Blog

  • CM मान के आवास के सामने की दशकों से बंद सड़क को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश 

    मोहालीः चंडीगढ़ की वो सड़क जो बेअंत सिंह के पंजाब मुख्यमंत्री रहते आम लोगों के लिए बंद की गई थी, उसे खोलने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से दशकों से यह सड़क आम लोगों के लिए बंद थी। अब इसे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच 1 मई से खोलने के लिए व्यवस्था करने का हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एसएसपी व डीजीपी को आदेश दिया है। पिछली सुनवाई पर आम लोगों के लिए सड़क बंद करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था। सुरक्षा कारणों की दलील पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब सरकार से पूछा था कि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है तो पंजाब के लिए अलग प्रावधान क्यों किया गया है। 

    हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे आम सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है जबकि हरियाणा सीएम आवास के सामने का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है। पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने तो 100 फुट की ग्रीन बेल्ट भी मौजूद है बावजूद इसके सड़क बंद करना कैसे ठीक है। ट्राईसिटी और खास तौर पर चंडीगढ़ में बढ़ती जनसंख्या के साथ पैदा हुई ट्रैफिक, हरियाली व अन्य समस्याओं पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इन विषयों पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह शहर जिसे सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है बढ़ती जनसंख्या और टै्रफिक के कारण अपने नाम का अर्थ खोता जा रहा है। शहर को बसाते हुए यह नहीं सोचा गया था कि 5 लाख की आबादी वाली सोच गलत साबित होगा और आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा हो जाएगा। 

    साथ सटे पंचकूला और मोहाली का दबाव भी शहर को ही झेलना पड़ रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा सिख कैदियों की रिहाई को लेकर करीब डेढ़ साल से धरने पर मोहाली में बैठें हैं। मोर्चा मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दे चुका है और उनका धरना उठाने में अभी तक पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस नाकाम रही हैं। यह मार्ग खोलना चंडीगढ़ पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। यह मार्ग खुलने का बड़ा फायदा सचिवालय, हाईकोर्ट व अन्य कर्मियों को होगा जिन्हें अभी नयागांव जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वर्तमान में इस सड़क को गेट लगाकर बंद किया गया है और किसी भी आम व्यक्ति को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं है। नयागांव की शुरुआत में ही यह गेट मौजूद है।

  • जालंधरः पूर्व पुलिस अधिकारी आज भाजपा में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में जहां पंजाबी गायक राजनीति में हाथ अजमा रहे है। वहीं पुलिस अधिकारियों का राजनीति में रूझान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं रिटायर एसएसपी भोगपुर के रहने वाले पुलिस अधिकारी आज भाजपा में शामिल हो सकते है। हालांकि इससे पहले बेटे राजनीति सफर शुरू कर चुका है और वह अकाली दल में है। सूत्रों के अनुसार आप पार्टी ने भी इस पुलिस अधिकारी से संपर्क साधा था और करतारपुर हलके से ईंचार्ज लगाने पर दोनों में चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार भाजपा के नेताओं के साथ उसकी गुप्त मीटिंगें हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज वह भाजपा में शामिल होकर आगामी चुनावी की तैयारियों में जुट सकता है। 

  • अवैध शराब और नगदी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : सेक्टर 21 के गांव महेशपुर में सीएम फ्लाइंग रेड की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग और सेक्टर 21 के चौन्की इंचार्ज ज़िले सिंह और जगपाल सिंह की टीम भी मौजूद थी। सेक्टर 21 के गाँव महेशपुर के मद्रासी कलोनी में चल रहे अवैध रूप से शराब और जुए कर अड्डे पर रेड की गई। रेड के दौरान 5 जुआरी को काबू किया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस दौरान 5440 रुपए कैश, तीन पेटी पवे मारका सन्तरा शराब देसी, जुआ खेलने वाले चाट को भी अपने कब्जे में लिया गया। सीएम फ्लाइंग टीम का कहना कि महेशपुर निवासी शेखर नाम का युवक जुआ खिलवाता है और शराब बेचने का काम करता है। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया की मौके से रामू, राजू, बहादुर, अमिताब को गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः बड़े स्तर पर High Court ने 186 सिविल जजों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर सिविल जजों के तबादलें किए है। जारी आदेशों के मुताबिक 186 सिविल जजों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • हवा में 2 नेवी हेलिकॉप्टर की हुई टक्कर, 10 की मौ+ त, देखें वीडियो

    पेराकः मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादस में 10 की मौत हो गई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मलेशियाई नेवी ने बताया कि मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी। नौसेना ने एक बयान में कहा कि “सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया है।” बता देंकि मलेशिया में पिछले साल इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लेकिन इस घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए थे।

  • जालंधर सहित पंजाब के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर, ENS: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक और जहां बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता फिर से बढ़नी शुरूब हो गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यह बदलाव एक बार फिर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं। सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। येलो अलर्ट के चलते पंजाब में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, 2 दिन से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को हलकी राहत मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी होगी। ये मौसम कुछ समय के लिए गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन औसतन तापमान में अब बढ़त देखने को मिलेगी।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, कई नामी परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अजनालाः पंजाब के अजनाला ज़िले में अकाली दल को उस समय झटका लगा, जब हलके के कई नामी परिवार अकाली दल की पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनको कुलदीप सिंह धालीवाल के द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया । केबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज इन परिवारो द्वारा  आप में शामिल होने से आप आदमी पार्टी को बड़ा सर्मथन मिला है। अजनाला के जाने माने परिवार अकाली दल की पार्टी को छोड़कर आम आपमी पार्टी में शामिल हुए है। हम उनका स्वागत करते है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस मौके पर साहिब सिंह और गोकल सिहं ने कहा कि हम कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की विकास वाली नीतीयों को देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है और लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी कों बड़ी जीत दिलाएंगे। 

  • पंजाब : धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गए सिख तीर्थयात्री की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गए एक सिख तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिनका पार्थिव शरीर देर शाम तक भारत वापस आया। मृतक की पहचान जंगीर सिंह निवासी गांव रतन खेड़ा पटियाला के तौर पर हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उनकी उम्र करीब 66 साल थी। बुजुर्ग के निधन के बाद 2480 तीर्थयात्रियों का जत्था भी भारत लौटा। इस संबंध में एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बैसाखी पर गुरुधामों के दर्शन करने गए श्रद्धालु जंगीर सिंह की मृत्यु हो गई है और मृतक जंगीर सिंह अर्बन एस्टेट पटियाला में रहते थे और पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त थे।

    वहीं एसजीपीसी मृतक जंगीर सिंह के शव को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और एसजीपीसी ने अपनी एक एंबुलेंस भी अटारी बॉर्डर पर भेजी है और जो मृतक के शव को सीधे पटियाला ले जाएगी। प्रताप सिंह ने कहा कि जंगीर सिंह का सोमवार सुबह 4 बजे लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह एक स्वाभाविक मौत थी और हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

    गौरतलब है कि बैसाखी का त्योहार मनाने के लिए भारत से सिख तीर्थयात्रियों का एक समूह पाकिस्तान गया था। दस दिन के वीजा पर पाकिस्तान गए इन तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान के प्राचीन और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के दर्शन किए। सभी तीर्थयात्री लौट रहे थे और लाहौर के पास रह रहे थे। इसी बीच रात में दिल का दौरा पड़ने से वृद्ध की मौत हो गई।

  • जालंधरः ढाबा संचालक पर नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास देर रात ढाबा संचालक पर आधा दर्जन नशे में धुत युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और घायल अवस्था में ढाबा संचालक सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। पीड़ित सोनू ने कहा कि वह अक्सर अपनी दुकान देर रात तक खोलकर रखता था, क्योंकि देर रात तक उसके पास ग्राहक आते हैं। सोमवार को एक युवक नशे की हालत में ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। इस दौरान ढाबा संचालक ने उसे रोटी देने से मना किया, जिसके बाद उस समय तो वह वहां से चला गया।

    मगर कुछ देर बाद वह आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ आया और आते ही उसने ढाबा संचालक से साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में ढाबा संचालक के पिता को भी चोटे आई है। सोनू ने कहा कि वारदात के वक्त वह दुकान पर अपने पिता के साथ था। आरोपी दुकान के अंदर से करीब दस हजार रुपए भी अपने साथ ले गए। ढाबा संचालक को खून से लथपथ करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं वहां मौजूद लोगों ने घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः झुग्गियों में भीषण आग लगने से जिंदा जलीं 2 बहनें, देखें वीडियो

    बठिंडाः उड़िया कॉलोनी में आज अलसुबह करीब 20 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जिसमें जिंदा जलने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। इनके अलावा कई लोग झुलस गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारों को हर संभव मदद करने का वादा किया है। स्थानीय व्यक्ति दयानंद ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में शोर मच गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    अधिकतर लोग सोए हुए थे, इसके चलते वह आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। बताया गया है कि आग खाना बनाते हुए लगी है। मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि झुग्गियों में ही रह रहा एक परिवार खाना बना रहा था। अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग झुग्गियों में फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसकी दोनों बेटियां भी आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गईं। उसी कमरे में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और फट गया।

    जब वह कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। उन्हें तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके को संभाला हुआ है। पास की नहर से पानी लिया जा रहा है। रास्ता न मिलने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को झुग्गियों तक पहुंचने में दिक्कत आई। जिसके बाद पाइपों को जोड़ कर मुश्किल से पानी झुग्गियों तक पहुंचाया गया है।