Blog

  • जालंधरः कोर्ट में शीतल अंगुराल ने जुर्माना और पासपोर्ट करवाया जमा, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः कोर्ट में शीतल अंगुराल ने जुर्माना और पासपोर्ट करवाया जमा, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरविंदर कौर समेत 3 मामलों में विधायक अंगुराल सीजेएम अमित गर्ग की अदालत में पेश हुए। दरअसल, बीते दिन कोर्ट में माननीय जज ने शीतल अंगुराल को 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया था और पासपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज उन्होंने अदालत जुर्माना और पासपोर्ट जमा करवा दिया है। इस दौरान कोर्ट में पेश होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिस तरह से निर्देश दिए थे उनका पूरा पालन किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर पासपोर्ट जमा करवा दिया गया है।

    इसके अलावा जो जुर्माना जमा करवाने के लिए कहा था वह भी जमा करवा दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि निचली अदालत और सैशन कोर्ट से उन्हें राहत न मिलने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली थी। बीते दिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत दी थी, लेकिन उसके साथ कुछ शर्तें रखी थीं और आज सीजेएम कोर्ट में उन सभी शर्तों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आशा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। 

  • जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान करण कुमार उर्फ काका निवासी गांव वडिंग थाना कैंट के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 1 फ़रवरी 2020 थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 12 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, इसमें अदालत ने आरोपी करण को 27 मार्च 223 को भगोड़ा क़रार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिदर उर्फ पप्पू निवासी टिडीवाला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने रौली रोड मेहतपुर से आरोपित शिदर उर्फ पप्पू को ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव बूटे की छन्ना से 45 हज़ार रुपए बरामद हुए है और जांच दौरान ये भी सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

  • जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिदर उर्फ पप्पू निवासी टिडीवाला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने रौली रोड मेहतपुर से आरोपित शिदर उर्फ पप्पू को ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव बूटे की छन्ना से 45 हज़ार रुपए बरामद हुए है और जांच दौरान ये भी सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

  • जालंधरः लूटपाट के मामले में 7 गिरफ़्तार, 27 मोबाइल सहित 5 वाहन बरामद 

    जालंधरः लूटपाट के मामले में 7 गिरफ़्तार, 27 मोबाइल सहित 5 वाहन बरामद 

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने लूटपाट के अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से फोन और वाहन बरामद किए है। वहीं थाना फिल्लौर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपितों की पहचान सूरज कुमार निवासी मोहल्ला जगतपुरा थाना फिल्लौर, बिरजू और हरजिंदर कुमार उर्फ गब्बर निवासी गांव नांगल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम में स्पेशल ऑपरेशन के तहत लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसते हुए 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह के सदस्य काफ़ी लंबे समय से फिल्लौर और उसके आस पास के गांव में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे और उनकी टीम सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें होने की संभावना हो। 

    थाना भोगपुर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 16 मोबाइल, दो स्कूटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार आरोपितों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव डल्ली थाना भोगपुर, करन निवासी मोहल्ला रविदास नगर, जश्न कुमार उर्फ सन्नी निवासी गांव हर्शी थाना टांडा और नवजोत सुमन उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि यह गिरोह भोगपुर और उसके आस पास के इलाकों में काफ़ी देर से सक्रिय था, जिन्हें पकड़ने के लिए उनकी टीम में जुटी हुई थी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह के सदस्य नशे की दलदल में फस चुके है और यह यह गिरोह के सदस्य की नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के क़ब्ज़े से इस गिरोह के कब्जे से 16 मोबाइल, दो स्कूटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद किए है और इस गिरोह का एक सदस्य पवन कुमार ने निवासी रविदास नगर मोबाइल छीनकर भाग रहा था जिसे लोगों ने पकड़ने की नीचे गिर गया जिसकी चोटे लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और बारदातें होने की संभावना हो।

  • पंजाब : लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 आरोपी हथियारों और नगदी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 आरोपी हथियारों और नगदी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो अलग ही तरीके से महिलाओं को आगे कर आम लोगों को ब्लेक मेल कर उनसे लूटपाट करते और उनको जाल में फंसाते थे। पुलिस को इस बारे कई बार शिकायत भी मिली और पुलिस इस गिरोह के पीछे लगे और आखिर कार यह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वही एस पी एच मनमीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह एक ऐसा गिरोह है। जिसके सदस्य आम भोले भाले लोगों के साथ उनको ब्लेक मेल कर के उनसे ठगी और लूटपाट करते थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के 8 मेंबर थे और उनमें एक महिला है। यह लोग अपने साथ महिला को लेकर रात को किसी सुनसान जगह या बस स्टेंड के पास उसको उतार देते थे और आप आगे निकल जाते थे।

    वही महिला जब भी कोई कार या अन्य वाहन आता था उसको महिला रोक कर लिफ्ट लेती थी और 1-2 किलोमीटर आगे जाकर ग्रुप के दूसरे लोग कार को रोक लेते थे और उनको हत्यार दिखा कर लूट लेते थे। वही एस तरह की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनको ट्रेप लगा कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर रिवाल्वर एक रायफल 12 बोर 4 जिंदा कारतूस, एक लाख 85 हजार नकद एक मोटर साइकल किया बरामद किया है। आरोपी अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पंजाबः SGPC ने कीर्तन वीडियो को लेकर रागी सिंहों को जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः SGPC ने कीर्तन वीडियो को लेकर रागी सिंहों को जारी किए ये निर्देश

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अब रागी सिंहों के लिए एक नए आदेश की घोषणा की है। एसजीपीसी ने एक पत्र जारी कर कहा है कि एसजीपीसी के यूट्यूब पेज से कोई भी रागी सिंह अपने ड्यूटी टाइम का वीडियो अपने निजी चैनल पर अपलोड न करें। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी कीर्तन का वीडियो या उसकी स्क्रीन रिकॉर्ड ना करें।

    उन्होंने कहा कि अपने निजी पेज या चैनल पर लिंक डालना शिरोमणि कमेटी द्वारा गुरबानी प्रसारण के संबंध में बनाए गए नियमों का उल्लंघन होगा और यह कॉपी राइट होगा। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस पत्र को सभी रागी सिंहों तक पहुंचाया जाए और अगर आगे कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ा : 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा :  जीआरपी पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्की वासी मुल्लापुर दाखा एवं पम्मा वासी दोराहा के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित स्पैशल चेकिंग दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्तियों को काबू कर उनसे 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। एस.एच.ओ जीआरपी जालंधर की ओर से फगवाड़ा पहुंचकर वार्ता दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई ग्रुपेज सिंह पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा उठाए हुए आ रहे हैं

    ,

    जिनको पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर नाम पता पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम विक्की और पम्मा बताया। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। पुलिस पार्टी ने बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। दोनों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित मां-बेटा गिरफ़्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित मां-बेटा गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने मां-बेटे को 57 ग्राम हेरोइन और एक लाख दस हज़ार रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत कुमार उर्फ पीता निवासी गांव तलहन थाना पतारां और जसविंदर कौर के रूप में हुई है। देहात की ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प वाली ने बताया कि उनकी टीम की एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रामांमडी से गांव पुरनपुर की तरफ़ जा रहे थे जहां उन्हें एक्टिवा सवार औरत और युवक पुलिस को देख घबरा कर गली में मुड़ने की कोशिश करने लगी तो वह नीचे गिर गए।

    जिसे नाके पर मौजूद एसआई निर्मल सिंह ने आरोपितों को रोककर एक्टिवा की तलाशी ली तो उसमें से 57 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 10 हज़ार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित महिला के खिलाफ नशा तस्करी के सात मुक़दमे पहले दर्ज है और उसका बेटा निजी स्कूल में बस ड्राइवर था और वह नशा करने का आदी हो गया था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    मुबंईः हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। वह बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं। Seema Deo ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह 93 साल के थे।

    रमेश देव ने ‘आनंद’ में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ही उनकी पत्नी के किरदार में थीं। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। अपने करियर में सीमा देव ने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था।सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ से की थी। 
    इसके बाद वह ‘भाभी की चूड़ियां’, ‘दस लाख’, ‘कोशिश’, ‘कोरा कागज’, ‘संसार’ और ‘सुनहरा संसार’ व ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसी फिल्में शामिल हैं। सीमा देव और रमेश देव के दो बेटे हैं- अजिंक्य देव और अभिनय देव। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और ‘देल्ही बेली’ जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं बेटे अजिंक्य मराठी सिनेमाके जाने-माने एक्टर हैं।