Blog

  • आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 25 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 5 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार का माहौल शांत बना रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फोल्लोवेर्स में इजाफा होगा। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में और मिठास घुलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। 

    वृष राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, इसलिए आज आप फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव नार्मल रखने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है।  बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा करके उससे अपनी निजी बातें शेयर न करें।  

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। पिता की सहायता से आपको कार्य करने में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। ऑफिस के काम को जल्दी ख़त्म करके घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतर गुजरेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। किसी घर के मामले में आज आपको थोड़ा समझदारी से फैसला करने की जरूरत है। परिवारवालों की राय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।  लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं।  छात्रों के लिए आज का दिन हार्ड वर्क करने वाला रहेगा।  आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन आनंद से भरपूर रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वाइन किए लोगों की स्टाफ के साथ अच्छी बोन्डिंग बनेगी। सिंगिंग के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सोशल वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स किसी टारगेट को समय से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।  दांपत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा।  

    कन्या राशि: आज आपको अधिक धन खर्च करने पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी पारिवारिक खुशियां किसी के आने से दोगुनी होंगी। आपकी कोई EMI पूरी हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। आपकी कार्य कुशलता की सब तारीफ करेंगे।  आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  प्लास्टिक का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। माताएं आज अपने बच्चों की पसंदीदा डिश बनाएंगी।  

    तुला राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है।  दांपत्य रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। आपको रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी आपको स्पेशल फील करा सकते हैं। आपको फिजूल खर्च से बचना चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको हार्दिक ख़ुशी मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहने वाला है। किसी को दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले उस पर सोच विचार कर लेना चाहिए।  आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। ट्रान्सफर में आ रही रुकावट आज ख़त्म होगी। सेल्स का काम कर रहे लोगों का टारगेट पूरा होगा, ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।  

    धनु राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का प्रमोशन होने की सम्भावना है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थी कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। रिसेप्शन की जॉब कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। आपके दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। अभिनय से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप काम में ज्यादा उलझ सकते हैं। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन शानदार रहेगा। बाजार में सामान खरीदते समय अपनी पर्स का ध्यान रखें | आप किसी बड़े की सलाह से अपने कारोबार को एक नई दिशा दे पाएंगे। लवमेट को कुछ उपहार दे सकते हैं।  विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल में मदद लेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनाएंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। फ्रीलांसर का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ बनाएंगे। 

    मीन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा> जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश ख़त्म होगी। आपको माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा विद्यार्थी अपने पुराने टॉपिक को सीनियर्स से क्लियर कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है। राजीनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।  लवमेट से आपको कुछ स्पेशल मिलेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਜਿਹਾ ਪਿੰਡ ਜਿੱਥੇ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ‘ਚ ਪਾ ਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਚੋਂ ਲੋਕ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਜਿਹਾ ਪਿੰਡ ਜਿੱਥੇ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ‘ਚ ਪਾ ਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਚੋਂ ਲੋਕ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਨੀਮ ਪਹਾੜੀ ਏਰੀਆ ਧਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਰੋੜ ਜਿਸਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਗੋਵਾ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵਿਕਸਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੀ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੀ ਝੀਲ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਬੇੜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿੱਚ ਪਾਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਇਧਰ ਤੋਂ ਉੱਧਰ ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਹਰ ਸਮੇਂ ਇਕ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਨੌਬਤ ਬਣੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦਸ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਰੋੜ ਜਿਸਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਗੋਵਾ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵਿਕਸਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੀ ਝੀਲ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ 10 ਤੋਂ 15 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਬੇੜੀ ਤੇ ਰੋਜਾਨਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਅਸੀਂ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਬੇੜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਸਮੇਂ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਦਾ ਡਰ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਜਦ ਇਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਮਜਬੂਰੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਅਸੀ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜਾਂਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਉਹ ਰਸਤਾ ਤਕਰੀਬਨ 35 ਤੋਂ 40 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਤਰਫ ਤੋਂ ਸਾਨੂੰ 3 ਤੋਂ 4 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਤੱਕ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਆਜ਼ਾਦ ਹੋ ਚੁਕਾ ਮਗਰ ਅੱਜ ਵੀ ਜਦ ਅਸੀਂ ਬੇੜੀ ਵਿਚ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿਚ ਪਾਕੇ ਝੀਲ ਨੂੰ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਲਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਹੁਣ ਵੀ ਗੁਲਾਮ ਹਾਂ।

    ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਚੁਣਾਵ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਲੀਡਰ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਧੇ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵਿਕਾਸ ਦੀਆ ਨ੍ਹੇਰੀਆਂ ਲਿਆ ਦੇਵਾਂਗੇ ਮਗਰ ਜਿੱਤਣ ਤੋਂ ਬਾਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਧੇ ਹਵਾ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਝੀਲ ਤੇ ਪੁਲ ਜਲਦ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਤਾਂਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਜਦ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਾਡੀ ਧਾਰ ਵਿਚ ਪੈਂਦੇ ਬੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇਸ ਝੀਲ ਵਿੱਚ ਚਲ ਰਹੀ ਬੇੜੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣਨ ਲਈ ਪੁਜੇ ਤਾਂ ਓਥੇ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾ ਮੁਲਾਜਿਮ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਕੰਪਿਊਟਰ ਓਪਰੇਟਰ ਬੈਠੇ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਨਹੀਂ ਪਤਾ।

  • आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार ने किया हमला, देखें वीडियो

    आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार ने किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के थाना गुरूहरसहाय के गांव पांजग्राही के रहते एक युवक सचिन जिसने हरियाणा में एक परिवार के साथ विदेश भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी की थी। जिस के संबंध में हरियाणा के थाना सिटी कैथल की पुलिस की एक टीम आरोपी सचिन को उसके गांव से गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, जहां हरियाणा की पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही थी कि आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने हरियाणा से आई पुलिस टीम पर हमला कर दिया और हरियाणा पुलिस की कार की तोड़ फोड़ की जहा से हरियाणा पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    थाना सिटी कैथल हरियाना के ए एस आई सुरिंदर कुमार ने बताया कि तिथि 27. 08. 2022 को कैथल थाना सिटी में आरोपी सचिन के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। और ये आरोपी तब से पुलिस की गिरफ्त से फरार था। आज इसको पकड़ कर हम अभी पुछताश ही कर रहे थे की आरोपी और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। हमारे साथ थाना गुरुहरसाहये जिला फिरोजपुर का कर्मचारी भी हमारे साथ थे, हमारी गाड़ी की तोड़फोड़ की ओर हमारे ड्राइवर और हमारे साथ मारपीट की जिसके बाद हमने सिविल अस्पताल फिरोजपुर में अपना मेडिकल करवाया है और अगली कारवाई के लिए जिला फिरोजपुर पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गैंगस्टर घायल

    पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गैंगस्टर घायल

    अमृतसर: जंडियाला गुरु में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता बलविंदर गिल को घायल करने वाले गैंगस्टर अर्शदीप सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की है।

    इस गोलीबारी में गैंगस्टर अर्शदीप सिंह घायल हो गया है। कई गोलियां पुलिस की गाड़ी पर भी लगीं है। सीआईए अमृतसर के ड्राइवर को गोली लगी लेकिन सीट बेल्ट पर गोली लगने के कारण वह बच गया। फ़िलहाल गैंगस्टर अर्शदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • सड़क दुर्घटना में खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत!

    सड़क दुर्घटना में खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत!

    नई दिल्ली: कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हालांकि इसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि सिख फॉर जस्टिस का चीफ पन्नू अब इस दुनिया में नहीं रहा। पन्नू पिछले काफी समय से अंडरग्राउंड था । लगातार खालिस्तानी आतंकियों और खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद से वह गायब था।

  • OYO होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    OYO होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः वेस्ट दिल्ली के हरी नगर इलाके में OYO होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मचा गई। आग हालांकि होटल के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। लेकिन तुरंत आग पर काबू पा लिया गया लेकिन होटल में रुके लोगों में दैहशत फैल गई। 

    फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक 3:20 पर आग की कॉल मिली थी 3:40 पर आग पर काबू पा लिया गया।

  • हरिद्वार से पैदल यात्रा पर निकले ऊना के 21 कांबड़िये 

    हरिद्वार से पैदल यात्रा पर निकले ऊना के 21 कांबड़िये 

     350 किलोमीटर का सफर कर  15 जुलाई को करेंगे  रुद्राआभिषेक  

     ऊना/सुशील पंडित :ऊना के  शिव भक्त कांबड़िये हरिद्वार से पवित्र जल लेकर  350 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हुए है। धार्मिक यात्रा हरिद्वार से  3 जुलाई से  शुरू हुई है।  भक्तो की यह  चौथी पैदल यात्रा है।इस पैदल यात्रा में  ऊना जिला  के गाँव धमान्धारी, खड्ड  व  रेंसरी  के 21 काबड़िये   बलदेव सिंह, नेत्र सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, अंकुश, अभिषेक, शिव कुमार , काका,मनोहर , नीरज, मंजीत, बबलू, मुनीश , कृष्ण, प्रशांत सुमित, राहुल, सतिंदर, विक्की संजीव, कर्ण शामिल है। सभी श्रदालू 350 किलोमीटर का सफर कर रहें है। काबडियो का जगह जगह स्वागत हो रहा। रास्ते में शिव भक्तों ने लंगर की भी व्यवस्था की हुई है। हर हर महादेव ,भोले शंकर तेरी महिमा अपरंपार  का गुणगांन  करते  भक्त ऊना जिला के  धमान्धरी  गांव में  15 जुलाई को भोले बाबा के प्राचीनशिवलिंग में  जल अभिषेक करेंगे । व विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा । सावन माह में  भोले शंकर के भजनों पर हर कोई भक्त नाच गाकर यात्रा के पड़ाव को और आगे बढ़ा रहा है।  धमांधरी गांव के शिव भक्त  – शिव कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को हरिद्वार से पवित्र जल लिया गया है। इस जल से शिव मंदिर धमांधरी में रुद्राभिषेक होगा। व शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा।
  •  जिला आर्युवेदिक अस्पताल में बहुविशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

     जिला आर्युवेदिक अस्पताल में बहुविशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

    ऊना/सुशील पंडित :हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट,रोटरी क्लब ग्रेटर,इन्नर व्हील क्लब,प्रेस क्लब,जनहित मोर्चा व युवा सेवा क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में जिला आर्युवेदिक अस्पताल परिसर ऊना में 7 जुलाई शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बहु विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए सुबह 9.30 बजे से रोगियों का नि:शुल्क पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। चिक्तिसा शिविर में चंडीगढ़ से गेस्ट्रो विशेषज्ञ डा.पकंज कुमार,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जगदीश्वर कंवर,आर्थो विशेषज्ञ डा.शिव पाल कंवर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.प्रनीधि शारदा,ईएनटी विशेषज्ञ डा.केआर आर्य,सर्जन डा.सुभाष शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डा.रमन कुमारी,शिशु रोग विशेषज्ञ डा.आशीष शर्मा  तथा फिजियोथेरेपिस्ट डा.शिखा राणा अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सांसद मोबाईल स्वास्थय सेवा वाहन व पोलो लैबस के माध्यम से रोगियों के ब्लड शुगर, बीपी ब अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच के साथ-साथ नि:शुल्क टेस्ट सुविधा भी होगी। वहीं रोगियों को एसओएस ऊना के सौजन्य से आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी।
  • इन्नर व्हील क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस पर पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान कईं

    इन्नर व्हील क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस पर पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान कईं

    ऊना/सुशील पंडित :इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ऊना मुख्यालय पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान की। कार्यक्रम में समाजसेवी जतिंद्र कौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा पांच पात्र महिलाओं को 3250 रूपए की राशन किटें उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के मुख्य प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, पूर्व सचिव किरण भयाना,आईएसओ अमरजीत बबली,सदस्य रमा कालिया,कमला कंवर व अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
  • ऊना में बारिश का कहर, पानी के तेज बहाव में बह गई स्कॉर्पियो गाड़ी ,लोगों के घरों में घुसा पानी

    ऊना में बारिश का कहर, पानी के तेज बहाव में बह गई स्कॉर्पियो गाड़ी ,लोगों के घरों में घुसा पानी

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना में वुधवार सुबह शुरू हुई मॉनसून की पहली ही बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। मूसलाधार बारिश ने उपमंडल हरोली में व्यापक पैमाने पर नुकसान किया है। बारिश से स्वां नदी सहित सभी खड्डे उफान पर रही कई खड्डें पलट गई बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। हरोली में रैंप पार करती एक स्कार्पियो गाड़ी पानी के तेज बहाव में वह गई गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार चार लोग समय रहते गाड़ी से निकलने में कामयाब रहे जिन्हें स्थानीय युवाओं ने सूझ बूझ से बाहर निकाला। गांव खड्ड में पानी ने काफी कहर बरपाया खड्ड पलटने के चलते बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग घरों से पानी निकालने तथा घर के सामान को दूसरी मंजिल या ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट करते रहे ताकि नुकसान को कम किया जा सके। बढ़ेडॉ सलोह की खड्ड के रास्ता बदलने से लगभग 200 कनाल भूमि पर उगाई फसल भी बर्वाद हो गई ।स्वां नदी के करीब रह रहे प्रवासियों की जिंदगी भी खतरे में आ गई उन्होंने ऊंची जगह में शरण लेकर अपने बच्चों सहित मवेशियों की जान बचाई। घालुवाल में भी दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा लोअर बढ़ेडॉ, कांगड़, समनाल, सेंसोवाल, हरोली सहित लगभग पूरे उपमंडल में पानी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है बारिश के चलते लाइट भी चली गई जिसे काफी समय बाद सुचारू किया जा सका।