Punjab News: Rajveer Jawanda की फूल चुनने की रस्म अदा, कीरतपुर साहिब में होगी अस्थियां विसर्जित, देखें वीडियो

Written by

in

17 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना में डाला जाएगा भोग

लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के परिवार ने आज फूल चुनने की रस्म अदा की। इस दौरान पारिवारिक मेंबरों के साथ कलाकार कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे। गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि राजवीर जवंदा के फूल वह कीरतपुर साहिब ले जाकर विसर्जित करेंगे। राजवीर जवंदा का भोग 17 अक्टूबर शुक्रवार को गांव पौना में ही रखा जाएगा।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई थी। गांव के सरकारी स्कूल के पास वाले ग्राउंड में बेटे दिलावर ने जवंदा को मुखाग्नि दी। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि संस्कार वाली जगह पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। इसी जगह पर पहली बार राजवीर जवंदा ने मंच पर गाना गाया था। 11 दिन मोहाली के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद जवंदा की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *