साइकिल पर सवार व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार(55) पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव मोजोवाल डाकखाना व तहसील नंगल जिला रूपनगर( पंजाब)की हृदय गति रुकने से मौत हो गई । रामकुमार इस्कॉन फैक्ट्री बाथु में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था जो छुट्टी करके साइकिल पर अपने घर मोजोवाल जा रहा था । सुबह करीब 7:00 बजे जब रामकुमार टाहलीवाल से आगे इंडियन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गया । स्थानीय लोगों ने इस की सूचना पुलिस चौकी टाहलीवाल में दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर देखा तो रामकुमार की मृत्यु हो चुकी थी।  पुलिस ने रामकुमार के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *