Punjab: सीवरेज के ढक्कन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

लुधियानाः महानगर में चोरी का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर सीवरेज के ढक्कनों को ही निशाना बनाने लग गए है। वहीं ताजा मामला चौड़ा बाजार से सामने आया है। जहां चोर सीवरेज के ढक्कन चोरी करके ले गए। ढक्कन चोरी करते युवकों की वीडियो भी सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी मोहित ने बताया कि उसका माता संतोष कपिला सुबह मंदिर जाने के लिए उठी तो उन्होंने बालकोनी से कुछ युवकों को सीवरेज के ढक्कन चुराते देखा। उन लोगों ने जब शोर मचाना चाहा तो बदमाश आटो लेकर भाग गए।

मोहित ने बताया कि बदमाश एक आटो में सवार होकर आए। करीब 10 मिनट में उन लोगों ने इलाके के कई सीवरेज के ढक्कन चुरा लिए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब चैक किया तो पता चला कि चोरी की वारदात करने वाले 2 से 3 लोग है। ये बदमाश शहर के की इलाकों में सीवरेज के ढक्कन चोरी का ही काम करते है। सुबह जब लोगों ने इलाके में देखा तो कई सीवरेज के ढक्कन गायब थे। फिलहाल इस मामले संबंधी लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। वहीं नगर निगम अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *