Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, एक-दूसरे को मारा चाकू, हालत नाजुक, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में दपंति में घरेलू विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। जहां दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के पेट में चाकू मार दिया। दोनों गंभीर हालत में घायल हो गए और दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों पेट पर गहरे घाव होने के साथ-साथ अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। लोगों के अनुसार घायल दपंति के 7 बच्चे है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दंपती की बेटी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी मां और पिता दोनों घायल हो गए हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी को उस पर शक था कि उसका कहीं बाहर किसी के साथ चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि पहले पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया जिसके बाद उसने भी बचाव में पत्नी पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *