Blog

  • जालंधरः पैट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत, दूसरी ओर दूध के ड्रमों में मिल रहा डीजल, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों द्वारा अब पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसियेशनो द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई न करने से तेल की किल्लत होनी शुरु हो गई है।

    देश के अलग अलग शहरोे में पेट्रोल-डीज़ल की कमी के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जोकि पैट्रोल पंप की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध के ड्रमों में डीजल भरा जा रहा है। इस दौरान लोगों की लंबी कतारे लगी हुआ है। वायरल वीडियो जंडू सिंघा की बताई जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

  • पंजाबः पैट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद बस सेवा हुई ठप्प

    पटियाला: पंजाब भर में ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पैट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण जहां लोग परेशान हो रहे है। वहीं पेट्रोल डीजल की कमी का असर बस सेवा पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर नियमित बस बंद कर दी गई हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ उन लोगों को भी इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जो रोजाना अपने काम पर जाने के लिए बसों में सफर करते हैं।  यदि पंपों पर तेल नहीं होगा तो बस सेवा प्रभावित होना तय है। कई निजी बस ऑपरेटरों ने बसें बंद कर दी हैं। तेल न मिलने से न सिर्फ बसें बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है।

    इसलिए घर से निकलने से पहले मौजूदा स्थिति को जरूर ध्यान में रखें। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश के 8 राज्य इस गंभीर समस्या से घिरे हुए हैं। बता देंकि पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने से आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। ट्रक ड्राइवरों ने ‘हिट एंड रन’ मामलों से जुड़े नए कानून के विरोध में आवाजाई ठप्प कर दी है। वहीं पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके उल्ट कुछ ही घंटों में पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। कई पंप वालों ने बाकायदा ‘NO Oil’ के  बोर्ड भी लगा दिए है।

  • अब Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा

    नई दिल्लीः अब जोमैटो पर खाना ऑर्डर करना महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने फूड डिलीवरी के लिए यूजर्स से ली जाने वाली प्लेटफॉर्म फीस को 33 प्रतिशत बढ़ा दिया है। पहले इसके लिए 3 रुपये लिए जाते थे, लेकिन अब यह फीस 4 रुपये कर दी गई है। बढ़ी हुई फीस 1 जनवरी से लागू हो गई है। कंपनी प्रवक्ता ने इसे नियमित तौर पर लिया जाने वाले कारोबारी फैसला बताया है।

    डिलीवरी चार्ज से अलग है प्लेटफॉर्म फीस 

    जोमैटो डिलीवरी चार्ज के अलावा अपने ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस भी लेती है।
    जोमैटो गोल्ड के ग्राहकों को डिलीवरी चार्ज नहीं देना पड़ता, लेकिन उन्हें भी प्लेटफॉर्म फीस का भुगतान करना पड़ता है। बता दें कि कंपनी ने अगस्त, 2023 में प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था और शुरुआत में इसे 2 रुपये प्रति ऑर्डर तय किया गया था। कुछ दिन बाद इसे बढ़ाकर 3 रुपये और अब 4 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है।

    रविवार को जोमैटो ने डिलीवर किए रिकॉर्ड ऑर्डर 

    2023 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को जोमैटो ने रिकॉर्ड ऑर्डर डिलीवर किए थे। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने बताया कि जोमैटो ने 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में उतने ऑर्डर डिलीवर किए, जितने उसने 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 के 31 दिसंबर को मिलाकर नहीं किए थे। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने कुछ जगहों पर अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 9 रुपये कर दिया था।

  • जालंधरः अब निगम के कर्मियों ने किया कामकाज ठप्प, देखें वीडियो

    कई हिस्सों में कूड़े की लिफ्टिंग हुई ठप्प

    जालंधर, ENS:  पैट्रोल टैंकर चालकों की ओर से हड़ताल किए जाने के बाद अब नगर निगम के ड्राइवर व टिप्पर चालकों की ओर से भी काम काज ठप्प कर दिया गया है। जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में कूड़े की लिफ्टिंग ठप हो गई है व महानगर में कई जगह कचरे के ढेर देखे गए हैं।

    नगर निगम के ड्राइवर व टिप्पर चालकों की और से एक साल से पेमेंट न किए जाने के कारण काम ठप्प कर दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चालक हर्ष ने बताया कि लगभग 23 के करीब ड्राइवर टैंकर गाड़ी चलाते हैं। इस दौरान उन्हें लगभग एक साल से पेमेंट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते उन्हें मजबूरन आज कामकाज ठप्प करना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पेमेंट नहीं होंगी तब तक काम ठप रहेगा।

  • जालंधरः पैट्रोल-डीजल की बढ़ रही किल्लत को लेकर डिप्टी कमिश्नर का आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS:  पंजाब भर में पैट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ गई है। वहीं जालंधर में पंपों पर पैट्रोल-डीजल की बढ़ रही किल्लत को लेकर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का बयान सामने आया है। उनहोंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को किसी भी घबराहट में खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

    डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों के साथ बैठक की। सारंगल ने इन कंपनियों को अंदरूनी प्रबंधों द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. स्पलाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति की सुविधा के लिए कंपनियों को प्रत्येक प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा।

    सारंगल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुद्दे को जल्द हल करने के लिए सक्षम अधिकारियों और हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी चेतावनी दी कि पेट्रोल पंपों या किसी भी व्यक्ति द्वारा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एडीसी जनरल मेजर डा. अमित महाजन, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।

  • पंजाबः अब किसानों ने किया मोर्चे का ऐलान

    अमृतसरः जिले में 18 जत्थे बंदियों और संयुक्त किसान मोर्चे की सांझी रैली में एक बार फिर से दिल्ली मोर्चे की तैयारी का ऐलान किया है। किसानों ने मंच सांझा करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन मांगों को लेकर 13 महीने के आसपास चला। सरकार में किसानों की तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग को तो मान लिया, लेकिन एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग के साथ-साथ कई मांगे सरकार ने लंबित रख दी। वहीं जैसे-जैसे समय बितता गया। वैसे-वैसे किसानों की कई मांगें जुड़ती चली गई। जिसको लेकर एक बार फिर किसान सरकार के खिलाफ हुंकार भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा की अब फिर से दिल्ली की ओर कूच करना जरूरी हो गया है।

    भारतीय किसान यूनियन की ओर से ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। यह ऐलान जंडियाला गुरु की रैली के दौरान किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के सेक्टर चमकौर सिंह ने कहा कि ट्रक यूनियन की मांगे बिल्कुल जायज़ है और किसान उनका समर्थन करते हैं। किसानों की रैली के लिए हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और औरतें पहुंचे। सबने पहले मारे गए किसान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा उसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानी झंडे को लेकर पूरी दाना मंडी में नारे लगाए गए।

  • जालंधरः DSP की मौत को लेकर DCP हरविंदर विर्क ने किए अहम खुलासे, मर्डर का पर्चा हुआ दर्ज, देखें वीडियो

    पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर का आया बयान

    जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर मामला गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, डीएसपी की मौत के दौरान उनकी पिस्टल मौके से गायब थी। वहीं पास से गोली के खोल बरामद हुए। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने चौकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर को कहीं से आ रहे है। इस दौरान उन्हें 8 बजे के पास बस स्टैंड के पास उनके पहचान के लोगों ने ड्रॉप किया था। जिसका देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहाकि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं आज पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा होने की संभावना है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच दौरान पता चला है कि डीएसपी का खुद का मोबाइल कुछ दिन पहले खराब हो गया था। जोकि उन्होंने ठीक करने के लिए दिया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल की सिम खुद के गनमैन के फोन में डाली हुई थी। डीसीपी ने कहा कि उन्हें देर रात 1.25 पर उनका शव बरामद हुआ है। डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह 3 से 4 माह से डिप्रैशन में चल रहे थे। इस दौरान वह पहले भी कई बार घर से अकेले जा चुके है। डीसीपी ने कहा कि इससे पहले अन्य मामले के दौरान वह परागपुर के पास 9 बजे के करीब पहुंचते है।

    जहां पर पहले ही स्विफ्ट गाड़ी पहले से खड़ी थी। उसमें इनकी गाड़ी की टक्कर होती है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि रास्ते में 2 व्यक्तियों ने इन्होंने लिफ्ट भी दी थी। इस दौरान एक गाड़ी उनकी खुद की थी। वहीं हादसे में दोनों गाड़ियां डैमेज हो गई थी। जोकि गैराज में ठीक करवाने के लिए भेजी हुई है। वहीं दूसरी ओर पता चला है कि मृतक डीएसपी के रिश्तेदार बलजीत के बयानों के आधार पर मर्डर का पर्चा दर्ज हो गया है। इस दौरान पुलिस ने 302, 379, अस्ला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम के लिए 3 मैंबरों के डॉक्टरों की टीम तैयार कर ली गई है। जल्द ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद तथ्य सामने आएंगे।

    बताया गया है कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर सच्चर और डॉक्टर तेजस और गगन का गठन किया गया है। इस मामले को लेकर डॉक्टर गगन ने बताया कि इंजरी के बारे में रिपोर्ट में लिख दिया गया है। इस मामले में मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। उसके बाद विसरे की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चोटें 2 से 3 लगी है। डॉक्टर ने बताया कि अभी गोली कोई नहीं मिली है। डॉक्टर गगन ने बताया कि लग रहा हैकि गन शॉट हुआ है, बाकी सारी रिपोर्ट के बाद ही इसके बारे में खुलकर बताया जा सकता है। 

  • पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची हाहाकार, देखें वीडियो

    कोटकपुरा : केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों द्वारा अब पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसियेशनो द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई न करने से तेल की किल्त होनी शुरु हो गई है। देश के अलग अलग शहरोे में पेट्रोल-डीज़ल की कमी के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है।  

    पठानकोट के पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें 

    केंद्र सरकार की ओर से बड़े वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों के लिए बनाए जा रहे सख्त कानून के विरोध में पूरे देश में कमर्शियल गाड़ियों के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए है, इस संबंध में जब स्थानीय लोगो से बात की तो उनके अंदर सरकार द्वारा बनाई जा रही नीतियों के विरोध में काफी आक्रोश पाया गया। उन्होंने कहा कि लोगो को हर प्रकार का जरूरी सामान उपलव्ध करवाना भी सरकार की जिमेवारी बनती है। अब आम लोगो को जो परेशानी हो रही है, इसका जिम्मेदारी कौन लेगा। 

    अमृतसर में भी लगी लंबी लाईने 

    केन्द् सरकार के नए कानून के विरोध के कारण  पंजाब में ट्रक चालकों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने लगा है। यदि आज शाम तक हड़ताल खत्म न हुई तो प्रदेश के आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप सूख जाएंगे। वहीं पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लोगों में पेट्रोल व डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कई पेट्रोल पंपों पर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड भी लगा दिया गया है। 


    बठिंडा में 40% पेट्रोल पंप में तेल नहीं है

    हिट-एंड-रन के नए कानून को लेकर ज्यादा सजा जमाने के खिलाफ ट्रक ड्राइवर की हड़ताल जारी । इसी हड़ताल के चलते हुए आज पंजाब भर में पेट्रोल-डीज़ल की किल्त देखने को मिल रही है। बठिंडा में 40% पेट्रोल पंप में तेल नहीं है। ट्रक डराइवरों की हड़ताल के कारन  बाहर से नहीं आ रहे पेट्रोल- डीजल के ट्रक। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ड्राइवर की केंद्र सरकार मांगे जल्दी मन ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    मोगा में पेट्रोल-डीज़ल की हुई किल्त

    केंद्र सरकार के नए कानून के विरोझ में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानीयों का समान करना पड़ रहा है। मोगा में ट्रक डराइवरों में काफी रोष देखा जा रहा है। उन्होने पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाी बंद कर दी है। 

  • कनाडा- ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इस देश ने छात्रों को दिया बड़ा झटका, नए वीजा नियम लागू 

    नई दिल्लीः कनाडा-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब ब्रिटेन ने छात्रों को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन द्वारा सख्त अंतरराष्ट्रीय छात्र वीज़ा नियम लागू किये गये हैं। इसी के तहत ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने वाले भारतीय छात्रों सहित अंतर्राष्ट्रीय छात्र अपने परिवार के सदस्यों को साथ नहीं ला सकेंगे।

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ब्रिटिश गृह विभाग ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य पिछले दरवाजे से ब्रिटेन में काम करने के लिए वीजे का इस्तेमाल करने वाले छात्र को रोकना है। अनुमान है कि इससे 140,000 कम लोग ब्रिटेन आएंगे। इन नियमों की घोषणा पिछले साल मई में पूर्व गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने की थी, जो अब लागू हो गए हैं। ब्रिटिश ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सितंबर 2023 के अंत तक छात्रों के परिवार के सदस्यों के लिए 1,52,980 वीजा जारी किए गए हैं, जबकि सितंबर 2019 के अंत तक इन वीजा की संख्या केवल 14,839 थी।

    गृह सचिव जेसम क्लेवरली ने कहा कि छात्र वीजा का उपयोग अपने परिवार के सदस्यों को यहां लाने के लिए किया जा रहा है, जिसके कारण 2019 के बाद से अप्रवासियों की संख्या में 930 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘आज इस योजना का एक बड़ा हिस्सा लागू हो गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को ब्रिटेन लाने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਿਸ਼ਨ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ :  ਪਠਾਨਕੋਟ ਚ ਚੋਰੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁੱਕਣ ਦਾ ਨਾਂਅ ਲੈ ਰਿਹਾ।  ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮਿਸ਼ਨ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਸ਼ਿੰਦੇ ਦੀ ਹੱਟੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਪਿਛਲੀ ਚੋਰੀ 31 ਦਸੰਬਰ ਦੀ ਸਵੇਰ ਸਿੰਬਲ ਚੌਂਕ ‘ਚ ਹੋਈ ਸੀ ਤੇ ਦੂਜੀ ਚੋਰੀ 1 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਸਵੇਰ ਮਿਸ਼ਨ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿੰਦੇ ਦੀ ਹੱਟੀ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸੇ ਕੰਟਰਕਸ਼ਨ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੋੜੀ ਲਾ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਆ ਗੱਲੇ ਚੋਂ 25 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਡੀਵੀਆਰ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਕੁਝ ਹੀ ਦੂਰੀ ਤੇ 24 ਘੰਟੇ ਪੁਲਿਸ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਦੋ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋਣੀਆਂ ਇੱਕ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇ ਹੈ।