Blog

  • अमृतसर कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से लाखों का सोना किया जब्त

    अमृतसर कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से लाखों का सोना किया जब्त

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 1.24 किग्रा सोना पकड़ा है। विभाग ने दुबई से आए एक यात्री से सोना बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस सोने की कीमत 65 लाख रुपए बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारी एपीआईएस सिस्टम के माध्यम से यात्री से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। जैसे ही यात्री ने ग्रीन सिग्नल पार किया तो कस्मट विभग की टीम ने उसे ट्रेस कर लिया। कस्टम विभाग के संयुक्त कमिश्नर जोगिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

    वहीं दूसरी तरफ अमृतसर कस्टम्स ने कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत बीते कुछ समय में जब्त किए गए 13.264 किलोग्राम सोने को SPMCIL गवर्नमेंट मिंट मुंबई के अधिकृत अधिकारियों को सौंप दिया है। इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6.6 करोड़ रुपए है।

  • पंजाबः चर्च में मूर्ति की तोड़फोड़, कार को लगाई आग, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिलें के ठक्करपुरा गांव में चर्च में की गई बेअदबी का मामला सामने आया है। तरनतारन में दो युवकों ने चर्च में लगी मूर्ति को भी तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला मंगलवार देर रात का है। चर्च पहुंचे कुछ लोगों ने पहले वहां तोड़फोड़ की और इसके बाद वहां खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया।

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव ठकरपुर की है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके में माहौल गरमा गया है। लोगों में इस हादसे को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है।

  • पंजाबः अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ एक और समन जारी

    पंजाबः अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ एक और समन जारी

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। कोटकपूरा गोलीबारी मामले के बाद उन्हें एक और समन जारी हो गया है। अब उन्हें बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT ने सम्मन जारी किया है। उन्हें 6 सितंबर को एसआईटी के सामने पेश होना होगा। बहबल कलां गोलीकांड की जांच नौनिहाल सिंह वाली एसआईटी कर रही है।

    सूत्रों के अनुसार सुखबीर बादल ने सम्मन प्राप्त करने की बात कबूल की है। अब दोनों मामलों में सुखबीर बादल से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल 14 सितंबर को पेश होंगे। उससे पहले वह बहबल कलां गोलीकांड मामले में 6 सितंबर को पेशी होंगे।

    जिक्रयोग्य है कि गत 30 अगस्त को भी सुखबीर बादल को एके यादव की सिट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे गए थे परंतु सुखबीर बादल ने यह कहते हुए पेश होने से मना कर दिया था उन्हें कोई समन नहीं मिले हैं तो सिट के सामने पेश होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इसी बीच सिट द्वारा सुखबीर बादल को समन न मिलने को लेकर जवाब भी दिया गया और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 14 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया। 

    सिट द्वारा यह जांच की जा रही है कि कोटकपूरा गोलीकांड हुआ तब गोली चलाने के आदेश किसने दिए थे। इस मामले को लेकर सुखबीर बादल से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उस समय सुखबीर बादल की सरकार थी। दूसरी तरफ सुखबीर बादल का कहना है कि जब यह गोलीकांड हुआ तब वह यहां पर नहीं थे। आपको बता दें कि जून-जुलाई महीने भी पूछताछ की गई थी। उस समय सिट द्वारा करीब 80 सवाल-जवाब किए गए थे। 

  • पंजाब स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, कैबिनेट मंत्री तरनतारन समेत 9 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    पंजाब स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, कैबिनेट मंत्री तरनतारन समेत 9 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    तरनतारनः पंजाब में आप सरकार के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी सहित 9 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। दरअसल, जिलें में दो साल पहले हुए जहरीली शराब कांड के मामले में आम आदमी पार्टी के वर्करों, विधायकों द्वारा उस समय जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स में धरना देते हुए हाईवे जाम किया गया था, तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए थे। इस मामले में माननीय अदालत में चल रहे केस संबंधित बीती 26 अगस्त को गैर-उपस्थित होने संबंधित दी गईं अर्जियों को खारिज करते हुए माननीय अदालत ने  9 के गैर-खिलाफ जमानती वारंट जारी किया हैं।

    इनमें विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक दलबीर सिंह टौंग, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, 1 वर्कर सहित कुल 9 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए है। इनके द्वारा अगली जमानत हासिल करने के लिए हाई कोर्ट की मदद लेने संबंधित तैयारी शुरु कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बीती 26 अगस्त को केस की सुनवाई के लिए माननीय बगीचा सिंह की अदालत द्वारा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर सहित मंत्रियों को पेश होने संबंधित बोला गया था, परंतु 2 विधायकों, कुछ वर्करों के अलावा बाकी कोई भी व्यक्ति माननीय अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। वकीलों के माध्यम से गैर-उपस्थित रहने वाले मंत्रियों, विधायकों, वर्करों द्वारा अपनी अर्जियां पेश की गईं।

    माननीय अदालत ने इन अर्जियों को खारिज करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक दलबीर सिंह टौंग, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी सहित 1 वर्कर के गैर-जमानती वारंट जारी करने संबंधित सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई है। आप नेताओं द्वारा अदालत में पेश होने वाले वकील बूटा सिंह को किए गए सवालों दौरान उन्होंने बताया कि बीती 26 अगस्त को गैर-उपस्थित रहने वाले मंत्रियों, विधायकों की अर्जियों को माननीय अदालत द्वारा न-मंजूर करने का आदेश जारी कर दिया गया। गौरतलब है कि विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा बिना मंजूरी लिए विदेश जाना व अदालत में गैर-उपस्थित रहना बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। 

  • फ्लाइट टिकट के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव….

    फ्लाइट टिकट के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव….

    नई दिल्ली: यदि आप भी हवाई यात्रा से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 31 अगस्त के बाद हवाई टिकट के नियमों में ऐसा बदलाव होने जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, सरकार की ओर से लागू प्राइस कैप की वजह से कई एयरलाइन कंपनियां ग्राहकों को ऐसे लुभावने ऑफर नहीं दे पा रही थी। लेकिन कल यानी 31 अगस्त के बाद से सरकार की ओर से लगाया गया प्राइस कैप का नियम हटा दिया जाएगा, जिसके बाद हवाई यात्रा के टिकटों पर असर देखने को मिल सकता है।

    बता दें कि कोरोना काल में सरकार की ओर से हवाई यात्रा पर अपर और लोअर लिमिट को लगाया था। सरकार ने किराए की लिमिट तय की थी, जिसे सभी एयरलाइन कंपनियों को पालन करना था। इस लिमिट के मुताबिक ही एयरलाइन कंपनियां अपने टिकट के दाम तय करती थी। लेकिन ये नियम अब 31 अगस्त से खत्म होने जा रहा है।

    31 अगस्त के बाद से हवाई टिकटों पर लगने वाला प्राइस कैप खत्म कर दिया जाएगा और एयरलाइन कंपनियां अपने हिसाब से टिकटों का किराया घटा और बढ़ा सकती हैं। केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में इसकी जानकारी दी थी कि 27 महीने के अंतराल के बाद प्राइस कैप को 31 अगस्त से हटा लिया जाएगा। बता दें कि हवाई यात्रायों के लिए यात्रियों की मांग और घरेलू उड़ानों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्राइस कैप को हटाने का फैसला लिया गया है।

  • राशिफल (बुधवार 31 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 31 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृषः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मिथुनः पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    कर्कः धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।

    सिंहः कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

    कन्याः राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

    तुलाः सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे।

    वृश्चिकः किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

    धनुः शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

    मकरः प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

    कुंभः चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    मीनः कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।

  • कृषि विभाग ने पोलियांवीत में लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर

    कृषि विभाग ने पोलियांवीत में लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती बारे में विकासखंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर पोलियांबीत में आयोजित किया गया।

    इसमें ड़ा. संतोष शर्मा उप परियोजना निदेशक आत्मा ने खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही सब्ज़ियों में आने वाली बीमारियों ओर कीटों की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान रमन कुमार ओर वीना जो सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने महिलाओं को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया।

    इस शिविर में डा॰अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ा. दविंदर कौर व ड़ा. शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। शिविर में गाँव के प्रधान राकेश कुमार ब वार्ड पंच उपस्थित रहे।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े कॉफी पीने आया युवक सिलेंडर और कैश लेकर हुआ फरार

    जालंधरः दिन-दिहाड़े कॉफी पीने आया युवक सिलेंडर और कैश लेकर हुआ फरार

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ चोरों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। दिन-दिहाड़े चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला आज ज्योति चौंक के स्थित कृष्णा फूड कॉर्नर का सामने आया है। जहां दोपहर 3 बजे कॉफी पीने के बहाने आए चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

    कृष्णा फूड कॉर्नर के मालिक ने बताया उक्त आरोपी कॉफी पीने के बहाने दुकान पर आया था। दुकान के मालिक ने बताया कि वह जैसे ही फ्रिज से दूध लेने के लिए दुकान की पहली मंजिल पर गए तो चोर गल्ले में से 3200 रुपए और एक सिलेंडर चुरा कर फरार हो गए। वारदात की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी संतोखपरा के रूप में हुई है। जल्द ही सोनू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया: शहरी भाजपा

    विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया: शहरी भाजपा

    ऊना/सुशील पंडित: शहरी भाजपा की इकाई ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि साढ़े 4 साल तक लापता रहने वाले विधायक को चुनाव नजदीक आते आते अब विकास कार्यों की चिंता भी सताने लगी है। उन्होंने कहा कि विधायक इस तरह के हवा हवाई शिलान्यास करके क्या साबित करना चाहते हैं। शहरी भाजपा के अध्यक्ष जनक राज खजांची, विनोद पुरी ,पवन कपिला, नवीन पुरी, खामोश जेतिक, मनीष कपिला, प्रवीण पुरी, शिव महन, कैप्टन चरणदास, बाबा बलविंदर सिंह, सुखविंदर काला, सुखविंदर सांगरा, छिंदर पाल सैनी ने कहां की विधायक बताए उन्होंने अपने इस कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से पहले 5 साल तक वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सरकार रही उस वक्त रायजादा विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सी बड़ी योजना लेकर आए। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत प्रधान और पार्षद स्तर पर किए जाने वाले कामों के नारियल फोड़कर विधायक अपना प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन अब विधायक के नारियल फोड़ने से कुछ नहीं होने वाला। विधानसभा क्षेत्र की जनता सतपाल रायजादा को घर बिठाने का मन बना चुकी है और अब उनके किसी भी झूठ और फरेब में आने वाली नहीं है।

    भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का श्रेय लेकर सतपाल रायजादा विधायक नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बेटे साडे 4 वर्ष सपने देखने में ही गए हैं और उनका आने वाला वक्त भी केवल मात्र सपने देखने में ही बीतेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सपनों में किया गया विकास विकास नहीं होता उसके लिए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की तरह आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक की केवल मात्र माफिया के प्रति जिम्मेदारी रही है और उसे निभाने में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित किया। रेत माफिया को पुलिस से छुड़ाना हो शराब माफिया को बचाना हो या फिर किसी भी अवैध कारोबारी को संरक्षण प्रदान करना हो तो विधायक हमेशा पहली पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों में अपना वेतन बांटने की झूठी घोषणा कर विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह करने वाले विधायक की दाल अब नहीं गलने वाली।

  • कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट से एक व्‍यक्ति की मौत, धमाके से हिल गया क्षेत्र

    कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट से एक व्‍यक्ति की मौत, धमाके से हिल गया क्षेत्र

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के साथ लगते कस्बा झलेड़ा में एक कबाड़ स्‍टोर में ब्‍लास्‍ट होने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस टीम व प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। जिला ऊना के झलेड़ा में कबाड़ के सामान को तोड़ते हुए एक कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े दस बजे राजिंदर पुत्र बहादुर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष रोजाना की तरह कबाड़ के सामान को तोड़कर अलग अलग कर रहा था।
    इस कबाड़ की दुकान में मोटर साइकिल और कारों के अलावा फ्रिज व एसी का कबाड़ रखा था। पुराने वाहनों के पार्ट को अलग-अलग करके बेचा जाता है। रोजाना की तरह किसी वाहन के पुर्जे को कामगार राजिंदर तोड़ रहा था तो अचानक से एक विस्फोट हुआ, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बारूद की संभावना से इनकार किया है हालांकि अभी जांच की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किस चीज से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घर भी इसकी धमक से कांप गए और राजिंदर करीब दस फीट दूर जाकर गिरा। पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और मौके से सैंपल एकत्रित किए हैं।
    एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। विस्फोट कैसे और क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है।