Blog

  • पंजाब : मामूली विवाद को लेकर निहंग सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल

    पंजाब : मामूली विवाद को लेकर निहंग सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल

    लुधियाना : सुआ रोड पर डाबा पुलिस स्टेशन के पास युवकों ने मामूली विवाद को लेकर निहंग सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। देर रात बाइक सवार 2 युवकों ने घटना को अंजाम दिया और बाद में युवक ललकारे मारते हुए वहां से फरार हो गए। निहंग का शव सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, निहंग सिंह बलदेव ड्राइवरी का काम करता था। गुरुवार रात वह काम से वापस आकर डॉक्टर से दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    सुआ रोड पर डाबा पुलिस स्टेशन के पास युवकों ने सिर और माथे पर उसके तेजधार हथियारों से वार किए। बदमाशों ने उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बाद में उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। बता दें कि बुधवार को बलदेव और उसके साथियों ने मिलकर ठंडे पानी की छबील लगाई थी। उसी दौरान युवकों से बलदेव की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बलदेव ने उन युवकों पर डंडे से वार किया था। परिवार को शक है कि उसी रंजिश में उन युवकों ने बलदेव को मारा है।

    परिजनों का आरोप है कि युवक इलाके में नशा बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन वह जेल से बाहर आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

  • जालंधरः  विधायक बावा हैनरी जूनियर की बढ़ी मुश्किलें, जाने मामला

    जालंधरः विधायक बावा हैनरी जूनियर की बढ़ी मुश्किलें, जाने मामला

    जालंधर, वरुण/हर्ष: बीजेपी के पूर्व विधायक केडी भंडारी ने हाल ही में विजिलेंस के समक्ष डीएवी फ्लाईओवर घोटाले को लेकर मुद्दा उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 करोड़ रुपए की लागत से बनी वर्कशॉप चौक से डीएवी फ्लाईओवर सड़क 10 महीने भी नहीं चल पाई। इसके बाद बीजेपी के जिला महामंत्री एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने इन सभी प्रोजेक्टर की विजिलेंस जांच की मांग की है।

    वहीं इस जांच के चलते जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी के अधिकारियों और विधायक बावा हैनरी जूनियर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक बीजेपी नेता ने विभिन्न ठेका कम्पनियों को अलॉट किए गए सभी प्रोजैक्टों की विजीलैंस से जांच करवाए जाने की मांग की है। 

    बता दे कि इस मामले को लेकर एसएसपी विजीलैंस जालंधर राजेश्वर सिंह सिद्धू के माध्यम स्पैशल डीजीपी चीफ डायरैक्टर विजीलैंस पंजाब को भेजी गई शिकायत और मांग-पत्र में कहा गया है कि वर्कशॉप से डीएवी कॉलेज तक की सड़क का ठेका   विधायक के कहने पर उसके करीबी को दिया गया था तथा सड़क बनाने में घटिया मटीरियल के इस्तेमाल के कारण सड़क बुरी तरह से टूट गई है।

  • जालंधरः चलती बस रुकवाकर हमलावरों ने मां बेटे पर किया हमला

    जालंधरः चलती बस रुकवाकर हमलावरों ने मां बेटे पर किया हमला

    जालंधर, वरुण/हर्ष : शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उनके मन में पुलिस का डर नहीं रहा नहीं रहा और वह बेखौफ होकर बातों को अंजाम दे रहे है। वीरवार देर शाम बदमाशों ने हिमाचल रोडवेज की बस में सफर कर रहे मां बेटे को पुरानी रंजिश के चलते बस में रोककर हमला कर दिया। हमले के दौरान मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाज दौरान सिविल अस्पताल में पहुचे साहिब प्रीत सिंह निवासी चोगामा ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले युवकों के साथ लडाई हुई थी लेकिन लेकिन उसका समझौता हो गया था।

    वह दुबई से छुट्टी पर आया हुआ था। वह अपनी मौसी से मिलने के लिए अपनी मां के साथ हरिपुर क्या हुआ था। पीड़ित ने बताया कि आदमपुर बस स्टैंड से बस लेकर अपनी मां के साथ घर लौट रहा था कि उसी दौरान गाव हज़ारा के पास युवकों ने उनकी बस के आगे मोटरसाइकिल लगाकर बस रोकी और बस में आकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया, हमले के दौरान जब उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उक्त युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया।

    बस रोककर हमलावर बोले, लड़की छेड़कर आया है युवक 

    पीडित की मां ने मंजीत कौर ने बताया कि उक्त हमलावर बस में चढ़ने से पहले बोले कि एक युवक लड़की को छेड़कर लड़की चढ़ा था, जिसे ढूंढने के लिए उन्होंने बस रोकी है और बस में चढ़ने के बाद उन्होंने उसकी बेटे पर हमला करना शुरू कर दिया। बस में सवार सभी लोग सहम गए और झगड़े के दौरान अपने बचाव के लिए बस से उतर गए। 

    बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कि नहीं रहा पुलिस का डर

    पीड़ित की मां ने बताया कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि जिस तरह दिनदहाड़े और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बदमाशों के बाद में पुलिस का डर नहीं रहा और पुलिस को अपनी गति बढ़ानी चाहिए ताकि वारदातों पर नकेल कसी जाए।

  • जालंधर: निकाय मंत्री बलकार सिंह ने किए बड़े स्तर पर तबादले, देखे लिस्ट

    जालंधर: निकाय मंत्री बलकार सिंह ने किए बड़े स्तर पर तबादले, देखे लिस्ट

    जालंधर/वरुण: आप सरकार के निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगमों, नगर कौंसिलों, नगर पंचायतों और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

    इसी तरह नगर निगम के कई एटीपी और जेई का तबादला किया गया है। कई कर्मचारियों से अतिरक्ति चार्ज वापस लिया गया है तो कई अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

  • जालंधरः कारोबारी से 40 लाख की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः कारोबारी से 40 लाख की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जल्द पुलिस कर सकती है प्रेस वार्ता

    जालंधर/वरुणः मशहूर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के कारोबारी से लाखों की फिरौती मांगने के मामले में कमिशनरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर न्यूज ने यह मामला प्रमुखता से उठाते हुए उजागर किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। दरअसल, मिंक ऑर्गेनिक के मालिक अनुराग अरोड़ा ने इस मामले को लेकर थाना 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर नंबर 83 दर्ज कर ली थी।

    बताया जा रहा है कि कमिशनरेट पुलिस ने खुफिया तरीके से केस को सुलझाते हुए मिंक ऑर्गेनिक के मालिक अनुराग अरोड़ा से 40 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी जसकरणवीर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसकरणवीर उर्फ करण पुत्र वरिंद्र पाल सिंह न्यू विजय नगर जालंधर के रूप में हुई है।

    जिसे अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी करण ने अनुराग अरोड़ा, जोकि पेशे से बिजनैसमैन है, को व्हाटसअप पर धमकी भरी काल कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, जिसकी शिकायत बिजनैसमैन ने जालंधर पुलिस को की थी। पुलिस ने इसी संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है। 

  • कपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान! प्रबंधन की कारगुजारी पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान! प्रबंधन की कारगुजारी पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः देश की मशहूर रेल डिब्बा बनाने वाली कपूरथला रेल कोच फैक्टरी(आरसीएफ) जहां बढ़िया और आधुनिक रेल डिब्बे बनाने के लिए मशहूर है। वही आरसीएफ से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रबंधन की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो में बारिश के चलते वर्कशॉप की शैड के नीचे पड़ा लाखों रुपये का सामान मूसलाधार बारिश में भीगता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार देर शाम हुई बारिश के दौरान किसी ने बनाकर वायरल की है।

    हाल ही में कालका-शिमला स्विस पैनारोमिक कोच बनाकर वाहवाही बटोरनी वाली आरसीएफ के वर्कशॉप में शैड होने के बावजूद वर्कशॉप में पड़ा लाखों रुपये का सामान बारिश के पानी से खराब हो गया है। हालांकि आरसीएफ के पीआरओ जितेश कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से वर्कशॉप का शैड लीक हो गए थे। वैसे भी यह सामान कवर किया हुआ था, इसलिए कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है।  

    बारिश में भीगते सामान की वीडियो वायरल होने के साथ-साथ  आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को जीएम आरसीएफ को एक पत्र लिख कर कारखाने के बिगड़ते हालात के बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने शैल शॉप, कार्पेंट्री शॉप, न्यू मॉडल फर्निशिंग शॉप, पेंट शॉप, एवं शॉप नं. 1 से 8 तक की छतों से बहने वाले बरसाती पानी के कारण कीमती मशीनें, निर्माणाधीन कोच, कोच में उपयोग होने वाला मैटीरियल आदि का नुकसान होने का जिक्र है। इसके अतिरिक्त बिजली के बोर्ड पर सीधा पानी पड़ने से करंट का खतरा, आग लगने का अंदेशा और कोई दुर्घटना की संभावना भी जताई गई है।

    आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने मांग की है कि पहले सभी शॉप की छतों को रिपेयरिंग के ठेके का रिव्यू किया जाए।  सभी शॉप की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि आरसीएफ को नुकसान बचाया जा सके। पीआरओ जितेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो फर्नीशिंग शाप की है। शाप्स की छतों पर रेन वाटर गटर लगे हैं, लेकिन अधिक बारिश की वजह से गटर ओवरफ्लो होने से शैड लीक हुए हैं। सिविल विभाग इसकी जांच कर रहा है, जिससे भविष्य म़े ऐसे हालात न बने।

  • 17 जून को जमासनी माता मन्दिर की बजाय होटल आशीर्वाद बंगाणा में होगा जागरण,

    17 जून को जमासनी माता मन्दिर की बजाय होटल आशीर्वाद बंगाणा में होगा जागरण,

    हिमाचल की बुलंद आवाज़ बंदना धीमान करेंगी महामाई का गुणगान

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के माता जमासनी मंदिर में 17 जून दिन शनिबार को होने वाला विशाल जागरण अव 17 जून को होटल अशीर्वाद बंगाणा में होगा। जिसमें हिमाचल की शान बंदना धीमान महामाई का गुणगान करेंगी। आयोजक अशोक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को माता जमासनी मंदिर धुंधला में बिशाल जागरण एबम भंडारे का आयोजन किया था। लेकिन माता जमासनी मन्दिर के साथ गांव में एक युवक की अकस्मात मृत्यु होने से 17 जून दिन शनिबार को होने वाले जागरण का स्थान परिवर्तन करके अब 17 जून दिन शनिवार को होटल अशीर्वाद बंगाणा में किया गया है। इस जागरण में हिमाचल प्रदेश की बुलंद आवाज की मलिका बंदना धीमान विशाल जागरण में महामाई का गुणगान करेंगी। अशोक सोनी ने कहा कि जागरण से पूर्व 17 जून दिन शनिबार को बिशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। आप सभी सादर आमंत्रित है। 

  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में दौलतपुर  बाज़ार रहा बंद

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में दौलतपुर  बाज़ार रहा बंद

    सड़कों पर उतरे व्यापारी ,गिरफ्तारी की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर में डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर अब हिंदू संगठनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है वीरवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष  के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख रोष रैली निकाल कर डॉक्टर नदीम अख्तर का पुतला फूंका और प्रशासन  से डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई ।बता दें कि ऊना के मैहतपुर में एक डॉक्टर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से हिन्दू संगठनों का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर और हिन्दू संगठनों की पुलिस प्रशसन से मांग है कि उक्त डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए ।इसी कड़ी में वीरवार को दौलतपुर बाज़ार एक बजे तक बंद कर व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद रख कर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस मौके पर दौलतपुर बस स्टैंड में व्यापारियों ने इक्कठा हो कर मुख्य चौक तक एक रैली निकाली व डॉ नदीम अख्तर का पुतला जलाया गया।इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू व वरिष्ठ व्यापारी सतीश शर्मा ने कहा कि इस मामले में सरकार व प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है उन्होंने कहा कि इस तरह  समाज मे जहर फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा इस तरह के असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    वहीं दवा विक्रेताओं के बंद का समर्थन करने पर मरीज दवा के लिए भटकते नजर आए

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर  वीरवार को बंद के आह्वान पर दवा विक्रेताओं के बन्द होने पर मरीज दवाओं के भटकते नजर आए । वहीं हलवाई व सब्जी बिक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रख कर अपना विरोध दर्ज करवाया । इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू ,सचिव सतपाल भारद्वाज कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा,  प्रदीप शर्मा,  बिक्की, राकेश चौधरी,  शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश चौधरी,विशाल ठाकुर, विशाल शर्मा अनिल डडवाल,, अंकुश शर्मा,  उपस्थित रहे ।
  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की दीवार तोड़ हवा में लटकी गाड़ी

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की दीवार तोड़ हवा में लटकी गाड़ी

    अमृतसर: भंडारी पुल पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि भंडारी पुल से ट्रैफिक पुलिस की टो करने वाली गाड़ी नीचे की तरफ लटक गई। इस हादसे में पुल की आधी दीवार भी टूट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में गाड़ी नीचे गिरते-गिरते बच गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें गाड़ी पुल के बीच में ही लटकी हुई है। वहीं इस हादसे के दौरान पुल के नीचे खड़ी हुई कार का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया गया और गाड़ी को मशीन के द्वारा खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਬਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਬਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਊਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਜਦੋ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਵਲੋਂ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਦੋ ਕਰ, 5 ਪਿਸਟਲ , 26 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਅਤੇ ਦੋ ਦਾਤਰਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਸਨ ।

    ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਬਟਾਲਾ ਅਸ਼ਵਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਪਿੰਡ ਚੰਦੁਮਾਜਾ ਵਿਖੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਪਰਮਬੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਰਮਬੀਰ ਉਰਫ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੁਰਨੂਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨੂਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ 6 ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਜਿਹਨਾਂ ਕੋਲੋ 2 ਪਿਸਟਲ 30 ਬੋਰ ,3 ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, 26 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ , ਦੋ ਦਾਤਰ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕੀਤਿਆਂ ਗਈਆਂ ਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਉਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹਮਲਾ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।