पंजाबः सिविल लाइन में होजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल लाइन इलाके में होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में भी सहम है। तंग गलियां होने के कारण लोगों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री से धुआं निकलता देख तुरंत लोगों ने मालिक को सूचित किया। आग लगने से काफी मशीनरी राख हो गई लेकि कुछ धागा बाहर निकाल लिया गया। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह किसी व्यक्ति ने किराए पर ली है।

अपना नाम न बताते हुए उस फैक्ट्री के मालिक ने कहा कि उसकी फैक्ट्री के नीचे मालिक के द्वारा कुछ लकड़ियां रखी गई थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लकड़ियों को लग गई। इस दौरान लोगों की मदद से भी आग बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तंग गलियां होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। फिलहाल अभी आग बुझाने का कार्य निरंतर जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *