Blog
-

जुआ खेलते और चिट्टे सहित 7 गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चुरुड़ू में मौजूद थे तो देखा कि चार-पांच व्यक्ति ताश के पतों के साथ पैसों पर जुआ खेल रहें है। चेकिंग करने पर उनके कब्जे से 6960/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्तियों की पहचान राज कुमार, राम किशन , मदन लाल व पन्ना लाल के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 2.59 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए गांव पनेड में नाकाबंदी कर रखी थी कि एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 2.59 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान कार चालक रिषभ धीमान पुत्र मदन लाल, रोहित कुमार पुत्र रमेश चन्द व अर्जुन सिंह पुत्र विशन सिंह के रुप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

पंजाबः इस इलाके में हुई झड़प, एक-दूसरे पर फैंके पत्थर, देखें CCTV
अमृतसरः जिले के बटाला रोड पर स्थित भारत नगर बाजार में झड़प होने का मामला सामने आया है। जिसमें भारी संख्या में लोग हमला कर रहे है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि झगड़े का कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग हमला कर रहे है। इस दौरान एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला किया जा रहा है।
-

बंगाणा पुलिस ने हटली में पकड़ी अवैध शराब
दनोह निवासी ने पशुशाला में छुपाकर रखी थी 180 बोतल संतरा और 24 बोतल मैक्डावल, मामला दर्जऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हटली के गांव दनोह में एक घर में रेड की और इस की सूचना डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी अजय ठाकुर मौके पर पहुंचे तो वहां पशुशाला में छुपाकर रखी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें देसी संतरा ब्रांड की 180 बोतल और अंग्रेजी मैकडॉवेल की 24 बोतले बरामद करके आबकारी कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं मौके की विटनेस के लिए स्थानीय प्रधान स्वर्ण सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि उसे गांव के व्यक्ति की अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थी और हमने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति जो गांव दनोह निवासी है उनकी पशुशाला में रखी अवैध शराब बरामद करके कब्जे में ले लिया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।आरोपित व्यक्ति की पहचान पवन कुमार पुत्र किशन चन्द निवासी दनोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आवकारी एचपी आवकारी अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

पंजाबः इस बड़ी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा धंसा, रूट किया डायवर्ट
पटियालाः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई जिलों में बारिश के कारण हालात खराब हो गए है। वहीं पटियाला और डेराबस्सी में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालांकि पंजाब के हुए इस नुकसान को लेकर सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं पटियाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बड़ी नदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया है। जिसके बाद पटियाला से चंडीगढ़ वाला रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। इसी के साथ चंडीगढ़ से आने वाला रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति पटियाला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पटियाला जाना चाहता है तो वह इस बात को ध्यान में रखे। इस घटना के मद्देनज़र प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है ताकि कोई भी वाहन इस पुल से न गुज़रे और किसी भी तरह का कोई हादसा न हो।
-

सतलुज नदी में गिरी कार, 2 महिलाओं सहित 4 लापता
शिमलाः हिमाचल प्रदेश हो रही बरसात से बाढ़ आ गई है। वहीं शिमला में रामपुर के समीप नोगली में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-5 पर अनियंत्रित होकर एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार चार लोग नदी में लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया था। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे दत्तनगर से रामपुर की ओर जा रही का हाईवे की धंसी हुई जगह पर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में मेहर सिंह(32) पुत्र ईश्वर दास, शीतल(28) पत्नी मेहर सिंह, राजीव(30) पुत्र लायक राम, सुंदला देवी(56) पत्नी लायक राम सवार थे। सभी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है। सतलुज नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा होने के कारण टीम को तलाशी अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-

पंजाबः दादा पोता पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत
बरनालाः जिले के गांव भैणी फत्ता में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भैणी फत्ता के नजदीक खेत में सोए हुए दादा और पौत्र पर बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने तलवार से हमला कर दिया। इस घटना के दौरान दादा के सिर से अधिक रक्त बहने से उनकी मौत हो गई और उनका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दादे की पहचान 60 गुरमेल सिंह और पौत्र 10 अभिजीत सिंह के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं, दादा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है और हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। थाना तपा की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। -

पंजाबः दो गुटों में तेजधार हथियारों से हमला, कई घायल, देखें वीडियो
पठानकोर्टः मोहल्ला सुंदरनगर के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर हथियार चलने से कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में नरिंद्र कौर, प्रीतम सिंह, जतिंद्र सिंह चीना, सर्बजीत सिंह, सतिंद्र सिंह, अजय कुमार और दूसरे अशमीत और हरप्रीत सिंह निवासी सुंदरनगर के रहने वाले है।
झगड़े संबंधी जानकारी देते हुए देते हुए घायल जतिंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई की ढांगू रोड पर मीट की दुकान है। उनकी दुकान पर एक लड़का अजय कुमार काम करता है। अजय कुमार का बीते दिन हमलावारो के साथ झगड़ा हुआ था। जिसे मिलकर सुलझा लिया गया। लेकिन उसी बात की रंजिश रखते हुए दूसरे गुट के लोगों ने उनके घर पर आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और भाई-बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जख्मी कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से जानकारी देते हुए दादा हरभजन सिंह ने बताया कि अशमीत और हरप्रीत घर से दूर खड़ी कार से सामान निकाल रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने रंजिश को लेकर अशमीत से गाली गलोच कर उसे घसीटते ले गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान हरप्रीत, हरजिंद्र कौर और रणजीत छुड़वाने गए तो उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। वही सूचना मिलने पर मौके पर डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास, थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप समेत पुलिस पार्टी पहुंची। डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
-

पंजाबः दिल दहलाने वाला मामला, नाबालिग से रेप कर किया कत्ल
पटियालाः पातड़ा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां इलाके में दूध लेने जा रही नाबालिग लड़की को लड़का पहले जबरदस्ती उठाकर ले गया। जिसके बाद उसने बंद पड़े स्कूल की दीवार के जरिए नाबालिग को अंदर फैंका। इसके बाद नाबालिग के साथ रेप कर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा थी। इतना ही नही कातिल लड़के द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर बकायदा कबूलनामा भी किया गया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह लड़की को बहुत प्यार करता था और लड़की द्वारा मना करने पर उसने उसका कत्ल कर दिया और वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है। इस संबंधित जब पुलिस को पता चला तो उन्होंने तुरंत लड़की की लाश स्कूल से बरामद कर ली है। जिसे समाना के सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
-

बड़ी खबरः कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो
भरतपुरः शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक को करीब 20 से 25 गोलियां लगने की बात सामने आई है।
बदमाशों ने पहले आंखों में लाल मिर्च झोंकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस रोडवेज बस से ही जयपुर से भरतपुर कोर्ट में बदमाश को पेशी पर लेकर आ रही थी। जहां आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमोली टोल प्लाजा से बस के निकलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें कुछ रोडवेज बस यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है।
कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था, वैसे अक्सर पुलिस की ओर से जयपुर से ही बदमाशों को पुलिस वैन से लाया जाता था। लेकिन संख्या कम होने से दोनों को रोडवेज बस से पुलिसकर्मी ला रहे थे। जहां रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक व स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-

पंजाबः लुटेरों ने बैंक के बाहर खड़े युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप
अमृतसरः पंजाब में लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज दिनदहाड़े बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को लुटेरों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठा मंडी स्थित जेएंडके बैंक के बाहर युवक खड़ा था। इस दौरान एक्टिवा सवार लुटेरों ने पहले व्यक्ति से बैग छीनने के दौरान किरच से हमला किया, घायल होने के बाद युवक ने बैग नहीं छोड़ा, जिसके बाद फिर उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। वहीं ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बैंक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि दोपहर के समय बैंक के अंदर सभी अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक बैंक के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। स्टाफ उसी समय बाहर की तरफ भागा और देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ था और नीचे गिरा हुआ था। दो नकाबपोश युवक घायला व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। उन्हीं ने पहले गोली चलाई और पिस्टल की बट मार रहे थे। इसके बाद नकाबपोश वहां से बाइक पर फरार हो गए। घायल भी खुद उठा और अस्पताल में दाखिल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किये। ADCP सिटी-1 महताब सिंह घटना के बाद मजीठ मंडी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उससे बात नहीं हो पाई है और एक गोली का खोल बरामद हुआ है, उनका कहना है कि हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह घटना लूट की है या दुश्मनी की। बैंक कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। घायल इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। जैसे ही वे बयान देने की स्थिति में होंगे, उनके बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया जाएगा।