Blog

  • Jalandhar News: मंदिर में हुआ चमत्कार, हिलने लगी माता की मूर्ति, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें Live

    Jalandhar News: मंदिर में हुआ चमत्कार, हिलने लगी माता की मूर्ति, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: सूदा चौक में स्थित महावीर मंदिर में चमत्कार हो गया। जिसे देखने के लिए भारी मात्रा में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में विराजमान माता रानी की मूर्ति अपने आप हिलने लग गई। वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर साल मंदिर में नवरात्रों के दौरान मंदिर में दुर्गास्तुति का पाठ होता था, लेकिन इस बार किसी कारणवश पाठ नहीं करवाया। लेकिन आज अचानक मंदिर में विराजमान मूर्ति हिलने लग गई।

    श्रद्धालु ने बताया कि सुबह 9 बजे वह मंदिर आई तो अचानक माता की मूर्ति 10 बार हिलती हुई उसने खुद देखी। जिसके बाद अब इस चमत्कार को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आने शुरू हो गए। वहीं अब दुर्गास्तुति का पाठ शुरू किया गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि मोहल्ले की महिला ने देखा कि माता रानी की मूर्ति मंदिर में हिलने लगी तो उसने सभी को इसकी सूचना दी।

    जिसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़ने शुरू हो गए है। वहीं पुजारी ने कहा कि वह 11 बजे आए तो देखा कि मंदिर में मूर्ति हिलने लगी। जिसके बाद सभी इसे माता रानी का चमत्कार बताने लगे। इस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई है।

  • Jalandhar News: लड़कों संग डांडिया खेलने को लेकर PTU की छात्राओं ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लड़कों संग डांडिया खेलने को लेकर PTU की छात्राओं ने दिया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः लड़कों को डांडिया कार्यक्रम में खेलने की अनुमति न मिलने पर छात्राओं ने इंद्रकुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के गेट पर शाम करीब 5 बजे धरना दे दिया। लड़के-लड़की में भेद का आरोप लगाते छात्राओं ने बताया कि उन्होंने लड़कों संग डांडियां नृत्य करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन डीन ने उनकी मांग नहीं मानी। वीसी ने भी जब मामले में ध्यान न दिया तो धरना लगाना पड़ा।

    छात्राओं का आरोप है कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने उनकी मांगों पर टिप्पणी करते कहा कि वह केवल लड़कियों को ही डांडिया खेलने की अनुमति देंगे। छात्राएं डीन स्टूडेंट वेलफेयर को डिसमिस करने की मांग पर अड़ी रहीं। इस संबंधी आईकेजी-पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल ने कहा कि छात्राएं यूनिवर्सिटी में लड़कों के साथ डांडिया कार्यक्रम में भाग लेना चाहती थी। उनको शाम 8 बजे तक अनुमति दे दी गई थी। लेकिन छात्राएं रात 10 बजे तक डांडिया खेलने की मांग कर रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर मना किया गया।

  • Parking को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली गोलियां, 2 लोग गंभीर घायल

    Parking को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली गोलियां, 2 लोग गंभीर घायल

    जीरकपुरः चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात पार्किंग को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए। विवाद दौरान एक पक्ष द्वारा की फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी पहचान गांव नगला निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान मुकेश के रूप में हुई है। दोनों पक्षों के घायलों की हालत गंभीर है, जिस कारण वे बयान देने में असमर्थ हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, दीपक निवासी मुलरूप पानीपत, हरियाणा हाल निवासी जीरकपुर और गुरविंदर सिंह निवासी गांव नगला, चंडीगढ़ ने अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल लकी इन के सामने पार्किंग का ठेका ले रखा है। बीती रात किसी बात को लेकर इनका मुकेश और तिवारी नामक युवकों से झगड़ा हो गया। पहले तो दीपक और गुरविंदर सिंह के गुट ने मुकेश और तिवारी की बुरी तरह पिटाई की।

    इसके बाद वे मौके से चले गए और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस आ गए। उन्होंने दीपक, गुरविंदर सिंह और उनके साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तिवारी नामक युवक ने दीपक और गुरविंदर सिंह पर 3 गोलियां चला दीं। इस दौरान दीपक बाल-बाल बच गया जबकि एक गोली गुरविंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरविंदर सिंह को घायल अवस्था में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुकेश भी झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

    एक चाय बेचने का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि बीती रात 2 युवक उसके पास चाय पीने आए। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। पहले दीपक के गुट ने चाय पीने आए युवकों की पिटाई की। इसके बाद दूसरा गुट मौके से चला गया और अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। यहां दीपक और गुरविंदर सिंह के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से 3 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली गुरविंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच हुई मारपीट में मुकेश का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है, जिसके चलते मारपीट के असली कारण सामने नहीं आ पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • 36 साल पुरानी शाहपुर कॉलोनी पर प्रशासन का चला बुलडोज़र

    36 साल पुरानी शाहपुर कॉलोनी पर प्रशासन का चला बुलडोज़र

    चंडीगढ़ः सेक्टर 38 वेस्ट में बनी शाहपुर आवासीय कॉलोनी को लेकर आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही एस्टेट कार्यालय के बुलडोज़रों की मदद से कॉलोनी के मकानों को ढहाना शुरू कर दिया गया। एस्टेट कार्यालय के अधिकारियों ने जिन मकानों को अदालत से स्टे मिला हुआ था, उन पर क्रॉस का निशान लगाकर छोड़ दिया गया है। एस्टेट कार्यालय ने कॉलोनी के निवासियों को पहले ही 30 सितंबर तक खाली करने की चेतावनी दे दी थी।

    इसके बाद डीसी की ओर से लिखित आदेश जारी किए गए। कार्रवाई के लिए 4 जे.सी.बी., 10 ट्रक और 200 मजदूर मौके पर लाए गए। मुख्य इंजीनियर को कार्रवाई का कमान सौंपा गया है, जबकि एसडीओ और जेई भी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी तरह की किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने 200 पुलिस कर्मचारी, 4 डीएसपी, महिला कांस्टेबलों सहित एसएसपी की टीम तैनात की है। इसके साथ ही चार एंबुलेंसें भी घटनास्थल पर रखी गई हैं।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के पास मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के पास मिला शव, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव घनपुर काले में पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह लगभग 8 बजे लोगों ने पुल के नीचे एक संदिग्ध हालत में पड़ा शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

    मौके पर गांववासी गुरमुख सिंह ने बताया कि हम घनपुर काले के रहने वाले हैं और सुबह की सैर कर रहे थे, पुल के नीचे एक मृत शरीर देखा। पहले पता नहीं चला कि वह कौन है। शव क्षतिग्रस्त हालत होने के चलते व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।

    सब-इंस्पेक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव अज्ञात है और व्यक्ति के हाथ-पैर अकड़े हुए थे, जिससे लगता है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हो गई हो। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

  • BJP के CM पद के उम्मीदवार रहे नेता का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी

    BJP के CM पद के उम्मीदवार रहे नेता का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी

    दिल्ली: दिल्ली बीजेपी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सीनियर बीजेपी नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बात की जानकारी दी है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। दिवंगत बीजेपी नेता विजय मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर PM नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी एवं जनसेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।”

    दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद एवं सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का कुछ दिन से एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 6 बजे उनकी जीवन यात्रा शांत हुई। वह 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के साथ ही दिल्ली विधानसभा (2008-2013) में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी ने 2008 में इन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया था। 1999 के आम चुनाव में इन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था। 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा बीजेपी के अकेले प्रत्याशी थे जिन्होंने दिल्ली में जीत हासिल की थी।

    विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली में बीजेपी को काफी मजबूत किया। वह यहां की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष बनकर पार्टी को दिल्ली में मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए और हिंदी साहित्य में पीएचडी की थी। वे एक शिक्षा शास्त्री भी थे। मल्होत्रा का राजनीतिक सफर 45 वर्षों से ज्यादा का है क्योंकि वह शुरू में भारतीय जनसंघ से जुड़े रहे और फिर बीजेपी के जमीनी नेता बने। यहां हैरानी की बात ये भी है कि वे दिल्ली में बीजेपी के पहले अध्यक्ष थे और उनका निधन, दिल्ली भाजपा के स्थायी कार्यालय के उद्घाटन (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा) के एक दिन बाद हुआ।

     

     

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में सेवा करने गए लापता युवक का महीने बाद मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में सेवा करने गए लापता युवक का महीने बाद मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा कलानौर के अंतर्गत आने वाले गांव हरीमांबाद में एक युवक का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त युवक पिछले दिनी आई बाढ़ के दौरान लोगों की सेवा करने गए अपने 6 साथियों के साथ निकला था। इस दौरान विनय कुमार निवासी कलानौर लापता हो गया था। जिसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।

    NDRF और सेना की टीमों ने भी युवक की काफी तालाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब पूरे एक महीने बाद खेतों से पानी कम हुआ तो इस युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद गांव वालों ने इसके माता-पिता को मौके पर बुलाकर पहचान करवाई। मृतक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैली और मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

    शहरवासियों ने कहा कि युवक विनय कुमार (उर्फ विक्रम) अपने साथियों के साथ गांव हरीमांबाद में बाढ़ के पानी के दौरान लोगों की सेवा करने गया था, लेकिन अचानक वह लापता हो गया जिसकी काफी तलाश की गई। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान सेवा करते हुए पानी में डूबने से इस युवक की मौत हुई है।

    शहरवासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस परिवार की आर्थिक मदद की जाए क्योंकि यह परिवार बहुत गरीब है और मृतक युवक के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवक ने बाढ़ के दौरान लोगों की सेवा करते अपनी जान गवाई है, इसलिए सरकार को इस परिवार की सहायता करनी चाहिए।

  • 4.7 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, भारत के कई राज्यों में हिली धरती

    4.7 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, भारत के कई राज्यों में हिली धरती

    नई दिल्लीः भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर सेल पर 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार में मणिपुर के उखरूल से सिर्फ 27 किलोमीटर दूर था। भूकंप की वजह से म्यांमार और उसके आसपास के इलाकों में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस भूकंप का केंद्र भारत की सीमा के बहुत पास था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਿਆਂਮਾਰ ‘ਚ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ, ਉੱਤਰੀ-ਪੂਰਬੀ ਭਾਰਤ ਵੀ ਕੰਬਿਆ

    इस भूकंप के झटके म्यांमार के साथ-साथ मणिपुर, नागालैंड और असम समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। यह भूकंप मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे आया था। म्यांमार में आया यह भूकंप सिर्फ म्यांमार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि मणिपुर के पास इसका केंद्र होने की वजह से इसके झटके भारत के कई अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए, जिनमें मणिपुर, नागालैंड और असम जैसे कई आसपास के इलाके शामिल हैं।

    इससे पहले भी भारत के एक अन्य पड़ोसी देश में हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार से तीन दिन पहले बांग्लादेश में आए 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों को भारत के राज्यों में भी महसूस किया गया। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इस भूकंप के हल्के झटके पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। कुछ महीनों पहले म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

    इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र म्यांमार था। इस भूकंप से कई लोगों के दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ था। कई लोगों के हताहत होने की भी सूचना मिली थी। इस भूकंप को लेकर UN ने कहा था कि भूकंप ने न सिर्फ लोगों को बल्कि कृषि उत्पादन को भी बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

  • स्कूल की बिल्डिंग गिरने से मलबे में 65 बच्चों के दबने की आशंका, देखें वीडियो

    स्कूल की बिल्डिंग गिरने से मलबे में 65 बच्चों के दबने की आशंका, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: साउथ एशिया के देश इंडोनेशिया में जावा द्वीप पर इस्लामिक स्कूल की बिल्डिंग ढह गई, जिसके मलबे के नीचे करीब 65 बच्चों के दबने की आशंका है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी तक एक बच्चे का शव मिल चुका है। बताया जा रहा है कि स्कूल की इमारत निर्माणाधीन थी कि अचानक ढह गई और अभी तक भी मलबे के नीचे दबे बच्चों को निकाला नहीं जा सका है। बता दें कि पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की अस्थिर कंक्रीट से बनी बिल्डिंग गिरी है। मलबे में दबे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है। बचाव दल के कर्मचारी, पुलिस और सैनिकों मलबे की खुदाई में जुटे हैं। बचाव कर्मियों ने संदेह जताया है कि मलबे के नीचे दबे बच्चे नजर आ रहे हैं, लेकिन उन बच्चों की मौत हो चुकी है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जल्दी ही बच्चों को मलबे से निकाल लिया जाएगा। स्कूल परिसर में कमांड पोस्ट पर एक नोटिस लगाकर हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दी गई है और वे स्कूल परिसर में जुट गए हैं। मलबे में दबे छात्रों में ज्यादातर 7वीं से 11वीं कक्षा के लड़के हैं, जिनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच है। वहीं अपने बच्चों की सलामती के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं और मांएं रो-रोकर बेहाल हैं। मलबे के नीचे दबे छात्रों के परिजन अस्पतालों और ढह गई इमारत के आस-पास जुटे हुए हैं और अपने बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • Stock Market में रिकवरी जारी, 300 अंक की बढ़त से खुला Sensex

    Stock Market में रिकवरी जारी, 300 अंक की बढ़त से खुला Sensex

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ शुरुआत की। लगातार सात दिन तक गिरावट झेलने के बाद बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। 30 सितंबर मंगलवार को सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स 300.80 अंक चढ़कर 80,665.74 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 93.75 अंक की तेजी के साथ 24,728.65 पर ट्रेड कर रहा था।

    ग्लोबल प्रेशर की वजह से अब तक गिरावट जारी थी, खासकर अमेरिका की ओर से बढ़ाए गए टैरिफ और H-1B वीजा फीस में इजाफे का असर बाजार पर दिखा। इसके अलावा निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की बुधवार को रेपो रेट को लेकर आने वाले फैसले से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं। अदाणी ग्रुप के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान हरे निशान में नजर आए। फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ,समेत अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।