Blog
-

क्या INDVSENG के 3rd ODI मैच में इतिहास रचेंगे Rohit Sharma? फैंस में बना Suspense
खेल: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लॉर्ड्स में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे में 2 रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है। सीरीज का पहला मैच शुभमन गिल और टीम ने जीता था। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने दूसरे मैच को जीकर सीरीज की बराबरी की है। भारत बनाम इंग्लैंड की वनडे सीरीज कौन जीतेगा। इससे अब ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि टीम उनसे आगे देख रही है। वह 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे जबकि बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए इन सभी बातों का खंडन कर दिया है। ऐसे में फैंस अब थोड़ी मुश्किल में है। आपको बता दें कि 2 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो वह शतक लगाकर बना सकते हैं। -

Punjab News: मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप रहा: धालीवाल, देखें वीडियो
अमृतसरः आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे पर तीखा हमला बोला। धालीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए कोई नया प्रोजेक्ट या आर्थिक पैकेज नहीं लाए और उनका दौरा सिर्फ़ राजनीतिक भाषणों तक ही सीमित रहा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब का RDF, GST और अन्य फंड रोक दिया है, जिससे राज्य के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार विकास कार्यों, सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों और जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए लोन ले रही है, न कि किसी निजी फ़ायदे के लिए।
धालीवाल ने ड्रग्स के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब सरकार लगातार 532 किलोमीटर लंबी सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र पर्याप्त मदद नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पूरी तरह सुरक्षित हो जाए, तो ड्रग्स की तस्करी पर बड़ा असर पड़ेगा।
धालीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र की घोषणाओं का भी ज़िक्र किया और आरोप लगाया कि घोषित आर्थिक मदद अभी तक पंजाब को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अपने संसाधनों से मदद दी है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में धालीवाल ने प्रताप सिंह बाजवा पर कथित हमले के आरोपों को खारिज किया और कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। खडूर साहिब में महिलाओं के खातों में गड़बड़ी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गरीबों के पैसे में हेराफेरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुखबीर सिंह बादल को समन जारी किए जाने के सवाल पर धालीवाल ने कहा कि SIT अपना काम कर रही है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के हर दोषी को सज़ा मिलनी चाहिए।
-

शराबी युवक बना थानेदार, कुर्सी संभालकर फाइलों पर किए हस्ताक्षर, देखें वीडियो
हापुड़: हापुड़ में दोयमी पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने से नाराज युवक नशे की हालत में चौकी पहुंचा और खुद को दरोगा बताते कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद उसने मेज पर रखी कई फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए और कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को फाड़कर फेंकते कहने लगा कि अब मौके पर ही फैसला होगा। युवक ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने गमले उठाकर फेंक दिए, जिससे चौकी का मुख्य गेट, शीशे, बेंच और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय चौकी प्रभारी समेत कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक के आक्रामक रवैये के कारण उसे रोकने की किसी ने हिम्मत नहीं की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू किया। तोड़फोड़ के दौरान टूटे शीशे से युवक के हाथ और पैर में भी चोटें आईं। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई।
वहीं शरुआती जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दोयमी पुलिस चौकी में हुई तोड़फोड़ की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक करीब आधे घंटे तक चौकी में उत्पात मचाता रहा, लेकिन उस दौरान चौकी प्रभारी सहित कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
युवक ने आराम से दरोगा की कुर्सी पर बैठकर फाइलों से छेड़छाड़ की, गमले, शीशे और फर्नीचर तोड़ डाले। यदि उसी दौरान कोई फरियादी या गंभीर घटना का पीड़ित चौकी पहुंचता तो उसकी सुनवाई कौन करता? सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पूरी चौकी एक साथ पुलिसकर्मियों से खाली कैसे हो गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।
-

Punjab News: SHO गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो
दसूहा/होशियारपुरः जालंधर पुलिस ने टांडा के पूर्व एसएचओ गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को दसूहा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में पेश किया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अदालत के आदेश और पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
आपको बता दें पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को चार करोड़ रुपए की रंगदारी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। ये कार्रवाई अमेरिकी एफबीआई के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में नाम सामने आने के बाद की गई।
जांच एजेंसियों के मुताबिक नागरा पर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप है। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जांच जालंधर के एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत को सौंप गई थी।
-

Jalandhar News: Press Club के बाहर हादसाः पत्नी को कार सिखाते अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो
जालंधरः प्रेस क्लब चौक के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। जानकारी के अनुसार कार सवार एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था, तभी मिलाप चौक की तरफ से आते समय प्रेस क्लब चौक के पास अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर (PB90 9034) बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते गाड़ी को सीधा किया और सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी मिलाप चौक की तरफ से आ रही थी। कार में एक दंपति सवार थे। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को रात के समय खाली सड़क देखकर ड्राइविंग की ट्रेनिंग दे रहा था। जैसे ही कार मिलाप चौक को पार कर प्रेस क्लब चौक के नजदीक पहुंची, तभी गाड़ी चला रही महिला अचानक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठी। नियंत्रण खोते ही गाड़ी तेजी से सड़क के बीच में ही पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद कार में सवार पति-पत्नी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एयरबैग खुलने या किस्मत अच्छी होने के कारण दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।
इसके बाद गाड़ी को धक्का मारकर रास्ते से एक तरफ हटाया गया, ताकि देर रात आने-जाने वाले अन्य वाहनों को कोई परेशानी न हो और जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।
-

‘क्या आपने कभी ऐसी कायरता देखी है’, Sonam Wangchuk की हालत देख भड़के सिंगर Vishal Dadlani
मनोरंजन: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। ऐसे में आज उन्हें दिल्ली पुलिस अस्पताल में ले गई है। पुलिस के द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर बैठे बाकी प्रदर्शनकारियों को भी हटाया जा रहा है। ऐसे में आम लोग, सेलेब्स सभी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बात कर रहे हैं। वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद मशहूर सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके गुस्सा जाहिर किया है।सिंगर की आंखों में आए आंसू
विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि – ‘देखी है आपने ऐसी कायरता सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं उससे सच में मेरा दिल टूट गया है। बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर देशवालों कब जागोगे। यदि अब नहीं जागे तो कब जागोगे। मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए क्या सोचना चाहिए मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां पर होता। भेजा फट रहा है कि मेरा गुस्से में’।
आंख में दिखा गुस्सा
वीडियो में विशाल ददलानी की आंखें गुस्से में लाल हो गई है। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो वांगचुक के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर काफी नाराज हो गए हैं। बता दें कि विशाल ददलानी इस समय यूएस में है और सिंगर वहीं से अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी।स्वरा भास्कर भी पहुंची थी जंतरा-मंतर
हाल ही में स्वरा भास्कर ने भी जंतर-मंतर में पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना था। मीडिया के साथ बात करते हुए वांगचुक के बच्चे नहीं है। वो देश के बच्चों के लिए लड़ ररहे हैं और हमें उनका साथ देना चाहिए। सेलेब्स के अलावा जंतर-मंतर पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और कई एक्टिविस्ट भी वांगचुक का सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा हर कोई उनसे अनशन खत्म करने की मांग कर रहा है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो इस समय के साथ उनके साथ अस्पताल में है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर भी की है जिसमें उन्होंने अस्पताल को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरी मर्जी के बिना वांगचुक को कुछ मत देना।वांगचुक की ये मांग कहां जाकर खत्म होगी। इस पर अभी कुछ भी नहीं कह सकते हैं। यही उम्मीद है कि जो हो उनके अच्छे के लिए हो। -

Punjab News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम
बटालाः बटाला के पास वैरोनंगल गांव के एक (29) युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वैरोनंगल गांव के रहने वाले वस्सन सिंह के बेटे सुखजिंदर सिंह संधू (29) रोजी-रोटी कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां ट्रेलर चलाता था। मृतक के पिता ने कहा कि सुखजिंदर सिंह संधू ट्रेलर लेकर सिडनी हाईवे पर खड़े एक ऑयल टैंकर से बुरी तरह टकरा गया, जिससे एक धमाका हुआ।
इस दुखद हादसे में सुखजिंदर सिंह संधू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक के दोस्तों ने पंजाब में रह रहे उनके परिवार को सुखजिंदर संधू की इस असामयिक मौत की सूचना दी।
-

Punjab News: नाबालिग लड़की से मारपीट के बाद दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, मासड़ समेत 3-4 अज्ञात पर केस
अमृतसरः मासी के घर से गहने चोरी करने के आरोप में एक 15 साल की नाबालिग लड़की को मारपीट कर मार देने का मामला सामने आया है, जहां मृतका के भाई ने अपने मासड़ और चार-पांच अन्य पर मारपीट और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए है। सूचना मिलने पर गेट हकीमा पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने विनीत कुमार, हनी, नन्नू, मलकीत सिंह और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई सुजल सहोता ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं और उनकी बहन एक सैलून में काम करती थी। 15 जुलाई को उसके मासड़ ने फोन करके उसे अपनी बहन के साथ आने को कहा, जहां उसकी बहन पर सोने के गहने चुराने का आरोप लगाया गया।
इस दौरान चाचा ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसने अपने भाई नन्नू को बुलाया। दोनों उसकी बहन को एक कमरे में ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा गया। कुछ देर बाद दोनों भाई उसकी मासी को ऊपर वाले कमरे में ले गए, वह भी उनके पीछे गया। जब वे कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसकी बहन नग्न अवस्था में पड़ी थी, जिसे उसकी चाची ने कपड़े पहनाए। इस दौरान उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद मासी ने अपनी कार निकाली और शव को पिछली सीट पर रख दिया। इस दौरान वह जालंधर में अपने घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसने फोन पर किसी को बुलाया, जो करतारपुर के पास उनसे मिला। वहां शव को दूसरी गाड़ी में रख दिया और उसे और उसकी चाची को भी उसी गाड़ी में बिठाकर खुद वहां से चले गए।
सुजल ने बताया कि विनीत कुमार उसकी बहन के साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता था। जब उसकी बहन ने मना किया, तो आरोपी ने बदले की भावना से उसके बैग में सोने के गहने रख दिए और उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया। गांव की पंचायत में सारा सामान पहले ही विनीत कुमार और मलकीत सिंह को सौंपा जा चुका था। इसी रंजिश के कारण विनीत कुमार ने अपनी बहन को बुलाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
-

भारत के प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कामयाबी, Launch किया Vikram-1 Rocket, पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो
टेक्नोलॉजी: स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट को शनिवार सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है। यह भारत में किसी निजी कंपनी के द्वारा बनाए गए ऑर्बिटल क्लास रॉकेट की पहली उड़ान होगी। इस मिशन को नाम दिया गया है मिशन आगमन। यह भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होने बताया कि – ‘यह एक ऐतिहासिक शुरुआत है’।A historic new frontier for India’s space journey!
At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle. This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services.… pic.twitter.com/1qFVTwNOuZ — Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2026असली उड़ान में रॉकेट का प्रदर्शन देखना बाकी है
बता दें कि हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने कई सालों की टेस्टिंग और तैयारी के बाद इस रॉकेट को लॉन्च पैड पर तैयार किया गया है। सात मंजिल जितनी ऊंचाई वाले इस रॉकेट की सभी जरुरी जांच पूरी कर ली गई है। इंजीनियरों ने वाहन की टेस्टिंग, टेलीमेट्री जांच और रडार ट्रैकिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। स्काईरुट के सह संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना ने कहा है कि जमीन पर जो भी टेस्टिंग हो सकती थी वो पूरी कर ली गई है। अब असली उड़ान में रॉकेट का प्रदर्शन देखना बाकी है।3डी प्रिंटेड इंजन है शामिल
विक्रम-1 रॉकेट कई तकनीकी उपकरणों को धरती से 450 किलोमीटर ऊपर एक खास कक्षा में स्थापित करने की कोशिश करेगा। इस रॉकेट का वजन करीबन 350 किलोग्राम तक का होगा। इसको कार्बन कंपोजिट से बनाया गया है। इसमें कंपनी के बनाए हुए इंजन लगे हुए हैं। इसके अलावा इसमें 3डी प्रिंटेज इंजन भी शामिल हैं।ऐसा है विक्रम-1 रॉकेट
विक्रम-1 चार चरणों वाला रॉकेट है। इसके पहले तीन चरणों में ठोस ईंधन का इस्तेमाल हुआ है। चौथे चरण में इसके लिक्विड फ्यूल इंजन लगा हुआ है। इसको जरुरत पड़ने पर दोबारा शुरु किया जा सकता है। इसके जरिए सैटेलाइट को उसकी तय ऑर्बिट में ज्यादा सही जगह पर पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। यह रॉकेट खासतौर पर छोटे सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए बनाया गया है।ऐसे हुई थी स्काईरुट की शुरुआत
स्काईरुट एयरोस्पेस की शुरुआत 2018 में इसरो के पूर्व इंजीनियर पवन कुमार चंदाना और नागा भरत डाका ने की थी। 2020 में स्पेस सेक्टर खुलने के बाद कंपनी ने ऑर्बिटल रॉकेट बनाने पर तेजी के साथ काम किया था। अब विक्रम-1 उसी सफर का एक सबसे बड़ा पड़ाव है। यदि यह मिशन सफल रहेगा तो भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर को मजबूती मिलेगी। भविष्य में देश से ज्यादा कमर्शियल सैटेलाइट भी लॉन्च किए जाएंगे। इस लॉन्च पर इस समय पूरे देश की नजर है ऐसा इसलिए क्योंकि यह भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। -

बर्दवान की फैक्टरी में जोरदार धमाका, लगी आग, पांच घायल; 8 से 10 कर्मचारी लापता, देखें वीडियो
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में शुक्रवार देर रात एक स्पंज आयरन फैक्टरी में भट्टी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद फैक्टरी में अफरा-मफरी मच गई। धमाके के बाद यूनिट में आग लग गई। जिससे कुछ कर्मचारी बाहर आ गए और कुछ अंदर ही फंस गए। मौके पर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। ये घटना जमुरिया इलाके की एक स्पंज आयरन फैक्टरी में हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 5 कर्मचारियों को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि धमाके के समय भट्टी के पास और कितने लोग मौजूद थे। हालांकि हादसे में 8 से 10 लोग कर्मचारी लापता हो गए।
जमुरिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी सौमेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धमाके के बाद भट्टी के आसपास का तापमान काफी बढ़ गया है। इस वजह से अंदर जाना मुश्किल हो रहा है। जब तक तापमान कम नहीं हो जाता और जगह को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक अंदर तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सकता।
लोगों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के घरों में दरारें आ गई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता दीप बंद्योपाध्याय ने फ़ैक्टरी मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस हादसे की पूरी जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।