Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਥਾਣਾ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਥਾਣਾ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾਂ ਮੰਚ ਦੇ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਫਲੈਕਸ ਬੋਰਡ ਪਾੜੇ ਜਾਣ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਵਿਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣੇ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਵਾਰ ਪੁਲੀਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਵੀ ਹੋਈ। ਕਿਉਂਕਿ ਅਨੂ ਗੰਡੋਤਰਾ ਅਤੇ ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਸਿੱਧਾ-ਸਿੱਧਾ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ‌ ਅਤੇ ਇਹ ਗੱਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਫਲੈਕਸ ਬੋਰਡ ਉਤਾਰਦੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀ ਫੜੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਮੰਨੀ ਵੀ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਪਰ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਹ ਗੱਲ ਮੰਨਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਸਨ ।

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਹੜਾ ਸਥਾਨਕ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਤਰਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਆਗੂ ਵਰਿੰਦਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਹੜਾ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਹਨ। ਮਾਹੌਲ ਜ਼ਿਆਦਾ ਗਰਮ ਹੋਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਅੱਤੇ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਅਤੇ ਜਗਰੂਪ ਸੇਖਵਾਂ ਨੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਜਿਸ ਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੇਰ ਰਾਤ ਡੇਢ ਵਜੇ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ ਵੀ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ, ਅਤੇ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ 295,506 ਅਤੇ 34 ਆਈਪੀਸੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • कबाड़खानों पर पुलिस की छापेमारी, 25 से अधिक दुकानें सील

    कबाड़खानों पर पुलिस की छापेमारी, 25 से अधिक दुकानें सील

    दुर्गः पुलिस ने कबाड़ियो पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) को आम जनता एवं विभिन्न औद्योगिक एनसीलरी एसोसिएसन के पदाधिकारियों से लगातार अवैध कबाड़ के व्यापार के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा पूर्व में भी कार्यवाही की गई थीं। उक्त कारोबारियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारीयों के साथ एसीसीयू प्रभारी एवं जिले के समस्त शहरी थानो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें करीबन 22 टीम जिसमे 14 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 25 सहायक उप निरीक्षक एवं 80 से अधिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।  

    जिला के 44 से अधिक कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 25 से अधिक कबाड़ दुकान सील किए गए हैं। राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षकों की टीम के साथ 150 से अधिक जवानो के द्वारा रेड कार्यवाही की गई। 15 से अधिक कबाड़ संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । शेष के विरूद्ध के कार्यवाही जारी है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। जिले के कबाड़ी जिसमे नदीम, ललित, शाकिर, पाल कबाड़ी, राजू मंडले सहित दर्जनों कबाडखानों को सील किया गया, सील करने के बाद सभी अवैध कबाड़ संचालकों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है। जामुल थाना में राजू मंडले कबाड़ी दुकान से 1 ट्रक स्क्रैप जप्त कर राजू मंडले को हिरासत में लिया गया।

    टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कबाड़ के संचालनकर्ताओं को नोटिस देकर कार्यवाही किया गया। जिसमें विरूद्ध मौके पर ही धारा 41 ( 1+4 ) की कार्यवाही की गयी है। एवं इनके गोदामों को सील किया गया है। उक्त अधिकारी / कर्मचारियों को योजना बनाकर अलग-अलग 35 टीमों में विभक्त कर पूर्व से सूचीबद्ध जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ के संचालकों के ठिकानों पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थाना क्षेत्रों के कुल 44 कबाड़ियों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गई। जहां इनके ठिकानों में भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों को काटकर उनके कलपूर्जो को अलग कर भण्डारण कर के रखना, सेंटरिंग प्लेट, बीएसपी का सरिया, लोहा, ऐंगल,कुछ कवाडियों के यहां औद्योगिक स्क्रैब भी बरामद हुआ।

  • पंजाब : नरेगा मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर की रोष रैली, देखें वीडियो

    पंजाब : नरेगा मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर की रोष रैली, देखें वीडियो

    मोगा : केंद्र की मोदी सरकार को चलता करने के लिए कीर्ति लोगों का आगे आना जरुरी है। ताकि मजदूर वर्ग को बचाया जा सके। लेकिन जैसे जैसे मशीनी युग आगे आ रहा है, वही मजदूर वर्ग को पीछे किया जा रहा है। नरेगा मजदूरों द्वारा अपनी मांगो को लेकर दाना मंदी में जिले भर के हजारों नरेगा मजदूरों द्वारा रोष रैली की गई। जिसमे इंटेक यूनियन के जिले के नेता भी शामिल हुए। नरेगा मजदूरो की मांग है, कि उनका काम 200 दिन पूरा निश्तित किया जाए और उनकी दिहाड़ी भी एक हजार रूपये की जाए और नरेगा के फंड राशि का अनुपत भी 60..40 किया जाए।

    नेताओं ने कहा था की भाजपा सरकार साल में 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा करके आई थी। लेकिन कोई नौकरी नहीं दी गई वही जब नरेगा मजदूर अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए, मंडी से रैली के रूप में निकले तो डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर उन्हें रोक लिया गया और मांग पत्र देंने के लिए अंदर नहीं जाने दिया गया। इस मौके पर मजदूरों की पुलिस प्रशासन के साथ धक्का मुक्की भी हुई और मजदूरों को गेट फांद आकर आगे जाना पड़ा। वहीं पुलिस ने कंट्रोल भी किया लेकिन मजदूर नहीं रुके और गेट के आगे डटे रहे।

  • राहतः सिलेंडर के दाम में हुई भारी कटौती

    राहतः सिलेंडर के दाम में हुई भारी कटौती

    नई दिल्ली: आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। हालांकि ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की गई है। सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज एक सितंबर को कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है। जिसमें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कमी की गई है। इस बदलाव के बाद देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

    बता दें मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे. सरकार के इस नए फैसले के बाद अब LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं। दिल्ली में 1680 के बजाय 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में आज से सिलेंडर 1802.50 की जगह अब 1636 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1640.50 रुपये थी जो अब घटकर 1482 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 157.5 रुपये की कमी हुई। अब यह 1852.50 रुपये की जगह 1695 रुपये में मिलेगा।

    दिल्ली में डॉमेस्टिक एलपीजी 903 रुपये का है। कोलकाता में एलपीजी के दाम 929 रुपये पर है। मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये पर है। सरकार ने 29 अगस्त की शाम को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। जिसके बाद 30 अगस्त को नई दरें लागू हो गई थी। उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को 400 रुपये का फायदा होगा क्योंकि उन्हें 200 रुपये की सब्सिडी पहले से ही दी जा रही थी। अगर आप एलपीजी प्राइस की अपडेट लिस्‍ट देखना चाहते हैं तो आप iocl.com/prices of petroleum products लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे।

  • पंजाबः आज से सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल के रेट

    पंजाबः आज से सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल के रेट

    चंडीगढ़ः अमृतसर-दिल्ली सिक्स लेन हाईवे पर आज से सफर महंगा हो गया है। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पड़ते दो टोल प्लाजा लुधियाना के लाडोवाल और हरियाणा के (बसताड़ा) करनाल में आज से टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल (लुधियाना) के टोल में 15 रुपए और बसताड़ा (करनाल) टोल की दरों में 10 रुपए की वृद्धि की है। आज से लाडोवाल टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 165 रुपए वसूले जाएंगे। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने होंगे, जबकि मंथली पास 4930 रुपए में बनेगा। इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए इस टोल पर सिंगल ट्रिप 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए का रहेगा। इस कैटेगरी के व्हीकल के लिए मंथली पास की फीस 8625 रुपए चुकाने होंगे।

    लाडोवाल टोल पर ट्रकों-बसों को सिंगल ट्रिप के लिए 575 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के लिए 860 रुपए और मंथली पास की फीस 17245 रुपए देनी होगी। इसी तरह डबल एक्सेल ट्रकों से सिंगल ट्रिप के 925 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1385 रुपए लिए जाएंगे। जबकि इस कैटेगरी के वाहनों के लिए मंथली पास 27720 रुपए में बनेगा। हरियाणा में दिल्ली हाईवे पर करनाल के बसताड़ा में बने टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की आज से नई दरें 155 रुपए होंगी। इन वाहनों को 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए चुकाने होंगे जबकि मंथली पास के लिए 4710 रुपए में देने होंगे। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल को बसताड़ा में सिंगल ट्रिप के लिए 275 रुपए देने, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के 475 रुपए और मंथली पास के लिए 8240 रुपए देने होंगे।

    ट्रकों-बसों के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 550 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 825 रुपए तय की गई है। इन व्हीकल का मंथली पास 16,485 रुपए में बनवाया जा सकेगा। डबल एक्सल ट्रकों के लिए सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये में बनेगा। घग्गर नदी पर देवीनगर अंबाला में बने टोल प्लाजा की दरें भी आज से रिवाइज हो गई हैं। यहां कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 95 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के लिए 140 रुपए और मंथली पास के लिए 2825 रुपए चुकाने होंगे। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए 165 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए और मासिक पास के लिए 4945 रुपए देने होंगे। ट्रकों-बसों के लिए यहां सिंगल ट्रिप के 330 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के 495 रुपए मंथली पास के लिए 9890 रुपए चुकाने पड़ेंगे। डबल एक्सेल ट्रकों को सिंगल ट्रिप के लिए 530 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 795 रुपए देने होंगे। इन वाहनों के मंथली पास की फीस 15895 रुपए होगी।

  • आज का राशिफल 1 , सितंबर 2023

    आज का राशिफल 1 , सितंबर 2023

    मेष:बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी।
    वृष:कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। दिन की शुभता का लाभ मिलेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
    मिथुन:पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी।
    कर्क:किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।
    सिंह:व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
    कन्या:आज के दिन शुभता का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा।
    तुला:किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा।
    वृश्चिक:यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
    धनु:आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।
    मकर:रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
    कुंभ:नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    मीन:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। राजकीय अवरोध दूर होंगे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 सितंबर से ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 सितंबर प्रातः 11ः30 बजे घालूवाल स्थित पुरी पैलेस में आयोजित होने वाले मासिक कार्यक्रम हरोली मिलन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे घालूवाल स्थित पुरी पैलेस में यूथ कांग्रेस हरोली के साथ बैठक करेंगे जबकि 3 सिंतबर को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय, ऊना में आयोजित होने वाले दि न्यूज़ रडार शाईनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 
  • पंजाब: गाड़ी चालक युवक ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

    पंजाब: गाड़ी चालक युवक ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

    लुधियाना: सिविल लाइन एरिया में वृंदावन रोड पर 2 युवकों द्वारा हुड़दंबाजी करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार वृंदावन रोड स्थित मशहूर शिव शक्ति मंदिर के पास 2 युवकों द्वारा रेस लगाई जा रही थी, इस दौरान इनके द्वारा 5 गाड़ियों व एक एक्टिवा को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। 

    टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियों के परखचे उड़ गए व एक एक्टिवा दो गड़ियों के बीच फंस गई। इनमें एक युवक स्विफ्ट कार व एक अन्य कार में था। मौके पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि स्विफ्ट कार वाला भाग गया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शिव शक्ति मंदिर के पास काफी भीड़ रहती है और आए दिन इन बिगड़े युवाओं द्वारा हंगामा करते हुए रेस लगाई जाती है। लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन से इस बारे शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है। आज हुए इस भयानक हदसे में एक युवक को काबू कर लिया है। 

    मौके पर सूचना मिलते कलाश चौकी नंबर की पुलिस युवको पकड़ कर ले गई है। लोगों द्वारा अपील की जाती है कि इस मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए और आए दिन हो रही इन घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए।

  • पंजाब: 2 वरिष्ठ IAS अफसरों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड 

    पंजाब: 2 वरिष्ठ IAS अफसरों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड 

    चंडीगढ़: पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी है। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया है।

  • पंजाब: टिप्पर की चपेट में आए युवक की मौत

    पंजाब: टिप्पर की चपेट में आए युवक की मौत

    होशियारपुर : मोहल्ला रविदास नगर से दुखद घटना सामने आई है। जहां गली में चल रहे विकास कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वार्ड पार्षद और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से टिप्पर और दीवार के बीच फंसे युवक को निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मृतक की पहचान दीपक निवासी गांव भागोवाल के रूप में हुई है। मोहल्ले में गली बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी चालक दीपक टिप्पर को बैक करवा रहा था कि इसी दौरान जमीन धंसने से टिप्पर एक तरफ बैठ गया और दीपक टिप्पर व दीवार के बीच फंस गया। 

    लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वार्ड पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद जसपाल चेची एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से दीपक को निकाला। लेकिन दबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी संबधित ठेकेदार को जानकारी दी थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी ठेकेदार न तो खुद आए और न ही उन्होंने अपनी कंपनी के किसी अधिकारी को मौके पर भेजा। गांव भागोवाल में यह खबर मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गाय और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।