक्षण
ऊना सुशील पंडित: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला ऊना में हुई भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मरवाड़ी गांव के आपदा ग्रस्त क्षेत्र जोह-सधानी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जोह-सधानी कौज़-वे(पक्की सड़क) क्षतिग्रस्त होने से लगभग 11 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत जोह संधानी पुल का निर्माण किया जाएगा लेकिन जब तक पुल का निर्माण नहीं होता तब तक बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र सुविधा मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाबार्ड के तहत पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डीआरडीए हॉल में जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुक्सान को लेकर पुनः विकास कार्यों को बहाल करने की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार तीव्रता से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों के साथ खडे़ हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा ले रहे हैं तथा प्रभावितों का दुख-दर्द भी सुन रहे हैं और प्रथामिकता के आधार पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में आपदा के दौरान हुए नुक्सान को पुनः बहाल करने के लिए प्रशासन तथा सभी विभागों ने आपसी तालमेल से तीव्रता के साथ कार्य करके प्रभावितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को स्वयं के संसाधनों के माध्यम से राहत जुटाने का कार्य कर रही हैं।कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सड़क, बिजली व पानी की सुविधा को तुरंत बहाल करने के लिए उठाए गए विशेष कदमों तथा पीड़ितों के लिए चलाए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन आपस में क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा करें तथा समस्याओं का शीघ्र निदान करने का प्रयास करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पडे़।उन्होंने बताया कि जिला ऊना को आपदा के कारण 226.04 करोड़ रूपये का नुक्सान उठाना पड़ा है जिसमें राजस्व विभाग को 3.86 करोड़, लोक निर्माण विभाग ऊना को 67.25 करोड़, एनएचए को 2.23 करोड़, जल शक्ति विभाग ऊना को 86.99 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन सर्कल ऊना को 9.45 करोड़, बिजली विभाग को 24.23 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 13.23 करोड़, शिक्षा विभाग को 1.38 करोड़, कृषि विभाग को 5.25 करोड़, बागवानी विभाग को 4.90 लाख, ग्रामीण विकास को 10.54 करोड़, स्थानीय शहरी निकायों को 1.55 करोड़ रूपये का नुक्सान पहुंचा है।इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि आपदा के दौरान पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया करवाई गई है। राहत पुनर्वास कार्यों के लिए जो भी धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी उसको संबंधित उपमंडलाधिकारियों(ना) के माध्यम से वितरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 38.30 करोड़ रूपये 4,138 कार्यों के लिए स्वीकृत किए थे जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।इस मौके पर गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो, जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, मंडलाध्यक्ष विनोद बिट्टू, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

पंजाब : कौन बनेगा करोड़पति शो के जसकरण सिंह को बधाई देने पहुंचे लोग, देखें वीडियो
तरनतारन : जिले के खालरा गांव के एक परिवार का लड़का जसकरण सिंह कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रूपया जीतकर अपना और अपने परिवार का सपना पूरा किया है। जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। गांव खालरा और जिला तरनतारन का नाम भी रोशन किया और अब वे 7 करोड़ रुपए जीतने के लिए अगले सवाल का जवाब देंगे। यह एपिसोड 4 सितंबर को सोनी टीवी पर रात कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो पर दिखाया जाएगा। जसकरण की जीत पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग जसकरण सिंह और उनके परिवार को बधाई देने पहुंच रहे है। घर में खुशी का माहौल है।
खेमकरण हलके के विधायक सरवन सिंह धुन और पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा जसकरण सिंह और उनके परिवार को बधाई देने पहुंचे और कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जसकरण को तरक्की दें। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे है। जसकरण सिंह को उनकी मेहनत का फल मिला है। उनका परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है।
-

पंजाब : मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, 3 पर मामला दर्ज, देखें CCTV
अमृतसरः सुल्तान विंड रोड के आजाद नगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में तेज गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि दोनो पक्षों में हुए इस विवाद के बाद देर रात मोहल्ले के लोगों द्वारा दोनों में राजीनामा करवा दिया गया था। जिसके बाद आज दिन सुबह-सुबह गाड़ी चालक अपने साथियों को साथ लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया। जहां उसने परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोग हमले में घायल हो गए।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज करके 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गाड़ी में तेज गाने बजाने से युवक को लोगों ने रोका था। जिसके बाद उनका राजीनामा हो गया था। लेकिन आज गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

स्काउट एवं गाइड राज्य पुरस्कार में जिला के 18 स्काउट तथा 4 गाइड ने टैस्ट पास किया
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रिवाल्वर में 21से 25 जून 2023 को हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 272के करीब स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं ने राज्य पुरस्कार ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया था। जिसमें सभी स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया था।यह ट्रेनिंग कैंप पांच दिन चला था। जिसमें 162 स्काउट तथा 110 गाइड छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। बहीं पर शनिवार को इन सभी स्काउट एवं गाइड का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें 68 स्काउट व 26 गाइड छात्र छात्राओं ने राज्य पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की।इस शिविर में जिला ऊना के 25 स्काउट तथा 25 गाइड छात्र छात्राओं ने जिला ऊना उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता तथा जिला स्काउट संगठन आयुक्त अमन देव व जिला गाइड संगठन आयुक्त मैडम निर्मल शर्मा की देखरेख में भाग लिया था।शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्काउट एवं गाइड कार्यालय शिमला से रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें ऊना जिला के 18 स्काउट तथा 4 गाइड राज्य पुरस्कार के परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हुए। जिसमें गाइड में तलमेहडा की मानसी राणा,सोहारी की कृषिका शर्मा, कटोहड खुर्द की अमोलिका, नंगडा की अनु बाला, बहीं पर स्काउट में आयुष, सुमन कुमार, विशाल, अनुराग चौधरी, मनीश कुमार, अमन डडबाल, नमन कौंडल, रोहित, सौम्य धीमान,अतुल शर्मा, जतिन चौधरी, बलराज, दिनेश, अभिषेक,शिवांग, अंशु पराशर, दिव्यांश शर्मा, उज्ज्वल ठाकुर ने राज्य पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हुए।जिला ऊना उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने सभी विजेता रहे स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं के जिला संगठन आयुक्त अमन देव व निर्मल शर्मा व टीम सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर सभी स्काउट एवं गाइड के सभी स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ तथा सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने जिला ऊना उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ देवेन्द्र चंदेल,जिला सकाउट संगठन आयुक्त अमन देव,जिला गाइड संगठन आयुक्त मैडम निर्मल शर्मा, जिला गाइड़ ट्रेनिंग कमिश्नर मैडम प्रोमिला देवी,सोनू देवी, संतोष कुमारी,शिवानी देवी,स्काउट मास्टर सुरजीत सिंह,रमेश चंद शर्मा व टीम सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। -

पूबोवाल टॉवर से वैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी मोगा से गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: बीती 26/27 जून की रात को पूबोवाल टॉवर से चोरों द्वारा वैटरियां चोरी की जा रही थी तो पुलिस द्वारा चोरों का पीछा किया गया किन्तु चोर झाड़ियों में अपनी गाड़ी व चोरीशुद्धा बैटरियां छोड़ कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये थे ।उसी मामले में हरोली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 जुलाई को चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था जो अब तक पुलिस हिरासत में रिमांड पर है । जिस ने बताया था किउसी चोरी में गिरोह का दूसरा आरोपी अभिषेक पुत्र वलविन्द्र निवासी सन्त नगर, धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) है। जिसे हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व मनोज कुमार पुलिस थाना हरोली ने धर्मकोट जिला मोगा( पंजाब) से काबू करके गिरफ्तार कर लिया है और आगामी पुछताछ की जाएगी। -

पुलिस ने टाहलीवाल में ट्रक से पकड़ी 7 किलो 90 ग्राम भुक्की
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आती टाहलीवाल के मुलाजमों ने 7 किलो 90 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त सहित एक ट्रक चालक को पकड़ आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम जिसमें सब इंस्पेक्टर गुरध्यान सिंह, हेड कांस्टेबल वरिन्द्र सिंह, दवेन्द्र प्रकाश व कांस्टेबल दलजीत सिंह पर आधारित पुलिस पार्टी ने गांव टाहलीवाल में यातायात चैंकिग के लिए नाकाबन्दी कर रखी थी कि चैंकिंग के दौरान ट्रक संख्या (HP12D-9406) को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में से 07 किलो 90 ग्राम भुक्की / चुरा पोस्त बरामद हुआ। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक चालक की पहचान ओंकार सिंह निवासी गांव छेत्रां डा0 बिदड़वाल तह0 हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, तेजधार हथियार से युवक की गर्दन की धड़ से अलग
अमृतसरः जिले के गांव जेठूवाल से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर युवक का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। जिसके बाद हमलावारों ने तेजधार हथियार हथियार से युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय बिक्रम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की 4 लड़कियां और एक लड़का है। सूत्रों से पता चला कि बिक्रम सिंह का कल गांव में किसी से मामूली झगड़ा हो गया था।

इस दौरान गांव के लोगों ने उसका दूसरे पक्ष से राजीनामा करवा दिया था। लेकिन देर शाम दूसरे पक्ष द्वारा बिक्रम सिंह की गर्दन को तेजधार हथियार से शरीर से अलग कर दिया गया। इस दौरान बिक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक बिक्रम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया हुआ है।
-

पंजाबः कल 10 से 5 बजे तक बिजली रहेंगी बंद
लुधियाना : जिले में कल बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग जगह पर मुरम्मत के कार्यों के चलते बिजली का कट लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीएसपीसीएल के अधिकारी गोपाल शर्मा पिंटा ने कहा कि जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते कुछ इलाकों की बिजली गुल रहेगी। इस दौरान सुबह 10 से 5 बजे के बीच बाबा दीप सिंह नगर स्ट्रीट नं. 6 से 9, हीरा नगर, सैनी कालोनी आदि इलाकों में बिजली कट लगेगा, वहीं सुबह 11 से शाम 3 बजे तक जस्सियां रोड, गुरनाम नगर, अमन विहार, बैक साइड डयूक, नवनीत नगर, भट्टियां विलेज और आकाश नगर, नगेश फैक्टरी, बैकसाइड नगेश फैक्टरी इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
-

पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों आर्मी का जवान लापता, तलाश में जुटी पुलिस
बठिंडाः पंजाब के बठिंडा छावनी से आर्मी का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता आर्मी जवान की पहचान अनिल के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता जवान की तलाश में पुलिस जुटी है।
अनिल बठिंडा कैंट के रेजिडेंटल लाइंस 80 सब एरिया से 21 अगस्त को लापता हुआ था। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर लापता जवान की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। कैंट इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि लापता हुए जवान की पहचान अनिल के तौर पर हुई है।