Blog

  • उद्योग के खिलाफ सनोली में चल रहे धरने को इंटक का मिला समर्थन 

    उद्योग के खिलाफ सनोली में चल रहे धरने को इंटक का मिला समर्थन 

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने सनोली में चल रहे ग्रामीणों के धरने का समर्थन किया है। ग्रामीणों की मांगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पीएसीएल फैक्टरी में जोकि हिमाचल जिला ऊना की सीमा पर नंगल पंजाब में स्थित है, इसमें ग्रामीणों की सेहत पर बुरा असर  करने वाली गतिविधियों और अनियमितताओं  को  बंद किया जाए। इस प्लांट को 1994 में ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश से बंद कर दिया गया था। प्रबंधको ने 2015 में दोबारा इस प्लांट को चालू कर दिया। थर्मल प्लांट यहां लगा दिया गया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय सीमा से सटे क्षेत्र में स्वच्छ पानी, शुद्ध हवा का मिलना बंद हो गया और खेतों में किसानों की फसलें तवाह होने लगी। जगत राम ने आगे कहा कि इंटक कांग्रेस का अग्रणी संगठन है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहता है। 
    जिला ऊना के आधा दर्जन गांव पंजाब नंगल सीमा पर रहते हैं इस फैक्टरी के कारण अति दुर्लभ जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। जमीन में किया गया वोर का पानी भी फसलों के लिए और लोगों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है । जगत राम ने सुझाव दिया कि जिस प्रकार विभोर साहिब उठाऊ जल योजना को हिमाचल के कई लोगों को सिंचाई के लिए पानी दिया गया। उसी प्रकार नंगल डैम सतलुज नदी से पानी उठाकर उसे शुद्ध कर स्थानीय नया नंगल कालोनी और शिवालिक कालोनी को  दिया गया। उसी प्रकार नंगल डैम से ही पानी उठाकर अजोली के आसपास टैंक बनाकर यहां के पूना, बीनेवाल, सनोली, मजारा, मलूकपुर आदि आधा दर्जन गांवों को पेजयल सहित सिंचाई योग्य पानी की आपूर्ति की जा सकती है। इससे ग्रामीणों की बड़ी समस्या हल होगी और ज्वलंत मसले का भी समाधान होगा। जगत राम ने कहा कि स्वयं एनएफएल के कर्मचारी  रह चुके हैं लगभग 60 साल से इस उद्योग से स्थानीय ग्रामीणों को कोई समस्या पेश नहीं आई। जबकि पीएसीएल लगने से इन ग्रामीणों को गैस, पानी का दूषित होना जैसी समस्या रहती है। दूसरा स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर यह  उद्योग ठेकेदारी से ही काम चला रहा है। जगत राम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलकर इस समस्या का समाधान करने में भूमिका अदा करे।
  • पेड़ गिरने से एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल 

    पेड़ गिरने से एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के टाहलीवाल क्षेत्र में इंडियन ऑयल पैट्राेल पंप के पास सड़क पर जा रहे बाइक सवारों पर एक पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान सुंदन (23) पुत्र जय प्रकाश निवासी अजौली तहसील व जिला ऊना के रुप में हुई हैं। जबकि गंभीर रुप से घायल युवक रिशु (18) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी अजौली की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। तीसरे घायल अंशुल कपिला (24) पुत्र वाल किशन कपिला निवासी अजौली का ऊना के अस्पताल में इलाज जारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते अजौली गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज आंधी तूफान के कारण एक पॉपलर का पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा । जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए। लोगों के सहयोग से 108 एंवुलैंस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही एंवुलैंस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पहुंचते ही गंभीर रुप से घायल सुंदन ने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव-गृह में रखा हैं। जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
  • 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

    28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

    ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के बडैहर गांव में 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रमन कुमार, पुत्र रामपाल, निवासी बडैहर के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन कुमार ने मंगलवार रात घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। रमन कुमार की तबियत बिगड़ती देख परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
  • कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल

    कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत नैहरियां के पास गांव पतेहड़ में कार की चपेट में आने से 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पतेहड़ में आस्था निवासी सपौरी एक्टिवा स्कूटी पर अपने घर की तरफ जा रही थी कि नादौन की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गई व घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर ले गए हैं।थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवती के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ, ਬੱਸਾਂ ਮੁਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ, ਬੱਸਾਂ ਮੁਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਲਗਇਆ ਹੈ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅੱਧ ਵਿਚਕਾਰ ਮਕਾਨ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਰਹਿ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਂਹ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਫਰਨੀਚਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। 

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੱਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਦਾ ਰਵਈਆ ਹੀ ਰਿਹਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਵਾਲੇ ਰਵਈਏ ਦੇ ਕਾਰਣ ਹੀ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਹ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਸਹਿਣਾ ਪਿਆ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤਕ ਦੁਬਾਰਾ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਕੀਤਾ, ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਚੱਲੇ ਇਸ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਖੜਾ ਬੰਨ  ਤੱਕ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਵੀ ਲੇਟ ਹੋ ਗਈਆਂ।

  • प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता-  महेंद्र पाल गुर्जर

    प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की  प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के रूप में प्रदान की जाती है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त पक्के अथवा कच्चे घर के लिए मैदानी इलाकों में 1 लाख 20 हज़ार रूपये तक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 1 लाख 30 हज़ार रूपये तक की राहत राशि दी जा सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से 15 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त पक्के घर के लिए 12 हज़ार 500 तथा कच्चे घर के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि प्रदान की जाती है।
    उन्होंने बताया कि किसी भी व्यापारिक स्थल अथवा घराट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 10 हज़ार रूपये तथा दुकान इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 25 हज़ार रूपये की मदद दी जाती है। किराए की दुकान को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि दुकान के मालिक को प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार के हट को हुए नुकसान के लिए 8 हज़ार रूपये तथा घर के साथ जुड़ी पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि दी जाती है। 
    उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए किसी भी मकान, दुकान अथवा हट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए कोई भी राहत राशि नहीं दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि हाल ही में जिला में हो रही बारिश और तूफान के कारण यदि किसी व्यक्ति के मकान, दुकान या पशुशाला इत्यादि को नुकसान हुआ हो तो इस संबंध में राहत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
  • IPL 2023: सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाते 7 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    IPL 2023: सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाते 7 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    नोएडा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार रात को खेले गये सेमीफाइनल मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने वाले सात लोगों को नोएडा पुलिस ने गिझौड़ गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 4 लाख 5 हजार रुपये नकद, चार लैपटॉप, डायरी, 15 मोबाइल फोन आदि चीजें बरामद की। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि बीती रात को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच का सेमीफाइनल चल रहा था।

    हरिश चंदर ने कहा कि इस मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में आदित्य पुत्र सूरजभान, नीतीश जैन पुत्र शशीकांत जैन, अभिनव पुत्र देवेंद्र, पांडया पुत्र सिकंदर, इंदु कुमार पुत्र केतु महतो, जय देव पांडे पुत्र प्रभाकर पांडे और सचिन चौहान पुत्र सूरज भान को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व पदाधिकारी के घर पर एकत्र होकर आरोपी सट्टा लगा रहे थे।

  • मंडी:15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    मंडी:15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस की एसआईयू टीम ने 15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम के मुलाजिम मादक पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए गांव लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड़ पर रायजादा गैस्ट हाऊस के पास मौजूद थे कि सामने से एक आल्टो कार संख्या (एच0पी0 86-0747) को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया व तलाशी लेने पर 15.26 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान कार चालक अनिल कुमार निवासी कोट, तहसील बलदवाड़ा व साथ बैठा युवक जीवन ठाकुर निवासी सुखड़ और होशियार सिंह निवासी कारली, तहसील बलदवाड़ा, जिला मण्डी हि0प्र0 के रूप में हुईa है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • दड्डे सट्टे की पर्ची सहित एक काबू

    दड्डे सट्टे की पर्ची सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिमों ने दड्डे सट्टे की पर्ची और1160 रुपए सहित एक व्यक्ति को काबू कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिम आवकारी पर्ची दड़ा सटटा व मादक  पदार्थ की जांच पड़ताल को लेकर उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वटट कलां में थे तो सतनाम सिंह निवासी वटट खुर्द, तहसील हरोली, जिला ऊना के कब्जे से  पर्ची दड्डा सट्टा व 1160/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर तेज हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर तेज हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः 2000 रुपए के नोटो को लेकर बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। गुलमोहर कालोनी की चार नंबर गली में कबाड़िए और फैक्टरी मालिक में खूनी टकराव हो गया था। हालांकि कल दोनों पक्षों ने अपना मेडिकल करवा कर थाना 8 की पुलिस को दे दिया था। लेकिन इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से विवाद हो गया। कबाड़िए राम संजीवन का आरोप है कि आज गुलमोहर सिटी में फैक्टरी मालिक अपने साथियों को लेकर आ गया। जिसके बाद उसने और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कबाड़िये का आरोप है कि फैक्टरी मालिक 10 से 15 लोग लेकर आ गया और हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों में एक को उन्होंने काबू कर लिया। जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई है। इस हादसे में वह भी घायल हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कबाड़िया, उसकी पत्नी और राजिंदर कुमार घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के प्रदीप घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद वह हादसे में घायल कबाड़िए को एबुलेंस की जरिये उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गए और मामले की जांच में जुट गए। 

    बता दें कि बीते दिन फैक्टरी मालिक और कबाड़िये के 7.5 किंवटल स्क्रैप बेचने को लेकर बात हुई थी। पीड़ित कबाड़िए का कहना है कि इस दौरान उनकी और फैक्टरी मालिक के बीच स्क्रैप का 30 हजार रुपए सौदा हुआ था। कबाड़िये ने उक्त फैक्टरी मालिक को 30 हजार रुपए में 2000 रुपए के नोट देने की बात कही। लेकिन फैक्टरी मालिक ने 500 रुपए के नोट लेने के लिए कहा। जिसके बाद पहले तो दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक का सिर फट गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के भी काफी चोटे लगी थी। बीते दिन भी दोनों पक्षों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दोनो पक्षों में सिविल अस्पताल में दोबारा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने हूटर बजा दिया। जिसके बाद सिविल में मौजूद पुलिस मौके पर आ गई और मामले को शांत करवाया। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने मेडिकल करवाकर थाना 8 में शिकायत दे दी थी। वहीं आज एक बार फिर से दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।