Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण के ड्राइवर ने किए अहम खुलासे, आधे घंटे का ऑपरेशन कहने के बाद लगे 6 घंटे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण के ड्राइवर ने किए अहम खुलासे, आधे घंटे का ऑपरेशन कहने के बाद लगे 6 घंटे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में बीते दिन शाम 6.30 बजे निधन हो गया। घुम्मण के निधन को लेकर परिजनों द्वारा लगातार डॉक्टरों पर इलाज में कोताही के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट ने में दोपहर 3 बजे घुम्मण का अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं घुम्मण के साथ मौजूद ड्राइवर ने घटना के बारे में अहम जानकारी दी। ड्राइवर गुरदेव ने बताया कि वह घुम्मण को लेकर 7.30 बजे फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

    इस दौरान घुम्मण के साथ उनके पिता, भुआ, दोस्त मौजूद रहे। जहां डॉक्टरों ने पहले कहा कि ऑपरेशन में आधे घंटे का समय लगेगा। जिसके कुछ देर बाद डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि 6 घंटे ऑपरेशन में लगेंगे। जिसके बाद जब उसने डॉक्टरों से बात की गई तो डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि कुछ देर में उन्हें रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    लेकिन जब वह कुछ समय बाद दोबारा डॉक्टरों से ऑपरेशन को लेकर पूछने गया तो डॉक्टरों ने कहाकि मरीज घुम्मण को अटैक आ गया। जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरदेव ने कहाकि गाड़ी में घुम्मण नार्मल थे और हंसी मजाक करते हुए ऑपरेशन थियेटर में गए। गुरदेव ने बताया कि घुम्मण को हार्ट की कोई परेशानी नहीं थी। गुरदेव ने कहा कि वह पिछले एक साल से उनके साथ रह रहा है।

  • Punjab News: Rajveer Jawanda की फूल चुनने की रस्म अदा, कीरतपुर साहिब में होगी अस्थियां विसर्जित, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajveer Jawanda की फूल चुनने की रस्म अदा, कीरतपुर साहिब में होगी अस्थियां विसर्जित, देखें वीडियो

    17 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना में डाला जाएगा भोग

    लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के परिवार ने आज फूल चुनने की रस्म अदा की। इस दौरान पारिवारिक मेंबरों के साथ कलाकार कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे। गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि राजवीर जवंदा के फूल वह कीरतपुर साहिब ले जाकर विसर्जित करेंगे। राजवीर जवंदा का भोग 17 अक्टूबर शुक्रवार को गांव पौना में ही रखा जाएगा।

    पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई थी। गांव के सरकारी स्कूल के पास वाले ग्राउंड में बेटे दिलावर ने जवंदा को मुखाग्नि दी। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि संस्कार वाली जगह पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। इसी जगह पर पहली बार राजवीर जवंदा ने मंच पर गाना गाया था। 11 दिन मोहाली के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद जवंदा की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी।

  • स्टेशन पर पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    स्टेशन पर पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में मालगाड़ी का इंजन ट्रैक ने नीचे उतर गया। घटना के दौरान प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई। इसकी जांच कर कारणों का पता लगाया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मालगाड़ी का इंजन डिरेल हुआ इस रूट से आने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। मरम्मत और बहाली का काम तेजी से शुरू कर दिया गया।

    लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। किसी भी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ है। किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई है। हापुड़ एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। यह उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेल मार्गों में शामिल है। यहां से दिल्ली-मुरादाबाद और मेरठ-बुलंदशहर-खुर्जा जैसी लाइनें गुजरती हैं।

    उत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि डिरेल होने के कई कारण होते हैं। पटरी का पुराना या टूटा होना या पटरी का गलत स्विच होना। जिसके कारण इंजन पटरी से उतर सकता है। इंजन का अत्यधिक तेज गति से चलना, खासकर जब वह किसी पटरी या घुमावदार रास्ते पर हो तब डिरेल की संभावना होती है।

  • Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar मामले में SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar मामले में SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं इस मामले में महिला आयोग ने एसएसपी को नोटिस जारी किया है। जिसमें महिला आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल खबर मामले में एसएचओ भूषण कुमार द्वारा रेप पीड़ित नाबालिग लड़की के मामले में कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित लड़की और उसकी माता के साथ अश्लील हरकतें की गई। इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस में कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामलों पर स्व-प्रेरित नोटिस ले सकता/सकती है।

    आयोग ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से देखता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पंजाब में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से आयोग के ध्यान में आया है कि एसएचओ भूषण कुमार द्वारा रेप पीड़ित नाबालिग लड़की के मामले में कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित लड़की और उसकी माता के साथ अश्लील हरकतें की गई हैं। अतः प्राप्त वीडियो के आधार पर पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 के तहत स्व-प्रेरित कार्रवाई लेते हुए प्राप्त वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट की प्रति आपको भेजते हुए लिखा जाता है कि नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप और संबंधित एस.एच.ओ. द्वारा पीड़ित लड़की तथा उसकी माता के साथ की गई।

    अश्लील हरकतों के संबंध में तत्काल डिप्टी सुपर‍िंटेंडेंट ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी से अनुरोध किया जाए कि नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले व्यक्ति और संबंधित एसएचओ भूषण कुमार के विरुद्ध कानून के अनुसार तुरंत आवश्यक कार्रवाई करवाई जाए तथा संबंधित डिप्टी सुपर‍िंटेंडेंट ऑफ पुलिस को निर्देश दिया जाए कि की गई कार्रवाई के संबंध में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और दोनों पक्षों को साथ लेकर दिनांक 13.10.2025 को सुबह 11:00 बजे आयोग के कार्यालय में हाज़िर होना सुनिश्चित किया जाए।

  • Punjab News: Flipkart कंपनी के ट्रक से 221 आईफोन, 234 पार्सल समेत 1.21 करोड़ का सामान चोरी, चालक और सहयोगी फरार

    Punjab News: Flipkart कंपनी के ट्रक से 221 आईफोन, 234 पार्सल समेत 1.21 करोड़ का सामान चोरी, चालक और सहयोगी फरार

    लुधियानाः पंजाब में ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कंपनी के ट्रक से भारी मात्रा में सामान चोरी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सामान ट्रक चालक और उसका सहयोगी घटना के बाद फरार हो गए। दरअसल, खन्ना में यह घटना हुई है। फ्लिपकार्ट के एक ट्रक से करीब 1.21 करोड़ रुपये का सामान चोरी हुआ है। ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक ने मिलकर 234 पार्सल चुरा लिए, जिनमें 221 एपल आईफोन, 5 अन्य महंगे मोबाइल फोन और अन्य प्रोडक्ट शामिल थे।

    इस घटना से अधिकारियों और ई-कॉमर्स कंपनी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर निवासी नासिर को एक लॉजिस्टिक्स फर्म ने 10 दिन पहले ही ट्रक ड्राइवर के रूप में काम पर रखा था। नासिर ने अपने सहायक चेत के साथ मिलकर खन्ना के एक गोदाम परिसर में ट्रक को छोड़ दिया और भाग गए। यह एफआईआर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी प्रीतम शर्मा के बयान के बाद दर्ज की गई है जो गुरुग्राम स्थित एक लॉजिस्टिक फर्म में फील्ड ऑपरेशन का काम करते हैं।

    प्रीतम शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि फर्म ने नासिर को 10 दिन पहले ही काम पर रखा था। 27 सितंबर को नासिर और चेत ने मुंबई के भिवंडी से खन्ना के एक गोदाम में पहुंचाने के लिए ट्रक में 11,677 पार्सल लोड किए। चेत ट्रक को गोदाम तक ले गया और वाहन को छोड़कर भाग गया जबकि नासिर उसके साथ नहीं था। जब ई-कॉमर्स कर्मचारियों ने पार्सल को स्कैन किया तो उन्हें 234 पार्सल कम मिले।

    उन्होंने तुरंत लॉजिस्टिक फर्म को सतर्क किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिश के तहत एप्पल आई-फोन चुराए हैं। थाना सदर खन्ना के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने नासिर और चेत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस Encounter में ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News: फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस Encounter में ढेर, देखें वीडियो

    मोगाः फिरौती मांगने के मामले में आरोपी और मोगा पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में आरोपी महक दीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी रोता की बाई टांग पर गोली लगी। जिसे उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जानकारी देते एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पिछले दिनों मोगा जिले के गांव राजियाना और माड़ी मुस्तफा के गांव में लोगों से फिरौती मांगने के लिए गोलियां चलाई थी ओर पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

    वहीं देर शाम बाघापुराना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महक दीप सिंह फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी की बाई टांग पर गोली लगने से वह जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। आरोपी के संबंध विदेश में रह रहे एक क्रिमिनल के साथ है जिसके कहने पर यह वारदात को अंजाम देता था। वहीं आरोपी के पास से 2 पिस्टल भी बरामद हुए है आरोपी अपनी बाइक पर था ओर इसी बाइक से वह पहले कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। वहीं मोगा पुलिस ने अगली कारवाई शुरू कर दी है। मोगा पुलिस ने यह बहुत बड़ा बदमाश गिरफ्तार कर लिया है।

  • 7.6 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

    7.6 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

    फिलीपींस: कई देशों में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के झटके आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। आसपास के तटीय इलाकों के लोगों से ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से समुद्र में 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठने की संभावना है। हालांकि, सुनामी का कोई बड़ा खतरा नहीं है। भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

    फिवोल्क्स के अनुसार, यहां अगले दो घंटों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से भी ज्यादा ऊँची लहरें उठने की उम्मीद है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.4 और गहराई 58 किमी (36 मील) बताई है। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर और दुकानें किसी पेड़ की तरह हिलते हुए दिखाई दिए। दुकानों में रखा सारा सामान नीचे गिर गया। भूकंप के झटकों के चलते फिश एक्विरियम से पानी नीचे गिरता हुआ साफ दिख रहा है। लोगों में दहशत का माहौल हो गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने इस भूकंप को लेकर अधिक जानकारी दी है।

    एनसीएस ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में ये भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर रहा है। हालांकि, एनसीएस ने भूकंप की तीव्रता 7.3 रिक्टर स्केल बताई है। भूकंप से कितना जान माल का नुकसान हुआ है? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलीपींस के सेबू द्वीप में सितंबर 2025 में आए 6.9 तीव्रता के घातक भूकंप के बाद ये दूसरी बड़ी घटना है। इसी साल सितंबर में आए भूकंप में 72 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलीपींस, जो ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है।

    यानी यहां भूकंप आना आम बात है। तेज भूकंप के झटकों के कारण अस्पताल के बाहर का खौफनाक मंजर सामने आया है। जहां भूकंप के चलते बड़ी संख्या में मरीज, अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग भूंकप के डर से जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। बता दें कि फिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपसमूह देश है। यह प्रशांत महासागर में इंडोनेशिया के उत्तर और वियतनाम के पूर्व में बसा है। यह 7,641 द्वीपों से मिलकर बना है। इसमें लूजोन, मिंदानाओ और विसायास प्रमुख द्वीप हैं। इसकी राजधानी मनीला है।

  • Punjab News: नागालैंड के नौजवान की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नागालैंड के नौजवान की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के लस्सी वाला चौक स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान हूटोवी सीमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नागालैंड का रहने वाला है और वह कश्मीर के किसी होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक होटल में इस्तीफा देकर लुधियाना में 7 अक्टूबर को होटल में रूका था। 9 तारिख की देर रात जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल मैनेजर ने कमरे का ताला तोड़ कर चैक किया। इस दौरान युवक का शव पंखे से लटक रहा था।

    वहीं कमरे में खून फैला हुआ था। होटल मालिक ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक हूटोवी सीमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी बलराज सिंह ने कहा कि देर रात लक्कड़ बाजार होटल कक्कड़ से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी कलाई काट ली है और फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

    घटना स्थल पर पहुंच कर देखा मृतक का शव पंखे से चादर में लिपटा हुआ मिला। शव को नीचे उतारा तो उसके हाथ की नसें भी कटी हुई थी। होटल का पूरा कमरा खून से लथपथ था। होटल के सीसीटीवी कैमरें भी चैक किए। मृतक के कमरे से एक आधार कार्ड मिला है जिससे उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा। पता चला है कि वह कश्मीर के एक होटल में काम करता था। वह काम छोड़ कर आया था। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

     

  • Stock market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

    Stock market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

    बिजनेसः शेयर बाजार में 10 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

    ट्रिगर्स की बात करें आज का दिन ग्लोबल संकेतों, बड़ी लिस्टिंग और आईटी सेक्टर के नतीजों के लिहाज से अहम रहने वाला है। विदेशी और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार की धारणा को मजबूत रखा है, जबकि अमेरिका और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं।

    विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे दिन भारतीय बाजार में खरीदारी जारी रखी। कल उन्होंने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स तीनों सेगमेंट में कुल ₹3,305 करोड़ की पूंजी डाली। वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने भी लगातार 32वें दिन नेट खरीदार बने रहे, जिससे बाजार में भरोसा और बढ़ा।

    आईटी दिग्गज TCS के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन कंपनी ने 1 गीगावॉट एआई डाटा सेंटर में 650 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया। Tata Elxsi के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जबकि इंफोसिस और विप्रो के ADR अमेरिकी बाजार में 2% की तेजी के साथ बंद हुए।