Home Government News>Punjab Govt Punjab News: CM MANN ने गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की दी मंजूर

Punjab News: CM MANN ने गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की दी मंजूर

0
Punjab News: CM MANN ने गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की दी मंजूर

पर्यटन विभाग को राज्य में अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र स्थापित करने के निर्देश

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु साहिब के बलिदान और उनकी शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी। राज्यभर में होंगे विशेष आयोजन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां शामिल होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित पवित्र स्थलों का विकास भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान मानवता के लिए प्रेरणा मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान इतिहास में अनोखा और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने फरवरी में “रंगला पंजाब फेस्टिवल” आयोजित करने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य पंजाब को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सुंदर स्थलों को वैश्विक मंच पर लाने की जरूरत है। युवाओं को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह फेस्टिवल पर्यटन को बढ़ावा देगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आधुनिक सम्मेलन केंद्रों की योजना मुख्यमंत्री ने अमृतसर, लुधियाना और न्यू चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इन केंद्रों में बड़े हॉल, होटल, शॉपिंग मॉल और अन्य सुविधाएं होंगी। भगवंत मान ने कहा कि इन केंद्रों में नामी कलाकारों के शो आयोजित करके राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहन दिया जा सकता है। प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास मुख्यमंत्री ने रंजीत सागर डैम, शाहपुर कंडी डैम और कांडी क्षेत्र को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आकर्षण के रूप में विकसित किया जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने खुशी जाहिर की कि किला मुबारक में पंजाब के पहले बुटीक होटल का परीक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह होटल आराम, आतिथ्य और सुंदरता में नए मानक स्थापित करेगा। यह डेस्टिनेशन वेडिंग और अन्य आयोजनों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही शाही शहर का दौरा करेंगे। सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास मुख्यमंत्री ने राज्यभर में सांस्कृतिक मेले आयोजित करने की मंजूरी दी ताकि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह समय पर्यटन को बढ़ावा देकर पंजाब की अनोखी पहचान को विश्वभर में प्रस्तुत करने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here