Punjab News: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, FBI मामले में 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

होशियारपुर: थाना SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नागरा पर अमेरिका में FBI के ऑपरेशन हार्ड बेल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइनहाजिर भी किया गया था।

FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि हाल ही में FBI की तरफ से कुछ बड़े दावे किए गए थे। इनमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। गौरतलब है कि अमेरिका में FBI ने पंजाब पुलिस के एक SHO को एक्सटॉरशन के लिए नामजद किया गया था। ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ में विदेशी एजेंसियों को पता चला कि कई गैंगस्टर और पुलिसवालों का गठजोड़ है और ये आपस में मिलकर लोगों से उगाही करते हैं।

होशियारपुर में तैनात इंस्पेक्टर पर लॉस एंजल्स के परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। FBI ने गैंगस्टरों के साथ पुलिस अफसर को भी प्रॉसीक्यूट करने का दावा किया है। हाल ही में पंजाब पुलिस के इस इंस्पेक्टर को SHO से हटाकर पुलिस लाइन्स भेज दिया गया था और पुलिस प्रशासन DIG जालंधर रेंज की निगरानी में जांच बिठा दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *