Blog

  • Premanand Maharaj से मिलने वृंदावन में पहुंचे पारस छाबड़ा, बताई अपने दिल की बात

    Premanand Maharaj से मिलने वृंदावन में पहुंचे पारस छाबड़ा, बताई अपने दिल की बात

    नई दिल्ली: बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले पारस छाबड़ा इन दिनों यूट्यूब पर अपना कमाल दिखा रहे हैं। पारस यूट्यूब की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं हालांकि वो ग्लैमर वर्ल्ड की दुनिया का भी हिस्सा है परंतु फिर भी अपने संस्कारों के साथ जुड़े हुए हैं। अब हाल ही में एक्टर वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। उन्होंने महाराज के साथ अपने दिल की बड़ी कश्मकश शेयर की जिसके बाद महाराज ने उन्हें बड़ी सलाह दी।

    ‘ऐसा नहीं कहना है’

    पारस छाबड़ा ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि – ‘मझे राधा रानी से प्रेम है इसलिए मैं सुखद अनुभव सबसे साथ साझा कर देता हूं’। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए सब ये नहीं कर पाएंगे और आप खाली हो जाएंगे। पारस कहते हैं कि- ‘मेरा एक शो है यूट्यूब पर जिस पर मैं बोलता हूं जहां मैं राधा रानी की बात करता हूं’। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि- ‘उनकी बात करना अलग है लेकिन ये बात कहना है कि मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है मुझे ऐसा फील हो रहा है इससे या तो आप पाखंड में आ जाएंगे या तो आपका अनुभव खत्म हो जाएगा क्योंकि सत्य सिद्धांत हैं। हम अपने अनुभव दूसरों के साथ ऐसे शेयर कर सकते हैं कि मुझे संत ने ऐसा कहा है कि ऐसा कर लें लेकिन मुझे अनुभव होता है वो नहीं कहना है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Paras S Chhabra (@paraschhabra)

    ‘मैं एक आम आदमी हूं’

    पारस ने आगे कहा कि – ‘मैं एक आम आदमी हूं संत नहीं हूं मुझे लगता है कि जिसने राधा नाम जपना शुरु किया और लीलाएं होने लगी। राधा रानी चमत्कार दिखाने लगी तो लगता है कि बताओ लेकिन अब से मैं संतों का नाम लूंगा’। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि – ‘अपनी बात को दूसरों को ऐसे बताओ कि हमें ऐसे-ऐसे साधक मिले जो बिल्कुल राधा नाम नहीं जपते थे लेकिन जब उन्होंने जपना शुरु किया तो बहुत फायदा मिला। प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा कि अपनी बात बताइए लेकिन किसी साधक का नाम लेकर। इससे आप अपनी बात भी बोल देंगे और बच भी जाएंगे’।

    ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके हैं पारस

    पारस छाबड़ा के करियर की अगर बात करें तो वह कई सारे टीवी रिएलिटीज शो में दिख चुके हैं परंतु उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 13’ से मिली थी। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद वह डिप्रेशन में भी रहे थे परंतु फिर उन्होंने दोबारा से कमबैक किया। अब वो अपने पॉडकास्ट के जरिए लोगों के साथ जुड़े हैं। पारस का भक्तिमय रुप फैंस को खूब भाता है। उनके राधा नाम जपने की भी काफी तारीफ होती है।  
  • नई रेल लाइन के लिए Punjab से केंद्र सरकार ने मांगी जमीन, लगेंगे 443 करोड़

    नई रेल लाइन के लिए Punjab से केंद्र सरकार ने मांगी जमीन, लगेंगे 443 करोड़

    3 जिलों होकर गुजरेंगी ये लाइन, होगी यात्रा आसान

    मोहालीः केंद्र ने राजपुरा-मोहाली रेलवे लाइन के लिए ज़मीन मांगी है। केंद्र ने ज़मीन अधिग्रहण के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा है और ज़मीन अधिग्रहण के लिए ज़िला प्रशासन से सहयोग मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार 443 करोड़ की लागत से यह रेल लाइन बिछाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, राजपुरा-मोहाली रेलवे लाइन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इस रेल लाइन परियोजना के लिए 53.84 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। यह रेल लाइन पंजाब के तीन जिलों पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली से होकर गुज़रेगी। केंद्र ने रेलवे लाइन परियोजना का नोटिफिकेशन जारी किया है। राजपुरा-मोहाली रेलवे लाइन परियोजना 18.11 किलोमीटर लंबी होगी। रेलवे मंत्रालय ने इस परियोजना को ‘स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट’ कहा है। मोहाली-राजपुरा लिंक के लिए रेलवे को 54 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है, जिसे पंजाब सरकार अधिग्रहण करके केंद्र को देगी। चंडीगढ़-राजपुरा रेलवे लाइन, जो कई वर्षों से लंबित थी, अब जल्दी पूरी होगी। इससे मालवा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। यह ट्रैक फतिहगढ़ साहिब, अंबाला, पटियाला और मोहाली से गुजरेगा। इस 18 किलोमीटर लंबे ट्रैक से लोगों का फाइदा होगा। राजपुरा-मोहाली नई लाइन 18 किलोमीटर लंबी है। इस पर लगभग 443 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस रेलवे लाइन के निर्माण से चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब का फायदा होगा। राजपुरा लाइन के साथ, सरहिंद, लुधियाणा और जालंधर समेत अन्य इलाकों की यात्रा आसान हो जाएगी। पहले, रेलवे सीधे अंबाला जाती थी। अब यह राजपुरा के साथ जुड़ जाएगी। दूसरी तरफ मोहाली से चंडीगढ़ भी जुड़ेगा। केंद्र ने कहा है कि वर्तमान में रेलवे ने पंजाब में लगभग 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। राज्य में 407 अंडरपास और फ्लाइओवर बनाए गए हैं। इसके अलावा 30 नए अमृत स्टेशन बनाए जा रहे हैं, प्रत्येक की लागत लगभग 20 करोड़ रुपये है। पंजाब की 1634 किलोमीटर रेलवे लाइनों को पूरी तरह से बिजली दी जा चुकी है। ऐसा बताइए कि राजपुरा-मोहाली नई लाइन 18 किलोमीटर लंबी है। इस पर लगभग 443 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस रेलवे लाइन के निर्माण से चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब का फायदा होगा। राजपुरा लाइन से सरहिंद, लुधियाना, जालंधर और अन्य जिलों की यात्रा आसान हो जाएगी।
  • Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    तरनतारनः जिले में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के 2 कांग्रेस नेता आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में रणजीत सिंह ढिल्लों (राणा गंडीविंड) हैं, जो ब्लॉक समिति के चेयरमैन और पीपीसीसी समन्वयक हैं। वहीं दूसरे एडवोकेट जगमीत सिंह ढिल्लों गंडीविंड से हैं, जो पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडीविंड के अध्यक्ष हैं।

  • गुरुग्राम में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, हरियाणा बनेगा उद्योगों का केंद्र

    गुरुग्राम में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, हरियाणा बनेगा उद्योगों का केंद्र

    चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश उद्योगों के बिना विकसित नहीं बन सकता। कृषि प्रधान हरियाणा को औद्योगिक विकास की नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच वर्षों की विस्तृत औद्योगिक रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMTs) विकसित किए जाएंगे। इनमें से दो गुरुग्राम के आसपास स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अप्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वभर के निवेशकों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    गुरुग्राम बनेगा “लघु विश्व”, औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास का मॉडल शहर

    उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम अब ग्लोबल सिटी का रूप ले चुका है, जहां लघु भारत ही नहीं बल्कि लघु विश्व की झलक दिखाई देती है। हमारा उद्देश्य है कि यह शहर औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने। इसके लिए “हरित गुरुग्राम अभियान” के तहत बड़ी औद्योगिक कंपनियों से CSR फंड के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा।

    हाइटेक नर्सरियों से सजेगा गुरुग्राम और सोहना

    राव नरबीर ने कहा कि वन विभाग ने गुरुग्राम और सोहना की सभी नर्सरियों को आदर्श हाइटेक नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इनमें ऐसे पौधे तैयार किए जाएंगे जिन्हें एक-दो वर्ष बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोपा जा सके। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की आधुनिक नर्सरियों का अध्ययन कर हरियाणा में वैसी ही मॉडर्न नर्सरियों को विकसित किया जाएगा।

    नए उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा — पीएमईजीपी से 5064 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत

    उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) को और अधिक सक्रियता से लागू किया जाए ताकि नए उद्यमों को ऋण के रूप में वित्तीय सहायता मिल सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 761 से अधिक मामलों को मंजूरी दी गई है और बैंकों के माध्यम से अब तक कुल लगभग 5064.40 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है।

    कृषि और उद्योग विकास के दो पूरक स्तंभ

    राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है और अब समय है कि राज्य औद्योगिक क्रांति का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए दोनों क्षेत्रों को समान गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (PMFME) योजना के तहत 1300 से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
  • UN में एक बार फिर भारत ने लगाई पाकिस्तान को फटकार, इन मुद्दों पर की बात

    UN में एक बार फिर भारत ने लगाई पाकिस्तान को फटकार, इन मुद्दों पर की बात

    नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया है हालांकि इसके बाद भारत ने फिर पड़ोसी देश का मुंह बंद करवा दिया है। यूएनएससी में पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया है। इसके साथ ही भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पाकिस्तान को पलट कर जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वो अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघन को खत्म कर दे। जनता पाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुलकर विद्रोह करती दिख रही है।

    जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

    भारतीय दूत ने आगे कहा कि – ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहा है और हमेशा रहेगा। जम्मू-कश्मीर के लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक ढांचे के अनुसार, अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं। हम निश्चित रुप से जानते हैं कि ये अवधारणाएं पाकिस्तान के लिए अजनबी हैं’।

    वसुधैव कुटुम्बकम का किया जिक्र

    भारतीय दूत ने वसुधैव कुटुम्बकम के प्रति भारत की प्रतिबद्धता विश्व को एक परिवार के तौर पर देखने और सभी के लिए न्याय, सम्मान और समृद्धि की वकालत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि यह न सिर्फ हमारे दृष्टिकोण का आधार होगा बल्कि यही कारण है कि भारत ने सभी समाजों और लोगों के लिए न्याय, सम्मान, अवसर और समृद्धि की भी लगातार वकालत की है।

    इन मुद्दों पर भी की बात

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस को संबोधित करते हुए भारत के राजदूत ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र के योगदान पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने इसकी प्रासंगिकता, वैधता, विश्वसनीयता और प्रभावकारिता पर उठ रहे सवालों पर भी बात की। राजदूत ने कहा कि इस बहस का विषय ऐसे समय में बहुत जरुरी हो चुका है जब विश्व का सबसे बड़ा बहुपक्षीय संगठन प्रासंगकिता वैधता, विश्वसनीयता और प्रभावकारिता से जुड़े प्रशन्नों से जूझना पड़ रहा है। किस तरह संगठन ने उपनिवेशवाद के उन्मूलन के लिए काम किया है और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आशा की किरण बन चुका है।
  • 2 भाइयों के बीच जमीनी विवाद में CIA Inspector पर एनकाउंटर की धमकी देने के लगे आरोप

    2 भाइयों के बीच जमीनी विवाद में CIA Inspector पर एनकाउंटर की धमकी देने के लगे आरोप

    इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

    पानीपतः हरियाणा में पानीपत के गांव नंगला पार में 2 एकड़ जमीन को लेकर 2 भाइयों में विवाद चल रहा है। वहीं इस जमीनी विवाद को लकेर सीआईए के इंस्पेक्टर पर एनकाउंटर की धमकी के आरोप लगए है। आरोप हैं कि इंस्पेक्टर ने सड़क के साथ लगती करीब ढाई करोड़ कीमत की जमीन मात्र 75 लाख रुपये में ली है। अब खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होने की बात कहकर धमकी दे रहा है। आरोप हैं कि इंस्पेक्टर और पीड़ित के बेटे की 20:29 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं। जिसमें इंस्पेक्टर बार-बार गोली मारने और खुद को एनकाउंटर कर देने की बात कह रहा है। उनके साथ सिवाह गांव के दो लोगों के भी नाम आ रहे हैं। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता पानीपत पुलिस अधीक्षक के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचा और पानीपत एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी नंगला पार में दो एकड़ जमीन पर भाइयों का आपस में झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते गांव में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पानीपत सीआईए वन इंस्पेक्टर संदीप पर आरोप लगे कि उसने अन्य लोगों के साथ इस जमीन को खरीद लिया और जबरन कब्जा करने की बात कही। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शिकायत और रिकॉर्डिंग सुनने के तुरंत बाद सीआईए-वन के प्रभारी संदीप चहल को लाइन हाजिर कर दिया और इसकी जांच डीएसपी आत्माराम को दी है। वहीं सीआईए-वन के इंचार्ज का अतिरिक्त कार्यभार सीआईए-थ्री के प्रभारी विजय को दिया है। नंगला पार के रामफल ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उनको तीन दिन पहले हादसा होने का खतरा था। सीआईए-वन के इंस्पेक्टर संदीप चहल ने उनके लड़के राजन का एनकाउंटर करने की तैयारी कर ली थी। उन्होंने दो भाइयों के जमीन विवाद में बीच में आकर करीब ढाई करोड़ रुपये की ढाई एकड़ जमीन 75 लाख में ले ली। उनके बेटे राजन के एनकाउंटर की बात फूट गई। उन्होंने समालखा विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना से बात की। थाना प्रभारी संदीप को इस मामले से दूर रहने की कही थी। रामफल ने बताया कि सीआईए प्रभारी संदीप चहल ने उनके साथ मामा-भांजे की रिश्तेदारी निकाली और राजन को भांजा कहकर फोन किया। उन्होंने दिवाली के त्योहार पर इन सब बातों को नजरअंदाज कर दिया। राजन भैया दूज पर अपनी बहन के पास हरिद्वार गया था। इंस्पेक्टर संदीप ने चार-पांच बार फोन किए। इसके बाद वीरवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच संदीप ने राजन को सरकारी नंबर से फोन किया। उनके साथ सिवाह गांव के संदीप और राहुल भी साथ थे। संदीप चहल ने दबंगता दिखाई और चार-पांच एनकाउंटर करने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने राजन को खो देने की बात कही। रामफल ने सवाल उठाया कि एक किसान को आज दिनरात काम करने के बाद भी खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। वहीं एक इंस्पेक्टर एक ही झटके में 75 लाख रुपये में जमीन खरीद लेता है। उन्होंने एसपी को न्याय की गुहार लगाई है और उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने सीआईए प्रभारी से जान का खतरा बना हुआ है। वे आईजी और मुख्यमंत्री से सोमवार को मिलेंगे।
  • Punjab News: सिख युवक ने साइकिल से की 5 तख्तों की यात्रा, अकाल तख्त साहिब पहुंचने पर हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख युवक ने साइकिल से की 5 तख्तों की यात्रा, अकाल तख्त साहिब पहुंचने पर हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री मुक्तसर साहिब निवासी सिख युवक हरजिंदर सिंह, मुक्तसर साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब से श्रद्धापूर्वक 5 तख्तों की यात्रा करके श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि 6 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा कुल 82 दिनों की हो चुकी है और हरजिंदर सिंह ने वाहेगुरु में अटूट आस्था रखते हुए साइकिल पर प्रतिदिन लगभग 120 से 135 किलोमीटर की यात्रा की।

    उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे दमदमा साहिब, हजूर साहिब, पटना साहिब, नानक माता, ऋषिकेश, कंध साहिब, सुहाना साहिब, पटियाला दा दुख निवारण साहिब, सरहिंद, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब और बाबा बकाला साहिब होते हुए श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका आदर-सत्कार किया।

    हरजिंदर सिंह ने कहा कि ईश्वर की कृपा से हर बाधा अपने आप दूर होती गई। कई बार साइकिल के टायर फट गए या पैसे खत्म होने लगे, लेकिन श्रद्धालुओं ने हर मोड़ पर मदद की। किसी ने खाने-पीने की चीजें दीं, तो किसी ने पैसों से मदद की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रात में जंगलों से गुजरना पड़ा, तो मन में डर लगा रहा, लेकिन वे ईश्वर का नाम जपते हुए हिम्मत बनाए रहे। हरजिंदर सिंह ने कहा कि यह उनकी पहली यात्रा थी और उनकी अगली इच्छा उन स्थानों की यात्रा करने की है जहां गुरुओं ने पांच बाणियां लिखी थीं।

    उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक थी, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुभव था जिसने उन्हें खुद पर भरोसा करना और आत्मनिर्भर होना सिखाया। हम वहां पहुंच गए जहां ईश्वर ने लिखा था – यह सबसे बड़ी कृपा है। उन्होंने आगे बताया कि अगले दो दिनों तक वे श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास और सेवा करेंगे और श्री मुक्तसर साहिब लौटेंगे, जहां उनकी यात्रा आधिकारिक रूप से समाप्त होगी।

  • ग्राहकों को झटकाः Verka ने लस्सी के दामों में की बढ़ौतरी

    ग्राहकों को झटकाः Verka ने लस्सी के दामों में की बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः त्यौहारी सीजन खत्म होने के बाद वेरका ने ग्राहकों को झटका दिया। वेरका ने लस्सी के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। वेरका ने लस्सी के पैकेट 5 रुपये बढ़ौतरी करते हुए पैकट को 800 मिलीलीटर की जगह अब 900 मिलीलीटर कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ में अब लस्सी का पैकेट 30 के बजाय 35 रुपये में मिलेगा। नई पैकिंग शनिवार से ही मार्केट में उपलब्ध है। जबकि दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों में यह पैकिंग 40 रुपए में बिकेगी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੇਰਕਾ ਲੱਸੀ ਹੋਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 30 ਤੋਂ 35 ਰੁਪਏ ਹੋਈ ਕੀਮਤ!

    उधर, सीएम भगवंत मान ने वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा करते हुए संशोधित कीमतें 22 सितंबर से लागू करने का ऐलान किया था। जो कि केंद्र सरकार के जीएसटी 2.0 के अनुसार होंगी। सीएम ने कहा था कि वेरका किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है। वेरका ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की लोकप्रिय श्रेणी की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी करने का निर्णय लिया है। 22 सितंबर से उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपए प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता हो जाएगा।

    इसके अलावा टेबल बटर की कीमत 30 रुपए प्रति किलो, अन साल्टेड बटर की कीमत 35 रुपए प्रति किलो, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपए प्रति किलो और यूएचटी दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर घटाई जाएगी। आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपए प्रति किलो घटाई जाएगी।

     

  • Weekend Ka Vaar: नेहल-बसीर को दिया सलमान ने Reality Check, नीलम को भी लगाई फटकार

    Weekend Ka Vaar: नेहल-बसीर को दिया सलमान ने Reality Check, नीलम को भी लगाई फटकार

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में फैंस को आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। घरवालों में फरहाना और तान्या मित्तल को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। फरहाना के साथ बात करने के कारण भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने दोस्त तान्या के साथ अपना रिश्ता भी तोड़ दिया है। सभी घरवाले तान्या पर एक साथ भड़क गए। घर में बदले हुए रिश्तों को देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। अब वीकेंड के वार में सलमान खान ने सभी को रिएलिटी चेक दे दिया है।

    सलमान ने किया तान्या को सपोर्ट

    वीकेंड के वॉर पर इस बार सलमान खान तान्या मित्तल को सपोर्ट करते नजर आए। सलमान ने घरवालों से पूछा कि तान्या और फरहाना के बात करने से आखिर सभी को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? तान्या को टारगेट करने पर सलमान खान ने बसीर अली, नेहल और मृदुल तिवारी की भी जमकर क्लास लगा दी। फरहाना के साथ बात करने पर तान्या से दोस्ती तोड़ने पर सलमान खान ने नीलम का भी मजाक उड़ाया है। सलमान ने फरहाना और तान्या से कहा कि – आप दोनों एक साथ हैंगआउट करने लग गए तो ये पूरा घर क्यों हिला? सलमान की इस बात पर तान्या और फरहाना हंसने लगी। सलमान खान ने फरहाना को यह हिदायत दी कि वो अपनी हद में रहे। वो घरवालों को जबरदस्ती पोक करती हैं। सलमान की बात सुनकर फरहाना शॉक्ड नजर आई।

    बसीर-नेहल को दिया रिएलिटी चेक

    बसीर और नेहल को भी सलमान खान ने रिएलिटी चेक दे दिया है। दोनों को दबंग खान ने आईना दिखाया है। कुछ समय पहले तक बसीर और नेहल एक-दूसरे के खिलाफ थे। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते थे। दोनों ही एक-दूसरे की काफी बुराइयां भी करते थे। मगर अब अचानक से दोनों के बीच में लव एंगल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बसीर और नेहल को लड़ाई-झगड़े से सीधा रोमांस करते हुए देख फैंस भी कंफ्यूज्ड हो गए हैं। उनके लव एंगल को लोग फेक कह रहे हैं। ऐसे में वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी बसीर और नेहल को लताड़ लगा दी है। सलमान ने उन दोनों से यह कहा कि बसीर और नेहल आप दोनों को आग क्यों लगी? क्योंकि हमें याद है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के बारे में क्या-क्या नहीं बोला। सलमान की फटकार के बाद नेहल और बसीर दोनों ही गुमसुम दिखे। अब वीकेंड के वार के बाद घरवालों का स्टैंड कैसे बदलेगा यह तो आने वाले एपिसोडस में ही दिखेगा।  
  • सुरक्षा में चूकः ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

    सुरक्षा में चूकः ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

    इंदौरः ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटरों की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। दरअसल, शहर में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट में ख्यात हैं। होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रहीं दोनों खिलाड़ियों को बाइक सवार मनचले ने न सिर्फ छेड़ा, बल्कि उन्हें गलत तरिके से छुआ भी।

    इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की। जिसके बाद छेड़छाड़ होते ही महिला क्रिकेटरों ने एसओएस का नोटिफिकेशन भेजा। सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा अधिकारी पहुंच गए। सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है।

    आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का हिस्सा रहीं ये खिलाड़ी अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ रेडिसन ब्लू होटल में ठहरी हुई थीं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से हाल पूछा और पुलिस अफसरों को फोनकर पूरी घटना भी बताई। विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व प्रोटोकाल अधिकारी डैनी सिमंस से आवेदन लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को भी दे दी है।

    इस घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटल से मैदान तक आने-जाने के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए इंटेलिजेंस विंग को फटकार भी लगाई है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज (25 अक्टूबर) को विमेंस वर्ल्ड कप का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप 2025 का 26वां मैच है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी। मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया पॉइंट टेबल में 6 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।