Blog

  • रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बसपा नेता पर हुआ हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बसपा नेता पर हुआ हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    रुड़कीः उत्तराखंड में सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बसपा नेता योगेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार योगेश अपने दो साथियों के साथ कार में जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो कारों में सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके बाद उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कुछ लोग लाठी-डंडों से योगेश पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। योगेश अपने बचाव में चीख रहा है, लेकिन कोई उसकी एक नहीं सुन रहा। पास से गुजर रहे किसी शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं योगेश पर हुए अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरी ओर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएसपी नेता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका नजर आ रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।  
  • Jalandhar News: महिला तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    Jalandhar News: महिला तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की अगुवाई में तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। तस्कर की पहचान मंजीत कौर उर्फ पंबो के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि महिला तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के 3 मामलें दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आई हुई है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उक्त मंजीत कौर उर्फ पंबो को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन मंजीत कौर उर्फ पंबो द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आज वह पुलिस के साथ मिलकर उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर में एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक 19 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार, निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जो मोहाली के गांव मौली में अपनी मां और भाई के साथ रहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष गांव सुखगढ़ के पास सेक्टर-100 में बन रहे एक मकान पर मजदूरी करने गया था। यह मकान हीरा सिंह नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। मकान के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की तारें गुजर रही हैं। काम के दौरान सुभाष किसी तरह इन तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद साथी मजदूरों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, साथ काम करने वाले मिस्त्री ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों के अनुसार, सुभाष कुछ महीने पहले ही अपने परिवार के साथ झारखंड से मोहाली रोजगार की तलाश में आया था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऊंची वोल्टेज तारों के नीचे निर्माण कार्य न हो, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

  • Punjab News: युवकों ने कार में तेज गाने बजाकर रोड पर की हुल्ड़बाजी, तोड़े कई ट्रेफिक नियम, देखें वीडियो

    Punjab News: युवकों ने कार में तेज गाने बजाकर रोड पर की हुल्ड़बाजी, तोड़े कई ट्रेफिक नियम, देखें वीडियो

    मोहालीः आज शहर के तकरीबन सारे मुख्य चौक सीसीटीवी कैमरों से लैस है। ताकि हर वक्त कैमरों की मदद से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके, लेकिन दूसरी ओर हुल्ड़बाजों को इन कैमरों की कोई परवाह नहीं है। वह कानून के डर से बेखोफ होकर अपनी शरारतों को अंजाम दे रहे हैं जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    यह वीडियो एयरपोर्ट रोड, सेक्टर 82 मोहाली का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक सफेद स्विफ्ट कार में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं। कार के अंदर तेज आवाज में गाने बज रहे हैं और दो युवक खिड़कियों से बाहर झुककर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक तो गाड़ी की चलती रफ्तार के दौरान खिड़की से आधा बाहर निकला हुआ दिखाई देता है। यह न केवल ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना है, बल्कि एक बड़ा हादसा भी किसी भी वक्त हो सकता था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन युवकों ने एयरपोर्ट रोड पर सिग्नल तोड़ते हुए और तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ते हुए कई बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। हैरानी की बात यह है कि इतने सारे सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सवाल उठाया है कि जब शहर में हर चौक पर कैमरे लगे हैं, तो फिर ऐसे वाहनों और ड्राइवरों की पहचान कर तुरंत चालान या कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उनका कहना है कि अगर ऐसे युवकों को सख़्त सजा नहीं दी गई, तो यह लापरवाही आगे चलकर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

    गौरतलब है कि इससे पहले इसी एयरपोर्ट रोड पर मशहूर पंजाबी गायक करण औजला ने भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था, जिसके बाद ट्रैफ़िक पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा था। अब सभी की निगाहें मोहाली पुलिस पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी पुलिस उसी तरह सख़्ती दिखाएगी या मामले को नजरअंदाज़ कर दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: अब RTO Office में भरे जाएंगे ट्रैफिक चालान

    Jalandhar News: अब RTO Office में भरे जाएंगे ट्रैफिक चालान

    जालंधर, ENS: पुलिस द्वारा लोगों के ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे है। वहीं अब ट्रैफिक नियमों के चालान के भुगतान करने के लिए लोगों के सुविधा मुहैय्या करवाई जा रही है। दरअसल, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चालान भरने के लिए पहले अलग-अलग जगहों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब आरटीओ दफ्तर में ही चालान की मंजूरी से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया एक ही छत के नीचे पूरी होगी।

    इसके लिए आरटीओ दफ्तर में एआरटीओ को तैनात किया गया है और आरटीओ के केबिन के साथ एक नई खिड़की खोली गई है, जहां मौके पर ही चालानों को मंजूरी दी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद लोग खिड़की नंबर-9 पर राशि जमा कर अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले चालान भरने की प्रकिया में बहुत समय लगता था। पहले ट्रैफिक थाने, फिर ड्राइविंग ट्रैक और उसके बाद आरटीओ दफ्तर जाकर भुगतान करना पड़ता था।

    सर्वर डाउन होने या अधिकारी के छुट्टी पर रहने के कारण लोगों को कई-कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे। अब नए प्रबंध के तहत यह सारी सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करवा दी गई है। एआरटीओ विशाल गोयल के मुताबिक, हर रोज़ करीब 110 से 130 लोग यहां आ रहे हैं और मंजूरी से लेकर भुगतान तक की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इससे न केवल लोगों को राहत मिली है, बल्कि लंबित चालानों की संख्या में भी कमी आई है।

  • थाईलैंड की राजमाता का हुआ निधन

    थाईलैंड की राजमाता का हुआ निधन

    बैंकाकः थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शाही परिवार के कार्यालय ने यह जानकारी दी। सिरकीत वो शख्सियत हैं, जिन्होंने देश के युद्धोत्तर राजतंत्र में ग्लैमर और भव्यता का संचार किया और जो कभी-कभी राजनीति में भी उतरीं। सिरीकित गरीबों की मदद और पर्यावरण संरक्षण के लिए वह जानी जाती थीं। राजमहल ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। सिरीकित थाईलैंड के वर्तमान राजा वजीरालोंगकोर्न की मां थीं। महल ने कहा कि 17 अक्टूबर को उनकी तबीयत खराब हो गई थी और वह रक्त संक्रमण से पीड़ित थीं।

    राजा वजीरालोंगकोर्न ने थाई रॉयल हाउसहोल्ड ब्यूरो को उनके लिए शाही अंतिम संस्कार आयोजित करने का आदेश दिया है। महल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंतिम संस्कार तक उनका पार्थिव शरीर बैंकॉक स्थित ग्रैंड पैलेस के दुसित थोर्न हॉल में रखा जाएगा। सिरीकित 2012 में दिल का दौरा पड़ने के बाद से जनता की नजरों से ओझल हो गईं थीं। उनके पति, राजा भूमिबोल अदुल्यादेज, 1946 से 70 वर्षों तक राजगद्दी पर रहे और थाईलैंड के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले किंग थे। वह इस दौरान उनके साथ रहीं और अपने दान-कार्यों से देशवासियों का दिल जीत लिया। जब वे विदेश यात्रा पर जाते थे, तो वह अपनी सुंदरता और फैशन सेंस से दुनिया भर की मीडिया को भी मंत्रमुग्ध कर देती थीं।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राजमाता सिरीकित 1932 में जन्मीं, जिस वर्ष थाईलैंड एक निरंकुश राजतंत्र से संवैधानिक राजतंत्र में बदला। सिरिकित कितियाकारा फ्रांस में थाईलैंड के राजदूत की बेटी थीं और उन्होंने धन और विशेषाधिकारों से भरपूर जीवन जिया। पेरिस में संगीत और भाषा का अध्ययन करते समय उनकी मुलाकात भूमिबोल से हुई, जिन्होंने अपना कुछ बचपन स्विट्जरलैंड में बिताया था। बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कहा, “पहली नजर में ही उन्हें नफरत हो गई थी,” और बताया कि उनकी पहली मुलाकात में भूमिबोल देर से पहुंचे थे। “फिर प्यार हो गया।” इस शाही कप्पल ने पेरिस में साथ समय बिताया और 1949 में उनकी सगाई हुई।

    एक साल बाद, 17 साल की उम्र में सिरीकित ने थाईलैंड में शादी कर ली। चार दशकों से भी ज्यादा समय तक, वह राजा के साथ दूर-दराज के थाई गांवों में अक्सर जाती रहीं और ग्रामीण गरीबों के लिए विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देती रहीं – उनकी गतिविधियों का देश के रॉयल बुलेटिन पर हर रात प्रसारण होता था। उनके पीछे परिवार में उनका एक बेटा और तीन बेटियां रह गईं हैं। उनके इकलौते बेटे, जो अब राजा महा वजीरालोंगकोर्न हैं, जिन्हें राम दशम के नाम से भी जाना जाता है, ने 2016 में भूमिबोल की मृत्यु के बाद उनका स्थान लिया और 2019 में उनके राज्याभिषेक के बाद, सिरीकित की औपचारिक उपाधि राजमाता बन गई। हमेशा स्टाइलिश रहने वाली सिरीकित ने फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे बाल्मैन के साथ मिलकर थाई रेशम से बने आकर्षक परिधान तैयार किए। पारंपरिक बुनाई प्रथाओं के संरक्षण में योगदान देकर, उन्हें थाईलैंड के रेशम उद्योग को पुनर्जीवित करने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है।

    1956 में, वह कुछ समय के लिए रीजेंट रहीं, जब उनके पति ने थाईलैंड में प्रचलित एक बौद्ध भिक्षु बनने के लिए एक मंदिर में दो हफ्ते बिताए। 1976 में, उनका जन्मदिन, 12 अगस्त, मातृ दिवस और थाईलैंड में राष्ट्रीय अवकाश बन गया। आधिकारिक तौर पर, थाईलैंड में राजशाही राजनीति से ऊपर है, जिसका आधुनिक इतिहास तख्तापलट और अस्थिर सरकारों से भरा रहा है। हालांकि, कई मौकों पर, सिरीकित सहित राजपरिवार ने या तो हस्तक्षेप किया है या राजनीतिक रूप से देखे जाने वाले कदम उठाए हैं।

    1998 में, उन्होंने अपने जन्मदिन के संबोधन में थाई लोगों से तत्कालीन प्रधानमंत्री चुआन लीकपाई के पीछे एकजुट होने का आग्रह किया, जिससे विपक्ष की अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कराने की योजना को करारा झटका लगा, जिससे नए चुनाव कराने की उम्मीद थी। बाद में, वह एक राजनीतिक आंदोलन, राजशाहीवादी पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी (PAD) से जुड़ गईं, जिसके विरोध प्रदर्शनों ने लोकलुभावन पूर्व दूरसंचार दिग्गज थाकसिन शिनावात्रा के नेतृत्व वाली या उनके सहयोगी सरकारों को गिरा दिया। 2008 में, सिरीकित पुलिस के साथ झड़प में मारे गए एक PAD प्रदर्शनकारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

    जिससे यह संकेत मिलता है कि एक साल पहले थाकसिन समर्थक सरकार को हटाने में मदद करने वाले अभियान को शाही समर्थन प्राप्त था। कई थाई लोगों के लिए, उन्हें उनके धर्मार्थ कार्यों और मातृ सद्गुणों के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। उनकी मृत्यु को एक ऐसे देश में श्रद्धा के साथ माना जाएगा जहां किसी भी आलोचना को कड़ाई से लागू किए गए लेसे-मैजेस्ट कानूनों द्वारा रोका जाता है, जो राजघरानों का अपमान करने पर, यहां तक कि मृत व्यक्तियों का भी, संभावित कारावास की सजा का प्रावधान करते हैं।

  • Punjab News: मसीही समुदाय के प्रचार के दौरान हुई झड़प में महिला पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: मसीही समुदाय के प्रचार के दौरान हुई झड़प में महिला पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के मलोट शहर में मसीही समुदाय के प्रचार के दौरान झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रविदास नगर में जब मसीही समुदाय की महिलाएं गिद्दड़बाहा में होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम के बारे में घर-घर जाकर पोस्टर बांट रही थीं, तभी एक महिला ने आपत्ति जताई, जिससे झगड़ा बढ़ गया और हिंसक हो गया। इस घटना में रजिंदर कुमार की पत्नी मीना रानी घायल हो गई।

    पुलिस शिकायत में मीना रानी ने बताया कि कुछ महिलाएं यीसू मसीह के प्रचार के लिए गिद्दड़बाहा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में पोस्टर बांट रही थीं। जब वे महिलाएं उसके घर आईं, तो उसने कार्यक्रम में भाग लेने से इंकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पोस्टर गली में लगा दिया। बताया जा रहा हैकि सुरेश कुमार की पत्नी पड़ोसी भारती देवी ने मसीही धर्म अपनाया है। वह पति सुरेश कुमार समेत गुस्से में आ गई।

    शिकायत के अनुसार, भारती देवी ने अपने हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू पकड़ा हुआ था और दोनों पति–पत्नी गालियां देते हुए पड़ोसी के घर में दाखिल हुए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मीना रानी के बाए हाथ और पीठ पर चोटें आईं। घायल मीना रानी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मलोट ले जाया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: बच्चों की लड़ाई के बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 नौजवानों को किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों की लड़ाई के बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 नौजवानों को किया घायल, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के बठिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा तरनतारन साहिब के पास कुछ नौजवानों के ग्रुप की ओर से 2 नौजवान के ऊपर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। घटना में दोनों नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ देर उपचार के बाद परिजन नौजवानों को श्री मुक्तसर साहिब के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा सिंह और आकाश सिंह बठिंडा रोड स्थित एक दुकान से गेट लेने के लिए गए थे। इस दौरान दूसरी तरफ से कुछ नौजवानों के ग्रुप ने दोनों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों की पहचान हीरा सिंह और आकाश वाशी गोनियाना रोड श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। उक्त नौजवानों के ग्रुप की तरफ से हीरा सिंह और आकाश के सिर, टांगों और बाजुओं को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है।

    दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस घटना को लेकर घायलों के परिजनों का कहना है कि पहले भी उन नौजवानों के ग्रुप ने उनके बच्चों का किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो चुका है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की थी और इसी बात की रंजिश रखते हुए उन नौजवानों के ग्रुप की तरफ से उनके लड़कों के ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

    नौजवानों की तरफ से पहले उनके घर में तोड़फोड़ की गई और उन नौजवानों के पिता पर भी हमला कर उन्हें घायल किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज भी इस मामले को लेकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मीडिया के साथ किसी तरह भी की कोई जानकारी सांझी नहीं की गई।

  • Punjab News: बिस्कुट चोरी करना 5 नाबालिगों को पड़ा महंगा, नंगा करके पीटा, वीडियो वायरल

    Punjab News: बिस्कुट चोरी करना 5 नाबालिगों को पड़ा महंगा, नंगा करके पीटा, वीडियो वायरल

    मोहालीः जिले में 5 लड़कों को दुकान से बिस्किट चोरी कर खाना महंगा पड़ गया। दुकानदार और इलाके के लोगों ने उन्हें नंगा कर बेरहमी से पीटा। उन्हें सबके सामने सड़क पर मुर्गा बनाया गया। इतना ही नहीं, लड़कों को पीटते हुए के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। वीडियो में बच्चे हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे। लेकिन लोग नहीं रुके। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत पर। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब वीडियो की जांच में जुट गई है। मामला जीरकपुर स्थित वीआईपी रोड पर सामने आया। इसके वीडियो शुक्रवार (24 अक्टूबर) को सामने आए। जिन लड़कों को पीटा गया है, उनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच है। घटना 21 तारीख रात की है। गांव भुड्डा साहिब के पांच लड़के वीआईपी रोड पर पहुंचे थे। उनके परिजन भी वहां पर काम कर रहे थे। इस दौरान लड़कों ने वहां एक दुकान से बिस्किट का पैकेट उठाकर खा लिया। इस पर दुकानदार और लोग गुस्सा गए। तभी वीआईपी ब्लॉक-बी में रहने वाला एक व्यक्ति करीब 9-10 अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने सारे लड़कों के कपड़े खुलवा दिए। उन्हें नंगा कर पीटा गया। लड़कों को गालियां दीं। आरोप है कि उन्हें हरी मिर्च तक खिलाई गई। जीरकपुर थाने के SHO सतविंदर सिंह का कहना है आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो सामने आ गया है।। सभी के खिलाफ मारपीट, धमकी और अभद्रता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, इस पर मामले पर पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। योग ने इस मामले में जांच अधिकारी को जांच रिपोर्ट समेत तलब किया है। जांच अधिकारी को 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।
  • Punjab News: महिला से मारपीट को लेकर विवादों में घिरा SHO का बेटा, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: महिला से मारपीट को लेकर विवादों में घिरा SHO का बेटा, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    गुरदासपुर: जीटी रोड पर जहाज चौक के पास स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर एसएचओ के बेटे ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। हालांकि महिला ने बचने की कोशिश की और पास ही मौजूद एक और युवक भी झगड़े में कूद गया। घटना में महिला जख्मी हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने एक्शन लेते हुए सूटोमोटो नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने जारी नोटिस में एसएसपी को आदेश देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए पंजाब राज कमिशन एक्ट 2001 तहत तुरंत उक्त आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। इस मामले में की गई कार्रवाई ईमेल के जरिए 27 अक्टूबर तक भेजी जाए।

    बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा हैकि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उसकी कलाई और पेट पर चाकू के घाव हैं। महिला का आरोप है कि हमला करने वाला उसका पति ही था। 2014 में तलाक हो जाने के बावजूद वह अपने 11 साल के बच्चे के भविष्य के कारण उसी के साथ रह रही थी। अब महिला के नाम पर दो मकान है। जिसे अपने नाम पर करवाने के लिए पति उसके साथ मारपीट करता है।

    जिसकी उसने समय-समय पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी पर उसके पति का पिता पुलिस में एसएचओ है इसलिए पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती। 4 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। एमएलआर करवाई गई थी और उसके पास घटना की फुटेज भी है। जिसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसके पति ने सरे-बाज़ार पर चाकुओं से हमला कर दिया। महिला की मांग है कि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।