Blog

  • Punjab : पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान हेरोइन की बरामद

    Punjab : पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान हेरोइन की बरामद

    अमृतसर : बीएसएफ और कस्टम द्वारा संयुक्त अभियान के तहत अमृतसर जिले के अटारी में मादक पदार्थ बरामद किया गया हैं। संदिग्ध हेरोइन का वजन 461 ग्राम हैं। बीएसएफ खुफिया विंग द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर, बीएसएफ सैनिकों और कस्टम अधिकारियों द्वारा संयुक्त तलाशी ली गई।

    संदिग्ध ड्रॉपिंग क्षेत्र की तलाशी के दौरान लगभग 07:15 बजे पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे एक प्लास्टिक कंटेनर को कैनाइन सेंटर कस्टम अधिसूचित क्षेत्र के सामने सड़क पर बरामद किया गया, जिसमें हेरोइन (कुल वजन 507 ग्राम पैकिंग सामग्री के साथ) होने का संदेह है।

    सीमा शुल्क और बीएसएफ के समन्वित प्रयासों ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक अवैध प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

  • लोकसभा नतीजों के बाद गरमाई सियासत, BJP के CM ने बुलाई थी अहम बैठक, नहीं पहुंचे दोनों Deputy CM

    लखनऊः लोकसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद सियासी पाढ़ा फिर से चढ़ गया है। उतर प्रदेश में भाजपा को हुए नुकसान के बाद जहां लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगी ने अहम मीटिंग बुलाई है, वीहं आज सपा संसदीय दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया है। इसमें सपा संसदीय दल के नेता का भी चुनाव होगा।

    मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही मंत्रियों के कार्यों को भी देखेंगे। बैठक के लिए दिन में 11 बजे सभी कैबिनेट व राज्यमंत्रियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री की इस बैठक में प्रदेश के कामकाज को लेकर भी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि सीएम योगी द्वारा लखनऊ में बुलाई गई अहम मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे। वहीं दोनों डिप्टी सीएम के मीटिंग में नहीं पहुंचने से विपक्ष नेताओं द्वारा कई कयास लगाए जा रहे है।

    दूसरी ओर सपा मुखिया सांसदों से आगामी रणनीति पर बातचीत करेंगे व मोदी व योगी सरकार से आगे किस तरह टक्कर देना है इस पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक में खासतौर से इस बात पर फोकस किया जाएगा कि जनता ने सपा को जो बड़ी जीत दी है, उसको लेकर मोदी-योगी सरकार से कैसे लड़ना है, जनता की समस्याओं को कैसे उठाकर काम करना है।

  • Punjab: गंभीर बिमारी का शिकार  हुआ परिवार, लगाई मदद की गुहार, देखें Video

    Punjab: गंभीर बिमारी का शिकार हुआ परिवार, लगाई मदद की गुहार, देखें Video

    फिरोज़पुरः एक तरफ जहां राज्य सरकारें गरीब लोगों को तरह-तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ये सुविधाएं वास्तविक जरूरतमंदों से कोसों दूर नजर आ रही हैं। एसा ही एक मामला हल्का गुरु हरसहाय से सामने आया है जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक पूरा परिवार ही लंबे समय से टी.बी. जैसी गंभीर बिमारी का शिकार हैं, क्योंकि उनके पास इसक इलाज केे लिए पैसे नहीं हैं, यह परिवार सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई है। इस गरीब परिवार को इलाज के लिए सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण यह परिवार रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है।

    परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिवार मेहनत-मजदूरी करने वाला परिवार है ओर बहुत मुश्किल से अपने घर का गुज़ारा करता है। उन्होंने बताया कि अब यह पूरा परिवार टी.बी. जैसी गंभीर बिमारी से पीड़त है ओर उनके पास इस बिमारी के इलाज के लिए पैसे न होने के कारण इन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां इनकी हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई दानी सज्जन इनकी मदद के लिए आगे आए ओर इनका इलाज करवाए ओर इस परिवार की जान बचाए। 

  • Punjab : चोरों ने बैंक में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने बैंक में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    CCTV, DVR, प्रिंटिंग मशीन, Laptop और फाइलें चोरी कर हुए फरार

    फिरोजपुर : ममदोट गांव की कड़मा सहकारी बैंक शाखा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए बैंक सेवक सरोज रानी ने बताया कि बैंक खोला तो पता चला कि चोरी हुई है। सरोज रानी ने ब्रांच मैनेजर अमरजीत सिंह को फोन कर चोरी के बारे में बताया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमरजीत सिंह गांव कड़में पहुंचे तो देखा कि अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, सारा सामान बाहर फेंका हुआ था और चैक बुक की फाइलें बिखरी हुई थी। चोर सीसीटीवी, डीवीआर, एक प्रिंटिंग मशीन और एक लैपटॉप की दो फाइलें चोरी कर ले गए है। थाना ममदोट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • CWC की बैठक में शामिल हुए Charanjit Singh Channi, देखें Video

    CWC की बैठक में शामिल हुए Charanjit Singh Channi, देखें Video

    Rahul Gandhi निभा सकते है नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की दिल्ली में बैठक हो रही है। इस बैठक में तमाम नवनिर्वाचित सांसद हिस्सा ले रहे हैं।

    अधिकांश सांसद चाहते हैं कि इस बार राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं। दरअसल इस बार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा। कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटें जीती हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या 10% यानी 55 सीट होनी चाहिए। अब इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है और पार्टी के अंदर से भी आवाज उठ रही है कि राहुल गांधी को ही नेता प्रतिक्ष की कमान संभालनी चाहिए।

  • Punjab: Electricity Bill के खाते को अकाउंट से लिंक करने के नाम पर ठगे 5 लाख 74 हज़ार, देखें Video

    Punjab: Electricity Bill के खाते को अकाउंट से लिंक करने के नाम पर ठगे 5 लाख 74 हज़ार, देखें Video

    लुधियानाः सरकारी विभाग से एक सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने बेटे की फैक्ट्री के बिजली बिल खाते को अकाउंट से लिंक करने के लिए फोन आया, जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया और एक दिन में पांच लाख 74 हज़ार ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से उनके खाते से निकाल लिए गए। यह घटना  21-11-2022 की है। 

    इस घटना के बाद पीड़ित दलजीत सिंह ने आरबीआई और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दलजीत सिंह इस मामले में लगातार आरबीआई, बैंक को शिकायती पत्र लिखते रहे और अलग-अलग आईटीआई में भी शिकायत की और लगातार चक्कर लगाते रहे। इस मामले में साइबर क्राईम की जांच के बाद अलग-अलग धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़त दलजीत सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी के नौ महीने बाद ही बैंक ने उनके खाते में पैसे लौटा दिए थे, लेकिन उन्हें मीडिया से पता चला कि मॉडल टाउन पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।  इस मामले पर कारवाई करते हुए आरोपी मनीष साउथ वेस्ट दिल्ली, विजय सिंह चौहान जयपुर, अजय निवासी पंजकुला प्रकाश उड़ीसा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया ।

  • CWC की अहम बैठक आज, राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा हुए रवाना

    CWC की अहम बैठक आज, राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा हुए रवाना

    चंडीगढ़ः राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। CWC बैठक में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर भी मंथन होगा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य CWC के सदस्य शामिल होंगे। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली में होने वाली इस मीटिंग के लिए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा रवाना हो गए है।

    तीनों की एक साथ की तस्वीर भी सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वाडिंग ने कहा कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी आगे आएं और सब कुछ संभालें। लेकिन अंतिम फैसला लीडरशीप का है और फैसला राहुल गांधी को खुद करना है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को शपथ नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि वह 400 पार की बात कर रहे थे और अगर मैं उनकी जगह होता तो शायद कभी शपथ नहीं लेता।

  • चलती Car में अचानक लगी भीषण आग, जाने मामला

    चलती Car में अचानक लगी भीषण आग, जाने मामला

    नई दिल्ली :  बिहार के मुजफ्फरपुर में चक्कर चौक पर एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई और कार धू-धूकर जलने लगी। कार में सवार 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित घर से बाजार जा रहे थे उसी दौरान कार में अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई

    यह घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर मैदान रोड की है होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित चार लोग थे कार में सवार थे अरुण ठाकुर अपने घर से निजी काम से बाजार जा रहे थे इसी दौरान चक्कर चौक के पास कार से धुआं निकलने लगा और अचानक बंद हो गई इसके बाद कार में बैठे सभी लोग कूदकर भागे और जान बचाई कार में आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर को नियंत्रित किया

    दमकल की 2  गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया अरुण ने बताया कि अपने घर से सभी लोग अघोरिया बाजार जा रहे थे, तभी चक्कर रोड पर अचानक कार बंद हो गई और धुआं उठने के बाद आग लग गई सभी लोग कार से जल्दी निकल गए इसी दौरान कार जलने लगी हम लोग सुरक्षित हैं मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कमांडेंट त्रिलोकी नाथ झा ने बताया की कार में आग की सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंच गई इसके बाद मुख्यालय से बड़ी गाड़ी भी बुलाई गई आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है

  • इस पार्टी के नेता की गोली लगने से मौत, घर में मिला शव

    इस पार्टी के नेता की गोली लगने से मौत, घर में मिला शव

    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिलेश यादव के नेता ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। नेता के इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभीतक सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है।मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह अचानक से आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुद्ध विहार स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर डीपी यादव के कमरे में पहुंचे, जहां उनकी लाश पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पूर्व जिला अध्यक्ष ने क्यों सुसाइड किया। इस घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डीपी यादव के घर पहुंचने लगे हैं। उनके घर में सपाइयों की भीड़ जुटी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डीपी यादव को सपा जिला अध्यक्ष के पद से हटाया गया था। उनकी जगह जयवीर सिंह नए जिला अध्यक्ष बने थे। डीपी यादव के घर जयवीर सिंह भी पहुंचे हैं।

  • Punjab: तेजधार हथियार से हमला कर लड़की का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: तेजधार हथियार से हमला कर लड़की का किया कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस पंज गुरुद्वारे के सामने अज्ञात हमलावरों ने लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला किया। घायल लड़की को गंभीर मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की का नाम बलजिंदर कौर 26 वर्ष बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़की फतेहगढ़ की रहने वाली थी और मोहाली फेज 5 में किराए पर रह रही थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
    पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी। बस जब स्टैंड पर जाने लगी तो अचानक इस युवक ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद उसके साथ आई लड़कियां डर गईं। उनमें दहशत का माहौल है। हालांकि, इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मोहाली के फेस पंज में सुबह करीब 8 बजे एक सरदार युवक ने एक लड़की पर तलवारों से हमला कर दिया। यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की कहां की रहने वाली है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि सुबह करीब 8 बजे दो-तीन लड़कियां बस से उतरीं और प्राइवेट नौकरी के लिए इंडस्ट्री जा रही थीं। इसी दौरान पेड़ के नीचे घात लगाकर बैठा एक लड़का अचानक बैग से तलवार निकालता है और एक लड़की पर हमला कर देता है। बाकी लड़कियां घबराकर भाग जाती हैं और वे उस लड़की पर 7 से 8 बार तलवार से वार करता हैं और फिर वहां से भाग जाता हैं। हमलावार के वहां से पैदल चल रहे हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं।