Blog

  • पंजाबः पड़ोसियों ने की 27 वर्षीय युवक की हत्या, 4 के खिलाफ मामला दर्ज 

    पंजाबः पड़ोसियों ने की 27 वर्षीय युवक की हत्या, 4 के खिलाफ मामला दर्ज 

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव खेड़ी जट्टा में दीवार को लेकर पड़ोसियों ने 27 वर्षीय किसान राम जीत की हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ोसियों के 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राम जीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था, उसके परिवार में पत्नी, 2 साल का बेटा और बुजुर्ग पिता हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद गांव की पंचायत ने फैसला लिया है कि हत्यारों को कोई जमानत नहीं देगा और कोई उनकी मदद नहीं करेगा।

    इस मौके पर मृतक के राम जीत सिंह के रिश्तेदार ने कहा कि यह जो घटना घटी है वह काफी दुखद है और इस घटना से तीन घरों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते समय के दौरान दीवार को लेकर आपसी विवाद हुआ था, लेकिन यह विवाद मौत का रूप ले लेगा, यह कोई नहीं जानता था। उन्होंने कहा कि मृतक राम जीत सिंह मेहनती किसान था। वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन वह अपने पीछे अपने परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया।

    इस मौके पर ग्राम नंबरदार व पंचायत सदस्य ने कहा कि यह घटना हमारी आंखों के सामने घटी। रामजीत सिंह की हत्या उसके चार पड़ोसियों ने की थी, इस घटना के बाद पंचायत ने निर्णय लिया है कि इन चारों सदस्यों की न तो जमानत ली जाएगी और न ही कोई मदद करेगा, क्योंकि इस घटना में अगर कोई मदद करेगा, तो हत्यारों को प्रोत्साहन मिलेगा, इसलिए गांव ने फैसला सुनाया है। संकल्प कि कोई भी हत्यारों की मदद नहीं करेगा।

    इस मौके पर थाना भादसों के इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच दीवार को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे लेकर देर रात खेतों से घर लौट रहे रामजीत सिंह को पड़ोसियों के चार लोगों ने घेर लिया। इस दौरान पड़ोसियों ने रामजीत को घेरकर लाठियों से उस हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद रूपी जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और अमरजीत कौर के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

  • जालंधरः महिला पर युवक ने किया चाकू से हमला, 10 हजार लूटने के लगे आरोप 

    जालंधरः महिला पर युवक ने किया चाकू से हमला, 10 हजार लूटने के लगे आरोप 

    जालंधर, ENS: नकोदर के अधीन आते गांव पत्ती पुरेवाल शंकर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात घर में अकेली रह रही महिला पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में महिला की दोनों बाजुओं और टांग पर गहरे घाव आए हैं, वहीं महिला का दांत भी टूट गया। युवक की पहचान पत्ती पुरेवाल शंकर के ही नवजोत पुत्र कुलवीर सिंह के रूप में हुई है। महिला ने युवक पर पर्स से 10 हजार रुपए निकालने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए महिला नरिंदर कौर ने बताया कि उक्त युवक ने उस पर चाकू से हमला कर पर्स 10 हजार रुपए लूट लिए। महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    जिसमें महिला ने बताया है कि आरोपी नवजोत ने उस पर हमला उसके घर में घुस कर रात को करीब 2 बजे किया उस वक्त वह अपने कमरे में सो रही थी। महिला ने कहा कि नवजोत ने उसके साथ अश्लील करते भी कीं। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। नरिंदर कौर ने कहा कि नवजोत ने हमला रंजिश में किया है। महिला नरिंदर कौर ने कहा कि वह गांव पत्ती पुरेवाल में वह अपने घर में अकेली रहती हैं। रात को वह रोजाना की तरह से दरवाजे बंद करके सोई हुई थी। मख्य द्वार उसने रस्सी से बांधा हुआ था।

    रस्सी को काट कर नवजोत घर में घुसा था। नवजोत के खिलाफ पिछले दिनों पंचायत हुई थी। उसमें उसने दोनों पक्षों का राजीनामा करवा कर फैसला करवाया था। राजीनामा करवाते वक्त उसने नवजोत को डांट फटकार लगाई थी। उसी की खुन्नस उसने अपने दिल में रखी हुई थी। उसी रंजिश में उसने चाकू से उस पर उसके घर में घुस कर हमला किया। महिला ने कहा कि जब उसने हमला किया और भागने लगा को घर के बाहर लाइट जल रही थी जिसमें उसकी उसने शकल पहचान ली। बहरहाल पुलिस ने घर में घुस कर लूट-मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पानी में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत

    पंजाबः पानी में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत

    झिंगड़ा: नवांशहर के झिंगड़ा गांव से बेहद दुखद खबर आई है, जहां एक मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी खिलौना कार से खेल रहा था, तभी खिलौना पानी की बाल्टी में गिर गया। जिसे निकालने के दौरान बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया। इस दौरान ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बारे में जब तक माता-पिता को पता चला तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। इस खबर से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जब बच्चा पानी में डूब रहा था तो उसकी मां विदेश में रह रहे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी।

  • AIIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    AIIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के एम्स अस्‍पताल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के दौरान वार्ड से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाडि़यां पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां एम्स के आपातकालीन वार्ड के पास आग लग गई।

    उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.54 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। एम्‍स के सूत्र ने बताया कि आग पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर इमरजेंसी वार्ड के ऊपर स्थित एंडोस्कोपी कक्ष में लगी थी। आग लगने के तुरंत बाद कमरे से सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। आग कैसे लगी अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। 

  • व्यापारी से 1 करोड़ लूटने के मामले में 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद 

    व्यापारी से 1 करोड़ लूटने के मामले में 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद 

    चंडीगढ़ः बठिंडा के व्यापारी से एक करोड़ लूटने वाला सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट अभी भी फरार है। उसने इमिग्रेशन कंपनी के सर्वेश कौशल, गिल और जितेंद्र नामक व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वह अभी कुछ समय पहले ही रेप केस में बरी हुआ था। इसके बाद उसे ड्यूटी पर भी रखा गया था। अब फिर लूट का मामला दर्ज होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं रविवार को चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि लूटे गए एक करोड़ में से 75 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट मामले में सेक्टर-39 थाने के कांस्टेबल वरिंदर और सिक्योरिटी विंग में तैनात कांस्टेबल शिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिव अकसर आरोपी नवीन फोगाट के साथ रहता था, जबकि वरिंदर सेक्टर-40 बीट में तैनात था। बठिंडा का कारोबारी जब सेक्टर-39 पहुंचा तो वहां बोर्ड पर लगे एक फोटो में थाने के पूर्व प्रभारी के साथ वरिंदर का फोटो लगा हुआ था। इसे देखकर उन्होंने आरोपी को पहचाना और थाना प्रभारी को बताया कि यह वही कांस्टेबल है, जिसने SI फोगाट के साथ मिलकर उन्हें धमकाया और एक करोड़ लूटे।

    एक करोड़ की लूट का मामला सेक्टर-39 पुलिस थाने से जुड़ा है, जहां के एडिशनल SHO की जिम्मेदारी भी नवीन फोगाट संभाल रहा था। नवीन और उसके साथी पुलिस कर्मियों पर सुनियोजित तरीके से वारदात करने के आरोप हैं। आरोपी SI नवीन फोगाट और उसके साथी पुलिस कर्मियों ने बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल से 2-2 हजार रुपए के नोट बदलने के नाम पर एक करोड़ रुपए की लूट की। पुलिस वाले संजय गोयल को किडनैप करके सुनसान जगह ले गए और फिर एनकाउंटर करने और ड्रग के केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर उससे पैसे छीन लिए।

  • पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है गैंगस्टर

    पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है गैंगस्टर

    लुधियाना: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से गैंगस्टर राज्य में बड़ी वारदात करने की ताक में हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास पक्की सूचना है कि राज्य में एक बड़े गैंगस्टर की हत्या दूसरे राज्यों के गैंगस्टरों से करवाई जा सकती है। ऐसे में गैंगवार होने की आशंका के मद्देनजर गैंगस्टर प्रदेश में बड़े स्तर पर हथियार जमा कर रहे हैं। इसको लेकर खालिस्तान समर्थक आतंकियों व गैंगस्टरों का गठजोड़ भी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) भी अदालत में कह चुकी है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार पाकिस्तान के तस्कर ने मुहैया करवाए थे।

    गोल्डी बराड़ के भी खालिस्तान समर्थकों से संपर्क की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस इन सभी मामलों की कड़ियां जोड़ते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकियों व गैंगस्टरों का गठजोड़ तोड़ने में जुटी है। पुलिस अब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टरों लारेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया व सारज सिंह के अलावा दविंदर बंबीहा के बचे हुए साथियों समेत दूसरे गैंगस्टरों का गुर्गा माड्यूल तोड़ने में जुटी है। इस क्रम में पुलिस एक जुलाई, 2022 से लेकर अब तक राज्य में एक हजार से अधिक पिस्तौल, रिवाल्वर, डबल बैरल बंदूक व देसी कट्टे बरामद कर चुकी है। डीजीपी गौरव यादव ने सभी आइजी, सीपी और एसएसपी को आदेश दिए हैं कि पकड़े जाने वाले बी और सी कैटेगिरी के गैंगस्टरों के सभी लिंक टूटने चाहिए। वह हथियार किससे लेते हैं और कैसे लेकर आते हैं, इस संबंधी सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए।

    पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश के तीन हथियार तस्करों को काबू कर उनके पास से 25 पिस्तौलें बरामद की हैं। सिद्धू मूसेवाला को हथियार सप्लाई करने वाला बलवीर चौधरी भी लुधियाना का ट्रांसपोर्टर था। उसने शूटरों को अपनी फार्च्यूनर गाड़ी में मानसा पहुंचाया था। इस दौरान 2 को जालंधर और एक को लुधियाना पुलिस ने काबू किया है। इनमें से दो एक ही गांव के रहने वाले हैं। ये गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और रवि बलाचौरिया के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने वाले थे। खन्ना पुलिस भी इस वर्ष 71 और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस 54 अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। अहम बात है कि इनमें से ज्यादातर हथियार मध्य प्रदेश से ही आए थे। लुधियाना में रोजाना आठ से 10 लाख लोग सार्वजनिक और निजी वाहनों के जरिये आवागमन करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों व लोगों की जांच करना आसान नहीं हैं। यही कारण है कि लुधियाना हथियार डिलीवरी का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। 

  • पंजाबः अटारी बॉर्डर पहुंची एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

    पंजाबः अटारी बॉर्डर पहुंची एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

    अमृतसरः बॉलीवुड व तमिल फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अमृतसर पहुंची हैं। कियारा देर शाम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट देखते हुए स्पॉट हुई हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से कियारा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और शाम रिट्रीट में पहुंचने पर धन्यवाद भी किया गया है।

    कियारा आडवाणी 29 जून को फिल्म सत्यप्रेम की कथा के रिलीज के बाद से ही रिलेक्स समय बिता रही है और इंटरव्यू व स्पेशल शूट्स में दिख रही हैं। अमृतसर भी वह एक शूट के सिलसिले में पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम अमृतसर पहुंची कियारा आज भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF सैनिकों के साथ समय बिताएंगी।

    कियारा आडवाणी बीती शाम अटारी बॉर्डर पर पहुंची। इस दौरान BSF ने भी उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मान दिया। BSF अधिकारियों के साथ बैठ उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी को देखा और उसके बाद BSF के जवानों के साथ तस्वीरें भी क्लिक की हैं। रिट्रीट देख कियारा आडवाणी काफी खुश दिखीं। इतना ही नहीं, रिट्रीट देखने पहुंचे सैलानियों के लिए भी कियारा आडवाणी का आना एक सरप्राइज था। कियारा को देख सैलानी भी काफी खुश हुए।

  • पंजाबः विधायक के घर के पास नशें का सेवन कर रहे व्यक्ति, देखें तस्वीरें

    पंजाबः विधायक के घर के पास नशें का सेवन कर रहे व्यक्ति, देखें तस्वीरें

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत में आज भी कई लोग नशे की दलदल में फंसे हुए है। इस दौरान नशा करते युवकों के 3 वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबकि वायरल हो रहे वीडियो हलका उत्तरी से आप पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा के घर के नजदीक के हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर नशेड़ी नशे का सेवन कर रहे है। वहीं से विधायक के घर के 500 मीटर की दूरी पर है। वायरल वीडियों के अनुसार नशेड़ियों द्वारा पार्कों और पुलों के नीचे सरेआम नसों में टीके लगाए जा रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक बग्गा ने कहा कि इन नशा करने वालों को कई बार पुलिस पकड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि रात को थानों में इन्हें रखना भी आसान काम नहीं है। इन लोगों को नशे की तोड़ लग जाती है। इनके परिवार के लोग तक थाना में जाकर इनका हाल नहीं पूछते। पहले भी इलाके में कई बार रेड करवाकर नशा तस्करों और नशा करने वालों को पकड़वाया है।कई नशा करने वालों को रेस्क्यू करके नशा छुड़ाओ केन्द्रों में भी भेजा गया है, लेकिन ये लोग वहां से भाग जाते हैं। इन युवकों के परिवारों को भी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। जिन युवकों को नशा छुड़ाओं केन्द्र में भर्ती करवाया जाता है उनके परिवार उन लोगों पर नजर रखें। उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें। नशा खत्म करने के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

    बता दें कि एक वायरल वीडियो में रेलवे पुल नजदीक नाइजीरियन लुक वाला लड़का मजदूरों की नसों में टीके लगा रहा है। जबकि दूसरी वीडियो में विधायक के घर नजदीक बने पार्क में युवक चिट्‌टे के टीके लगा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले ने जब उन्हें नशा करने का कारण पूछा तो वह लोग भाग गए। इन नशेड़ियों में कई लड़कियां तक भी शामिल हैं। जबकि अन्य वायरल वीडियो में पार्क में नशे का सेवन कर रहे युवक को वीडियो बनाने वाले ने नशा करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह बीकॉम पास है। नौकरी भी नहीं है। पहले वह मेडिकल नशा करता था। वह नशा महंगा हो जाने के कारण अब टीके लगाने लगा है।

  • जालंधरः इस इलाके में नहर से बच्चे का शव बरामद 

    जालंधरः इस इलाके में नहर से बच्चे का शव बरामद 

    जालंधर, ENS: फोक्ल प्वाइंट स्थित गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना स्थला पर मौजूद लोगों ने बताया कि लगता है कि देर रात पानी के बहाव से बहकर बच्चे का शव यहां पर पहुंच गया है। लोगों ने कहा कि घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घटना पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि नहर में काफी पानी आया हुआ है। जिसको लेकर बच्चे हर रोज नहाने के लिए आते हैं, उन्होने कहा कि हो सकता है कि बच्चा नहाते हुए पानी में डूब गया हो और इस दौरान उसकी मौत हो गई हो। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के शव की पहचान के बाद पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः गौ मास की बरामदगी को लेकर जांच करने पहुंचे SSP, देखें Live

    जालंधरः गौ मास की बरामदगी को लेकर जांच करने पहुंचे SSP, देखें Live

    जालंधर,ENS: थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित फैक्ट्री से देर रात पुलिस ने क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया था। इस मामले के बाद एसएसपी मुखविंदर सिंह मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को सील किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने बिना जांच किए जगह को किराए पर दिया हुआ था। इस मामले की फैक्ट्री मालिक से भी गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बता दें कि देर रात कोमी प्रधान गौ रक्षा दल ने बताया था कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया था।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियां लेकर आते थे और गौ के मास को काटकर पैक करते थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति गौ मास को पैक करके इसे अलग-अलग जगहों पर भेजते थे। गौरतलब है कि देर रात मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान एसएचओ मंजीत ने 13 युवकों को काबू करके इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं । इस दौरान पुलिस ने ने कंटेनर काबू कर लिया था।