Blog

  • झूला झूलते बच्ची की हुई मौत 

    झूला झूलते बच्ची की हुई मौत 

    सोलन: हिमाचल के सोलन में झूला झूलते समय एक बच्ची की जान चली गई। बच्ची चुन्नी से बने झूले पर झूल रही थी। इस दौरान झूले के लगातार गोल-गोल घूमने से चुन्नी बच्ची के गले में फंस गई। जिससे दम घुटने से बच्ची बेहोश हो गई। बेहोश होता देख पास में खेल रही छोटी बहन ने मां-बाप को इसकी सूचना दी। परिजन बच्ची को लेकर आनन फानन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की सुविधा न होने के चलते शव को IGMC शिमला भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार अर्की की डुमैहर पंचायत के मांडला गांव में सलीम मोहम्मद के घर के बाहर लगे पेड़ पर चुन्नी से झूला बनाया गया था। जिस पर रविवार दोपहर उसकी 9 वर्षीय बेटी सिमरन झूला झूल रही थी । उसके पास में ही छोटी बहन भी खेल रही थी। झूलते समय झूला तेजी से गोल-गोल घूमने लगा। जिसके चलते सिमरन की गर्दन चुन्नी में फंस गई और दम घुटने से बेहोश हो गई। बड़ी बहन को बेहोश होता देख छोटी ने मां-बाप को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा की सिमरन की गर्दन चुन्नी में फंसी हुई थी। आनन फानन परिजन सिमरन को झूले से निकालकर कुनिहार अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि झूला झूलने के दौरान फंदा लगने से बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शिव अर्की अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की सुविधा न होने के चलते बच्ची के शव को IGMC भेजा गया है। जहां पर पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

  • बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी : मुकेश अग्निहोत्री 

    बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी : मुकेश अग्निहोत्री 

    225 करोड रुपए की पहली किस्त हिमाचल सरकार के पास पहुंच गई,केंद्र का आभार 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए भाजपा की सरकार में केवल चुनावी बातें हुई फूटी कौड़ी भाजपा नहीं ला पाई थी ।उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद इस पर काम शुरू किया गया ,अधिकारियों को तैनात किया गया और सब ने काम किया ,केंद्र के समक्ष पक्ष रखा और तब जाकर पहली किस्त रिलीज हुई है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी याद रखिए कि हरोली में जो भी होना है ,जो भी करना है वह इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां विधायक मुकेश अग्निहोत्री है और जनता का अपार समर्थन मिला है, हम हरोली के विकास के लिए वचनबद्ध हैं और हरोली के विकास को शीर्ष पर लेकर जाएंगे। भाजपा के नेता पहले भी मुकेश अग्निहोत्री को रोकने के लिए षड्यंत्र रचते रहें, आलोचना करते रहें, उनके षडयंत्र ना तब काम आए ,ना अब काम आएंगे। मुकेश ने कहा कि औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य कांग्रेस की सरकार कर रही है।

    भाजपा की सरकार के समय चुनाव से पहले केवल चुनावी स्टंट हेतु शिलान्यास करवाया गया था, जबकि ₹1 भी बजट नहीं दिया गया था। मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस की सरकार में 13 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बल्क ड्राइंग पार्क को कंपनी के रूप में कॉर्पोरेट मंत्रालय में पंजीकृत करवाया है। उन्होंने कहा कि हमने  दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बल्क ड्रग पार्क को धन देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है तो ऐसे में इस योजना के लिए बजट का प्रावधान केंद्र को करना  चाहिए  यह बात रखी गई थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार निरंतरता में रहती है, निरंतरता में काम होता है। उन्होंने कहा कि छखुफे से हवा में तीर चलाने से कुछ नहीं होता है, इसके लिए काम करना पड़ता है और काम कांग्रेस की सरकार कर रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने पहले ही वायदा किया है कि भाजपा केवल और केवल ओछी राजनीति करेगी,फूटी कौड़ी नही देगी, गुमराह करेगी ,काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ही कर सकती है,यह वायदा किया गया था जिसे पूरा किया जा रहा है।। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता उछल कूद ना करे। बल्क ड्रग पार्क का कार्य कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी के साथ करेगी।मुकेश ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को आदर्श बल्क ड्रग पार्क सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वायदा किया था और आज इस पर काम किया जा रहा है ।

    225 करोड़ की किस्त पहुंची

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए 225 करोड रुपए की पहली किस्त हिमाचल सरकार के पास पहुंच गई, आगामी कार्रवाई अब की जा रही है।केंद्र का आभार है, बाकी राशि भी जल्द लेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश की ओर से खर्च करने की बात होगी वह भी किया जाएगा ,जो बेहतर से बेहतर इस बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए किया जा सकता है वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के समक्ष भी हम लगातार इस मसले को लेकर जाते रहेंगे।मुकेश ने कहा कि यह बल्क ड्रग पार्क रोजगार निवेश और आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा और इसके लिए कांग्रेस सरकार कृत संकल्प है।

     आधारभूत ढांचा करेंगे विकसित

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पार्क की स्थापना के लिए जो भी आधारभूत ढांचे की जरूरत है उसे स्थापित किया जाएगा ,बिजली, पानी स्वच्छता, सड़कें सहित अन्य जो भी जरूरत होंगी उन सब को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से इस कार्य पर कार्य करेगी और जल्द ही इसके लिए निगरानी समिति का भी गठन होगा ताकि यह कार्य आगे बढ़ सके।

     हताशा निराशा हैं भाजपा के नेता

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हार के बाद भाजपा के नेता हताशा निराशा के दौर से निकल रहे है ।सत्ता हाथ से निकल गई है भाजपा इस बात को पचा नहीं पा रही है ।उन्होंने कहा कि अभी तो दास्तां शुरू नहीं हुई है और भाजपा के नेता अभी से परेशान हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता सब्र करें अपने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के कथन से कुछ सीखे ।उन्होंने भी भाजपा के नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा सरकार 5 वर्ष के लिए है और हम जनता से किए वायदे को पूरा करेंगे और जनता के बीच विकास को लेकर के जाएंगे और विकास में हिमाचल प्रदेश को आगे रखें ।

  • बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार ने 225 करोड जारी किए: विक्रम ठाकुर

    बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार ने 225 करोड जारी किए: विक्रम ठाकुर

    बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार ने जारी की पहली किस्त

    ऊना/सुशील पंडित :  पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 225 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने यह बात साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सदैव विकास का रहा है और उसके लिए केंद्र ने कभी भी प्रदेश में पक्ष या विपक्ष की सरकार को नहीं देखा अपितु विकास योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान दिया है।

     पूर्व उद्योग मंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क का जब शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था उस वक्त कांग्रेस इसे केवल मात्र चुनावी स्टंट बताती थी लेकिन अब कांग्रेस नेताओं को इस मामले पर खुल कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए। विक्रम सिंह ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के नुमाइंदों ने इसी बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। उस वक्त कांग्रेस के नुमाइंदों ने यहां पर भालू होने की बात कहते हुए बल्क ड्रग पार्क का रास्ता रोकने के भी प्रयास किए। विक्रम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग भारत के निर्माण से देश में अब दवाओं के निर्माण को लेकर मजबूती आएगी ।

    इस मौके उनके साथ विधायक सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार, जिला प्रधान मनोहर लाल, हरपाल गिल, महामंत्री राजकुमार पठानिया भी मौजूद रहे।

  • बसोली पंचायत के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

    बसोली पंचायत के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

    सतपाल सिंह सत्ती रहे मुख्य अतिथि 

    डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नई गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    ऊना/सुशील पंडित : ग्राम पंचायत बसोली में रविवार को पंचायत के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ग्राम पंचायत को अथाह विकास कार्यों के लिए बधाई दी वहीं साथ ही साथ उन्होंने पंचायत के मतदाताओं का विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर सहयोग देने के लिए आभार भी जताया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकारों की प्राथमिकता विकास रहा है और इस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पूर्व भाजपा सरकार के समय करीब 2000 करोड रुपए से भी ज्यादा की योजनाओं को धरातल पर उतार कर भाजपा ने अपनी विचारधारा को साबित किया है।

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि बसोली ग्राम पंचायत में 1 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, करीब 45 लाख रुपये की लागत से पुल, गांव में सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल ढांचे को मजबूत करने के लिए दो स्कीमें दिल के साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र के सड़कों और रास्तों को भी समय-समय पर पक्का करने में अहम भूमिका निभाई। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने उन्हें जो विशेष स्नेह है मतों के रूप में दिया है उसके लिए प्रत्येक मतदाता के ऋणी है और ग्राम पंचायत के विकास को वह सदैव प्राथमिकता से आगे लेकर जाएंगे।

    इस मौके ग्राम पंचायत बसोली द्वारा पंचायत में जन्म लेने वाली 14 बच्चियों को 31 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के चेक विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदान किए। वहीं इस दौरान पंचायत द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नई गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत बसोली द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अन्य पंचायतों से भी ग्राम पंचायत बसोली का अनुसरण करने का आहवान किया। 

  • नलूट शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन

    नलूट शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : नलूट शिव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचली लोक गायक मोहित गर्ग तथा विक्की सोनी ने शिव की महिमा व माता के भजनों के साथ भंडारे में आए लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालु मोहित गर्ग के भजनों पर मस्त हो गए व पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर स्थानीय ग्राम वासियों में उमेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अभिनय शर्मा ,ज्योति शर्मा के, अलावा गांव वासियों ने भाग लिया।

  • वेटनरी फार्मासिस्ट संघ के जिला प्रधान बने मुकेश कुमार

    वेटनरी फार्मासिस्ट संघ के जिला प्रधान बने मुकेश कुमार

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय चुनावों में मुकेश कुमार को प्रधान पद के लिए चुना गया है। चुनाव रविवार को ऊना में उपनिदेशक  पशु , स्वास्थ्य एवम प्रजनन ऊना के सम्मेलन भवन  में प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान मंजीत परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।

    जिसमें सर्व सहमति से प्रधान पद के लिए मुकेश कुमार, महासचिव विशाल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह  को चुना गया है। नव मनोनीत प्रधान मुकेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर चुनने के लिय सभी वेटनरी फार्मासिस्टों का आभार जताया। उन्होनें कहा कि वर्ग कि अनेकों मांगें लंबित है। जिन्हें पूरा करने के लिए मामले को  विभाग व सरकार के समक्ष हर उचित मंच पर उठाया जायेगा।

  • टीम ऊना ब्लड सर्विस द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर 

    टीम ऊना ब्लड सर्विस द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ द्वारा 26 फरबरी 2023 को ss हॉस्पिटल रक्कड़ कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने बताया की  शिविर में बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ओर अपना रक्तदान किया।इस शिविर में लगभग 85 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।टीम द्वारा हर तीन महीने बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।टीम के उपाध्यक्ष रमन दरोच ने बताया की एस एस हॉस्पिटल में डॉक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा हड्डियों का फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। जिसमे 52 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया।डॉक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा हॉस्पिटल में जरूरतमंद मरीजों का फ्री में इलाज किया जाता है।हॉस्पिटल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज किया जाता है।एनजीओ द्वारा जरूरतमंद बहनों को शादी में राशन सामग्री,ब्लड, बच्चो की पढ़ाई का खर्चा, मरीजों का इलाज करवाया जाता है।टीम के सभी साथी 24 घंटे सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है।इस कैंप में गैरी,विकास ठाकुर,सूरज,परमवीर,नेहा, सुनैना, रजनी, अश्वनी,पूजा, ज्योति ,कृतिका, सरोज, मोहित, आशीष, अखिल, निखिल, जग्गी, प्रभजोत का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

  • क्योटेक ग्रुप के रक्तदान शिविर 104 लोगो ने किया रक्तदान

    क्योटेक ग्रुप के रक्तदान शिविर 104 लोगो ने किया रक्तदान

    19  साल के युवा सूजल जिंदल ने दिया पहली बार खूनदान

    स्व प्रेम चंद सिंगला की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    बददी/सचिन बैंसल : अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी (क्योरटेक ग्रुप ) की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में रविवार को लगाये गये 24वें रक्तदान शिविर में 104 लोगों ने रक्तदान किया ।  क्योरटेक ग्रुप के सीएमडी प्रेम चंद सिंगला का 26 जनवरी को पटियाला में स्वर्गवास हो गया था । उन्हीं के पद चिन्हों को आगे बढ़ाते हुए सुमित सिंगला एमडी क्योरटेक ग्रुप एवं अध्यक्ष अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने एक माह पूर्ण होने पर सौ से अधिक योद्वाओं का रक्तदान कराकर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की है । सोसाईटी की ओर से यह चौबीसवां रक्तादान शिविर लगाया गया है । और वर्ष में तीन से चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं ।

    शनिवार को ही रोटरी ब्लड बैंक टीम चन्डीगढ़ द्वारा सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला को सबसे अधिक बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रथम स्थान पर प्राप्त करने के लिए चन्डीगढ़ में सम्मानित किया गया है । युवाओं में दिखा रक्तदान को लेकर भारी उत्साह इस बार रक्तदान करने के लिए तरूण व युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला जब 19 वर्ष का युवा व्यवसायी सूजल जिंदल रक्त देकर प्रसन्न मुद्रा में नजर में आया । बातचीत में सूजल ने बताया कि यह हर मानव का कतर्व्य है कि वह स्वस्थ अवस्था में रहते हुए साल में एक से दो बार रक्तदान करे । क्योंकि अस्पतालों में रक्त की कमी हमेशा बनी रहती है और युवाओं को बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार रक्त देकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस हो रही है और भविष्य में होने वाले शिविरों के लिए अपने अन्य साथियों को भी प्रेरित करेंगे । 

    इन्होंने किया रक्तदान

    राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र, देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विवके, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।

  • नालागढ़ पुलिस ने दबोचे 16 ग्राम चिट्टे सहित  2 चिट्टा तस्कर

    नालागढ़ पुलिस ने दबोचे 16 ग्राम चिट्टे सहित  2 चिट्टा तस्कर

    पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

    दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

    नालागढ़/सुशील कौशल: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस ने चिट्टा माफिया पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में चिट्टा सप्लाई करने वाले सप्लायर नशे की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने के लिए जा रहे है तो पुलिस की टीमो ने जाल बिछाया और पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो चिट्टा माफिया के  2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।

    फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में 16.22 ग्राम चिट्टा आरोपियों से बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामले दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने इन दिनों नशा माफिया के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जिसके तहत उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चिट्टा जैसा नशा सप्लाई करने वाले दो अलग अलग व्यक्ति नालागढ़ में आ रहे है तो पुलिस की टीमों ने दोनों ही मामलों में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को चिट्टा समेत गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि दोनों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा रिमांड के बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां से चिट्टे की खेप  लेकर आते थे और कहां-कहां सप्लाई किया करते थे।

  • चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कराया गया ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट, देखें  वीडियो

    चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कराया गया ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में 20 से 26 फरवरी तक ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कराया गया आज इस टूर्नामेंट के समाप्ति प्राइस डस्ट्रीब्यूशन समारोह में हरियाणा पुलिस के डीजीपी प्रमोद कुमार अग्रवाल विशेष मेहमान पहुंचे इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीन रंजन भी मौजूद रहे।

    हरियाणा पुलिस के डीजीपी प्रमोद कुमार अग्रवाल ने जीते हुए खिलाड़ियों की टीम को इनाम देकर सम्मानित किया इस चैंपियनशिप में पूरे भारतवर्ष से 32 टीमों के लगभग 514 खिलाड़ियों ने पार्टिसिपेट किया इस मौके पर हरियाणा के डीजीपी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि आज जीते हुए खिलाड़ियों को अनुमानित कर रहा हूं और चंडीगढ़ पुलिस को दिल से मुबारकबाद देते हैं जिन्होंने इतना बड़ा उपराला कर पूरे भारतवर्ष के खिलाड़ियों को एक मंच पर इकट्ठा की चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीण रंजन और चंडीगढ़ पुलिस की में तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इतना बड़ा उपराला किया है  वह बधाई के पात्र हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को उन्होंने कहा कि जब अपने प्रदेश में जाएंगे तो चंडीगढ़ की यादें और चंडीगढ़ की खूबसूरती अपने दिलों में लेकर जाएंगे।