जुआ खेलते और चिट्टे सहित 7 गिरफ्तार

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चुरुड़ू में मौजूद थे तो देखा कि चार-पांच व्यक्ति ताश के पतों के साथ पैसों पर जुआ खेल रहें है। चेकिंग करने पर उनके कब्जे से 6960/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्तियों की पहचान राज कुमार, राम किशन , मदन लाल व पन्ना लाल के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 2.59 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए गांव पनेड में नाकाबंदी कर रखी थी कि एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 2.59 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान कार चालक रिषभ धीमान पुत्र मदन लाल, रोहित कुमार पुत्र रमेश चन्द व अर्जुन सिंह पुत्र विशन सिंह के रुप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *