Blog

  • Jalandhar : चलती थार को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar : चलती थार को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS – आदर्श नगर चिक-चिक चौक के पास देर रात चलती थार कार को भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। कार चालक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट मान रहा था। आग लगने के दौरान लोगों ने कार पर पानी डालकर आग को बुझाया।

    जानकारी के अनुसार कार चालक रात को दोस्तों के साथ पार्टी करके घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में चिक चिक चौक के पास पहुंचा तो थार में लगे स्पीकर में से स्पार्किंग होने लग पड़ी। जिसके धीरे-धीरे स्पार्किंग से कार में आग बढ़ गई।

    जिसके बाद कार चालक ने कार साइड पर रोका और लोगों की मदद से कार पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तकर आग पर काबू पाया, कार आधे से ज्यादा जलकर राख हो चुकी थी।

  • फेस्टिवल के दौरान चाकू से हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

    फेस्टिवल के दौरान चाकू से हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

    सोलिंगन: पश्चिमी जर्मनी के शहह सोलिंगन में एक फेस्टिवल के दौरान चाकूबाजी की वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक फेस्टिवल के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक लोगों पर चाकू से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि वीकेंड पर शहर में “विविधता का उत्सव” मनाया जा रहा था, इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक यह हमला फ्रॉनहोफ नामक एक सेंट्रल चौक पर हुआ। फेस्टिवल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सेंट्रल चौक, फ्रॉनहोफ पर चाकू से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया है। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गया था।

    पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हमलावर की तलाश जारी है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

  • जालंधर : 1 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल सहित पांच गिरफ्तार

    जालंधर : 1 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल सहित पांच गिरफ्तार

    11 रोंद और 2 कारें बरामद 

    जालंधर,ENS  – एसटीएफ रेंज की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी थाना सदर तरनतारन, गुरचरण सिंह निवासी थाना मजीठा जिला अमृतसर, जश्नदीप सिंह, वसन सिंह और मलकीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 305 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, 11 रौंद सहित दो गाड़ियां बरामद की है।

    एआइजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि उनकी टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान बस अड्डा जडियाला रोड अमृतसर के पास आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    वहीं दूसरी टीम ने जालंधर बाईपास अमृतसर एयरपोर्ट रोड पर गुरचरण सिंह, जश्नदीप सिंह, वसन सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 800 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

  • आज का राशिफल, 24 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 24 अगस्त 2024

    आज भाद्र पद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि-आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे।इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुये हैं।आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखे।

    मिथुन राशि- आज अपनी बातों से किसी को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा।स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशि-आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं।साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे।आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा।

    सिंह राशि- आज काम पर ध्यान बनाए रखें।व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे।आज आपका दिन अच्छा रहेगा।अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें। आज मानवहित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से थोड़ी उलझन में रहेंगे।

    कन्या राशि-आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी मामले में उलझने से बचे। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।

    तुला राशि-  आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे।अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है।आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ संदेश भी मिल सकता है इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

    धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा।घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा।आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपनी छोटो-छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई विश पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी।आज आप शाम के समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज थोडा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे वह आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है।

    मीन राशि- आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी।आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारत्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें।

  • Punjab : नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक की Video viral

    बरनाला। शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है। यह चेतावनी सड़कों पर हर जगह लिखी होती है। लेकिन इस चेतावनी को कई लोग नजर अंदाज कर देते हैं। वर्तमान में, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के अनुसार भारत में नशे में वाहन चलाना एक आपराधिक अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति या नशे में धुत व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना पहली बार में छह महीने तक की कैद और/या दो हजार रुपये तक के जुर्माने से दंडनीय है।

    वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही एक नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक की वीडियो हुई वायरल हो रहा है। जिसमें एक नौजवान काले रंग की थार गाड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसके बाद नशे में धुत नौजवान को राहगीर लोगों ने रास्ते में रोका।

    वायरल हुई वीडियो में गाड़ी की एक साइड पूरी तरह से टूटी हुई है, लोगों द्वारा एक्सीडेंट किए जाने की बात भी कहीं जा रही है। वही, नौजवान की जेब में से नशे के कैप्सूल भी बरामद हुए हैं। यह वीडियो बरनाला के चंडीगढ़ रोड पर बडबर टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है।

  • Punjab: फर्जी Call center का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab: फर्जी Call center का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर  कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को काबू किया है। जो कि खुद को अमेरीका का इंजीनियर बताकर लोगों को कॉल करते थे और उनके कंप्यूटर और लैपटाप में वायरस एवं अन्य तकनीकि खराबी का कहकर उनसे पैसे ठग लेते थे।

    आरोपी पीड़ितों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनके कंप्यूटर या लैपटॉप हैक होने का खतरा बना है। इस कारण संभावित रूप से उनके पैसे का नुकसान हो सकता है। बदमाश पीड़ितों को अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने और डर पैदा करते थे। वह उन्हें पैसे वापस लौटाने का झूठा भरोसा देते थे। जिसके बाद लोगों अपने झांसे में लेकर फंसाते थे।

    गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मॉडल हाउस के रतिंदर सिंह उर्फ ​​रिंकू, न्यू हरगोबिंद नगर के सुखप्रीत सिंह, जनकपुरी के सुमंत महाजन, दुर्गापुरी के मयंक जोशी, प्रताप सिंह वाला के आदित्य चौहान, लोहारा रोड के इशांत सिंह राणा, न्यू जनता नगर के दिलप्रीत सिंह, गुरु अर्जुन देव नगर के संदीप कुमार और हंब्रान रोड स्थित गोल्फ लिंक अपार्टमेंट के समीर बेरी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने उनके कब्जे से चार लैपटॉप, 24 सीपीयू और 6 हेडफोन जब्त किए हैं।

  • Punjab: Ambulance और Car ​​​​​​​की जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab: Ambulance और Car ​​​​​​​की जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 लोग घायल, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले से मरीज को लेकर बठिंडा जा रही एक एम्बुलेंस ​​​​​​​की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मरीज की मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में सवार 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हातल में इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मरीज सहित एम्बुलेंस 4 लोग सवार थे।

    गांव राजेआना के पास देर शाम एक प्राइवेट कार और एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। जिससे यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मोगा के मेडिसिटी अस्पताल से फिरोजपुर के मखू के निवासी महेंद्र कुमार को सांस की बीमारी होने के चलते मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    जिसको प्राइवेट एंबुलेंस बठिंडा लेकर जाते समय मोगा के गांव राजे आना के निकट पहुंची तो सड़क के किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक तेज गति से कार को घुमा दिया। जिसके कारण ये हादसा हो गया। एंबुलेंस चालक बलविंदर सिंह और उनके साथी लवप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह नाम के एक घायल हो गए जिनका इलाज के लिए मौका के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • इस जिले के Deputy Commissioner ने अपनी भतीजी से की Love marriage… कहा- ‘प्यार किया तो डरना क्या’

    इस जिले के Deputy Commissioner ने अपनी भतीजी से की Love marriage… कहा- ‘प्यार किया तो डरना क्या’

    बिहार। देश से कोई न कोई अजीबो-गरीबो मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच बिहार के बेगूसराय से एक  मामला सामने आया है। जहां, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपने भतीजी से लव मैरिज कर ली। दोनों एक ही परिवार और एक ही जाति के हैं। सजल के घर वालों ने शिव शक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

    वहीं, शिव शक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज होने के बाद दोनों ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। इससे पता चलता है कि सजल और शिव शक्ति ने खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में विवाह किया है। सजल ने तो वीडियो संदेश में यहां तक कहा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज भी कर ली है।

    डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने कहा कि हमारे खिलाफ वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। हमने अपहरण या अनैतिक कार्य नहीं बल्कि प्रेम विवाह किया है।

    इधर, लड़की सजल सिंधू ने कहा कि मेरा घर मनुआ में है। मेरे पिता जी का नाम प्रोफेसर विजय कुमार गर्ग है। हम अपने पति से बहुत प्रेम करते हैं। तकरीबन 10 साल से हम एक दूसरे से प्रेम कर रहे हैं। अब हम लोग शादी कर लिए हैं। शादी करना हमारा मूल अधिकार है।

  • Jalandhar: Innocent Hearts School ने उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    Jalandhar: Innocent Hearts School ने उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड ने बड़े  उत्साह के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया, छात्रों में अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति जिज्ञासा व रुचि जगाने के लिए रोमांचक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। दिन की शुरुआत एक क्विज़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करने हेतु इसमें बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह क्विज़ ब्रह्मांड, ग्रहों और अंतरिक्ष मिशनों के बारे में छात्रों की समझ को चुनौती देने के लिए डिज़ाइन कियानी गया था। क्विज़ के बाद, एक पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहाँ छात्रों ने अंतरिक्ष-संबंधित विषयों पर जीवंत और जानकारीपूर्ण पोस्टर डिजाइन करके अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पोस्टरों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, सटीकता और समग्र अपील के आधार पर किया गया। मुख्य आकर्षण भारत के चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान पर आयोजित एक विशेष सत्र था। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, राजीव पालीवाल (जीएमटी), शालू सहगल (लोहारां), सोनाली (कैंट-जंडियाला रोड), जसमीत (नूरपुर रोड), शीतू (केपीटी रोड) ने एसटीईएम शिक्षा और अंतरिक्ष अन्वेषण में छात्रों की रुचि को प्रोत्साहित करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मानव जिज्ञासा और उपलब्धि का उत्सव है। हमारा उद्देश्य अपने छात्रों को सितारों तक पहुँचने और योगदान करने के लिए प्रेरित करना है तथा अंतरिक्ष खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी के लिए योगदान देना है।”
  • Punjab : 15 चोरी के मोटरसाइकिल सहित तीन लोग काबू, देखें वीडियो

    Punjab : 15 चोरी के मोटरसाइकिल सहित तीन लोग काबू, देखें वीडियो

    नवांशहर। थाना सदर बलाचौर पुलिस ने अंतरराजीय चोर गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 चोरी के मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को काबू किया है। इन मोटरसाकिल को अरोपियों ने अलग-अलग जिलों से चोरी किए थे। इसी तहर पुलिस ने अंतरराजीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।


    इस सबंधी पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए एसपीडी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि डीएसपी शाम सुंदर सबडिवीजन बलाचौर की अगुवाई में एसएचओ सदर इंस्पैक्टर राजपरविंदर कौर और एएसआई अमरजीत कौर की अगुवाई में पुलिस पार्टी बस स्टैड भद्दी रोड मौजूद थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोक कर उससे मोटरसाइकिल के कागजात बारे पूछा गया तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने शक के आधार पर बारीकी के साथ जांच करने के बाद पता लगा कि उक्तत मोटरसाइकिल कथित तौर पर चोरी का है।

    आरोपी की पहचान राजवीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी महमूदपुर मंडार थाना सदर बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई। इससे आगे की पूछताछ करने पर सात और अन्य मोटरसाकिल बिना नंबर के पकड़े गये। इस तरह तीन और आरोपियों से चोरी के कुल 15 मोटरसाइकिल बरादम हुए।

    एसपीडी डा. मुकेश कुमार ने बताया की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मोटरसाइकिल अलग-अलग जिलों से चोरी किये। जिस के बारे में बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियो से और भी खुलासा होने का संभावना है।