Blog

  • Punjab News: वन विभाग के रेंज अधिकारी पर हुआ हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: वन विभाग के रेंज अधिकारी पर हुआ हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब गलत काम करने वालों को किसी का भी खौफ नहीं है। वहीं ताजा मामला जुगियाल रोड पर नाकेबंदी के दौरान वन विभाग के अधिकारी पर हमला होने का सामने आया है। जहां वन विभाग द्वारा वन माफिया पर नकेल कसने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान कटी हुई खैर की लकड़ियों से भरी एक गाड़ी को अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया गया, तो उक्त गाड़ी चालकों ने गाड़ी भगा ली।

    जिसके बाद जब वन विभाग के रेंज अधिकारी ने अपने साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया, तो वन माफिया ने वन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया और रेंज अधिकारी पर तेज हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद हवाई फायर भी वन माफिया द्वारा किया गया और रेंज अधिकारी की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।

    जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं हादसे में घायल रेंज अधिकारी को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस प्रशासन को मामले की शिकायत कर दी गई। इस मामले को लेकर रेंज अधिकारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उनके ऊपर खैर के वृक्ष ले जा रहे कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

  • Punjab News: Rajindra Hospital में Surgery के दौरान बत्ती गुल, Ventilator भी बंद, डॉक्टर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajindra Hospital में Surgery के दौरान बत्ती गुल, Ventilator भी बंद, डॉक्टर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    दूसरी ओर घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को लेकर दिया बड़ा बयान

    पटियालाः जिले के राजिंदरा अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मरीज के ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। यह सारी घटना डॉक्टर ने खुद वीडियो बनाकर बयां की है। इस दौरान डॉक्टर ने वीडियो बनाते हुए कहा कि अस्पताल में बार-बार लाईट आ रही है और जा रही है। डॉक्टर के अनुसार कैंसर के मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, जिसे डॉक्टरों द्वारा बड़ी मशक्कत से पूरा किया गया। डॉक्टर का कहना है कि हालात यह है कि वैंटिलेटर भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी विभाग में15 मिनट का समय हो चुका है और पूरा स्टाफ ऐसे ही खड़ा है, सब कुछ बंद है, मरीज की सर्जरी चल रही है, अगर मरीज को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेवार कौन डॉक्टर या कोई और..? वहीं इस घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का बयान सामने आया है। बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी अभी डॉक्टर की वीडियो देखी है, जिसमें राजिंदरा अस्पताल में सर्जरी के दौरान लाइट चली गई। स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि लाइट ड्रिप हुई है, लेकिन इमरजेंसी में जितने सिस्टम थे, जिसमें यूपीएस और जनरेटर वह सभी काम कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उक्त मरीज की सर्जरी बिल्कुल ठीक हो गई है। इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिडेंट के साथ उनकी बात हुई है और मरीज का नार्मल ऑपरेशन हुआ है और मरीज रिकवर कर रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक जूनियर डॉक्टर सर्जरी के दौरान घबरा गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नार्मल डॉक्टर का रिएक्शन होता है कि लाइट क्यों गई और इसके कारण को लेकर वह लाइट जलाने की वयवस्था को लेकर प्रबंध करेंगा। उन्होंने कहा कि जूनियर डाक्टर वहां पर घबरा कर वीडियो बनाने लगा गया। कई बार बच्चे घबराकर गलत बात कर जाते है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि अस्पताल में 3 हॉट लाइन चल रही है। बता दें कि इससे पहले भी बिजली भी बंद होने का मामला आया था, जहां गायनी वार्ड में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की मदद से एक डिलीवरी करवाई थी। उस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुद अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इस समस्या के स्थाई हल पर चर्चा की थी।
  • Punjab आए वकील ने बताई Canada में आ रही नौजवानों को मुश्किलों की असल वजह, देखें वीडियो

    Punjab आए वकील ने बताई Canada में आ रही नौजवानों को मुश्किलों की असल वजह, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब की युवा पीढ़ी विदेश में जाने को लेकर काफी उत्साहित है। जिसके चले अधिकतर पंजाब के लोग विदेशी धरती पर जा चुके है। लेकिन भारत और कनाडा के बिगड़े संबंधों के बाद कनाडा सरकार द्वारा कई सख्ती नियम लागू कर दिए गए है, जिसके चलते कई पंजाबी वापस लौट आए है और कई पंजाबियों को वहां पर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कनाडा से आए अमृतसर आए एडवोकेट एसपी सिंह ने वहां के हालातों के बारे में असल जानकारी सांझा की है कि वहां पर नौजवानों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

    मीडिया से बात करते हुए एसपी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी कानूनी शिक्षा खालसा कॉलेज ऑफ लॉ से की है और वह कनाडा के सस्केचवन और ओन्टारियो में अपनी वकालत की प्रेक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा की मौजूदा स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में युवा पंजाब से कनाडा पहुंच रहे हैं और उनके वर्क परमिट भी समाप्त हो चुके हैं और उनके लिए नए वर्क परमिट प्राप्त करना या पीआर फेसिंग प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आजकल सरकार के कई कार्यक्रम बंद हो गये हैं, जिससे पीआर मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

    जिन युवाओं का कनाडा में वर्क परमिट खत्म होने वाला है उन्हें मेरी सलाह है कि वे कनाडा में अलग-अलग जगहों पर बने छोटे शहरों में जाकर अपनी नौकरी की तालाश करें और वहां से वर्क परमिट के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें कनाडा में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश जाकर अपने जीवनसाथी को बुलाना चाहते हैं, लेकिन उसमें भी अब कनाडा सरकार ने एक शर्त लगा दी है कि जो लोग डिप्लोमा करते समय अपने जीवनसाथी को विदेश बुलाना चाहते हैं, उन्हें जल्दी अनुमति नहीं मिल रही है और जो लोग उच्च शिक्षा करते समय अपने जीवनसाथी को विदेश बुलाना चाहते हैं, तो उन्हें जल्द मंजूरी दी जा रही है।

  • शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

    शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

    बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित: शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने की।डीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान समय में देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है, लेकिन अब भी ऐसे कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते।

    देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है।

    कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से संबंधित नाटक, स्लोगन राइटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिव सिंह वर्मा, शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां के प्रधानाचार्य हंसराज, समस्त कॉलेज स्टाफ और मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यरत जिला ऊना से ईशा चौधरी, रेखा रानी, श्रुति शर्मा, नवीन ठाकुर व रोहित कुमार उपस्थित रहे।

  • Canada में सड़क हादसे में Punjab के नौजवान की मौत

    Canada में सड़क हादसे में Punjab के नौजवान की मौत

    लुधियानाः कनाडा में आए दिन पंजाबी नौजवानों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला हठूर गांव से सामने आया है, जहां सड़क हादसे में 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्श प्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्शप्रीत परिवार का इकलौता बेटा था। और 2021 में वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद कनाडा में आइलेट्स करके स्टडी वीजा पर गया था।

    जहां अब वह वर्क परमिट लेकर ट्राला चलाता था। परिजनों ने बताया कि वे कनाडा के ओंटारियो शहर से ब्रैम्पटन जा रहा था और 50 किमी जाने के बाद उसके ट्रॉले की दूसरे ट्रॉले से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादस में अर्शप्रीत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई है। वहीं परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

  • ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर ATM Machine लगाई जाए: अरुण कौशल

    ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर ATM Machine लगाई जाए: अरुण कौशल

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु एटीएम मशीन लगाने के लिए युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक अशीष कटोच को पत्र लिखकर माँग उठाई है। जिस पर शाखा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा माँग पत्र को आगे की कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय दफ़्तर भेजने की बात कही गई हैं।

    इस अरूण कौशल ने कहा कि ऊना हिमाचल स्टेशन पर प्रतिदिन वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियों का ठहराव होता है जिस में हज़ारों यात्रियों का आवागमन रहता हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम मशीन का होना अति आवश्यक है। आगे उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके द्वारा साधारण टिकटों के कैश रहती मशीन लगान की व्यवस्था की माँग उठाई गई थी जिस पर अंबाला मंडल द्वारा पुरा किया जा चूका हैं।

  • Punjab News: इलाके में दुकान खुलने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में दुकान खुलने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जनकपुरी नजदीक बनी गणेश नगर मार्केट में आज लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाए है कि उनकी मार्किट में मीट की दुकान खोली जा रही है, जबकि कुछ ही दूरी पर मंदिर, स्कूल और धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसी के साथ जो पहले से वहां पर मीट की दुकाने खुली है उन्हें भी बंद करवाने के लिए मार्किट के दुकानदारों और मोहल्ला निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

    दरअसल, मार्किट में अब मीट की नई दुकान खुल गई है, जिसके बाद लोगों का कहना है कि नई दुकान के साथ अन्य मीट की पुरानी दुकानों को बंद करवाया जाए। इसी को लेकर आज लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया है। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी हैकि अगर इसे जल्द से जल्द बंद नहीं करवाया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस मामले को लेकर लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 में भी इलाके के लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई हुई है।

    वहीं संबंधित विभागों में भी मीट की दुकानें बंद करवाने को लेकर शिकायतें लोगों ने भेजी है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार संदीप मोदगिल और पप्पू ने कहा कि उनकी मार्केट का नाम भगवान श्री गणेश जी के नाम से है। मंदिर और गुरुद्वारा साहिब रोजाना महिलाएं माथा टेंकने जाती है लेकिन सरेआम मुर्गे, बकरों की यहां कटाई होती है। सरेआम बाजार में बकरे काट कर सीखों पर मीट की दुकानें चलाने वाले लोग लटका देते है। जिस कारण धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। कई बार मीट की दुकान चलाने वालों से लोग कह चुके है कि वह दुकानें यहां से कही और शिफ्ट करले लेकिन दुकानदार किसी की नहीं सुनते। सरेआम जानवर के सामने ही दूसरे जानवर की यहां कटाई की जाती है। कही न कही मानवता को शर्मसार होना पड़ रहा है।

    दुकानदारों ने बताया कि रात के समय मरे हुए जानवरों के अवषेश सीवरेज में फेंके जाते है उससे भी इलाके का सीवरेज सिस्टम बुरी तरह से खराब हो गया है। आए दिन सीवरेज तक जाम हो जाते है। गर्मियों के मौसम में मीट खुलेआम बिकने के कारण इलाके में बीमारियां तक फैल जाती है। अवारा कुत्ते इलाके के खुंखार हो चुके है ये मीट की दुकानें चलाने वाले लोग अवारा कुत्तों को मीट डालते है जिस कारण कुत्ते राहगीरों को नोच खाते है। संदीप ने कहा कि आज समस्त मार्केट, इलाके के लोग और धर्मिक जत्थेबंदियां इक्ट्ठी होकर इन मीट की दुकानों को शिफ्ट करवाने का प्रशासन से आहवान करेगी। आज गणेश नगर मार्केट बंद रखी जाएगी।

  • मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से ऊना जिला के 45,965 किसान लाभान्वित

    मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से ऊना जिला के 45,965 किसान लाभान्वित

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है। सरकार इसके जरिए किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों का उच्च किस्म की गुणवत्ता वाले बीज, पौध संरक्षण सामग्री और खाद उपलब्ध करवाना है।

    उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान बताते हैं कि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर है। उनके निर्देशानुरूप मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के अंतर्गत ऊना जिला में बीजों व खाद पर विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर अनुदान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पेखुबेला के सरकारी फार्म व मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। उन्होंने बतााय कि वर्ष 2024-25 में योजना के तहत 3.08 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था जिनमें से 3.02 करोड़ रूपये खर्च करके 45 हज़ार 965 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक बीज वितरण के लिए 2.5 करोड रूपये और खाद वितरण में 40 लाख रूपये, सरकारी फार्म पेखुबेला में 5.07 लाख और मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला के लिए 7.20 लाख रूपये खर्च करके किसानों को लाभन्वित किया गया है।

    मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के मुख्य घटक
    मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के मुख्य चार घटक हैं जिसमें समूह आधारित सब्जी उत्पादन योजना, आदान आधारित उपदान योजना जिसमें(बीज, पौध संरक्षण सामग्री और खाद), बीज गुणन श्रृंखला की  सुदृढ़ता और प्रयोगशालाओं की सुदृढ़ता शामिल हैं।

    समूह आधारित सब्जी उत्पादन योजना
    समूह आधारित सब्जी उत्पादन योजना प्रदेश में सब्जी उत्पादन के सम्पूर्ण सामर्थ्य का दोहन करने के लिए कृषि विभाग ने सब्जी उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश को शामिल करने के लिए समूह पद्धति को प्रस्तावित किया है। इससे प्रदेश में सब्जी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की आय में बढ़ौत्तरी होने के साथ-साथ युवा व महिला किसानों को कृषि व्यवसाय तथा लघु-उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    आदान आधारित उपदान योजना (बीज, पौध संरक्षण सामग्री व खाद)
    बीज एक महत्वपूर्ण बुनियादी आदान है जो फसलों के उत्पादन व उत्पादकता को सुनिश्चित करता है। फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सभी वर्गों के किसानों को अनाजों, दालों, तिलहन व चारा फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान जबकि आलू, अदरक व हल्दी के बीज पर 25 प्रतिशत अनुदान देकर प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा किसानों को खादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा मिश्रित खादों पर उपदान प्रदान करने के लिए नीति बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य प्रायोजित योजनाओं के तहत फसलों के बचाव के लिए गैर रसायनिक विधियों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। कीट टैªप, ल्योर, जैव नियंत्रक, जैविक कीटनाशकों व वानस्पतिक नियंत्रक इत्यादि पर सभी वर्गों के किसानों को 50 प्रतिशत प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है। बीज वृद्धि कृषि की महत्वपूर्ण गतिविधि है तथ बीज श्रृंखला का अभिन्न अंग है जो राज्य को बीजों के लिए आत्मनिर्भर राज्य के रूप में विकसित होने में सहायक होगा तथा पड़ोसी राज्यों से खरीद पर निर्भरता को कम करेगा।

    प्रयोगशालाओं का सशक्तिकरण
    कृषि विभाग  प्रदेश में 11 मृदा परीक्षण, 3 उर्वरक परीक्षण, 3 बीज परीक्षण, 2 जैव नियंत्रण, एक राज्य कीटनाशक परीक्षण और एक जैव उर्वरक उत्पादन व गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला संचालित कर रहा है। मृदा स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए कृषि विभाग किसानों को मृदा जांच निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा किसानों को गुणवतापूर्ण आदान प्रदान करने के लिए गुणवता नियंत्रण प्रयोगशालाएं जैसे बीज, उर्वरक औी कीटनाशी इत्यादि राज्य में चलाई जा रही है। कीट नियंत्रण की गैर रसायनिक विधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला कांगड़ा और मंडी में 2 जैव नियंत्रण प्रयोगशालाएं कार्यरत है। ये प्रयोगशालाएं किसानों के खेतों में बायो एजेंट, जैव कीटनाशकों, टै्रप्स और ल्योर आदि प्रयोग का निःशुल्क प्रदर्शन लगाते हैं।

    उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि किसानों की समृद्धि में ही जिले और प्रदेश की समृद्धि निहित है। राज्य सरकार के निर्देशानुरूप  ऊना   जिले में कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को सरकारी सब्सिडी पर उन्नत किस्म के बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम किसानों की सेवा और सुविधा के लिए तत्परता से कार्यरत हैं।

  • बड़ी राहतः Amul ने दूध के दामों में की कटौती

    बड़ी राहतः Amul ने दूध के दामों में की कटौती

    नई दिल्‍लीः लंबे समय से दूध के दामों में वृद्धि ही हो रही थी। लेकिन, अब अमूल ने ग्राहकों को राहत दी है। अमूल ने गुजरात में दूध की कीमत में कटौती कर दी है। अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध का रेट घटाया है। इस कदम से उपभोक्‍ताओं को अच्‍छी-खासी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि देश में दूध के रेट में काफी बढोतरी हो चुकी है। पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों ने दूध के भाव में इजाफा किया था। अमूल के अब दूध के रेट घटाने से दूसरी कंपनियों पर भी भाव कम करने का दबाव पड़ेगा।

    रिपोर्ट के अनुसार, अमूल डेयरी ने तीन दूध उत्पादों – अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल का रेट 1 रुपये प्रति 1 लीटर कम किया है। अमूल गोल्‍ड का एक लीटर के पाउच की कीमत पहले 66 रुपये थी, जिसे अब एक रुपये घटाकर 65 रुपये कर दी गई है। अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच का रेट 62 रुपये था जो अब 61 रुपये हो चुका है। इस तरह अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब एक रुपये घटाकर 53 रुपये कर दिया गया है। अमूल डेयरी ने पिछले साल जून में दूध के रेट में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    इस वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड की 500 एमएल की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई। अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये, अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपये तो अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई। तीन जून को नई दरें देशभर में प्रभावी हुईं थी। मदर डेयरी ने भी जून में दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में इजाफा किया था। रेट में वृद्धि से मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोंड 56 रुपये और डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर हो गया। भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लाखों रुपए निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लाखों रुपए निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कुछ दिन पहले सड़क हादसे कीघटना सामने आई थी। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के दौरान लेकर गए व्यक्ति ने घायल व्यक्ति की बेहोशी का फायदा उठाते हुए जेब से 2 लाख रुपए निकाल लिए थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 हजार रुपए और एक एक्टिवा बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अरविंद मीना ने बताया कि जिले के डायनोसटिक सेंटर में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए आरोपी लेकर आया था। इस दौरान स्टेचर पर बेहोश घायल व्यक्ति की जेब से आरोपी ने 2 लाख रुपए निकाल लिए और घटना स्थल से फरार हो गया।

    जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके उनकी टीम ने आरोपी की तालाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील सैनी उर्फ गोरी शंकर के रूप में हुई है। आरोपी के वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई एक्टिवा नंबर PB08-DB-8840 और 70 हजार की नगदी बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है।