Blog

  • युवक के सिर पर हथौड़ी मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

    पंचकूला :   एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक पति-पत्नी के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 पार्ट 2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है।

    रविवार रात करीब 10:30 बजे उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी, उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान महिला का जानकार जगतार बीच बचाव करने लगा तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों ने जांच के बाद जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दे दी है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपरों को लेकर जारी किया पत्र 

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बोर्ड की वार्षिक व्यावहारिक परीक्षाएं सभी विषयों (ओपन स्कूल सहित) के तहत अतिरिक्त विषयों और 10वीं कक्षा के लिए रैंक/प्रदर्शन बढ़ाने के लिए फिर से दी जाएंगी। 18-03- 2024 से 06-04-2024 तक और 12वीं कक्षा की तारीख 05-04-2024 से 27-04-2024 तक होगी। संबंधित स्कूल के मुखी इन विषयों के परीक्षार्थियों का नोट नोट कर लें ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। डेटशीट की अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • अंगीठी जलाने से परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ’त, 3 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : देश के विभिन्न राज्यों से अंगीठी जलाने के कारण मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हादसे का ताजा मामला साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से आ रहा है। यहां घर के अंदर जल रही अंगीठी के कारण दम घुटने से 5 लोग बेहोश हो गए। इनमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 3 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को  06:16 बजे सफदरजंग अस्पताल से इस घटना की पूरी सूचना मिली है। पता चला कि दिनेश का परिवार जिसमें पत्नी अंजलि उर्फ ​​दिलीप, बेटा दिव्यांश उम्र 6 साल, बेटी देवांशी उम्र 4 साल और बेटा संभू उम्र 02 साल शामिल है। पिछले 2 साल से किराए के मकान पर रह रहे थे जहां रात में ये हादसा हुआ।

    दिनेश असोला के एक फार्म हाउस में माली का काम करता है।जबकि अंजलि एक गृहिणी है। जानकारी के मुताबिक परिवार ने उस कमरे में अंगीठी का इस्तेमाल किया, जिसमें दरवाजे के अलावा कोई वेंटिलेशन का प्रावधान नहीं था। सुबह परिवार के सभी सदस्य कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए हांफते मिले। सभी 5 को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी 3 का इलाज चल रहा है। दक्षिणी दिल्ली में हुए हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह या पता नहीं चला है। धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस में फिर कलह आई सामने, प्रभारी देवेंद्र की मौजूदगी में कार्यकत्ताओं में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में रोपड़ में कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में मनीष तिवारी को लेकर कार्यकत्ताओं में कलह सामने आई थी। वहीं आज अमृतसर में ओपी सोनी और कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला के समर्थकों में कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस की ओर मीटिंग रखी गई थी। जहां अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए रखी गई थी। जैसे ही लोकसभा उम्मीदवार के लिए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का नाम सामने आया तो सांसद गुरजीत औजला के समर्थक भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

    यह देखकर ओपी सोनी के समर्थक भी नारे लगाने लगे। जैसे ही कांग्रेस इंचार्ज मीटिंग हॉल में घुसे तो 10 मिनट के भीतर ही हंगामा होने लगा। हालांकि इसके बाद सांसद गुरजीत औजला ने समर्थकों को शांत कराया। वहीं महासचिव संदीप संधू मंच से अपील करते रहे अभी चर्चा शुरू हुई है, आप बैठो। ओपी सोनी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार हिंदू चेहरे को इग्नोर कर रही है। इस बार हिंदू चेहरे को आगे लाना चाहिए। यह सुनकर सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि यह गुरुओं का शहर है। यहां सिख भी जरूरी हैं और हिंदू भी जरूरी हैं। अभी समय है, फैसला पार्टी को करना है। वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर में रखी इस मीटिंग में शामिल होने के लिए नवजोत सिद्धू नहीं आए। सिद्धू पहले अमृतसर से सांसद रह चुके हैं।

    इसके अलावा वह अमृतसर से ही विधायक भी रहे थे, हालांकि यहीं से वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की चंडीगढ़ में रखी मीटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था। बैठक में पहुंचे कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मीटिंग कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई है। इसमें किसी लोकसभा उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि इन मीटिंगों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। इसमें वर्करों को 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है। नवजोत सिद्धू की गैरहाजिरी पर वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कैमरे पर नजर आए। वहीं जब प्रताप बाजवा से इस हंगामा को लेकर सवाल पूछा गया तो वह कुछ कहे बिना ही मंच पर चले गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਮਾਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਭਾਣੇ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਖਰੀਆਂ ਖਰੀਆਂ ਸੁਣਾਈਆਂ। 37 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਐਸ ਕੇ ਐਮ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ 16 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਸਮੇਤ ਅਨੇਕ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਆਈਆਂ।

    ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਉੱਪਰ ਇੱਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਲਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰ, ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਏਜੰਟਾ ਦੇ ਸਤਾਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੈਸੇ ਦਵਾ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ ਕੀਤੀ ਸੀ।

  • पंजाबः IndusInd Bank में Gun सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः गांव दारापुर के IndusInd Bank में 21 और 22 जनवरी की रात को 3 व्यक्तियो ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोर बैंक से 2 लैपटॉप एक डीवीआर और एक गन चोरी कर ले गए थे। जिस पर सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है। काबू किए गए 2 आरोपियों में से एक पर पहले से ही 2 मामले दर्ज है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा के मोगा के गांव दारापूर के IndusInd Bank 21 और 22 जनवरी की रात को 3 चोरों ने घटना को दिया था। जिसमें 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अकाशजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह समालसार और  सतनाम सिंह पुत्र चमकोर सिंह संधुआ के रूप में हुई है। हालांकि तीसरे साथी की तालाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अकाशजोत पर पहले भी 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। 

  • मंदिर के पुजारी और सेवादार की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बाबा भारमल मंदिर में एक पुजारी और ‘सेवादार’ की हत्या के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्याओं के आरोप में एक पूर्व सेवादार, एक ‘अघोरी’ बाबा और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मंदिर के पुजारी बाबा हरिगिरि महाराज और ‘सेवादार’ रूपा की 4 जनवरी और 5 जनवरी की रात को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान आरोपी घटनास्थल से कुछ नकदी और अन्य सामान भी आरोपी ले गए थे।

    पुलिस ने जांच के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि कालीचरण मंदिर का पूर्व ‘सेवादार’ था, रामपाल एक ‘अघोरी’ बाबा था और पवन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का हिस्ट्रीशीटर हैष पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि कालीचरण और रामपाल मंदिर में आयोजित भंडारे (सामुदायिक रसोई) में आए थे। भंडारे में खाना खाने के बाद दोनों मंदिर परिसर में ही रुके थे। पुलिस ने बताया कि रात में वे दोनों शराब पी रहे थे, जिसके कारण बाबा हरिगिरि ने उन्हें डांटा जिसके बाद दोनों वहां से चले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पुजारी की हत्या की साजिश रची और पवन को भी इसमें शामिल कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन सबसे पहले पुजारी पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि रूपा, जो उसे बचाने के लिए दौड़ी, हमले में मारी गई और एक अन्य ‘सेवादार’ नन्हे घायल हो गया। पुलिस ने पुजारी से चुराए गए 4,700 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक इंटरनेट डोंगल भी बरामद किया है। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच एक चुनौती थी क्योंकि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और घटना में घायल दूसरा ‘सेवादार’ कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका था। पुलिस ने 1,200 से अधिक लोगों से पूछताछ की और जांच के दौरान 1,000 से अधिक कैमरे खंगाले। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अधिकारी ने पुलिस टीम के लिए 2,500 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

  • पंजाब : हमलावरों ने मां-बेटे की पिटाई कर, छीनी बालियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात भामियां रोड सब्जी मंडी के नजदीक मां-बेटे को घेरकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। बुजुर्ग महिला के थप्पड़ मारे और उसकी बालियां उतार लीं। हमलावरों ने बीच राह सब्जी मंडी में बुजुर्ग महिला के बेटे की पिटाई करते समय वीडियो बनाकर उसे पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा। लोगों की भीड़ एकत्र होती देख हमलावर मौके से भाग गए। 

    बलविंदर संधू ने कहा कि मैंने किसी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी जमीन गबन की खबर चलाई थी। वह लोग उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से खबर हटाने की धमकियां दे रहे थे। उसने खबर को जब नहीं हटाया तो उन लोगों ने उसे सब्जी मंडी भामियां में उसकी मां गुरमीत कौर सहित घेर लिया। सरेआम बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

    पिटाई की वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक तौर पर पैरों में गिरा लिया। उसे माफी मांगने के लिए कहा। संधू ने कहा कि उसके पास सीसीटीवी भी है, जिसमें वारदात से पहले हमलावर उसकी दुकान पर आकर उसे धमकाते हैं। संधू के मुताबिक उसकी मां की बालियां 2 ग्राम की थीं। उसके गले में पहले डेढ़ तोले की चेन बदमाश छीनकर ले गए। इस मामले संबंधी उसने चौकी मुंडियां में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में उप प्रधान के बेटे सहित 2 की मौ+त

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसा हुआ है। आधी रात हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। घटना में ट्रैंपो ट्रेवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग भी चोटिल हुए हैं। मृतक युवकों की पहचान 21 वर्षीय हरीश, पुत्र मितर देव और  20 वर्षीय ललित पुत्र विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। इस घटना में ट्रैवलर में सवार 3-4 सवारियों को भी चोटें आई हैं। हरीश उपप्रधान का बेटा था। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पुलघराट का पास यह हादसा हुआ है। बाइक और गाड़ी में टक्कर होने से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बीती रात 12:30 बजे की यह घटना है। हादसे के बाद मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंडी जिला के बल्ह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया था।

    बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ और ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ से जा रही थी। मंडी शहर में पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गयी, जिसमें बाइक सवार दोनों युगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पर सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • पंजाबः एक बार फिर से नशे को लेकर गर्वनर ने आप सरकार पर साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है।  राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी में एक समारोह में अपने संबोधन में नशे के मुद्दे को उठाया और पंजाब सरकार से एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नशा गांव-गांव में बिक रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, इस बुराई को खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना जरूरी हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि आज पंजाब का हर निवासी नशे की समस्या से गंभीर रूप से चिंतित है और मेरी चिंता का कारण भी यही है। कुछ प्राचार्य भी मुझसे आकर मिले और इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

    कुछ सफेदपोश लोग भी आसान पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं और यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल ने पंजाब में नशे का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया हो, इससे पहले भी जब उन्होंने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था तो उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाकर सरकार को घेरा था। राज्यपाल ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।