Blog

  • पंजाबः रंगे हाथों रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः रंगे हाथों रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। काबू किए गए पटवारी की पहचार राहुल के रूप में हुई है। विजिलेंस के अधिकारी ने बताया पटवारी राहुल मोहाली के मुल्लांपुर स्थित माजरी ब्लॉक में तैनात है जिसे 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

    विजिलेंस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता मनोज की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता मनोज के अनुसार माजरी ब्लॉक के पटवरखाने में रिश्वतखोरी धडल्ले से की जाती है। इसी के चलते आज पुलिस को सूचित करने उपरांत 500-500 रुपए के नोटों की फोटोकॉपी करवाई गई।

    जो कि पटवारी राहुल से 4000 रुपए के (500-500 रुपए) नोट पुलिस मुलाजमों ने बरामद किए गए और फोटोकॉपी किए नोटों से मिलन भी किए गए। इस पर पटवारी ने भी कबूल किया है की ये रुपए उसने शिकायतकर्ता मनोज से ही लिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहाली एवं साथ लगते इलाकों के कई पटवारी इक्कट्ठा होकर पटवारी राहुल के समर्थन में शिकायतकर्ता मनोज के घर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता मनोज को शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाएं जाने अंदाजा लगाया जा रहा है।

  • होशियारपुरः महिला से लूट दौरान 2 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः महिला से लूट दौरान 2 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    होशियारपुर/अनिकेतः टांडा में कुछ दिन पहले स्कूटी सवार महिला से लूट मामले में 8 साल और 21 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके कारण शहर वासियों में भारी रोष पाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ सिमर और राजवीर सिंह उर्फ राज के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि टांडा पुलिस ने बीते दिन नाकाबंद की हुई थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख वहां से भागने लगे, लेकिन भागने दौरान वह वहीं पर गिर गए। जिन्हें पुलिस ने काबू करके उनकी तालाशी ली।

    तालाशी दौरान आरोपियो से 1 किलो 14 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि आरोपियो से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया 3 मार्च की शाम उनकी ओर से पुल पुख्ता नजदीक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान एक्टिवा सवार महिला से पर्स छीनकर गिरा दिया था, जिससे इस सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

  • डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में धूमधाम से मनाई होली 

    डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में धूमधाम से मनाई होली 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद में होली का त्यौहार पारंपरिक रूप से मनाया गया।डेरा वावा रूद्रा नंद आश्रम परिसर में आदि गुरु रुद्रानंद महाराज के समय से ही होली पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। रूद्रा नंद आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज की अगुवाई में आज होली महोत्सव का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया व होली उत्सव पर आयोजित होने वाले झंडा चढ़ाने की रस्म में भी हिस्सा लिया।बाबा रूद्रा नंद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक पांच पीपलों के साथ साथ निर्वाण समाधि की परिक्रमा करते हुए शीश नवाया। डेरा बाबा रुद्रानंद पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को फूल गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी। डेरा बाबा रूद्रा नंद आश्रम परिसर में सुग्रीवानंद जी महाराज की अगुवाई में धर्म-कर्म की प्रक्रिया निरंतर जारी है। डेरा परिसर में समस्त जगत कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और उन्हीं में से एक होली महोत्सव भी है जिसे धूमधाम से मनाया जाता है।

    डेरा रुद्रानंद आश्रम में न केवल जगत कल्याण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, अपितु यहां से युवाओं को संस्कार युक्त शिक्षा देने का भी काम किया जाता है। डेरा परिसर के इस ध्वज को धर्म वाहक के रूप में देखा जाता है। प्रतिवर्ष होली के दिन इसे विधिवत पूजा-अर्चना और नवीन वस्त्र पहनाकर पुनः अपने पद पर सुशोभित किया जाता है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

  • पँचायत प्रतिनिधि अपनी पँचायत में चल रहे  विकास कार्यों को 31 मार्च तक करें पूरा: देवेन्द्र भुट्टो 

    पँचायत प्रतिनिधि अपनी पँचायत में चल रहे  विकास कार्यों को 31 मार्च तक करें पूरा: देवेन्द्र भुट्टो 

    कुछ पंचायतों से मनरेगा के तहत मिली शिकायतों पर बीडीओ को दिए जांच के आदेश,

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के खंड विकास अधिकारी भवन में उपमण्डल बंगाणा की 48 पंचायतों के प्रधान उपप्रधान पँचायत सचिब कर्मचारी अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कुटलैहड़ के बिधायक देवेन्द्र भुट्टो ने शिरकत करके पँचायत में चल रहे बिकास कार्यों की फीडबैक ली। बैठक में खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। बहीं कुछ पंचायतों से मनरेगा के तहत हो रहे बिकास कार्यो पर जनता ने बिधायक को शिकायत पत्र दिए। जिसमे बिधायक ने खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार को जांच करने के आदेश दिए और एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपार्ट प्रस्तुत करने को कहा। 

    बहीं उपमण्डल बंगाणा की कुछ पँचायत प्रतिनिधियों द्वारा बिकास निधि न खर्च करने पर उनकी क्लास भी लगी। और 31 मार्च तक हर पँचायत में चल रहे बिकास कार्यो को पूरा करने के आदेश भी बिधायक ने दिए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हर पँचायत प्रधान उपप्रधान पँचायत सचिव मिलकर पँचायत में विकास कार्यों को गति प्रदान करें। ओर अपनी पँचायत को बिकास का मॉडल तैयार करें। हमने पहले ही कहा कि हम बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे। लेकिन अगर कुटलैहड़ में विकास की बात होगी। तो हिमाचल प्रदेश में कुटलैहड़ को बिकास के नाम पर पहले स्थान पर लाना मेरा उद्देश्य है।

    लेकिन अगर पँचायत प्रतिनिधि बिकास निधि ही खर्च नहीं करेंगे। तो किस प्रकार कुटलैहड़ बिकास का मॉडल बनेगा। प्रधान उपप्रधान पँचायत सचिब एबम पंचायती राज ग्रामीण विकास और सरकार की छबि तभी अच्छी बनेगी। जब पँचायत में विकास कार्य होगा। भुटटो ने कहा कि उपमण्डल बंगाणा में कुछ पंचायते ऐसी भी है। जिन्होंने अभी तक 2019 ,20 में दी गई निधि को खर्च नहीं किया है। बिधायक ने पँचायत कर्मचारियो को भी साफ शब्दों में कहा कि हम कोई अदला बदली नहीं करेंगे। लेकिन मुझे काम चाहिए। और जो बिकास के लिए सरकार से धन आये। उंसे तुरंत पँचायत में विकास पर खर्च किया जाए। बिधायक ने पँचायत सचिबो को यह भी आदेश दिए कि पँचायत सचिब अपनी मर्जी से पँचायत ले सकता है। लेकिन जब भी जनता या फिर हम पँचायत में जाये। तो यह बहाना न मिले। आज हम यहां है। आज हम वहां है। उन्होंने कहा कि एक माह वाद दोबारा बैठक होगी। हम भी पूरी तैयारी ब तथ्यों के साथ आएंगे। और पँचायत प्रतिनिधि एबम सचिब भी पूरी पँचायत के विकास की रिपार्ट कार्ड तैयार करके आये। इस मौके पर खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,प्रवीण शर्मा के अलाबा पँचायत प्रधान उपप्रधान पँचायत सचिब सरकारी कर्मचारी एबम अधिकारी मौजूद रहे। 

    सरकार की चिंता छोड़ काम पर ध्यान दें कर्मचारी,सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल करेगी पूरा

    बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बंगाणा बैठक में पंचायती राज कर्मचारियो को दो टूक शब्दों में कहा कि कर्मचारी सरकार की चिंता छोड़ दें। राज्य सरकार पूरे 5 बर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। इसलिए कर्मचारी सरकार की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। जहाँ मेरी या बिधायक निधि की जरूरत होगी। मुझसे पँचायत सचिब तुरंत सम्पर्क करें। भुटटो ने कहा कि मैने 20 वर्ष इसी खण्ड विकास कार्यलय में बीडीसी अध्यक्ष एबम उपाध्यक्ष पद पर रहकर लगाए है। इसलिए कर्मचारी यह भी तय कर लें। कि सरकारी कार्यलय दस बजे खुलते है। और कर्मचारियो को दस बजे कार्यलय में पहुंचना है। 

    अप्रैल तक 50 लाख के 5 काम कुटलैहड़ में होंगे शुरू,टूरिज्म का बनेगा होटल

    बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अप्रैल में 50 लाख के 5 बड़े काम शुरू किए जाएंगे।जिसमें खेल मैदान मैरिज पैलेस के अलाबा अन्य बिकास कार्य होंगे। बही मदली ओर लाठियानी में पर्यटन की दृष्टि से कुटलैहड़ को विकसित करने के लिए होटल भी बनाये जाएंगे। उन्होंने पँचायत सचिवों को आदेश दिए कि उनकी पँचायत में कहा पर कितनी सरकारी भूमि है। इसका पँचायत सचिब एक खाखा तैयार कर लें। ताकि उक्त भूमि पर खेल मैदान भवन या अन्य इंडस्ट्री एरिया बनाया जा सके। 

  • International Airport को उड़ाने वाले मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    International Airport को उड़ाने वाले मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    बिहारः गया एयरपोर्ट को ड्रोन और केमिकल्स के इस्तेमाल कर उड़ाने की धमकी भरा पत्र बीते दिनों भेजने वाला सिंचाई विभाग का इंजीनियर निकला है। वह उस विभाग में लंबे समय से है। शहर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने उसे बेलदारी टोला से हिरासत में लिया है। मामले में पूछताछ चल रही है। हालांकि इंजीनियर को हिरासत में लिए जाने की बात सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देर रात पुष्टि तो की लेकिन साथ में यह भी कह रहे हैं कि फिलहाल स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हुई है। पूछताछ चल रही है।

    गौरतलब है कि बीते सप्ताह गया एयरपोर्ट को केमिकल बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक पत्र डाक से भेजा गया था। उस पत्र में 27 लोगों के नाम और उनके एड्रेस भी लिखे हुए थे। पत्र में बताया गया था कि यही लोग एयरपोर्ट को उड़ाएंगे। उस 27 में से तीन लोग गया के ही थे। खास बात यह भी कि गया के तीन लोगों में से दो महिलाओं के नाम थे। पुलिस की जांच में उन दो महिलाओं में से एक पेशे से डाक्टर तो दूसरा सरकारी शिक्षका निकली थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का अता पता ढूंढ कर पूछताछ की थी। लेकिन पूछताछ में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी।

    पुलिस का कहना था कि जांच में दोनों महिलाओं के संदिग्ध होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जांच चल रही है। शीघ्र ही खुलासा होगा। इधर, सूत्रों का कहना है कि गया एयरपोर्ट को उड़ाने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने शहर के बेलदारी टोला से सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर को हिरासत में ले रखा है। उससे लगातार पूछताछ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया इंजीनयर ‘नटरवाला’ सरीखे चरित्र का है। उसने पूर्व में खुद को मृत घोषित करने का भी षड़यंत्र रचा था। लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सका था। हालांकि इस मामले में कोई भी बड़े अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं कह रहे हैं। सिर्फ वे जांच और पूछताछ चल रही की बात कह रहे हैं।

  • पंजाबः होली को लेकर पुलिस ने इन जगह पर की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    पंजाबः होली को लेकर पुलिस ने इन जगह पर की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः देशभर में रंगों का त्योहार होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली के त्यौहार को चंद घंटे बाकी रह गए हैं जिसके चलते चंडीगढ़ की नहीं बल्कि ट्राइसिटी में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इस दौरान रंगों का जमकर खूब प्रयोग किया जाता है और मस्ती की जाती है । ऐसे में कई लोग शहर में हुड़दंग और उत्पात मचाते हैं और शहर में कानून व्यवस्था को तोड़ने में गुरेज नहीं करते इसी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस अपनी पहली नजर हुड़दंगबाजो पर बनाए रखती है।

    ऐसे मैं चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर को चाक-चौबंद कर दिया गया है ताकि नशा करने वालो, हुड़दंगबाजो और उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसी जा सके ताकि शहर की कानून व्यवस्था बरकरार रहे । चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं कि नशा कर गाड़ी चलाने उत्पात मचाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए इस पर डीएसपी रामगोपाल द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि रंगो के त्योहार होली पर किसी प्रकार की खरल ना डाल सके एवं शहर वासी खुशी-खुशी होली के त्यौहार का आनंद उठा सकें।

    उन्होंने यह भी बताया कि शहर में करीना के लगाए जाएंगे जिनमें 850 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और इन नाको को 8 डीएसपी 25 इंस्पेक्टर और 800 के करीब सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल और होमगार्ड निगरानी बनाए रखेंगे सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक शहर में लगे रहेंगे। यही नहीं चंडीगढ़ पुलिस की पैनी नजर लड़कियों के हॉस्टल पंजाब यूनिवर्सिटी,गैडी़ रूट, एमसीएम सैक्टर 36 चंडीगढ़ आदि पर भी बनी रहेगी ।

  • पंजाबः अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे किसान, इस टोल प्लाजा को किया फ्री

    पंजाबः अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे किसान, इस टोल प्लाजा को किया फ्री

    श्री मुक्तसर साहिबः भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपूरा मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगा दिया है और इस टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया।  किसानों के मुताबिक यह टोल प्लाजा लोगों पर बोझ है और ये शर्तें की परवाह किए बिना लगाया गया है।

    किसानों का कहना है कि इस टोल प्लाजा से पहले नहर पुल को चौड़ा करने की शर्त पूरी नहीं की गई है, सड़क के किनारे बनी खाई को नहीं ढका गया है जो हादसों को न्यौता दे रहा है।  उन्होंने कहा कि इससे पहले यहां किसान यूनियन की ओर से धरना भी दिया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कंपनी जल्द ही उन शर्तों को पूरा करेगी, जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं, जिसके चलते दोबारा धरना दिया गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुरविंदर सिंह विर्क की किसानों ने एक नहीं सुनी और धरना लगातार जारी रहा।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः पूर्व सीएम के ओएसडी को समन जारी 

    पंजाब से बड़ी ख़बरः पूर्व सीएम के ओएसडी को समन जारी 

    चंडीगढ़ः विजिलेंस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी भरत इंदर सिंह चहल को समन जारी किया है। विजिलेंस ने भारत इंदर चहल को 10 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में विजिलेंस उनसे पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम चहल की पटियाला के तवक्कली मोड़ स्थित कोठी भी गई थी लेकिन वह वहां मिले नहीं थे। इसके बाद विजिलेंस ने चहल को व्हाट्सएप पर समन भेजा है। 

    गौरतलब है कि इससे पहले साल 2008 में पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भी चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में साल 2016 में पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने चहल को इस केस में बरी कर दिया था। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस सतपाल शर्मा को फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चहल का पटियाला के नजदीक सरहिंद रोड पर एक आलीशान मैरिज पैलेस है।
    इसके अलावा पटियाला में चहल का एक शॉपिंग कांप्लेक्स भी है। दिसंबर 2022 में विजिलेंस ने चहल की संपत्तियों पर छापा मारा था। इस दौरान चहल की संपत्तियों का मूल्यांकन किया गया था। साथ ही इन संपत्तियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई थी। बता दें क‌ि पंजाब में कांग्रेस की सरकार में चहल तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2002 से 2007 तक मीडिया सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में ही 2017 से 2021 तक भरतइंद्र सिंह को कैबिनेट रैंक मिली थी।

  • पंजाबः बाइक और गाड़ी की भीषण टक्कर में टीचर की मौत

    पंजाबः बाइक और गाड़ी की भीषण टक्कर में टीचर की मौत

    अमृतसरः अजनाला मार्ग स्थित एयरपोर्ट टी प्वाइंट के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो टीचरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों टीचर अमृतसर जा रहे थे। जिन्हें तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है।

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया गया महिला दिवस

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया गया महिला दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएमओ डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने बताया कि महिला दिवस दुनिया की सभी महिलाओं के लिए समर्पित है।

    उन्होंने कहस कि महिलाएं समाज में बहुत ही अहम भूमिका अदा कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिये उनका शिक्षित होना तथा आर्थिक निर्भर होना समाज में परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इस साल के थीम समानता को अपनाना के बारे में भी बताया। 

    जिला सूचना शिक्षा एवं सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है यदि समाज कन्या भ्रू्रण हत्या के कलंक से मुक्त होगा तथा बेटियां आत्म सुरक्षा के गुण से परिपूर्ण होंगी। इस अवसर पर हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा की छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता व लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कौशल एवम उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) की छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता और नृत्य प्रस्तूति की गई।

    भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता ,लघु नाटिका तथा नृत्य के सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर बीसीसी समन्वयक कंचन माला, कौशल एवम उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) के प्रभारी सत्येन्द्र जैन, स्वेता पठानिया, रूचि ,सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ व नर्सिंग छात्राएं उपस्थित रहीं।