Blog
-

Punjab News: इस इलाके में बिल्डिंग गिराने पहुंचे अधिकारी, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर के कोचर मार्केट इलाके में निगम अधिकारियों द्वारा नई बिल्डिंग गिराने को लेकर जोरदार हंगामा होने की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि दुकानदार ने निगम अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसके बाद कहा कि प्लान अप्रूवल के बावजूद बिल्डिंग गिराई गई।
बिल्डिंग गिराने पहुंचे अधिकारियों से हुई बहसबाजी
मार्केट इलाके में उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब निगम अधिकारी एक बिल्डिंग गिराने पहुंचे। मौके पर दुकान मालिक ने निगम अधिकारियों से बहस बाजी हो गई। जिसके बाद मामला गरमा गया। इस दौरान दुकानदार ने अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। इसके बाद कहा कि बिल्डिंग दूसरी बार गिराई गई है। उसने प्लान अप्रूवल करवाया था, फिर भी गलत कार्रवाई की गई है।अधिकारी बोले, दुकान मालिक के खिलाफ करेंगे FIR
दूसरी ओर, निगम अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन कहा कि वे दुकान मालिक के खिलाफ FIR करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने सीनियर अधिकारियों को शिकायत दे दी है। -

पंचायत चुनाव को लेकर उठा पटक और सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री कहते हैं पूरे स्टेट में सड़कें टूटी हैं तो मंत्री रहते हैं मात्र 15 सड़कें रिस्टोर होना बाकी
पंचायत चुनाव टालने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार, अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, वह बहुत उलझाने वाला है। हालात इतने खराब है कि प्रदेश के राज्य चुनाव आयुक्त को राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपनी पड़ी। सरकार के अड़ियल रवैए की वजह से जो ताजा घटनाक्रम है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर मंत्री कह रहे हैं कि पंचायत चुनाव समय पर हो सकते हैं तो फिर अधिकारी किसके इशारे पर चुनाव में देरी करना चाहते हैं? यदि मंत्री रहते हैं कि समय पर चुनाव हो सकते हैं, तो मुख्यमंत्री को क्या आपत्ति है? माननीय न्यायालय द्वारा पहले ही पंचायत चुनाव को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है। मंत्रियों के फैसलों को अधिकारी कहीं न कहीं चैलेंज करना चाहते हैं। सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करके भीड़ जुटाई जा रही है। प्रदेश में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। ऐसे में सिर्फ चुनाव कराने में ही मुख्यमंत्री और मंत्री तथा अधिकारी अलग-अलग राय क्यों रख रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन में यह ऊहापोह की स्थिति क्यों है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ मंत्री कहते हैं कि प्रदेश में 1600 से ज्यादा सड़के दुरुस्त है, मात्र 10-15 सही करनी बाकी हैं। जबकि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हर नागरिक को बाकि सुविधाएं देना हमारा काम है? तो प्रदेश के लोगों को क्या बिजली और पानी सड़क की सुविधा नहीं मिल रही है? जबकि विधानसभा के मानसून सत्र में ही सरकार ने ज्यादा सुविधाओं को रिस्टोर कर लेने की बात की थी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री यह बताएं की डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू होने के बाद उन्होंने कितने आपदा प्रभावित क्षेत्र का विशेषत: दौरा किया है? यह भी बताएं कि प्रदेश की 3615 पंचायत में से कितनी पंचायतें अभी भी मुख्य सुविधाओं से नहीं जुड़ पाई हैं? जिनकी वजह से चुनाव टाला जा रहा है? यह चुनाव प्रदेशवासियों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर डाका डालने जैसा है। साथ ही महात्मा गांधी पंचायती राज के स्वप्न की हत्या है। ग्रामीण आजीविका के साथ छल है। समय से चुनाव न होने पर पंचायत में मनरेगा के आम काम कैसे होंगे? केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित मनरेगा ग्रामीण आजीविका और अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। मनरेगा के बंद होने से होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
जयराम ठाकुर ने कहा कि तकनीकी और पारदर्शिता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई डीबीटी स्कीम से एक साथ लाखों करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सकती है। बीते कल ही हिमाचल प्रदेश के 8 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा 166 करोड रुपए किसान सम्मन निधि के दिए गए। देश के लगभग 8 करोड़ लोगों के खाते में एक क्लिक से 15.5 हजार करोड़ रुपए पहुंचे। तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावितों को जो भी सहायता देनी है वह डीबीटी के जरिए ही दिन में क्यों नहीं जारी कर देते? इसके लिए पंचायत के चुनाव लटकाने की क्या आवश्यकता है? जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल करते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनके मंत्री झूठ बोल रहे हैं या मुख्यमंत्री स्वयं और उनके अधिकारी झूठ बोल रहे हैं?
महीने की 21 तारीख को भी पेंशन की राह देख रहे हैं एचआरटीसी के पेंशनर
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज महीने की 21 तारीख हो गई है लेकिन एचआरटीसी के पेंशनर अभी भी पेंशन की राह देख रहे हैं। सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन में सरकार ने धरना दो और वेतन पेंशन लो की व्यवस्था की है। सबसे हैरानी की बातें है कि एचआरटीसी के पेंशनर्स को दो साल से ज्यादा समय हो गया और उनके मेडिकल बिल का एक पैसा भी नहीं मिला। इससे ज्यादा संवेदनहीनता सरकार की और क्या हो सकती है?
थुनाग एवं जंजैहली मंडल के संयुक्त मोर्चा परिचय बैठक को किया संबोधित
जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा के थुनाग एवं जंजैहली मंडल की संयुक्त मोर्चा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जोश, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती देगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करेंगे और यही एकजुटता हमारे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनमत मिलेगा। अभी तो कांग्रेस के लोग बिहार चुनाव में भाजपा के स्ट्राइक रेट से डरे हैं लेकिन हिमाचल में भाजपा के स्ट्राइक रेट से चौंक जाएंगे।
बचपन में जहां पढ़े वहीं मुख्य अतिथि पहुंच भावुक हुए जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने अपने बचपन के दिनों में जिस स्कूल में पढ़ाई की थी उसी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। बचपन के स्कूल पहुंचकर वह भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से ही पढ़ाई करने के बाद उसी स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पारितोषिक वितरण करने का सौभाग्य मिलना बहुत बड़ी बात है। यह अनुभूति शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। सभी बच्चों को देखकर हमें अपने बचपन के दिन याद आते हैं। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग पहुंच कर 50 साल पुरानी सारी स्मृतियां ताजा हो गई। इन 50 सालों में बहुत कुछ बदल गया लेकिन इस मिट्टी पर पहुंचने पर होने वाला एहसास नहीं बदला। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकी इस विद्यालय से निकलकर सभी लोग आगे जाएं, खूब तरक्की करें अपने विद्यालय गुरुजन माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया।
-

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पति ने किया सरकारी टीचर का बेरहमी से कत्ल
श्री गोइंदवालः तरनतारन से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। दरअसल, गांव खडूर साहिब से गोइंदवाल साहिब को जाने वाली सड़क पर पति द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय जसपाल कौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिवारिक मैंबरों ने बताया कि उनकी बेटी जसपाल कौर सरकारी टीचर थी।
जसपाल कौर का उसके पति अमरबीर सिंह ने अपने परिवार मैंबरों के साथ मिलकर बेहरमी से कत्ल कर दिया। लड़की परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोइंदवाल साहिब थाने के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-

भाजपा जिला ऊना की बैठक में सरकार पर बड़ा हमला, 4 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ऊना जिला इकाई ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय दीप कमल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी 4 दिसंबर को धर्मशाला के तपोवन में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मिधर सूद वा जिला सह प्रभारी विशाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास वा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ पांचों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके प्रमुख नेता—विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी,प्रो. रामकुमार, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, और देवेंद्र भुट्टो भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला गया। नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराकर पूरी तरह विफल हो चुकी है और खासकर ऊना जिला अपराधों का केंद्र बनकर दहशत के माहौल में जी रहा है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश की जनता अब पूरी तरह बदलाव के मूड में है और विधानसभा घेराव इस असंतोष का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार देते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बैठक में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की शह पर पल रहा माफिया अब खुलेआम गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है और पुलिस-प्रशासन स्थिति संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। जिला प्रभारी रश्मिधर सूद ने कहा कि ऊना जिला के हालात अब “जंगलराज” से भी बदतर हो गए हैं। लोगों में भय का माहौल इतना बढ़ चुका है कि सामान्य जीवन तक प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश को शांत और सुरक्षित माना जाता था, वहां आज अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि सरकार सिर्फ दर्शक बनी हुई है। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश सरकार को अब जनता के आक्रोश का एहसास कराने के लिए भाजपा विधानसभा घेराव को व्यापक रूप देगी। तय किया गया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के तपोवन में होने वाले इस बड़े आंदोलन में ऊना जिला से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यह घेराव सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था के खिलाफ जोरदार शंखनाद साबित होगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को झकझोरने और जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी 10 मंडलों के अध्यक्ष का महामंत्री जिला और मंडल के मोर्चे और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अध्यक्ष महामंत्री इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-

बद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहे छात्रों को किया सम्मानित
हमालनाटी पर झूमे विधायक व अन्य अतिथि गण
बद्दी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी के वार्षिक समारोह में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर भाषा अध्यापक सरिता की ओर से तैयार की गई पारस व शिवानी के नेतृत्व में पहाड़ी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। इस नाटी पर मुख्य अतिथि के साथ साथ अन्य अतिथि भी झूमने को विवश हो गए। स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने स्कूल के वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वाइस प्रिंसीपल परिणीता ने मंच का दमदार संचालन किया।
सरस्वती वंदना व वंदेमातरम से यह कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा की भावना, रोशनी, राखी पाल, सानवी, खुशी, शुभम, सातवीं की श्रुति, अंजलि, निधि, रचना, नेहा व अभिनव, 8वीं के विद्या सागर, ज्योति कुमारी, विशाल, सुष्मिता जैना, जिज्ञासा व तानिया 9वीं कक्षा से मोहम्मद शहनवाज, अखिल रावत, अनिता, चंदन ठाकुर, काजल व तरूण, दसवीं से रोशनी कुमारी, रंजना, जिज्ञासा, 11 वीं से हर्ष चौधरी, डोले कुमारी, दीपांशु, सलूनी, सोनी कुमारी, सवाति, तानिया, मानसी, खुशबू, व आंचल, 12 कक्षा के अनमोल धीमान, तमन्ना कुमारी, स्नेहा, अमनदीप कौर, बबलू कुमार, शिवानी पांडे, ईशा, गुड्डी व अनुपम कुमारी को कक्षा में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक उपस्थिति, खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी मेडल पहना कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को जीवन में सफल रहने के लिए कड़ी मेहनत करने की नसीहत थी। उन्होंने कहा कि वह अभी मेहनत करेंगे तो वह पूरी जीवन सुखी रहेंगे। उन्होंने स्कूल को 20000 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह, एसएमसी प्रधान रामु, नम्बरदार राम लाल, निर्मल सिंह, साइंस अध्यापिका नीतू कुमारी समेत गणमान्य लोग मोजूद रहे।
-

Punjab News: पुलिस और लुटेरे में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो
अमृतसरः पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। वहीं आज पुलिस द्वारा एक और महत्वपूर्ण एनकाउंटर करने की घटना सामने आई है। दरअसल, पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया। वहीं घटना स्थल का मुआयना करने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को एक महिला के साथ 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गाड़ी रोक कर लूट की वारदात अंजाम दिया था। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी।
जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों जसकीरत सिंह उर्फ साहिल निवासी नामदेव कालोनी सुलतानपुर अमृतसर, और एनमोल बूटा सिंह निवासी जसपाल नगर सुलतानविंद रोड को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि लूट के दौरान उपयोग की गई पिस्तौल मोहकमपुरा इलाके में छिपाई थी। जैसे ही पुलिस टीम देर रात हथियार बरामद करने मोहकमपुरा पहुंची, तब आरोपी पहले पुलिस को भटकाने की कोशिश करने लगे।
इस दौरान आरोपी साहिल ने अचानक असली हथियार निकालकर पुलिस पार्टी पर गोली चलाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की और उसे काबू कर लिया। इस मुठभेड़ में साहिल घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों नौजवान कुख्यात गैंगस्टर गुरदेव जैसल चंबल (तरण तारण) के संपर्क में थे। दोनों आरोपी उसकी हिदायत पर हथियार हासिल कर अलग–अलग वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह भी पता चला है कि अमृतसर की वारदात के बाद ये लोग तरन तारन में फाइव स्टार वीज़ा कंसल्टेंसी दफ्तर पर डराने-धमकाने वाले हमले में भी शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि गैंगस्टरवाद से जुड़ी हर कड़ी की तलाश कर तोड़ा जाएगा और यह कार्रवाई उसी सिलसिले की एक कड़ी है।
-

महाविद्यालय बंगाणा में “लोकतंत्र में मत का महत्व” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: आज भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में “लोकतंत्र में मत का महत्व” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व से अवगत कराना तथा उनके भीतर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करना था ।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया, नागरिक दायित्व और जिम्मेदार मतदान जैसे महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात निम्नलिखित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया—प्रथम स्थान: वरुण, द्वितीय स्थान: वर्षा, तृतीय स्थान: तन्वी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र तब ही मजबूत बनता है जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्य को समझते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेता है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़ है, और उनके जागरूक एवं जिम्मेदार निर्णय ही एक सशक्त भारत का निर्माण करते हैं। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, यह एक नैतिक जिम्मेदारी भी है। आज के विद्यार्थी कल के जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र को नई दिशा देंगे।इस अवसर पर प्रोफेसर नंद लाल, डॉ. कुलदीप सिंह, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा, उपाध्यक्ष तन्वी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की टीम, महाविद्यालय प्रशासन तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयास सराहनीय रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक संदेश का संचार किया।
-

मनिंदरजीत सिंह बेदी को हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के रूप में किया नामित
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामजद किया गया है। इस संबंध में अदालत की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 16(2) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, अधिसूचना जारी होने की तारीख से मनिंदरजीत सिंह बेदी को इस पद पर नामजद किया गया है। एडवोकेट जनरल बेदी बठिंडा जिले के फूल शहर से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अपने चाचा के मार्गदर्शन में रामपुरा फूल में प्रैक्टिस शुरू करते हुए कानूनी क्षेत्र में अपना सफर आरंभ किया।
वर्ष 2009 में वे चंडीगढ़ आ गए और संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी, सेवा, राजस्व तथा कॉर्पोरेट मामलों में प्रैक्टिस शुरू की। उनके कार्यकाल में पी.एस.पी.सी.एल., पी.टी.यू., यू.एल.बी. तथा पनग्रेन जैसी प्रमुख राज्य संस्थाओं के लिए पैनल वकील के रूप में सेवाएं देना शामिल रहा है। उन्होंने जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा निभाते हुए उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश की ओर से पक्ष रखा। इसी वर्ष मार्च, 2025 में उन्होंने पंजाब के एडवोकेट जनरल का पदभार संभाला था।
-

Jalandhar News: पार्षद पति सहित 5 आरोपी नामजद, गिरफ्तारी ना होने पर परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: भार्गव कैंप न्यू सुराजगंज में शादी से इंकार करने के चलते कुछ दिन पहले युवक द्वारा आत्महत्या की गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां अंजली के बयानों पर मंगेतर के परिवार सहित पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने को लेकर आज भार्गव कैंप चौक के बाहर परिवार द्वारा धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक युवक की माता अंजली ने बताया कि पुलिस ने भले ही मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जिसको लेकर परिवार व इलाका निवासियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा धरना लगाए जाने की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने के एसएचओ मोहन मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले।
दरअसल, परिवार ने बुधवार दोपहर मृतक अमनदीप का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक अमनदीप की मां अंजली के बयानों पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मंगेतर बस्ती शेख की रहने वाली कशिश, पिता हैप्पी और मां रेखा, पार्षद पति भार्गव कैंप के रहने वाले सुदेश भगत और मंगेतर की नानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसने बयानों में कहा कि कशिश और बेटे अमनदीप के आपसी प्रेम सबंध थे, जिसके चलते 9 दिसंबर 2023 को दोनों की एक होटल में मंगनी कर दी और तैय हुआ कि तीन साल बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी।
पीड़िता ने बताया कि कशिश की माता रेखा, पिता हैप्पी और नानी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वह उसके बेटे अमनदीप को अक्सर ताने मारते और परेशान करते रहते थे, जिस सबंधी कई बार अमनदीप ने परिवार को बताया। अमनदीप की मां ने आरोप लगाए कि कशिश भी अपने परिवार व पार्षद पति सुदेश भगत के साथ हमसलाह होकर अमनदीप से रिश्ता तोड़ने के लिए तंग परेशान करने लगी, इनसे परेशान होकर उसने जान दे दी।
