Blog

  • जंतर-मंतर पर अनिश्तिकालीन भूख हड़तालः पुलिस सोनम वांगचुक को ले गई अस्पताल, अब दीपके भूख हड़ताल पर बैठे

    जंतर-मंतर पर अनिश्तिकालीन भूख हड़तालः पुलिस सोनम वांगचुक को ले गई अस्पताल, अब दीपके भूख हड़ताल पर बैठे

    नई दिल्लीः जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वांगचुक फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है।

    नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने बताया कि वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते उन्हें अस्पताल ले जाकर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।

    इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की कि वह अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में लिया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर रही है और सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाया गया।

    उधर, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाते कहा कि उनकी अनुमति के बिना वांगचुक को कोई दवा या उपचार नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सहमति के बिना इलाज शुरू किया गया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी।

    गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे उस आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं, जिसमें नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े विवादों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    चिकित्सकों के अनुसार भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से वांगचुक का वजन करीब 9.5 किलोग्राम घट चुका है। उनके रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी उनके स्वास्थ्य पर नियमित चिकित्सकीय निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    शुक्रवार रात जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा था कि बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद वह अपना अनशन जारी रखेंगे।

  • Punjab News: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, FBI मामले में 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

    Punjab News: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, FBI मामले में 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

    होशियारपुर: थाना SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नागरा पर अमेरिका में FBI के ऑपरेशन हार्ड बेल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइनहाजिर भी किया गया था।

    FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    बता दें कि हाल ही में FBI की तरफ से कुछ बड़े दावे किए गए थे। इनमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। गौरतलब है कि अमेरिका में FBI ने पंजाब पुलिस के एक SHO को एक्सटॉरशन के लिए नामजद किया गया था। ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ में विदेशी एजेंसियों को पता चला कि कई गैंगस्टर और पुलिसवालों का गठजोड़ है और ये आपस में मिलकर लोगों से उगाही करते हैं।

    होशियारपुर में तैनात इंस्पेक्टर पर लॉस एंजल्स के परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। FBI ने गैंगस्टरों के साथ पुलिस अफसर को भी प्रॉसीक्यूट करने का दावा किया है। हाल ही में पंजाब पुलिस के इस इंस्पेक्टर को SHO से हटाकर पुलिस लाइन्स भेज दिया गया था और पुलिस प्रशासन DIG जालंधर रेंज की निगरानी में जांच बिठा दी।

  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2026

    आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र और शुक्र की युति हर राशि में सुखद ऊर्जा लेकर आई है। गंडमूल समाप्त हुआ है इसलिए नई शुरुआत का यह समय है। प्रेम, रचनात्मकता और वैवाहिक सामंजस्य के लिए आज बेहतरीन दिन है। गुरू अस्त हैं इसलिए बड़े वित्तीय फैसले और बुधदेव 24 जुलाई तक वक्री होने से नया एग्रीमेंट अभी नहीं करें। मेष, वृष और सिंह राशि वालों के लिए प्रेम का समय है। मिथुन, कर्क और मकर राशि के घर में बढ़ेगा तालमेल और अच्छी खबर मिलेगी।

    मेष राशि: बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद अच्छा है। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक उथल-पुथल के बाद आज मन में एक सुखद और रोमांटिक ऊर्जा आई है। प्रेम संबंध में आज मिठास और गर्माहट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज शाम को मनोरंजन के लिए कुछ वक्त जरूर निकालें। रचनात्मक काम में भी आज नई प्रेरणा मिलेगी, उसका पूरा फायदा उठाएं। कोई नया रचनात्मक काम शुरू करना हो तो आज शुभ है। शिक्षा के मामले में समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ सरप्राइज दें।

    वृष राशि: परिवार के लिहाज से दिन बेहद सुखद और अनुकूल है। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से बेहद सुखद और अनुकूल है। पिछले कुछ दिनों से जो सावधानी चल रही थी वो आज खत्म होती है। घर में एक सुखद और गर्माहटभरा माहौल है। घर से जुड़ा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मां के साथ आज का वक्त बेहद खास रहेगा। जमीन या संपत्ति का कोई काम आज आगे बढ़ाना शुभ है। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आज घर में ही कुछ खास करें, रिश्तों में गहराई आएगी।

    मिथुन राशि: भाई-बहनों से आज मिठास भरी बात होगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और भाई-बहन के मामले में बेहद सुखद है। पिछले कुछ दिनों की बातचीत में जो सावधानी थी, उसमें आज राहत मिलती है। भाई-बहन के साथ आज एक सुखद और मिठास भरी बात होगी। छोटी यात्रा का प्लान आज बनाना शुभ है। कंधों की थकान कम होगी। पड़ोसी से भी आज एक अच्छी बात हो सकती है। करियर में पुराने काम पर ध्यान दें। लग्नेश की ऊर्जा आज भी सावधानी मांग रही है।

    कर्क राशि: पैसों के मामले में अच्छी खबर आ सकती है। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के लिहाज से बेहद सुखद है। पैसों में आज एक ऐसी सुखद ऊर्जा आई है, जो पिछले कुछ दिनों से नहीं थी। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर या नया अवसर आज आ सकता है। परिवार में आज सुखद माहौल है। खान-पान में कुछ अच्छा और स्वादिष्ट बनाएं, परिवार के साथ बैठकर खाएं। आंखों को आज थोड़ा आराम दें। आवाज आज बेहद प्रभावी और मिठास भरी रहेगी। व्यक्तित्व पर एक गरिमामय और नेतृत्व वाली ऊर्जा बनी हुई है।

    सिंह राशि: आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व, प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शुभ है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी सुखद और आकर्षण भरी ऊर्जा है, जो हर तरफ असर करेगी। गंडमूल की सावधानी आज खत्म हुई है इसलिए अब नई शुरुआत, नया काम, या कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आज एक ऐसी गहरी मिठास है, जो रोज नहीं आती। सिर में हल्कापन महसूस होगा। रचनात्मक काम में आज बहुत अच्छी प्रेरणा मिलेगी। करियर में स्थिर वृद्धि जारी है।vid

    सिंह राशि: आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व, प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शुभ है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी सुखद और आकर्षण भरी ऊर्जा है, जो हर तरफ असर करेगी। गंडमूल की सावधानी आज खत्म हुई है इसलिए अब नई शुरुआत, नया काम, या कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आज एक ऐसी गहरी मिठास है, जो रोज नहीं आती। सिर में हल्कापन महसूस होगा। रचनात्मक काम में आज बहुत अच्छी प्रेरणा मिलेगी। करियर में स्थिर वृद्धि जारी है।

    कन्या राशि: आध्यात्मिक काम के लिए शुभ दिन है। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आध्यात्मिकता के लिहाज से बेहद सुखद है। एकांत में आज एक ऐसी सुखद और शांत ऊर्जा है, जो पिछले कुछ दिनों से नहीं थी। ध्यान, प्रार्थना या किसी पुराने आध्यात्मिक काम के लिए आज बेहतरीन दिन है। नींद आज बेहद अच्छी और आरामदेह आएगी। एकांत में किसी प्रिय के साथ कुछ खास और निजी पल बिताएं। खर्चों पर नजर रखें, लेकिन घबराएं नहीं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और अनुशासित ऊर्जा है। करियर में लग्नेश अभी सावधानी मांग रहे हैं, बड़े फैसले 24 जुलाई बाद।

    तुला राशि: नई मुलाकात और नए मौके के लिए आज दिन शुभ है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सामाजिक दायरे के मामले में बेहद सुखद है। पिछले कुछ दिनों की सावधानी के बाद आज लाभ मिलने का समय है। किसी पुराने मित्र से आज एक मिठास भरी मुलाकात हो सकती है। बड़े भाई-बहन से भी आज कोई अच्छी बात हो सकती है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में बेहद अनुकूल स्थिति में हैं। नई मुलाकातें और नए अवसर आज मिलेंगे। करियर में एक नई और सुखद हलचल आ सकती है। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं।

    वृश्चिक राशि: करियर में आज एक सुखद माहौल है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर और सुखद है। करियर में आज एक ऐसी सुखद और अनुकूल ऊर्जा है, जो काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज बात करने का माहौल अनुकूल है। कार्यस्थल पर आज सुखद माहौल रहेगा। कोई नया करियर कदम उठाना हो तो आज शुभ है। भाग्य में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सकारात्मक रंग दे रही है।

    धनु राशि: तीर्थ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर है। भाग्य में आज एक ऐसी सुखद और आनंददायक ऊर्जा आई है। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान अब बनाना शुभ है, पिछले कुछ दिनों की रुकावट आज खत्म हुई। किसी गुरू या बड़े का मार्गदर्शन आज बेहद फलदायी रहेगा। जांघों में हल्कापन महसूस होगा। लग्नेश बृहस्पतिदेव छुपे मामलों में एक शुभ ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन उनका असर अभी धीमा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज एक सुख की अनुभूति होगी।

    मकर राशि: ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज से जुड़े किसी काम में आज अनुकूल स्पष्टता आएगी। ससुराल पक्ष से आज लाभ मिल सकता है या सुखद बातचीत हो सकती है। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक अनुशासित और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामन्जस्य बना है। आज कोई छुपा हुआ सुखद राज सामने आ सकता है।

    कुंभ राशि: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में बेहद सुखद और रोमांटिक है। जीवनसाथी के साथ आज एक ऐसी सुखद ऊर्जा है, जो पिछले कुछ दिनों में नहीं थी। कहीं बाहर जाएं, कुछ अच्छा खाएं या एक साथ कुछ नया और यादगार करें। व्यापारिक साझेदार के साथ भी आज एक नई और सुखद शुरुआत करने का अच्छा मौका है। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। लग्नेश शनिदेव धन में एक अनुशासित और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। रिश्ते में आज नई शुरुआत शुभ है।

    मीन राशि: सेहत में आज राहत मिलेगी। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर और सुखद है। सेहत में आज एक ऐसी सुखद और आरामदेह ऊर्जा आई है, जो राहत देती है। दिनचर्या में कुछ नया जोड़ना हो तो आज शुभ है। नौकरी में आज एक सुखद माहौल रहेगा। पालतू जानवर के साथ आज कुछ अच्छा वक्त बिताएं। मामा या मामी से आज एक सुखद मुलाकात या बातचीत हो सकती है। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक सुखद ऊर्जा दे रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसाः द्वारका एक्सप्रेसवे पर सरिया लदे टेंपो से टकराई कार, सरिया शरीर के आरपार होने से चालक की मौत

    दर्दनाक हादसाः द्वारका एक्सप्रेसवे पर सरिया लदे टेंपो से टकराई कार, सरिया शरीर के आरपार होने से चालक की मौत

    Accident News: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एवीएल सोसाइटी के पास हुआ। जहां सरिया (लोहे की लंबी छड़ें) से भरे एक टेंपो से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो में रखा सरिया कार के अंदर घुस गया और कार चला रहे व्यक्ति के शरीर को आर-पार कर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की एक कार द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने जा रहे लाल रंग के टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। टेंपो में लंबा सरिया लदा हुआ था। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सरिया सीधे कार के अंदर घुस गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

    महिला सदमे से हुई बेहोश
    हादसे के समय कार में चालक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। हादसे का खौफनाक मंजर देखकर वह सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
    सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना कैसे हुई।

    कुछ देर तक प्रभावित रहा ट्रैफिक
    हादसे के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और टेंपो को सड़क से हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक को सामान्य किया गया।

    पुलिस कर रही है मामले की जांच
    पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पीएम मोदी के बयानों पर AAP का पलटवार,  हरपाल चीमा ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पीएम मोदी के बयानों पर AAP का पलटवार,  हरपाल चीमा ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के बाद पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाए, लेकिन राज्य के विकास और लंबित मुद्दों पर कोई बात नहीं की।

    चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी (AAP) को कट्टर बेईमान पार्टी बताया और रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ये आरोप पूरी तरह राजनीतिक हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

    ‘पंजाब के लिए कुछ नहीं कहा’
    हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री राज्य के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे और लंबे समय से रुके हुए फंड को जारी करने की बात करेंगे। लेकिन उन्होंने केवल राजनीतिक भाषण दिया और पंजाब के हित से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब की समस्याओं के समाधान की बजाय सिर्फ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

    राम मंदिर चंदे को लेकर भाजपा पर लगाये ये आरोप
    प्रेस वार्ता के दौरान हरपाल चीमा ने भाजपा पर राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए चंदा और कीमती वस्तुएं श्रद्धा से दान की थीं, लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उस धन और सामान में गड़बड़ी की। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

    ‘AAP ने अपनी सभी गारंटी पूरी की’
    चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान पंजाब की जनता से पांच प्रमुख गारंटियां की थीं और सरकार ने उन्हें पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री बिना तथ्यों के आरोप लगाकर वापस चले गए।

    हरपाल चीमा ने कहा कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी, तब भी राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दौर में पंजाब में नशे (चिट्टा) का कारोबार बढ़ा और बेअदबी की घटनाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा ने इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    बाढ़ राहत और फंड का मुद्दा उठाया
    वित्त मंत्री ने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब राज्य सरकार ने केंद्र से आर्थिक सहायता की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने 1,600 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा तो की, लेकिन पंजाब को एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस बार भी लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए रुका हुआ फंड जारी करेंगे और राहत देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    ‘भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है’
    हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के विकास की बजाय सिर्फ राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब के तीन करोड़ लोगों के लिए लगातार काम कर रही है और जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब के लोगों के हित में ठोस फैसले लेने चाहिए थे, लेकिन उनके दौरे में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई।

     

  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली, होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रेलवे स्टेशन कालका पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जालंधर, पंजाब से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जिसमे हरियाणा के दो रेलवे स्टेशन कालका व नरवाना भी शामिल हैं ।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है । ये स्टेशन हमारी संस्कृतिए पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के नये प्रवेश द्वार बनेंगे।उन्होंने कहा की आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सहित लगभग 15 हजार करोड़ रुपये लागत की 9 परियोजनाएं हरियाणा को दी हैं।

    एक समय था जब रेलवे परियोजनाएं वर्षों तक फाइलों में धूल खाती रहती थीं। स्टेशन केवल यात्रियों के आने जाने की जगह माने जाते थे। लेकिन आज रेलवे स्टेशन देश की नई पहचान, नई संस्कृति और नई अर्थव्यवस्था के केंद्र बन रहे हैं। हरियाणा इस परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है। वर्ष 2014 में हरियाणा का रेल बजट केवल 315 करोड़ रुपये था। आज वर्ष 2026-27 में यही रेल बजट बढ़कर 3 हजार 566 करोड़ रुपये हो गया है। यह प्रधानमंत्री के हरियाणा के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और विकास की प्राथमिकता का प्रमाण है।

    आज प्रदेश में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह निवेश उ‌द्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को गति दे रहा है। हरियाणा की 1 हजार 574 किलोमीटर लंबी सभी रेलवे लाइनों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन की मजबूत नींव भी है।

    आज भारत केवल रेलवे का विस्तार नहीं कर रहा बल्कि भविष्य की रेलवे का निर्माण कर रहा है। हरियाणा में आज 8 वंदे भारत एक्सप्रेस और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। वंदे भारत भारत की गति का प्रतीक है और अमृत भारत अंतिम पंक्ति में खड़े सामान्य नागरिक की सुविधा का प्रतीक है। उन्होंने बताया की 844 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का निर्माण 713 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का निर्माण, रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन तथा कुरुक्षेत्र में आधुनिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया गया है। ये परियोजनाएं विकास की वह नई सोच हैं जो समय बचाती हैं, यातायात सुगम बनाती हैं और शहरों को नई गति प्रदान करती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को केवल यात्री सेवा तक सीमित नहीं रखा। रेलवे को देश की आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मानेसर में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और पाटली-मानेसर फ्रेट सेक्शन का संचालन, सोनीपत के बड़ी में रेल कोच रिपेयर फैक्टरी की स्थापना तथा प्रदेश में आधुनिक माल परिवहन नेटवर्क का विस्तार हरियाणा को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे उ‌द्योगों की लागत घटेगी, निर्यात बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

    नायब सिंह सैनी ने कहा की सुरक्षित रेलवे किसी भी राष्ट्र की पहचान है। पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा में 33 रेलवे ओवरब्रिज और 139 रेलवे अंडरब्रिज बनाए गए हैं। 123 मानवरहित रेलवे फाटकों को समाप्त किया गया है। यह हजारों परिवारों की सुरक्षाए लाखों लोगों के समय की बचत और आधुनिक भारत की संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण है। आज हरियाणा का रेल नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रदेश की औ‌द्योगिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाला है। पलवल,सोहना,मानेसर और खरखौदा को जोड़ने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना आने वाले समय में उ‌द्योग, निवेश और रोजगार का नया गलियारा बनेगी। करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन तथा जींद-हांसी रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आधारभूत संरचना तैयार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा की हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से धरातल पर उतारने के लिए पूरी गति के साथ काम कर रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बेहतर सड़कें और रेलवे बनाना नहीं बल्कि ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हो, युवा आत्मनिर्भर हो, उ‌द्योग विश्वस्तरीय हों, महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हों और हर नागरिक को विकास का समान अवसर मिले।

    जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ये रेलवे स्टेशन केवल सरकार की संपत्ति नहीं हैं। यह हम सबकी साझी विरासत है। इनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। जब नागरिक और सरकार साथ चलते हैंए तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयां प्राप्त करता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

    इस अवसर पर राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मेयर श्याम लाल बंसल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मकरंद पांडुरंग, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

     

  • लाहौल-स्पीति में नाले की बाढ़ में सड़क बही, आवागमन पूरी तरह से बंद, देखें वीडियो

    लाहौल-स्पीति में नाले की बाढ़ में सड़क बही, आवागमन पूरी तरह से बंद, देखें वीडियो

    हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को अचानक फ्लैश फ्लड (अचानक आई तेज़ बाढ़) ने लोगों को चौंका दिया। तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग पर स्थित रंगबे नाला में अचानक तेज़ पानी और भारी मात्रा में मलबा आ गया। देखते ही देखते नाला उफान पर पहुंच गया और पानी सड़क तक फैल गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सड़क बह गई, आवाजाही पूरी तरह ठप बाढ़ का पानी और मलबा इतना तेज़ था कि सड़क का एक हिस्सा बह गया। इसके चलते तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। सड़क टूटने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों में मची अफरा-तफरी अचानक आई इस बाढ़ से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर रख रहा नजर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया और सड़क को दोबारा खोलने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे मौसम साफ होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।    
  • अमृत भारत स्टेशन “अम्ब अंदौरा” का उद्घाटन हिमाचल में रेल नेटवर्क विस्तार का ऐतिहासिक क्षण: अनुराग सिंह ठाकुर

    अमृत भारत स्टेशन “अम्ब अंदौरा” का उद्घाटन हिमाचल में रेल नेटवर्क विस्तार का ऐतिहासिक क्षण: अनुराग सिंह ठाकुर

    पीएम के विजन अनुरूप अंब अंदौरा स्टेशन भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क का बना हिस्सा

    ऊना,सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण और राज्य की निरंतर रेलवे नेटवर्क  सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की दिशा में मील का पत्थर बताया।

    उन्होने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर पर जुड़ते हुए कहा कि यह उद्घाटन प्रधानमंत्री के उस अटूट संकल्प को दर्शाता है कि पहाड़ी राज्यों को भी विश्व स्तरीय रेलवे बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए।  उन्होने  कहा कि “अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अंब अंदौरा, बैजनाथ पपरोला, पालमपुर हिमाचल और शिमला सहित महत्वपूर्ण स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाओं, बढ़ी हुई पहुंच, बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

    उन्होने ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास की दिशा को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होने ने कहा कि आज पुनर्विकसित अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन केवल एक स्टेशन के पुनर्विकास से कहीं अधिक है। यह मोदी सरकार के “रेल विकास से राष्ट्र विकास” के विजन की  प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हिमाचल प्रदेश की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति के बावजूद राज्य में रेलवे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होने ने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी सरकार हिमाचल में चल रही रेल परियोजनाएं, स्टेशन आधुनिकीकरण पहलें और विस्तारित ट्रेन नेटवर्क आर्थिक वृद्धि को तेज करेंगे, नए रोजगार के अवसर सृजित करेंगे, पर्यटन को बढ़ावा देंगे और विकसित भारत के विजन में हिमाचल प्रदेश के योगदान को और मजबूत करेंगे”

     

  • नीट 2026 में हरियाणा ‘सुपर-100’ का रहा ऐतिहासिक प्रदर्शन – शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    नीट 2026 में हरियाणा ‘सुपर-100’ का रहा ऐतिहासिक प्रदर्शन – शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नीट-2026 परीक्षा में शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘हरियाणा सुपर-100’ के विद्यार्थियों द्वारा दर्ज की गई सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शानदार परिणाम इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि यदि सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, अनुशासित शैक्षणिक माहौल और उत्कृष्ट संसाधन मिलें, तो वे राष्ट्रीय स्तर की किसी भी कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।

    महीपाल ढांडा ने बताया कि इस वर्ष देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में ‘हरियाणा सुपर-100’ कार्यक्रम से कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 51 विद्यार्थियों (लगभग 82 प्रतिशत) ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि सफल होने वाले 51 विद्यार्थियों में से 31 छात्राएं हैं। बेटियों की यह 61 प्रतिशत की सफलता दर, राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं के औसत प्रदर्शन (58%) से भी कहीं अधिक है, जो प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा के विकास का एक नया व सशक्त उदाहरण है।

    परिणामों का विश्लेषण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थी, 550 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थी, 500 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थी तथा 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 23 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिलावार प्रदर्शन की बात की जाए तो हिसार 8 सफल विद्यार्थियों के साथ अग्रणी रहा, जिसके बाद रोहतक से 7, गुरुग्राम से 5 तथा झज्जर, सोनीपत, भिवानी और फरीदाबाद से 4-4 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह दर्शाता है कि हरियाणा सुपर-100 का प्रभाव प्रदेश के हर हिस्से में समान रूप से फैल रहा है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों के सपनों को सच करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। महीपाल ढांडा ने इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, समर्पित शिक्षकों, मेंटर्स और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। यह प्रदर्शन प्रदेश के लाखों अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। अब सरकारी स्कूलों के बच्चे बिना किसी भय के बड़े सपने देख सकते हैं, क्योंकि हरियाणा सरकार उनके सपनों को उड़ान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

     

  • हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र दे विशेष सहयोग : मुकेश अग्निहोत्री

    हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र दे विशेष सहयोग : मुकेश अग्निहोत्री

    अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप ऊना जिले के लिए गर्व का विषय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

    ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रेल परियोजनाओं को विशेष वित्तीय सहयोग प्रदान करने तथा भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य के समग्र विकास के लिए रेल और हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है तथा भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष सहयोग का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

    उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए गए अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम के जरिए देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिनमें अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक स्वरूप में विकसित हुआ अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन ऊना जिले के लिए गर्व का विषय है।

    उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वर्ष 2011 में रेलवे स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद यह क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन पांच ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे ऊना सहित आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन को वर्ष 2007 में स्वीकृति मिली थी। उस समय परियोजना की अनुमानित लागत लगभग एक हजार करोड़ रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 13,446 करोड़ रुपये हो गई है। प्रदेश सरकार इस परियोजना में लगभग 847 करोड़ रुपये का अंशदान दे चुकी है। उन्होंने आग्रह किया कि राज्य सरकार के इस अंश को वन टाइम ग्रांट के रूप में स्वीकार करते हुए बिलासपुर से आगे रेल लाइन निर्माण का पूरा व्यय केंद्र सरकार वहन करे।

    उन्होंने बताया कि 38 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़-बद्दी रेल परियोजना में प्रदेश सरकार लगभग 348 करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है। उन्होंने इस राशि को भी वन टाइम ग्रांट के रूप में स्वीकार करने तथा परियोजना के शेष कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री ने ऊना-हमीरपुर रेल परियोजना को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि लगभग 40 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति देगी।

    उन्होंने कहा कि अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का नाम माता श्री चिंतपूर्णी जी के नाम से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर रेलवे के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन परिसर में माता श्री चिंतपूर्णी जी का प्रतीक चिन्ह स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जैजों-पोलियां-मेहतपुर रेल लाइन प्रदेश के औद्योगिक विकास, विशेषकर प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए वह जल्द ही प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे।

    इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और चैतन्य शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र, नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष अनुसूइया देवी, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, उत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) अंशुमन कुमार सहित रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।