Blog

  • विस्फोट बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से 5 की मौत, कई घायल

    विस्फोट बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से 5 की मौत, कई घायल

    नागपुरः शहर के पास आज दोपहर में एक विस्फोटक निर्माण कारखाने में धमाका होने की खबर मिली है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकिक 5 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर हैं। ये हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ।

    एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब एक बजे हुआ जब श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं, पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है।

    घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है. मामले की जांच जारी है।

  • Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। पकड़े जाने पर जहा सख्त सजा मिल रही है वही अब उनकी नशा बेच कर कमाई गई प्रॉपर्टी भी सरकार जब्त कर रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां पुलिस ने नशा तस्कर की प्रॉपर्टी को सीज किया है। पुलिस ने कस्बा फतहगढ़ पंजतुर के गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी जिसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है, को सीज कर दिया है। 

    गुरदयाल सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में दस साल की सजा काट रहा है। वही सीज करने की कार्रवाही मोगा जिला के एसपीडी डाक्टर बाल कृष्ण सिंगला ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर की ओर गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी के बाहर दीवार पर नोटिस चिपकाया।

  • Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    लुधियानाः जगरांव के कच्चा मलक रोड पर स्थित एनआरआई की कोठी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। पुलिस ने घटना स्थल से खोल बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार समेत आस पास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।  घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पंहुची और गोलियों के दो खोल बरामद कर एक अज्ञात समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी की पहचान तरुण कुमार निवासी रामपुरा दोराहा के रूप में हुई है। 

    एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया। कि उसकी छोटी बहन लुधियाना में रहती है। आरोपी ने पिछले साल 2023 में उसकी बहन की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसको लेकर उसकी बहन ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। उसी दिन से आरोपी उनको फोन पर धमकियां दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के कारण वह हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में कारोबार को देखने के लिए अपने पति के साथ जगरांव आती है। वह पिता के घर पर रुकी थी। आरोपी को पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है।

    आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर उन की गली में आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा नहीं तो खोला तो फिर घंटी बजाई। फिर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपी ने बाइक में छुपा कर रखी रिवाल्वर निकाल कर 2 से 3 फायर घर की तरफ किए और फिर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। रात ज्यादा होने के कारण उसने इस घटना के बारे में पुलिस को सुबह सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर गोलियों के खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ कर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लेगी।

  • Punjab: सीवरेज के ढक्कन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab: सीवरेज के ढक्कन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर सीवरेज के ढक्कनों को ही निशाना बनाने लग गए है। वहीं ताजा मामला चौड़ा बाजार से सामने आया है। जहां चोर सीवरेज के ढक्कन चोरी करके ले गए। ढक्कन चोरी करते युवकों की वीडियो भी सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी मोहित ने बताया कि उसका माता संतोष कपिला सुबह मंदिर जाने के लिए उठी तो उन्होंने बालकोनी से कुछ युवकों को सीवरेज के ढक्कन चुराते देखा। उन लोगों ने जब शोर मचाना चाहा तो बदमाश आटो लेकर भाग गए।

    मोहित ने बताया कि बदमाश एक आटो में सवार होकर आए। करीब 10 मिनट में उन लोगों ने इलाके के कई सीवरेज के ढक्कन चुरा लिए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब चैक किया तो पता चला कि चोरी की वारदात करने वाले 2 से 3 लोग है। ये बदमाश शहर के की इलाकों में सीवरेज के ढक्कन चोरी का ही काम करते है। सुबह जब लोगों ने इलाके में देखा तो कई सीवरेज के ढक्कन गायब थे। फिलहाल इस मामले संबंधी लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। वहीं नगर निगम अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

  • वायुसेना चयन केंद्र अंबाला द्वारा सरकारी कॉलेज ऊना में जागरूकता अभियान आयोजित

    वायुसेना चयन केंद्र अंबाला द्वारा सरकारी कॉलेज ऊना में जागरूकता अभियान आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकारी कॉलेज ऊना में वायुसेना चयन केंद्र अंबाला द्वारा एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को भारतीय वायुसेना में ‘अग्निवायु’ के रूप में चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा द्वारा वायुसेना चयन केंद्र अंबाला के अधिकारियों का स्वागत करते हुए हुई। उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि उन्हें देश सेवा के अवसर भी प्रदान करते हैं।

    वायुसेना के अधिकारियों ने छात्रों को ‘अग्निवायु’ चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक योग्यता, प्रशिक्षण और वायुसेना में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने इस अवसर पर अपने सवाल पूछे और अधिकारियों ने उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट किया।

    इस जागरूकता अभियान से सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में शामिल होने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी अधिकारियों और छात्रों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
  • Punjab: चलती Activa में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    Punjab: चलती Activa में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बढ़ रही गर्मी के चलते आग लगने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला जिले के भंडारी पुल से सामने आया है। जहां चलती एक्टिवा को आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के पिता अरुण कुमार ने बताया कि उनका बेटा हाल गेट से ग्रीन एवन्यू की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह भंडारी पुल से नीचे उतरने के दौरान उसे किसी ने बताया कि उनकी एक्टिवा से धुंआ निकल रहा है।

    इस दौरान बेटे ने एक्टिवा रोकी और उसमें से कागज निकालने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही एक्टिवा को आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की चपेट में आने के एक्टिवा जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग जलकर राख हो चुकी थी।

  • Punjab : उधार दिए पैसे मांगने को लेकर हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें Video

    Punjab : उधार दिए पैसे मांगने को लेकर हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें Video

    फिरोजुपर: पंजाब में गुंडागर्दी किस कदर बढ़ गई है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिल रहा है। सरकार हो या पुलिस गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसका एक और उदाहरण फिरोजपुर के जीरा कस्बे के गांव में चंगाली कदीम से सामने आया है। जहां गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। गांव चंगाली कदीम निवासी सुखजिंदर सिंह ने जीरा के रहने वाले कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह को पैसे उधार दिए थे। जिन्होंने चार साल से पैसे वापस नहीं किए। 

    सुखजिंदर सिंह ने कई बार कुलविंदर और बलविंदर सिंह को कहा कि उनके पैसे वापस कर दें। लेकिन उन दोनों ने पैसे वापिस नही किए। इसी को लेकर कुलविंदर और बलविंदर सुखजिंदर से रंजीश रखने लगे। कुछ दिन पहले सुखजिंदर ने फिर से कुलविंदर आदि से अपने पैसे मांगे। तो कुलविंदर ने गुस्से में आकर अपने साथ करीब 15 से 20 गुंडों को लेकर आया और सुखजिंदर सिंह को पीटना शुरू कर दिया। 

    जो भी सुखजिंदर सिंह को बचाने आता, हमलावर उसके सीने पर पिस्तौल तान देते और गांव को डराने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग किए। जिसने भी सुखजिंदर को छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर भगा दिया गया। सुखजिंदर को इतना पीटा गया कि सुखविंदर को सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया और बाद में उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

  • Punjab: खोखों में लगी भीषण आग, देखें Video

    Punjab: खोखों में लगी भीषण आग, देखें Video

    अमृतसर : जिले मे जहां एक तरफ बढ़ती गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मीरा कोट चौक पर प्रवासी मजदूरों के खोखों को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। प्रवासी मजदूर ने बताया कि देर रात किसी का फोन आया और घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जब आकर देखा तो काफी नुकसान हो चुका था। 

    जिसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चला। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खोखों में आग लगी है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

     जांच के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस घटना की हर तरह से जांच होनी चाहिए। अगर कोई शरारती अंसर ने यह हरकत की है तो उसकी पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि मैं अमृतसर में ऐसी कुछ भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

  • Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक नगर निगम की तहबाजारी बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण लगी है कि कि कई किलोमीटर से लोगों को धूंए के गुब्बार दिखाई दे रहे है। वहीं आग की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तहबाजारी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पहुंचे। इस दौरान तहबाजारी बिल्डिंग में खुले में रखा गया काफी सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वहीं पर भारी मात्रा में तहबाजारी टीम ने सिलेंडर जब्त करके रखे हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान 7 से 8 सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने और जोरदार हुए धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। कहा जा रहा है कि अब तक 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। लेकिन आग ज्यादा फैलने के चलते अन्य गाड़ियों को घटना स्थल पर बुलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए तहबाजारी इंस्पेक्टर सुनील ने कहा कि देखते ही देखते आग अचानक से बढ़ गई। इस घटना में गोदाम में रेहड़िया और फ्लेक्स बोर्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था। वहीं लोकसभा चुनावों में बोर्ड सड़कों से उतारे गए थे उन्हें यहां डंप किया गया था। आग लगने दौरान हुए धमाकों की जोनल कमिश्नर नीरज जैन ने पुष्टि की है। उन्होंने माना कि आग लगने के दौरान कुछ धमाके हुए है।

  • 40 सेकंड में लुटेरे Car लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    40 सेकंड में लुटेरे Car लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ : जिले में चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक चोरी की वारदात चंडीगढ़ सेक्टर 27 के मकान नंबर 8 के बाहर खड़ी एक एक्सेंट गाड़ी नंबर CH04H-5330 को शातिर चोर मात्र 40 सेकंड में गाड़ी का लॉक खोलकर, उसे लेकर रफू चक्कर हो गए। इस बात का खुलासा गाड़ी के मालिक विवेक को सुबह लगा जब उसने घर के बाहर गाड़ी नहीं देखी। 

    इसके बाद विवेक ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, तो उसे चोरी की घटना का पता चला। मंगलवार अल्प सुबह करीब 3:20 पर एक ऑल्टो गाड़ी में 2 युवक आते है, जिसमें से एक युवक निकलकर सीधे विवेक की एक्सेंट गाड़ी को मात्र 40 सेकंड में खोलकर चोरी कर फरार हो जाता हैं। इस बात की सूचना विवेक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने थाना पुलिस से गुहार लगाई है कि जिस ऑल्टो गाड़ी में दोनों चोर गाड़ी चोरी करने आए थे, वह 19/27 की लाइट प्वाइंट के पास से आए थे। वहां पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के हाई डेंसिटी सीसीटीवी कैमरा लगे है। यदि उन्हें खंगाला जाए तो उसे ऑल्टो गाड़ी के नंबर से उनकी पहचान हो सकती है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सकता है।