Blog

  • पंजाबः सिविल लाइन में होजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल लाइन इलाके में होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में भी सहम है। तंग गलियां होने के कारण लोगों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री से धुआं निकलता देख तुरंत लोगों ने मालिक को सूचित किया। आग लगने से काफी मशीनरी राख हो गई लेकि कुछ धागा बाहर निकाल लिया गया। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह किसी व्यक्ति ने किराए पर ली है।

    अपना नाम न बताते हुए उस फैक्ट्री के मालिक ने कहा कि उसकी फैक्ट्री के नीचे मालिक के द्वारा कुछ लकड़ियां रखी गई थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लकड़ियों को लग गई। इस दौरान लोगों की मदद से भी आग बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तंग गलियां होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। फिलहाल अभी आग बुझाने का कार्य निरंतर जारी है।

  • जालंधर के लिए कैब बुक कर आरोपी Gun Point पर गाड़ी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : दुगरी इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने आरोप लगाया कि 2 युवक बंदूक के बल पर उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी हैबोवाल के तौर पर हुई है। जो टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि एक लड़की ने मोबाइल फोन से उसकी कैब जालंधर जाने के लिए बुक हुई थी।

    जब वह मौके पर पहुंचा तो 2 युवकों ने हथियार के बल पर उसकी कैब छीन कर मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और एसीपी जसरूप कौर बाठ ने कहा है कि कार जैकिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

  • अत्याधिक कोहरे/धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी में बदलाव

    अत्याधिक कोहरे/धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी में बदलाव

    आदेश 5 से 31 जनवरी तक रहेंगे लागू
     
    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी प्राइमरी विद्यालयों का समय सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक प्रारंभिक की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के समस्त सरकारी व निजी प्राइमरीविद्यालयों में 5 से 31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਕਾਇਆਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਪਹਿਲਾ ਨੰਬਰ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਮਿਲੇ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜਿਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਜਿਸ ਦੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਿਮਾਚਲ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਲਗਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪਠਾਨਕੋਟ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ ਵੀ ਆਉਂਦੇ ਨੇ ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬੇ ਦਾ ਇਹ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਹੁਤ ਅਹਿਮ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਜਿਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸਟਾਫ ਦੀ ਟੀਮ ਹਰ ਵੇਲੇ ਪੱਬਾਂ ਭਾਰ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾਂ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਬੰਧ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਜਿਥੇ ਸਸਤੀ ਰਸੋਈ ਵਿਚ ਇਹਨਾਂ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 10 ਰੁਪਏ ਚ ਪੇਟ ਭਰ ਭੋਜਨ ਵੀ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਚ ਸੂਬੇ ਭਰ ਚ ਕਾਇਆ ਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਸਰਵੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਦਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੂਬੇ ਭਰ ਚ 100 ਵਿਚੋਂ 91 ਨੰਬਰ ਲੈ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 20 ਲਖ ਰੁਪਏ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਦਿਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀਆਂ ਬਾਕੀ ਕਮੀਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਹੋਰ ਬੇਹਤਰ ਸੇਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਸਕੇ। ਸੂਬੇ ਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਉਣ ਤੇ ਜਿਥੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਫੁਲੇ ਨਹੀਂ ਸਮਾਉਣ ਰਹੇ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਮਿਲੇ ਇਸ ਪਹਿਲੇ ਦਰਜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸਟਾਫ ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੀ ਅੰਦਾਜ ਚ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦਿਸੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਕਾਇਆ ਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਜਿਲਾ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਦਰਜਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਹੀ ਸਟਾਫ ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਊਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਆਈ ਹੋਈ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਹਰ ਇਕ ਚੀਜ ਦੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਫਿਰ ਚਾਹੇ ਉਹ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਮਰੀਜਾਂ ਲਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾ ਲਈ ਬਣਨ ਵਾਲੀ ਰੋਟੀ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫੇਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਰੀਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਣ ਵਾਲਾ ਇਲਾਜ ਹੋਵੇ। ਜਾਂ ਫੇਰ ਗਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦੀ ਹੋਏ, ਇਹਨਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 100 ਵਿਚੋਂ 91 ਨੰਬਰ ਮਿਲੇ ਸੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੂਸਰੀ ਬਾਰ ਸੂਬੇ ਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 20 ਲਖ ਰੁਪਏ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਮਿਲੀ ਹਨ। ਜੋਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਬੇਹਤਰੀ ਦੇ ਲਈ ਖਰਚ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • जालंधरः Kulhad Pizza Couple के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने पहुंचा नीटू शंटरा वाला, देखें Live

    जालंधर, ENS: नीटू शटरां वाला ने आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाबी गायक गुरमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर Kulhad Pizza Couple की वायरल हुई रील के दौरान गालियां निकालने के मामले में नीटू ने कहा कि इका बादशाह और अन्य गालियां निकालने वाले के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे। उन्होंने कहाकि ऐसे लोगों की छित्तर परेड होनी चाहिए।

    वहीं नीटू ने कहाकि शनि महाराज के खिलाफ गुरनाम ने गल्त टिप्पणी की। इस दौरान नीटू ने आरोप लगाए है कि चाहे कोई भी गायक हो उसकी छित्तर परेड होनी चाहिए। इस मामले को लेकर वह कोर्ट का दरवाजा भी खड़खड़ाएंगे। नीटू ने कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह चक्का जाम करेंगे। वहीं नीटू ने कहा कि इस मामले में चाहे Kulhad Pizza Couple हो या कोई अन्य हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएं। नीटू ने कहाकि वह 5 लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने जा रहा है। नीटू ने कहा कि इस मामले में Kulhad Pizza Couple की लड़की को बहन मानते थे। लेकिन ऐसे में रील बनाकर वीडियो वायरल करना गलत है। वहीं नीटू के हक में सूच्चा सिंह भी उतरे। वहीं इस मामले में सहज अरोड़ा, गुरप्रीत गोपी, इक्का बादशाह, रश्मीत कौर सहित एक अन्य नाम शामिल है।

  • पंजाब : राशन कार्ड काटने पर लोगों में रोष, गुस्साए लोगों ने विधायक केे घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    तरनतारन : मामला तरनतारन के सूरसिंह गांव का है। जहां गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए। नाराज लोगों ने ऑफिस जाते समय  विधायक को घेर लिया और सरकार खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने भी फ़ूड सप्लाई इंस्पेटर को फोन कर दिया। 

    जिसके बाद मामला बढ़ गया। विधायक ने अपना सारा गुस्सा विभाग के इंस्पेक्टर पर निकाला। जिसके बाद उसे ट्रांसफर करवाने के लिए बोल दिया। परिवारों ने कहा कि हमारे कटे हुए राशन कार्ड को बहाल करने के लिए मदद की अपील की।

  • पंजाब: निहंग की हत्‍या में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए अहम खुलासे

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में निहंग सिंह की हत्या के मामले पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी ढाणी खूंटियां वाली फकरसर व बलजीत सिंह उर्फ बाबी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल लोहे की राड व एक बाइक बरामद की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने हत्या का कारण शराब के नशे में आरोपियों की निहंग सिंह के साथ किसी बात को लेकर हुई बहसबाजी बताया है। प्रेस वार्ता में एसएसपी मीना ने बताया कि मंगलवार की देर रात को गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर तंबू गाड़ कर लंगर की सेवा कर रहे एक निहंग सिंह का लोहे की रॉड सिर पर मारकर 2 लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना गिद्दड़बाहा में मृतक जसवीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी हुसनर की पत्नी राज कौर के बयानों पर दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें डीएसपी गिद्दड़बाहा जसबीर सिंह पन्नू, डीएसपी अमरीक सिंह, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी नवप्रीत सिंह, थाना कोटभाई के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, सीआइए इंचार्ज गुरविंदर सिंह की ड्यूटी लगाई गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से 12 घंटों में आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात शराब के नशे में निहंग सिंह से अचानक हुई बहसबाजी के चलते की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड में लिया जाएगा। हिरासत में पूछताछ के बाद और खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट व धारा 457,380 के पहले ही केस चल रहे हैं।

  • पंजाब : स्टील इंडस्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    बटाला : स्टील इंडस्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। अमृतसर रोड पर स्थित स्वाति स्टील इंडस्ट्री के अंदर अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़कती चली गई और इंडस्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में फैक्ट्री में रखा सामान नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री के अंदर रखे तेल के टैंकर में 6 हजार लीटर तेल था।

    जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

  • पंजाबः 2 किलो आइस और पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

    अमृतसरः जिले की पुलिस ने 2 किलो आइस ड्रग बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी से पिस्टल मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले में उनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर को काबू करके बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गागार माहल गांव अमृतसर रूलर का रहने वाला है। पुलिस पुलिस अनुसार यह खेप ड्रोन के जरिए फेंकी गई थी। फिलहाल दोषी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय सिमरनजीत सिंह पैसों के लालच में इस काम में पड़ गया है। आरोपी दूध सहित खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके खिलाफ पहला ही मामला दर्ज है। ऐसे में आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस लड़के के और कितने साथी हैं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि इस आइस ड्रग को कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है कि यह कितने समय से हेरोइन बेच रहा था। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में यह दूसरा मामला है। उन्होंने कहा कि आइस नामक नशीला पदार्थ हेरोइन से भी ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह भुल्लर सीपी अमृतसर ने बताया कि 50 ग्राम आइस ड्रग 250 ग्राम हेरोइन के बराबर माना जाता है। उन्होंने कहा कि 2 तस्कर और ड्रोन की बात भी सामने आई। इस खेप को पाकिस्तान ड्रोन के जरिए मंगवाया गया था। जिसमें 2 पाकिस्तानी तस्कर अहमद और जावेद के नाम भी सामने आए हैं। सीपी ने कहा कि सिमरनजीत सिंह के फोन से पाकिस्तानी तस्कर का कनेक्शन जानने के लिए उसके फोन नंबर की भी जांच की जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर रहा कि ”सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में सीपी अमृतसर ने 2 किलोग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) जब्त की। खुफिया जानकारी के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया, मैगजीन के साथ 1 चीनी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के  दृष्टिकोण के अनुरूप हमारे राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

  • पंजाबः दिन दहाड़े पूर्व सरपंच की गोली मारकर ह’त्या

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में वीरवार सुबह दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार दी।

    गंभीर हालत में संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।  संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। उनकी हत्या की सूचना के बाद आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताया।