Blog

  • जालंधरः 2 व्यक्तियों में हुई झड़प, ऑटो से बैटरी चोरी का लगा आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गदाईपुर गली नंबर 5 रात के समय 2 व्यक्तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावार उसकी ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति की पत्नी मुस्कान ने बताया कि देर रात राजू नामक व्यक्ति के पास आए व्यक्ति ने उनके ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उन्होंने विरोध किया और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह उनके घर के पास राजा के साथ बैठकर नशा कर रहा था। जिसके बाद नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति बैटरी चोरी करने लगा। जिसका परिवार ने विरोध किया। इस दौरान मुस्कान ने आरोप लगाए कि राजा और उसके साथ व्यक्ति दोनों ने उन पर भी हमला किया। इस घटना में सुशील की आंख पर गंभीर चोट लगी। 

  • पंजाब : फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जीरकपुर : स्वास्तिक विहार कलौनी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के वक्त मकान मालिक मौजूद नहीं था। जीरकपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे स्वास्तिक विहार कॉलोनी स्थित सफायर कोर्ट सोसायटी के फ्लैट नंबर 825/बी में अचानक आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया है। अग्निकांड के समय मकान मालिक अभय सिंह गुलेरिया अपने ससुर के घर करनाल गए हुए थे।

    पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। घर के मालिक ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल गया है और घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग से जले सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि सोसायटी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे। अगर सोसायटी में आग पर काबू पाने की व्यवस्था होती तो आग से ज्यादा नुकसान नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • पंजाबः युवक की मौत के मामले में कार्रवाई ना होने पर परिनजनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    श्रीमुक्तसर साहिबः बठिंडा हाईवे पर सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी वहीं दूसरा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान अक्षय निवासी गांव कोनी के रूप में हुई है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई ना होने के लेकर गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार चालक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों का कहना है कि जिस कार से हादसा हुआ उसकी भी पहचान कर ली गई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    बता दें कि परिजनों ने पुलिस को वह सीसीटीवी भी सौंप दी, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त के दौरान कार तेज रफ्तार से जाती हुई दिखाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि युवक की बीते दिन दुर्घटना में मौत हो गयी थी। कार्रवाई नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और ना ही युवक का संस्कार किया गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक युवक का संस्कार व पोस्टमार्टम नहीं किया जायेगा।

  • मजीठिया के बाद करीबियों पर SIT की कार्रवाही, नोटिस किया जारी

    चंडीगढ़ : करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT ने शिरोमिण अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। इन लोगों में मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम का नाम शामिल है। इन लोगों को 2 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले SIT मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

    मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने 7 घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

    पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 2 साल पहले 20 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को अदालतों ने दो महीने के लिए टाल दिया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

  • पंजाब : भाना सिद्धू का मामला गर्माया, पूर्व CM का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने सामाजिक कार्यकर्ता भाना सिद्धू के पक्ष में फैसला सुनाया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार अपने खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है और इसी के तहत भाना सिद्धू को भी निशाना बनाकर कानूनी कार्रवाई में फंसाया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लाखा सिद्धाना, भाना सिद्धू और अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं और एक पर्चे में जमानत मिलने के बाद और भी कागजात दाखिल किए जा रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले तो बधाई दी और फिर 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान अपने परिवार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे आधिकारिक समारोहों के दौरान देश के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाता है। सरकार और राज्य की उपलब्धियां कहा जाता है न कि उनके परिवार का। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म से पहले लिंग परीक्षण कराना पहले से ही कानूनी अपराध है और फिर मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये बयान का क्या मतलब है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੇਕਰ ਚੀਨ ਦਾ ਬਾਡਰ ਖੁੱਲ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਪਾਕ ਦਾ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ : ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਵੱਡੀਆਂ-ਵੱਡੀਆਂ ਕੰਪਨੀਆਂ ਗੁਜਰਾਤ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਬਾਰਡਰ ਸਟੇਟ ਹੈ, ਜੋ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਨਿੰਦਨਯੋਗ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਮੋਦੀ ਇਕੱਲੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਨਹੀਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਹਨ।  ਇਹ ਵਿਚਾਰ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਪਿੰਡ ਖੰਡੇਵਾਦ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਚਤਿੰਨ ਕੌਰ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਉਨਾਂ ਸਬੰਧਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸ਼ਲਾਂਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੈ ਜੇ ਕਿਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਗਰੀਬਾਂ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਦਿਆਂ 80 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਗਰੀਬ ਲੋੜਵੰਦ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਚੈੱਕ ਦੇਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਹਨ। 

    ਉਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮੌਜੂਦਾ ਪ੍ਰਸਥਿਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਸਵਾਲ ਦੇ ਜਵਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬੇਹੱਦ ਖਰਾਬ ਹੈ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਰੱਖਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 12 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਤ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਜਨਮਦਿਨ ਮਨਾਇਆ ਜਾਣਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਯੁਧਿਆ ਵਿਖੇ ਹਿੰਦੂਆਂ ਨੇ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਬਾਰਡਰ ਵੀ ਖੋਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਜੇਕਰ ਚੀਨ ਨਾਲ ਵਪਾਰ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਪਾਕ ਨਾਲ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ? ਪਾਕ ਨਾਲ ਵਪਾਰ ਹੋਣ ਤੇ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਮਿਲੇਗਾ। ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਹੋਵੇਗਾ ਦੇ ਜਵਾਬ ਚ ਉਨਾਂ ਹੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਲੇ ਸਲਾਹ ਦੇਵੋਂਗੇ ਉਸੇ ਤਰਾਂ ਕਰ ਲਵਾਂਗੇ।

  • पंजाबः गोल्डन गेट पर किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः कुंडली बॉर्डर आंदोलन के दौरान किसानों के मंच पर हुए हमले के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने गोल्डन गेट अमृतसर पर धरना दिया। दरअसल, कृषि सुधार कानून को रद्द कराने के लिए किसान संगठनों द्वारा सिंघु बॉर्डर-कुंडली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान 29 जनवरी को किसान मजदूर संघर्ष समिति के मंच पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उसी के रोष में हर साल किसानों जत्थबंदियों की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मां की जा रही है। जिसके चलते किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंदेर की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।

    सरवन सिंह पंधेर और जर्मनजीत सिंह किसान नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान सिंघु कुंडली बॉर्डर के मंच पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और आरएसएस के शरारती अनंसरों ने पुलिस की मदद से सिंघु बॉर्डर पर हमला किया और मंच पर हवाई जहाज के जरिये पेट्रोल बम फेंके थे। उसके बाद अलग-अलग समय पर भाजपा के शरारती अनंसरों द्वारा काफी परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदीप खत्री और अमन डबास की पथराव करते हुए तस्वीरें मीडिया में आईं थी, लेकिन वहां के पुलिस प्रशासन ने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

    इसके साथ ही यूपी के लखीमपुर कांड में अजय मिश्र ताहनी और आरएसएस के शरारती अनंसरों ने शांति से बैठे किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी थी। इस पूरी घटना का वीडियो प्रकाशित हुआ था। उनका आरोप है कि योगी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के झंडे तले अमृतसर के गोल्डन गेट पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर किसानों से वादे किए, लेकिन हर बार विश्वासघात किया गया। इसलिए अब किसानों को भी विश्वासघात दिवस मनाना चाहिए।

  • लाइसेंस मांगने पर ड्राइवर ने पुलिस कर्मी का किया ऐसा हाल

    नई दिल्ली :  कैंट इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक सिरफिरे ने अपनी कार के बोनट पर करीब 800 मीटर तक घसीटा। कांस्टेबल ने कार ड्राइवर से गाड़ी के कागजात मांगे थे। घटना सुबह सवा 10 बजे के करीब की है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। कांस्टेबल की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई, जो आईजीआईए ट्रैफिक सर्कल में तैनात है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कल सुबह करीब 10:10 बजे एएसआई हनुमान सहाय और हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह एयरपोर्ट होटल के पास आईजीआईए टर्मिनल-1 पर जांच कर रहे थे। उन्होंने अर्टिगा कार के ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा है।

    ड्राइवर ने उन्हें बताया है कि चालान में उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। जब उसे चालान पेश करने के लिए कहा गया जिसमें उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया था, तो वह कार के अंदर गया और तेजी से ट्रैफिक कर्मचारियों की ओर गाड़ी दौड़ा दी।

    पुलिस ने आगे बताया, ‘एएसआई हनुमान सहाय तो बाल बाल बच गए, लेकिन एचसी बलवंत कार के बोनट पर गिर गए। ड्राइवर ने कार लगभग 700-800 मीटर दूर भगा ली. एनएसजी रेड लाइट के पास अन्य टैक्सी चालकों और बीट स्टाफ ने उसे रोक लिया। एएसआई हनुमान सहाय ने पीसीआर को बुलाया। स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी ड्राइवर राशिद अली को पकड़ लिया गया। उसे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है। एचसी बलवंत सिंह के दाहिने हाथ की अंगुलियों में चोट लगी है।

    इस मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले फरवरी 2023 में भी ऐसा एक मामला सामने आया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए एक कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की थी। उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा था। ड्राइवर ने 500 मीटर तक कार दौड़ाई और पुलिसवाला बोनट पर लटका रहा था। पब्लिक ने आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया था।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक की चपेट में आने से बच्चे की मौ+त, ड्राइवर फरार

    पठानकोट: सैली रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विवेक निवासी बसंत कॉलोनी स्थित के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बच्चे की मौत को लेकर पिता व अन्य परिजनों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के दौरान रोष जताया और उक्त आरोपी को शीघ्र काबू किए जाने की मांग की।

    वहीं पुलिस का कहना हैकि उनकी ने टीम ने कार का नंबर ट्रेस कर उसके खिलाफ मामला दर्जा किया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिन खेलने के दौरान वह कार की चपेट में आ गया। घटना सामने आने के बाद डिवीजन नंबर 2 की ओर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक पठानकोट नंबर की लाल रंग की कार हादसे को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से भागती हुए दिख रही है।

    परिजनों ने दर्दनाक हादसे को लेकर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक बच्चे पिता जनक राज किसी घर में काम करते हैं, जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने उसे सैली रोड पर प्लाट में रहने को जगह दी हुई है। हादसे संबंधी जांच कर रहे डिवीजन नं. 2 के प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और प्रीतनगर निवासी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : इंसाफ न मिलने पर परिवार ने रेलवे चौकी के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : 22 जनवरी को सुखविंदर कौर महिला ने अपने 3 माह के बच्चे को साथ लेकर ससुराल वालो से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वही रेलवे पुलिस द्वारा इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी दोषी को गिरफ्तार नही किया। वही परिवार वालों ने अभी तक लड़की और बेटे का पोस्टमार्टम नही करवाया। परिवार ने पहले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज परिवार वालों ने पहले तो रेलवे चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और बाद में रोष मार्च निकाला।

    वही रोष मार्च को देखते हुए डीएसपी अरविंदर सिंह पहुंचे और परिवार वालों के साथ बातचीत और उनको पूरे इंसाफ का भरोसा दिया। परिवार वाले पहले तो पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नही थे। लेकिन डीएसपी के भरोसा देने के बाद मृतका के परिवार वाले लड़की का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गए।