Blog

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने किया ऐलान, देखे वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने किया ऐलान, देखे वीडियो

    जालंधर/वरुणः अमृतसर में बीते दिन धरने पर बैठे हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद अमृतसर में आज हिंदू संगठनों की ओर से दुकाने बंद करवाई गई। वहीं जालंधर में भी शिवसेना और हिंदू नेताओं द्वारा हत्या को लेकर काफी रोष पाया गया। बताया जा रहा है कि आज नगर कीर्तन में अमृतपाल सिंह शाम 4 से 5 बजे के बीच जालंधर पहुंच रहे।

    जिसे लेकर शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईशांत शर्मा ने कहा कि जो कोई भी आज जालंधर दौरे पर आ रहे अमृतपाल सिंह का मुंह काला करेगा उसे शिवसेना हिंद की ओर से 5 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

  • पंजाबः जल्द महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 1000 रुपये, ये है सरकार की योजना

    पंजाबः जल्द महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 1000 रुपये, ये है सरकार की योजना

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार चुनाव में किए गए एक और वादे को जल्द ही पूरा करने जा रही है। दरअसल, चुनाव दौरान आप सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपए डालने का वादा किया था। इस योजना को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में केवल उन्हीं महिलाओं को यह सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है जो अकेले घर का बोझ उठाती हैं और इन महिलाओं की रोजाना की कमाई से ही पूरा घर चलता है।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मुताबिक विभागीय स्तर पर सारा डाटा जुटा लिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जानकारी देते मंत्री ने बताया कि पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने से सरकारी खजाने पर 125 करोड़ का बोझ पड़ने का अनुमान है। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरी योजना को एक साथ लागू करना संभव नहीं है। विभाग के पास ऐसी महिलाओं के आंकड़े हैं।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    हिंदू नेता हरीश सिंगला को पुलिस ने लिया हिरासत में

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर सूरी के बेटे ने आज सुबह धमकी भरा फोन आया है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि कल उनके पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई। दूसरी ओर सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज अमृतसर में जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

    जिले में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की मौत के बाद पूरे जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी की हत्या के बाद हरीश सिंगला अमृतसर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात के चलते पंजाब भर के शिवसैनिकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। शिवसैनिक सुधीर सूरी की मौत के बाद से ही गुस्से में है। अब हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लेने के बाद शिवसैनिकों का गुस्सा बढ़ गया है। हरीश सिंगला सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हिंदुओं को मारना चाहती है। 

  • पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    अमृतसरः शहर में बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मार हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के कुछ ही देर रात को फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए साहिल शर्मा ने बताया कि उनके दोस्त अमेरिका में रहते है। उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी में आए थे। बताया जा रहा है कि शादी में नाजायज़ शराब पिलाने का ग़लत इल्ज़ाम लगाकर शादी में हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान उक्त शराब ठेकेदारों के कारिंदों द्वारा गोलियां चलाई गई। उन्होंने बताया कि 15 से 20 साल बाद एनआरआई भारत आए थे।

    गोलियां चलने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। साहिल ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर उक्त व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं दूसरी ओर एसीपी सीएस सहोता ने बताया कि एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें कुछ एनआरआई भारत आए हुए थे। वहां शराब को लेकर कोई बात हुई जिसपर गोली चली। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

  • जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, डेरी मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, डेरी मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास पहुंच गए है। इस दौरान डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात की है। आज अमृतसर दौरे के दौरान आदमपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं कैबिनेट मंत्री, ब्रह्म शंकर जिम्पा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। आदमपुर एयरपोर्ट पर चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे। 

    गौरतलब है कि हिमाचल में अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर हैं। इसी के चलते पीएम मोदी हिमाचल दौरे से पहले एक बार फिर पंजाब का दौरा करने पहुंचे हैं। 

  • जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें

    जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृतसर दौरे के लिए आदमपुर एयरपोर्ट पहुंच गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं कैबिनेट मंत्री, ब्रह्म शंकर जिम्पा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। आदमपुर एयरपोर्ट पर चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे।

    बता दें कि पीएम मोदी आज ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे में पहुंचेंगे। यहां डेरा मुखी से मुलाकात करके वापस लौट जाएंगे। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के आने को लेकर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख व आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, डेरा मुखी को भी उनसे न मिलने की हिदायत दी है।

  • पंजाबः मेडिकल कॉलेज में सुधीर सुरी की सिटी स्कैन में हुआ बड़ा खुलासा 

    पंजाबः मेडिकल कॉलेज में सुधीर सुरी की सिटी स्कैन में हुआ बड़ा खुलासा 

    अमृतसर: गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की बीते दिन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। आज शिवसेना नेता सुधीर सूरी का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मृतक देह को सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर लाया गया है। यहां पर उनका सिटी स्कैन किया गया। सिटी स्कैन के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार सिटी स्कैन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सिटी स्कैन में पाया गया कि सुधीर सूरी को 4 गोलियां लगी थीं। 2 गोलियां छाती के पास लगी हैं जबकि एक गोली पेट के पास तथा एक गोली कंधे को लगकर निकल गई है। अब शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के आधारित बोर्ड द्वारा सुधीर सूरी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस टीम में डॉक्टर जितेंद्र पाल, डॉक्टर करमजीत, डॉक्टर सनी बसरा को तैनात किया गया है। 

  • पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी कार में मिली मनिंदर बिट्टा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित कई लोगों की फोटो, देखें वीडियो

    पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी कार में मिली मनिंदर बिट्टा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित कई लोगों की फोटो, देखें वीडियो

    जाने फोटो पर क्यों लगाए हुए है कांटे के निशान

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है। जानकारी के मुताबिक उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है। जानकारी के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था। हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था। कार पर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है। अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है। उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। पुलिस ने जब कार को जब्त कर पड़ताल शुरू की तो उन्हें कार से एक फाइल मिली, जिसमें दोनों के फोटो भी पाए गए। सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे।

    हमलावर ने चलाई थीं पांच गोलियां

    पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंस असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी। पांच बार गोली चली थी। गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है।

    शिवसेना नेता की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

    23 अक्टूबर को पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे। उनकी रेकी भी कर चुके थे।

    आरोपियों ने यह भी बताया था कि उन्होंने सूरी पर दीवाली से पहले हमला करने की योजना बनाई थी। इसके बाद पंजाब के कई गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दे दी थी। हमले के वक्त पंजाब के आठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। इसके बाद भी हमलावर ने पुलिस के सामने उन्हें गोली मार दी।

    अमृतसर का ही रहने वाला है हमलावर

    पुलिस ने बताया कि हमलावर अमृतसर का ही रहने वाला है। वह पेशे से दुकानदार हैष पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कहा- हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. हम मामले की जांच करेंगे और इसकी तह तक जाएंगे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे शिवसेना नेता की हत्या क्यों की?

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हमलावर अमृतसर के नजदीक कपड़ों की दुकान चलाता है। उसके पास से .32 बोर का पिस्तौल बरामद किया गया है। यह लाइसेंसी हथियार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    डीजीपी ने अफवाह फैलाने पर दी चेतावनी

    डीजीपी ने लोगों से अपील की कि वे अपने प्लेटफॉर्मों या सोशल मीडिया पर गैर-प्रमाणित बातें/खबरें पोस्ट न करें। इसके साथ ही अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

  • अमृतसर में शिव सेना की पंजाब बंद काल का दिखा असर, देखे विडियो

    अमृतसर में शिव सेना की पंजाब बंद काल का दिखा असर, देखे विडियो

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार  के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि सुधीर सूरी की हत्या के मामले में अमृतसर पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है  लेकिन फिर भी  हिंदू नेताओं में पुलिस की भूमिका को लेकर रोष है। शिवसैनिकों ने सूरी की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की कॉल दी है।

    अमृतसर में  कई जगह पर शिवसैनिक इकट्ठे हो रहे हैं, जबकि पुलिस माहौल को शांत करने के लिए कोशिशें कर रही हैं। शिवसैनिक पुलिस को लेकर खासे नाराज दिखाई दे रहे है।

  • आज का राशिफल, 05 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 05 नवंबर 2022

    मेष: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें।

    वृष: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।

    मिथुन: भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।

    कर्क: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।

    सिंह: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

    तुला: आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

    वृश्चिक: शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    धनु: नई योजना बनेगी। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

    मकर: किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। नौकरी में शांति रहेगी। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

    कुंभ: किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

    मीन: धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।