जालंधरः दिन-दिहाड़े कॉफी पीने आया युवक सिलेंडर और कैश लेकर हुआ फरार

जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ चोरों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। दिन-दिहाड़े चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला आज ज्योति चौंक के स्थित कृष्णा फूड कॉर्नर का सामने आया है। जहां दोपहर 3 बजे कॉफी पीने के बहाने आए चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

कृष्णा फूड कॉर्नर के मालिक ने बताया उक्त आरोपी कॉफी पीने के बहाने दुकान पर आया था। दुकान के मालिक ने बताया कि वह जैसे ही फ्रिज से दूध लेने के लिए दुकान की पहली मंजिल पर गए तो चोर गल्ले में से 3200 रुपए और एक सिलेंडर चुरा कर फरार हो गए। वारदात की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी संतोखपरा के रूप में हुई है। जल्द ही सोनू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *