Blog

  • Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, एक-दूसरे को मारा चाकू, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, एक-दूसरे को मारा चाकू, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में दपंति में घरेलू विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। जहां दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के पेट में चाकू मार दिया। दोनों गंभीर हालत में घायल हो गए और दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों पेट पर गहरे घाव होने के साथ-साथ अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। लोगों के अनुसार घायल दपंति के 7 बच्चे है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दंपती की बेटी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी मां और पिता दोनों घायल हो गए हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी को उस पर शक था कि उसका कहीं बाहर किसी के साथ चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

    आरोप है कि पहले पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया जिसके बाद उसने भी बचाव में पत्नी पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 52 हजार की नकली करंसी बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 52 हजार की नकली करंसी बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 हजार रुपये नकली भारतीय नोट और सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर PB10-FV-7950 भी जब्त की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी-1 के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी।

    इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गुरदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी कोट ईसे खां कबाड़ का काम करता है। वह अक्सर अपने पास भारी मात्रा में नकली भारतीय नोट रखता है और सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी में घूमता है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दिल्ली कॉलोनी के गेट के पास नाकाबंदी की।

    इस दौरान आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू को उसकी बोलेरो कैंपर गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 500 रुपये के 104 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 52 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सिटी-1 मोगा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोट आरोपी स्वंय बनाता था या किसी अन्य व्यक्ति से लेकर आता था।

  • मान सरकार का बड़ा विजन सफल, 9 वैश्विक कंपनियों का पंजाब में प्रवेश

    मान सरकार का बड़ा विजन सफल, 9 वैश्विक कंपनियों का पंजाब में प्रवेश

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जापान-कोरिया यात्रा राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आई है। इस दौरे के दौरान 9 प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब में निवेश के लिए समझौते किए हैं, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना बनी है। इन निवेशों से पंजाब की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    खास बात यह है कि इन निवेशों का फोकस भविष्य के सेक्टर्स पर है। जापान की Yamaha कंपनी Hero के साथ मिलकर पंजाब में इलेक्ट्रिक बाइक निर्माण की योजना बना रही है, जबकि Honda ऑटोमोबाइल पार्ट्स का उत्पादन शुरू करेगी। इससे न केवल हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि तकनीकी प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट के नए रास्ते भी खुलेंगे।

    मोहाली को ग्लोबल IT और AI हब बनाने की दिशा में भी अहम कदम उठाए गए हैं। Fujitsu Limited, Toray और Toppan Holdings जैसी कंपनियों ने मोहाली में निवेश की घोषणा की है, जिनमें Toppan Holdings ने करीब 400 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इन परियोजनाओं से हजारों IT प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा और मोहाली की अंतर्राष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी।

    इसके अलावा JICA ने पंजाब की बागवानी परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, जबकि JBIC ने क्लीन एनर्जी में निवेश का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह निवेश पंजाब के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन पहलों से पंजाब आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।

  • Punjab News: इस इलाके में Platoon Bridge न बनने से लोग परेशान, 45 km ज्यादा पड़ रहा रास्ता, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Platoon Bridge न बनने से लोग परेशान, 45 km ज्यादा पड़ रहा रास्ता, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में आई बाढ़ के बाद लोग धीरे-धीरे अपनी जिंदगी पटरी पर ला रहे हैं, लेकिन अभी भी कई जगहों पर नुकसान की वजह से सरकारी काम भी रुका हुआ है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी का उदाहरण बॉर्डर के गांव ताश के पास रावी नदी पर बना पुल है जहां, हर साल अक्टूबर महीने में लगने वाला प्लाटून ब्रिज अभी तक एडमिनिस्ट्रेशन ने नहीं लगाया है। जानकारी के मुताबिक, रावी नदी में आई बाढ़ के बाद नदी की ज्योग्राफिकल पोजिशन बदल गई थी, जिसकी वजह से इस नदी पर प्लाटून ब्रिज लगाना मुश्किल लग रहा था।

    बता दें कि यह पुल रावी नदी पर है, जिसे प्रशासन सिर्फ बारिश के मौसम में हटाता है और इस पुल को दोबारा बनाने की तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है, लेकिन इस बार दिसंबर महीना बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने यह पुल नहीं बनाया है, जिसकी वजह से बॉर्डर इलाके के ताश, मजीरी, अखबारन, लसयान, जैतपुर, दत्याल, बसाऊ बरमा, आदम बरमा, बमियाल, झरोली वगैरह गांवों के लोगों को गुरदासपुर आने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है, क्योंकि इस इलाके के लोग अक्सर इसी रास्ते से प्लाटून पुल पार करते थे, लेकिन इस बार पुल न बनने की वजह से लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    इस रावी नदी पर अभी नाव चलाई जा रही है, जिसकी मदद से लोगों को यह नदी पार कराई जा रही है। लेकिन लोगों को सुबह देर से नाव का इंतजार करना पड़ता है और शाम 5 बजे के बाद इस रास्ते से जाना नामुमकिन हो गया है।

    स्थानीय विशाल शर्मा तथा मंजीत सिंह व अन्य ने बताया कि यह पुल लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा है। हालांकि सरकार अभी तक पक्का पुल नहीं बना पाई है, लेकिन स्वर्गीय MP विनोद खन्ना ने इस नदी पर प्लाटून ब्रिज बनवाया था, जो लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है, लेकिन इस बार दिसंबर महीना बीत जाने के बाद भी इस पुल के न बनने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर बॉर्डर इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस पुल का निर्माण जल्द किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

  • Jalandhar News: 20 जगहों पर पुलिस का एक्शन, इस इलाके से बैरंग लौटी CP धनप्रीत कौर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 जगहों पर पुलिस का एक्शन, इस इलाके से बैरंग लौटी CP धनप्रीत कौर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में सदिंग्ध इलाकों में चैकिंग की जा रही है। इस दौरान 40 क्वार्टर इलाके में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर खुद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंची। लेकिन इलाके में की गई सर्च के बाद सीपी धनप्रीत कौर को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीपी ने बताया कि आज 20 संदिग्ध इलाकों में जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पब्लिक की ओर युवाओं द्वारा नशा करने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर आज सुबह इस इलाके में वह खुद पुलिस फोर्स के साथ जांच करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यह कैपेन लगातार अलग-अलग इलाकों में की जाएगी। इस दौरान कभी सुबह और कभी शाम के समय में जांच की जाएगी। सीपी ने कहा कि आज जांच के दौरान कोई नशीला पदार्थ या कोई नशा करता व्यक्ति नहीं मिला है।

    इन एरिया में पहले भी रात के समय में जांच की गई थी और इन एरिया में लाइट को लेकर नगर निगम से मीटिंग भी की गई थी। वहीं साफ-सफाई को लेकर रेलवे विभाग को भी पत्र लिखा गया है। जिसको लेकर जल्द संदिग्ध इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएगे। सीपी ने कहा कि कुछ देर तक अन्य इलाकों में की जा रही चैकिंग की रिपोर्ट सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरतंर जारी रहेगी।

  • राइट टू सर्विस कमीशन का कड़ा रुख, HUDA की लापरवाही पर मुआवजा तय

    राइट टू सर्विस कमीशन का कड़ा रुख, HUDA की लापरवाही पर मुआवजा तय

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने फरीदाबाद स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक भूखंड से संबंधित मामले में सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के उपरांत कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने पाया कि दिनांक 08.10.2025 के अंतरिम आदेशों में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद आवंटन पत्र की शर्तों के अनुसार 5.5 प्रतिशत की दर से विलंबित कब्जा ब्याज का भुगतान अब तक नहीं किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अनुचित है।

    आयोग ने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि एस्टेट अधिकारी द्वारा समय रहते अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई थी। आदेशों की प्रतिलिपि फील्ड कार्यालय एवं मुख्यालय—दोनों को भेजी जा चुकी थी, इसके बावजूद अनुपालन न होना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अधिकारियों को प्रशासनिक मार्गदर्शन देने का मंच नहीं है और भविष्य में अपेक्षा की जाती है कि अधिकारी यथोचित सावधानी रखेंगे ।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुनवाई के दौरान दिए गए आश्वासन के आधार पर आयोग ने निर्देश दिए हैं कि एस्टेट अधिकारी द्वारा मांगी गई धनराशि शीघ्र स्थानांतरित की जाए तथा 19.12.2025 तक विलंबित कब्जा ब्याज की राशि संबंधित आवंटी के खाते में जमा कराई जाए। किसी भी प्रकार की आगे की देरी होने पर आयोग संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

    इसके अतिरिक्त, आयोग ने वर्ष 2022 में सेक्टर 76 एवं 77, फरीदाबाद में विकास कार्य पूर्ण हुए बिना ई-नीलामी किए जाने के मामले पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने इस निर्णय की जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर निर्धारित करते हुए कहा कि इस “अनुमान आधारित निर्णय” के कारण न केवल वर्तमान आवंटी बल्कि अनेक अन्य आवंटियों को भी अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी। यह विषय उचित कार्रवाई हेतु हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के संज्ञान में भी लाया गया है।

    हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर पर विलंबित कब्जा ब्याज देने की कोई सक्रिय एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है और अधिकांश मामलों में आवंटियों को राहत केवल आयोग के हस्तक्षेप के बाद ही मिल पाती है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

    आवंटी को हुई मानसिक पीड़ा एवं उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए आयोग ने हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 की धारा 17(1)(ह) के अंतर्गत अधिकतम 5,000 रुपये का मुआवजा प्रदान करने के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि यह राशि पहले अपने स्तर पर भुगतान की जाए तथा बाद में दोषी अधिकारियों से वसूली की कार्रवाई की जाए।

    आयोग ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने एवं निर्धारित तिथियों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

  • T20 World Cup को लेकर टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल बाहर, ईशान- सैमसन सहित इन्हें मिला मौका

    T20 World Cup को लेकर टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल बाहर, ईशान- सैमसन सहित इन्हें मिला मौका

    नई दिल्लीः टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम को लेकर चयनकर्ताओं ने टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए आज 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। दरअसल, 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्‍वकप में 20 टीमों के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने आज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में ईशान किशन और रिंकू सिह को भी मौका मिला है।

    टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में सबसे बड़ी बात यह है कि शुभमन गिल को न सिर्फ उप-कप्तान के पद से हटाया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड T20I के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह।

  • स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा होने के कारण होती है Anxiety, जानें इसे दूर करने के तरीके

    स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा होने के कारण होती है Anxiety, जानें इसे दूर करने के तरीके

    सेहत: कुछ लोग किसी भी काम को करने से पहले चिंता में आ जाते हैं। उनका दिमाग परेशान होने लगता है। इस समस्या को अंग्रेजी में एंग्जाइटी कहते हैं। नया काम शुरु होने से पहले यह काफी आम है हालांकि एंग्जाइटी यदि ज्यादा हो तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने के कारण सिर्फ मेंटल हेल्थ ही नहीं बल्कि शरीर पर भी बहुत असर होता है।

    स्ट्रेस हार्मोन होता है ज्यादा

    एंग्जायटी के कारण शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल ज्यादा हो जाता है। इसके कारण नींद कम आना, खाना देर से पचना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स की मानें तो इस बारे में लोग किसी से बात भी नहीं करते। उनका मानना है कि लोग उन्हें जज करेंगे। यदि वह खुल कर इस बारे में लोगों या डॉक्टर से बात नहीं तो उनकी आम जिंदगी पर काफी ज्यादा असर होगा। उन्हें गलत ख्याल आने लगेंगे। शरीर एंग्जाइटी के कारण हमेशा एक्टिव रहता है जिसके कारण उसकी शरीर की सारी एनर्जी उसमें चली जाती है।

    ऐसे दूर करें एंग्जायटी

    . अपने सांसों और बैठने-उठने के तरीके और पोश्चर पर ध्यान दें। . मन में पॉजिटिव विचार लेकर आएं। खुद से अच्छी-अच्छी बात करें। . इसके अलावा उन दोस्तों के साथ बात करें जिनके साथ आपको अच्छा महसूस हो। बिना किसी हिचकिचाहट के साथ अपनी बातों को शेयर करें। . इसके अलावा योगा करें। रोज सुबह बाहर टहलने के लिए जाएं। . आराम और मन को शांति देने वाले गानें सुनें। शरीर को महसूस करवाएं कि आप किसी भी परेशानी में नहीं है। . जब आपको कुछ अजीब महसूस हो तो आराम करें और लंबी-लंबी सांस लें। . बीच-बीच में अपने शरीर को आराम दें नहीं तो आपकी पूरी एनर्जी लो हो सकती है। . अगर आपको यह लगता है कि एंग्जाइटी के कारण आपकी रोज की रुटीन पर असर हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।    
  • फैक्ट्री में टैस्टिंग दौरान फटी पानी की टंकी, 6 मजदूरों की मौत, 9 घायल

    फैक्ट्री में टैस्टिंग दौरान फटी पानी की टंकी, 6 मजदूरों की मौत, 9 घायल

    नागपुरः फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 9 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे ‘अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड’ के सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में हुआ। घटना नागपुर-चंद्रपुर राजमार्ग के पास स्थित बुटीबोरी महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की है।

    जानकारी अनुसार, मजदूर पानी की टंकी के पास कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे। टेस्टिंग के दौरान पानी के हाई प्रेशर के चलते टंकी फट गई। टंकी फटते ही उसका ढांचा पानी के साथ ढह गया। मृतक मजदूरों की पहचान पश्चिम चंपारण के अरविंद ठाकुर (26) और बुलेट इंद्रजीत शाह (19), पहाड़पुर के अशोक पटेल (42), मुजफ्फरपुर के अजय पासवान (26), सुधांशु कुमार साहनी (36), शमीम अंसारी (42) के रूप में हुई है। मरने वालों में दो मुजफ्फरपुर, दो बेतिया के रहने वाले थे। सभी घायल भी बिहार के निवासी हैं।

    मृतकों में 2 मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। उनकी पहचान करजा इलाके के गबसरा निवासी नागेश्वर सहनी के बेटे सुधांशु कुमार(23) और राजेश्वर पासवान के बेटे अजय कुमार(25) के तौर पर हुई है। इसी गांव के बुल्ला सहनी के बेटे प्रकाश कुमार(28) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टंकी गिरने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें दबकर सुधांशु और अजय की मौत हो गई। जबकि प्रकाश के पैर फ्रैक्चर हो गए और सीने में चोट लगी है।

    हादसे के बाद टंकी के निर्माण में इस्तेमाल की गई धातु की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच में तकनीकी खामी या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि टंकी का स्ट्रक्चर कमजोर होने और पानी के प्रेशर की वजह से हादसा हुआ।

    उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, हादसे में घायल मजदूरों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और उनके इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। हादसे की जानकारी अरविंद व बुलेट के साथ काम करने गए संजीवन ने फोन करके दिया।

  • Punjab News: अधिकारियों से मीटिंग के बाद रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: अधिकारियों से मीटिंग के बाद रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    मोहालीः किसानों ने पंजाब में 20 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। जिसको लेकर चंडीगढ़ के पंजाब भवन में अफसरों और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के बीच देर रात तक चली बैठक के बाद 20 दिसंबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। सरकार ने बिजली संशोधन विधेयक लागू न करने और स्मार्ट बिजली मीटर न लगाने का भरोसा दिया, लेकिन किसानों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन सिर्फ स्थगित हुआ है, वापस नहीं।

    लंबित मांगों पर 22 दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच एक और बैठक होगी। किसान मजदूर मोर्चा अब शनिवार को एक विशेष बैठक कर सरकार से हुई बातचीत पर चर्चा करेगा। शुक्रवार देर रात्रि 10:30 बजे तक चली बैठक में पंजाब सरकार के अफसरों ने किसानों की उन मांगों पर सहमति जताई है जो पंजाब सरकार से संबंधित थीं। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के आह्वान पर और दशमेश किसान मजदूर यूनियन के समर्थन से आयोजित यह विरोध प्रदर्शन पंजाब भर में 18 और 19 दिसंबर को जिला आयुक्त कार्यालयों के बाहर चल रहे दो दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन का हिस्सा था।

    प्रदर्शन के दौरान, किसानों ने राज्य सरकार द्वारा किसान समुदाय से किए गए वादों को पूरा न करने और 5 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन से कुछ घंटे पहले यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर कथित अंकुश लगाने के खिलाफ भी विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए, यूनियन नेताओं ने कहा कि कृषि के लिए सस्ती और विश्वसनीय बिजली अत्यंत महत्वपूर्ण है और चेतावनी दी कि बिजली की दरों में किसी भी प्रकार की वृद्धि से खेती की लागत और बढ़ जाएगी, जिससे छोटे और सीमांत किसान और भी अधिक वित्तीय संकट में फंस जाएंगे।