Blog

  • ग्लेनमार्क फार्मा ने  सीएसआर के तहत 610 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी

    ग्लेनमार्क फार्मा ने  सीएसआर के तहत 610 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी

    बददी/सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा,  किशनपुरा यूनिट की ओर से लड़का लड़की एक सामान सबको शिक्षा सबको ज्ञान के अतंर्गत  राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा,  राजकीय मिडल और उच्च विद्यालय बधौनीघाट में  610 बच्चो को कापियां, पेंसिल, पेन और कलर सेट बाटे गए। ग्लेनमार्क फार्मा के सीनियर एच आर मैनेजर सुरिंदर शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से संचालित गतिविधियो के बारे में जानकारी दी।  अकाउंट मेनेजर दिनेश शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउण्डेशन की ओर से संचालित एक्टिविटी के बारे में  जानकारी दी। वही डॉक्टर अभिजीत अवस्थी ने बच्चो को मुंह की साफ़ सफ़ाई पर जानकारी दी।  बधौनीघाट से प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, किशनपुरा मुख्य अध्यापिका अचला ठाकुर, प्राइमरी स्कूल से दिलवर खान ने ग्लैनमार्क फार्मा से आई सभी कर्मचारियों सहित का आभार जताया। इस मौके मानपुरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल आदित कंसल भी बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
    फोटो बद्दी ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी की ओर से स्कूली बच्चों को बांटी कापियां
  • पिछले 75 साल के बाद भी चुनाव आयोग नहीं बढ़ा पाया मतदान 

    पिछले 75 साल के बाद भी चुनाव आयोग नहीं बढ़ा पाया मतदान 

    उत्सव के रूप में मनाये मतदान दिवस- कौशल
    बददी/सचिन बैंसल : भाजपा के जिला  कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग मतदान को बढ़ाने में नाकाम रहा है। वोटिंग मशीन के आने के बाद भी मतदान प्रतिशतता नहीं बढ़ पाई है। जिसका सबसे बड़ा कारण मतदाताओं को घंटो लाईनों में लगना और धक्की मुक्की सहना है। यही कारण है कि 30 से 35 फीसदी लोग अभी भी वोट डालने नहीं आ रहे है।  आज भी हमारे देश में उम्मीदवार का चयन सही मायने में लोकतांत्रिक प्रणाली से नहीं हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्सव के रूप में मतदान दिवस मनाया जाना चाहिए। देश व प्रदेश में जहां पर सभी दलों के उम्मीदवार अपने मतदाताओ में अपनी जीत देखते हुए उसे भगवान का दर्जा देते है, वहीं चुनाव आयोग मतदाताओं को घंटो लाईन में खड़ा करके उन्हें एक मुजरिम की तर्ज पर सजा देता है। इस दौरान बुर्जग, महिलाएं और बीमार भी लाइन में खड़े होते है। अब इसे समाप्त किया जाना चाहिए। मतदाताओं को बैठने के लिए हर बूथ पर कुर्सियां लगाने का काम होना चाहिए जिससे लोग आराम से बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर सके। इससे मतदान भी सुचारू होगा और मत प्रतिशतता भी बढ़ेगी 
    उन्होंने बताया कि पिछले विस चुनाव में हिमाचल में 65.92 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 35 फीसदी मतदान कम होने का यही कारण है। लोग लंबी लाइन व  भीड़ को देखते हुए अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे है। जो कि लोकतांत्रिक प्रणाली में ठीक नहीं माना जाता है। 35 फीसदी मतदाता वह लोग है जो शिक्षित और सही उम्मीदवार का चयन करने वाले है। ऐसे में भीड़ एकत्रित करने वाले लोग भी चुनाव में बाजी मार लेते है। और सही उम्मीदवार को चयन नहीं हो पाता है। अगर मतदाताओं को बैठने का पर्याप्त प्रबंध हो तो मतदान भी बढ़ेगा और सही उम्मीदवार का भी चयन होगा। कृष्ण कौशल ने इस संबंध में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ भी बद्दी प्रवास के दौरान चर्चा की थी। जय राम ठाकुर ने भी उनके विचारों पर सहमित जताई थी और चुनाव आयोग सुझाव भेजने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो सही प्रत्याशी के चयन के साथ साथ चुनाव प्रणाली और मजबूत होगी। 
  • महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण समारोह मनाया

    महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण समारोह मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण-2023 समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर आर. आर. रोही रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लिए नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें महाविद्यालय की शिक्षा प्रणाली और नीतियों से अवगत कराने के साथ ही अन्य विभागों के छात्रों के साथ आपस में मिलने और जानने के लिए मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ सतीश कुमार बंसल ने अभिसंस्करण कार्यक्रम में मुख्यातिथि तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों को अन्य संकायों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से जान-पहचान हो जाता है। जिससे आपसी तालमेल व सौहार्द बढ़ता है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाह करें। महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने का दायित्व आप सभी पर है। आज यह देखने में आ रहा है कि लोगों में आपसी संवाद की कमी है। जबकि आज संवाद बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
    मुख्यातिथि प्रोफेसर रोही ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों के पास शिक्षा ग्रहण करने और नौकरी के सीमित संसाधन थे, लेकिन आज स्थिति बदल रही है। आज प्रतिस्पर्धा का समय है। विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति सचेत रहें और कड़ी मेहनत कर सफलता को अर्जित कर महाविद्यालय और परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन और स्वागत गीत से किया गया। इस मौके पर स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें एकल नृत्य, कविता पाठ, एकल गायन, लघु नाटिका और विभिन्न प्रदेशों की लोकनृत्यों का प्रदर्शन कर लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती अनीता सैनी ने किया। इस कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीता शर्मा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बलविंदर सिंह राणा, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भगवान दास तथा वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रुचि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
  • संतोषगढ़ व वीटन में छात्रों ने सीखे आपदा से लड़ने का गुर

    संतोषगढ़ व वीटन में छात्रों ने सीखे आपदा से लड़ने का गुर

    मॉक ड्रिल में जवानों ने दिखाये करतव
    ऊना/सुशील पंडित :हरोली क्षेत्र के सिनियर सकेंडरी स्कूल वीटन व संतोषगढ़ में फायर ब्रिगेड टीम टाहलीवाल ने   मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर फायरमैन अशोक कुमार  पर आधारित टीम में शामिल यशवीर सिंह , हरमेश सिंह व प्यारा सिंह ने छात्रों  को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल करके आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया और बताया गया की आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए।  ।इस मौके  स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित रहे।
  • कलाकारों ने आपदा से निपटने के लिए गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में किया जागरूक

    कलाकारों ने आपदा से निपटने के लिए गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में किया जागरूक

    आपदा की स्थिति में धैर्य रखना जरूरी
     
    ऊना/सुशील पंडित : आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने  आज गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां भूकम्प, भूस्खलन, हिमस्खलन जैसे कई प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रहती है। ऐसे में हर व्यक्ति को इन आपदा से बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान को रोका जा सके।
    कलाकारों लघु नाटक के माध्यम से बताया कि हाल में ज़िला में मानसून के मौसम में भारी वर्षा के कारण जानो-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति को कम करने के लिए घरों का निर्माण सुरक्षित जगह पर गुणात्मक सामग्री द्वारा किया जाना बेहद आवश्यक है ताकि आपदा के समय होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। कलाकारों ने बताया कि अचानक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान धैर्य रखना आवश्यक है। आपदा जैसे हालातों में जागरूक व्यक्ति किसी भी प्रकार के नुकसान को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • साइकिल पर सवार व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    साइकिल पर सवार व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार(55) पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव मोजोवाल डाकखाना व तहसील नंगल जिला रूपनगर( पंजाब)की हृदय गति रुकने से मौत हो गई । रामकुमार इस्कॉन फैक्ट्री बाथु में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था जो छुट्टी करके साइकिल पर अपने घर मोजोवाल जा रहा था । सुबह करीब 7:00 बजे जब रामकुमार टाहलीवाल से आगे इंडियन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गया । स्थानीय लोगों ने इस की सूचना पुलिस चौकी टाहलीवाल में दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर देखा तो रामकुमार की मृत्यु हो चुकी थी।  पुलिस ने रामकुमार के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया है। 
  • अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

    अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में घर-घर केसीसी अभियान (डोर-टू-डोर केसीसी अभियान) बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 अक्तूबर से आरम्भ किया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर किसान को कृषि हेतू कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ वेरिफाई किया है। जिसके तहत पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा। 
    अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी ने बताा कि जनसुरक्षा अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षा व  जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र सभी लोगों का बीमा इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।  बीमा की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों से कटी जायगी। इस अभियान का दूसरा चरण 31 दिसम्बर चलेगा। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रधान और सचिवों के सहयोग से सभी पंचायतों में कैंप लगा कर सभी पात्र लोगों को इन दोनों स्कीमों के साथ जोडे़। इसके साथ बैठक में बैंको द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की गई। 
    अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बैंकों की उपलब्धि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और सभी बैंकर्स से अनुरोध किया कि वे इस साल दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही सभी बैंकर्स से ये भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों को ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें। बैठक में आरसेटी डायरेक्टर संदीप ठाकुर, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता धर्मपाल धीमान, सभी बैंकों के प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी व  सीएसपी उपस्थित रहे।
  • विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत बडूही में किया हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ 

    विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत बडूही में किया हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ 

    ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बडूही में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हर गांवों के सभी युवाओं तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटलों में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे अन्य बीमारियों का होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके इलाके में नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकतें है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर कंेद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
    इस मौके पर उपस्थित स्थानीय प्रधान जगदीश ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय हाई स्कूल के हेडमास्टर व समस्त अध्यापकगण शामिल रहे।
  • फगवाड़ा :  PG में रहने वाले छात्र के कमरे में चोरी, देखें cctv

    फगवाड़ा : PG में रहने वाले छात्र के कमरे में चोरी, देखें cctv

    iphone, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी

    फगवाड़ा : माहेरू रोड पर लॉ गेट पर चोरों द्वारा पीजी में रहने वाले एक युवक का iphone, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो जाने का मामला सामने आया है। जब चोर बाहर एसी की तरफ से उसके कमरे में दाखिल हुए और उसका लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिससे उसे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पहले उसके कमरे में बेहोशी की दवा फेंकी, जिससे वह बेहोश हो गया।

    सीसीटीवी में 2 लोग एसी की तरफ से कमरे में घुसते दिख रहे है। पीड़ित ने बताया कि उसने खुद थाने जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जब महेरू चौकी प्रभारी रणजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें अभी शिकायत मिली है। जिसके चलते पुलिस प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों की जानकारी लेने के लिए मौके पर जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खंड स्तरीय शिविर आयोजित

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खंड स्तरीय शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अम्ब में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर एक खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जागरुकता रैली भी निकाली गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने जिला प्रशासन की तरफ से बेटियों के प्रति किये जा रहे कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को सशक्त शिक्षित करने बारे सबसे आह्वान किया। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेटी बचाओ बेटी पढाओ को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया व् आगे भी समाज में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए स्वास्थ्य शिक्षक राजेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के महत्व पर बात की तथा महिलाओं को समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बनाने पर जोर दिया।
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी अटवाल व् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज रानी ने बेटियों के लिए कविता सुनाकर सबको जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम सुदेश नीलम व् मोनिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप दयाल, विजय कुमार, संख्यायिकी सहायक संदीप चौहान, पर्यवेक्षक पवन कुमार, कुलविंदर सिंह, कमलजीत, संतोष कुमारी, कुंता देवी, रंजना देवी, पूनम, सुषमा देवी, सोमा देवी व् ब्लाक कोऑर्डिनेटर मातुल उपस्थित रहे।