Blog

  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की सप्लाई जल्द होगी बहाल, प्रशासन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्र सरकार के नए “हिट एंड रन” कानून को लेकर देशभर के ट्रक ऑपरेटरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण पहले शहर अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की कमी हो गई। पेट्रोल और डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर पाल ढींगरा ने भी यह बात कही थी कि शहर के 90% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं और ऐसे ही हालात पूरे पंजाब में देखने को मिल रहे हैं। पेट्रोल पंप ड्राई होने के बाद ही पूरे पंजाब में पेट्रोल पंपों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। जिसके बारे में अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें डीसी ने अमृतसर वासियों को अफ़रा तफरी में पेट्रोल खरीदने से मना करते हुए यह विश्वास दिलाया है कि शहर में पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई फिर से सामान्य हो जाएगी।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई जालंधर से होती है और जिला प्रशासन की ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन से बातचीत के बाद जालंधर के ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जिसके चलते पेट्रोल और डीजल अमृतसर में डीजल की जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल हमेशा की तरह उपलब्ध होगा। डीसी ने यह भी कहा कि कोई भी पेट्रोल पंप मालिक किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या किसी अन्य अवैध गतिविधि में न करे। जिसके लिए उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल में कोई कमी नहीं हुई है, सिर्फ ट्रांसपोर्ट हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप ड्राई होने के हालात पैदा हुए है। डीसी घनशाम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें उम्मीद है कि आज देर रात तक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।

  • शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को

    शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों में 8 पद अनारक्षित वर्ग, 3 पद ईडब्ल्यूएस, 3 पद ओबीसी, 1 पद ओबीसी बीपीएल, 1 पद ओबीसी डब्ल्यूएफएफ, 4 पद एससी, 1 पद एससी बीपीएल व 1 व एसटी के शामिल हैं।
  • प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। जिसका असर देश भर मे देखने को मिल रहा है। हड़ताल का असर सीधे तौर पर पेट्रोल पंपों पर पड़ने लगा है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल की कमी को देखते हुए अब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। 4 पहिया वाहनों को सिर्फ 5 लीटर और दोपहिया वाहनों को सिर्फ 2 लीटर तेल मिलेगा।

    प्रशासन चंडीगढ़ में लिमिट रखते हुए कहा कि तेल खत्म हो चुका है इसलिए अगर कोई 2 व्हीलर वाहन लेकर आता तो उसकी टंकी फुल करने की बजाय 2 लीटर तेल ही डाला जाएगा और फोर व्हीलर में 5 लीटर तेल डाला जाएगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसा किया जा रहा है क्योंकि सभी को थोड़ा-थोड़ा तेल मिल जाए। ये फैसला लोगों की सहूलत को लेकर लिया गया है। चंडीगढ़ में कई पेट्रोल पंप बंद भी हो गए हैं लेकिन जो अभी चल रहे हैं उन पर तेल डलवाने की लिमिट तय की गई है। पंजाब सहित चंडगीढ़, मोहाली में पेट्रोल-डीजल को लेकर काफी मुश्किलें आ रही हैं। पेट्रोल पंपों में 1-2 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस दौरान एंबुलेंसों में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

  • एयरलाइंस के प्लेन में रनवे पर लगी आग, देखें वीडियो

    टोक्यो: हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई है। जापान के एनएचके समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी आग बुझा रहे हैं। स्‍थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस का एक हवाई जहाज आग की लपटों में घिर हुआ है। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग संभवतः विमान और जापान तटरक्षक विमान के बीच टक्कर के कारण लगी होगी। वहीं, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि कोस्‍टगार्ड के विमान से टक्‍कर के बाद जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गई। विमान में जब आग लगी, तो इसमें 350 लोग सवार थे। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस समय विमान की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय टेलीविजन में भी टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस के विमान को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया।

    ब्रॉडकास्टर एनएचके पर मौजूद तस्वीरों में विमान को आग लगने के बाद रनवे पर से तेजी से आगे बढ़ते हुए दिखाया गया। जापान को दशकों से कोई गंभीर वाणिज्यिक विमान दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा है। इससे पहले 1985 में टोक्यो से ओसाका जा रहा एक JAL जंबो जेट मध्य गुनमा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 520 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। ये दुर्घटना एक ही उड़ान से जुड़ी दुनिया की सबसे घातक विमान दुर्घटनाओं में से एक थी।

  • जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार नहीं हो रही है। इसी कारण जिला के विभिन्न पेट्रॉल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों में कमी की संभावना हो सकती है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम ऑर्डर 1977 को मध्यनज़र रखते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला के सभी पेट्रॉल पम्प ऑप्रेटरों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए न्यूनतम रिजर्व पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 25 हज़ार या इससे अधिक क्षमता वाले पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर आपात परिस्थितियों के लिए 3 हज़ार डिज़ल और 2 हज़ार पेट्रॉल न्यूनतम रिजर्व रखने को कहा है। इसके अलावा 25 हज़ार से कम क्षमता वाले डिज़ल व पेट्रॉल पम्पों पर 2 हज़ार डिज़ल और 1 हज़ार पेट्रॉल की क्षमता को एमजेंसी के लिए न्यूनतम रिजर्व रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंड़ाधिकारी ने पम्प ऑप्रेटरों को आदेश दिए हैं कि वे एक समय पर केवल 10 लीटर तक ही तेल भरने की अनुमति होगी। यदि कोई वाहन मालिक इससे ज्यादा तेल भरने के लिए कहता है तो उसे संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वाहन के टैंक के अलावा किसी भी अन्य कंटेनर में तेल नहीं दिया जाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट वाहनों को तेल भरने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी डीलर को पेट्रॉल व डीज़ल की जमाखोरी व कालाबाजारी करने की अनुमति नही होगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानून के अुनसार कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।
  • जालंधरः गुरु नानक मिशन चौंक पर सिख जत्थेबदियों का प्रदर्शन, देखें Live 

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक पर सिख जत्थेबदियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के उत्सव को लेकर सिख जत्थेबदिंयों द्वारा सांझा बोर्ड लगाया गया था। जिसे देर रात उतारा गया। इस दौरान उनमें रोष पाया जा रहा है। वहीं मौके पर आईपीएस अंकुर गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस अंकुर गुप्ता ने बताया कि उन्हें सिख जत्थेबंदियों ने बताया कि उनके द्वारा धार्मिक बोर्ड लगाए गए थे।

    जिसे शरारती अंनसरों ने उतार दिया। वहीं गाबा ने बताया कि सिख गुरुओं के ही शरारती अंनसरों द्वारा जान बूझकर बोर्ड उतारे गए। जिसके चलते जत्थेबंदियों द्वारा रोष पाया गया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान शरारती अंनसरों द्वारा बोर्ड को उतारे जाने के कारण आज उनके द्वारा गुरु नानक मिशन चौंक पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। जिसमें एक शरारती अंनसर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में शरारीत अंनसर द्वारा बोर्ड को फाड़ा गया। इस दौरान जत्थेबंदियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालधरः बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग

    जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के आदेशों पर पंजाब भर में आज स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जालंधर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्पेशल अभियान चलाया गया। इस आपरेशन का नाम ईगल-3 रखा गया है। इस दौरान जालंधर पुलिस कमिश्नर की तरफ से आज सुबह 10 बजे से चैकिंग शुरू की गई है जोकि दोपहर 3 बजे तक चली।

    जानकारी के अनुसार डॉग सक्वायर टीम द्वारा जालंधर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चैकिंग की गई है। इस दौरान सभी एसचएचो व जीओज की ड्यूटी लगाई गई, जिनके द्वारा यहां पर पार्किंग में खड़े किए वाहनों की चैकिंग के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई है।  

  • पंजाबः मॉडल टाउन में पुलिस की मौजूदगी में 25 युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के थाना मॉडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रा त दुकानदार की किसे व्यक्ति से साथ मामूली बात को लेकर बहस हो गई थी। दुकानदार के अनुसार दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति कुछ देर में अपने 25 साथियों को लेकर आ गया। दुकानदार का आरोप है कि हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस मुलाजिम मौके पर मौजूद था, लेकिन किसी ने भी दुकानदार को बचाने का प्रयास नहीं किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पीड़िता अब न्याय की मांग कर रहा है। दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलेगी तो गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः DC और SSP के साथ मीटिंग के बाद तेल टैंकर संचालकों की हड़ताल हुई खत्म, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे तेल टैंकर चालकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जालंधर में तेल की किल्लत के बाद डीसी विशेष सारंगल ने लोगों को पैनिक ना होने की अपील की थी। वहीं उसके बाद डीसी विशेष सारंगल और एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर के साथ तेल संचालकों की मीटिंग चल रही थी। काफी देर तक चली मीटिंग के बाद राहत की खबर सामने आई है। मीटिंग के बाद तेल संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसी विशेष सांरगल ने कहा कि तेल संचालकों और ट्रक चालकों की हड़ताल खुल गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूची पिंड से बहुत जगह पर सप्लाई लाइन चलती है। उन्होंने कहा कि आगे के 2 से 3 घंटों में सब जगह तेल की राहत मिल जाएगी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से कहा कि लोग पैनिक ना हो, जल्द समस्या का हल निकलता हुआ आपको दिखाई देगा।

  • पंजाबः घर में खड़ी कार का काटा टोल टैक्स, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला तरनतारन अंतर्गत गांव संगतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति के घर में खड़ी गाड़ी का फास्ट टैग के जरिए टोल टैक्स काटा गया। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह एक महीना पहले किसी काम से अपनी कार पर ढिलवां टोल प्लाजा गया था। जिसके बाद उसके खाते से पैसे का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लेकिन आज एक महीने बाद उसी दिन 30 तारीख को ढिलवां टोल प्लाजा वालों ने फिर से गाड़ी का टोल टैक्स काट दिया।

    पीड़ित का कहना है कि वह कई दिनों तक गाड़ी लेकर कहीं नहीं गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। हरजिंदर सिंह संगतपुर का कहना है कि उसके घर के सीसीटीवी कैमरे में उसके पास वीडियो है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कार कहीं लेकर गया ही नहीं है। इस मामले को लेकर वह प्रशासन ने न्याय की गुहार लगा रहा है। ऐसे में अब देखना है कि हरजिंदर सिंह संगतपुर क्या प्रशासन के द्वारा न्याय मिलता है या नहीं।