Blog

  • जालंधरः डिवाईडर पर चढने से पलटी गाड़ी, ड्राईवर घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः डिवाईडर पर चढने से पलटी गाड़ी, ड्राईवर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गुरू रविदास चौंक पर आलटो गाड़ी के एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। राहगीरों के अनुसार आलटो गाड़ीयों मे सवार नकोदर रोड़ से रिवदास चौंक की और जा रहा था कि अचानक गाड़ी डिवाईडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई वहां खड़े लोगों ने कड़ी मुश्कत कर गाड़ी चालक को बाहर निकाला। इस हादसे में चालक को चोटें भी लगी। 

    आलटो गाड़ी चालक ने बताया कि जब वह गुरु रविदास चौंक की और जा रहा था तो उसके आगे करेटा गाड़ी जा रही थी। तभी उक्त चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे उसका संतुलन बीगड़ गया और उसकी गाड़ी पलट गई। लोगों ने घायल हुए ड्राइवर को अस्पताल में भरती करवा दिया।  

  • जालंधर: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर/वरुण/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र लखवीर राम निवासी फिलौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI देसराज ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को तीन चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदि है जिसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और आरोपी लुधियाना, गडशंकर, फिलौर में वारदातों को अंजाम दे चुका है पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है ताकि चोरी की अन्य वारदारों के ख़ुलासे हो सके।

  • दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वजह जानकर उड़ गए होश

    दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वजह जानकर उड़ गए होश

    भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में एक दुल्हन ने वरमाला समारोह से ठीक पहले अपने दूल्हे को देखने के बाद कथित तौर पर अपनी शादी तोड़ दी। रिपोर्ट के मुताबिक, रसलपुर थाना क्षेत्र के कहलगांव निवासी दुल्हन की शादी 15 मई को धनौरा के एक दूल्हे के साथ तय हुई थी। कथित तौर पर तय तारीख पर दूल्हा अपनी बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचा और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था जब तक कि दूल्हा और दुल्हन को वरमाला समारोह के लिए शादी के मंडप में नहीं लाया गया। दूल्हे को देखकर दुल्हन भड़क गई और दूल्हे को माला पहनाने और तिलक लगाने से इनकार कर दिया।

    दुल्हन ने तुरंत ऐलान किया कि वह उससे शादी नहीं करेगी। बताया जाता है कि काफी समझाने के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी और मंच से उतरकर अपने कमरे में चली गई। बाद में जब दुल्हन से पूछा गया कि उसने शादी से इनकार क्यों किया तो उसने बताया कि लड़का सांवला है और अपनी उम्र से काफी बड़ा है। बताया जा रहा है कि सभी ने दुल्हन को उसके परिवार समेत काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान दूल्हे का पिता भी लड़की को मनाने की कोशिश करता रहा।

    घंटों समझाने के बावजूद बाराती को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा क्योंकि वह दूल्हे से शादी के लिए राजी नहीं हुई। दुल्हन के पिता को अपनी बेटी की इस हरकत के बारे में कुछ पता नहीं था और खबर के मुताबिक, उसके पिता ने बयान दिया, “हम नहीं जानते कि मेरी बेटी ने ऐसा क्यों किया।” मालूम पड़ रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे को पहले नहीं देखा था। सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जानकर लोग बेहद हैरान है। लोगों का कहना है कि यह अब पहले का जमाना नहीं, जब लड़कियां चुपचाप शादी कर लिया करती थीं। अब जवाब देना भी जानती हैं और नापसंदी भी जाहिर कर सकती हैं, चाहे गांव हो या फिर शहर।

  • सुखु सरकार के गुड्स टैक्स माफ करने के फैसले का वाहन चालको ने किया स्वागत

    सुखु सरकार के गुड्स टैक्स माफ करने के फैसले का वाहन चालको ने किया स्वागत

    बददी/सचिन बैंसल :  प्रदेश सरकार ने वस्तु कर पर ब्याज और पनेल्टी को माफ करके प्रदेश के लाखों छोटे ट्रांसपोर्टो को फायदा पहुंचाया है। पिछली भाजपा सरकार ने वाहन संचालकों को वस्तु कर पर लगी पेनेल्टी और ब्याज को लेकर काफी गुमराह किया। तीन माह की छूट देने के बाद दोबारा फिर छूट दी जाती रही लेकिन सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते इस कोई एक्शन नहीं लिया गया लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आते ही इस पर प्राथमिकता के एक्शन लेते हुए मंत्रि मंडल की बैठक में गुड्स टैक्स पर ब्याज को पनेल्टी को माफ कर दिया है।  अब केवल संचालकों को खाली टैक्स जमा करना होगा। इससे बीबीएन के 20 हजार वाहनों को फायदा पहुंचा है।

    मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने बताया कि पहले जिन ट्रांसपोर्टो के पास एक या दो गाड़ी होती थी वह गुड्स टैक्स जमा नहीं करते थे लेकिन पिछली सरकार ने इसे अनिवार्य कर इसे वाहनों की पासिंग से जोड़ दिया। इस बारे में ट्रक यूनियन समेत कई वाहन यूनियनों के पदाधिकारी  पूर्व सरकार से मिले लेकिन हर बार उन्हें खाली आश्वासन देकर टाला गया। वर्तमान सरकार ने आते ही वाहन संचालकों के एक दर्द को समझा। वाहनों पर तीन तीन लाख रुपये ब्याज और पनेल्टी बन गया था। जबकि उसके वाहन की कीमत भी इतनी नहीं थी। ऐसे में कोई भी वाहन संचालक अपने वाहनों को बेच भी नहीं सकता था।  मुख्यमंत्री सुखविंद्रे सिंह सुक्खू ने प्रदेश लाखों छोटे संचालकों को फायदा पहुंचाया है।

    ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान हर भजन सिंह और महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि बीबीएन के ढाई हजार से अधिक ट्रक और इतने ही अन्य छोटे ट्रक और टेंपू को इस छूट से फायदा मिला है। भाजपा सरकार ने ट्रक संचालकों को खाली आश्वासन देकर गुमराह किया गया। लेकिन वर्तमान सरकार ने आते ही छोटे ट्रक संचालकों को इस जायज मांग को पूरा किया। अब ट्रक संचालक अपना ट्रक भी आसानी से बेच सकते है। एनओसी न मिलने के कारण बीबीएन के हजारों ट्रकों को संचालक बेच भी नहीं पा रहे थे।

  • काॅलेज कैंपस में दहशत का माहौलः पहले छात्रा दोस्त को लगाया गले, फिर मारी गोली, और खुद किया सुसाइड

    काॅलेज कैंपस में दहशत का माहौलः पहले छात्रा दोस्त को लगाया गले, फिर मारी गोली, और खुद किया सुसाइड

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपनी ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। लड़के की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाले अनुज के रूप में हुई है और शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए थर्ड ईयर सोशियोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली थी और दोनों काफी गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में काफी दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल की बारीकी से जांच कर रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ाई करते थे। दोनों ने करीब 1.30 से 2 बजे से बीच डाइनिंग हॉल के सामने बातचीत की और फिर एक दूसरे के गले मिले। इसके बाद अनुज ने अचानक पिस्टल निकाली और अपनी दोस्त को गोली मार दी। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, लड़की को गोली मारने के बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम में जाकर खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    जानकारीके मुताबिक, पूरी घटना शिव नादर यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही हुई है और फिलहाल पुलिस हर तरीके से जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास आखिर बंदूक कहां से आई। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि छात्र और छात्रा काफी गहरे दोस्त थे, फिर दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

  • पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

    पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

    ऊना / सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ जय सिंह सेन ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में पशुपालन विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने जिला के सभी पशु पालकों से आग्रह किया कि वे अपने सभी गौवंश का रोग रोधक टीकाकरण करवा लें। यह टीकाकरण जिला के सभी पशु संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध है। डाॅ सेन ने जिला के पशु पालकों से अपील की है कि वे लम्पी चमड़ी रोग से प्रभावित क्षेत्रों से मवेशियों की खरीद फरोखत न करें तथा अपने गौवंश में तेज़ बुखार, भुख न लगना, दूध में गिरावट तथ त्वचा में मोटी-मोटी गांठें जैसे कोई भी लक्षण पाय जाने पर अतिशीघ्र नजदीकी पशु चिकित्सालय/औषाधालय में सम्पर्क करें।

  • फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उठे कई मुददे

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उठे कई मुददे

    भारत ही नही बल्कि विश्व के 42 देशों में अपने व्यवसाय करने का अवसर

    बददी / सचिन बैंसल : फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की बैठक बददी में प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महानिदेशक दीपक जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बैठक का आरम्भ संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथियों के स्वागत भाषण से किया और कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की आज हमें एफआईआई के राष्ट्रीय महानिदेशक का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। दीपक जैन महानिदेशक ने अपने संबोधन में राज्य के उद्यमियों को बताया की फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री वर्तमान में 42  देशों में अपना कार्य कर रही है।

    फेडरेशन का मुख्य उदेश्य  भारत के उद्योगों  को वैश्विक  मंच प्रदान करना है ताकि भारत का उद्यमी भी विदेशों में निर्विवाद व्यापर कर सके और भारत को नई ऊंचाइयां  पर स्थापित कर सके। उन्होंने कहा की भारत के उद्यमियों में हिमालय के समान उच्च क्षमता है जिसका सदुपयोग अति अनिवार्य है। इस हेतु हम अनेको देशों के उच्चधिकारियों के नित्य संपर्क में है जिससे हम भारतीय उद्यमी गुणवत्ता आधारित व्यापार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सक्षम बन सकें। व्यापार केवल स्वयं  की आर्थिकी  के लिए ही नहीं अपितु देश की आर्थिकी को सुदृढ करने का रास्ता है । अनेक देशों में भारतीय उत्पाद  की आवश्यकता है । फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री उद्योग हितों के लिए तो तटपर है ही साथ में अनेक समाजिक कार्य करने में भी हमेशा समाज में अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने उद्यमियों का आहवान करते हुए कहा की हम अपने उद्योगों को गुणवत्ता आधारित उत्पाद बनाने में  अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें, जिससे हम भारत के औद्योगिक क्षेत्र  का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाने में सहयोगी बनें। इससे पहले प्रदेश संगठन मंत्री रणेश राणा ने दीपक जैन का हिमाचल पहुंचने पर हिमाचल की सीमा पर स्वागत किया। मंच संचाल कुलवीर जमवाल ने किया और प्रदेश महामंत्री रामकिशन शर्मा ने पूरे साल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस बैठक में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमे राजीव कसंल को राट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा  अर्चना त्यागी (निदेशक , हिमालय गोल्ड बेवरेजेस , नालागढ़ ) को हिमाचल इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अर्चना त्यागी के आवाहन व आग्रह पर कृषि आधारित वस्तुओं के उचित व्यापरीकरण हेतु अगली बैठक कुल्लू  में आयोजित की जायेगी जिससे हिमाचल के दूरदराज में बसे किसानो को  भी व्यापार का उचित समाधान मिल सके। धन्यवाद प्रस्ताव में  इंडियन हर्बल रेमीडीज के प्रबन्धक श्रीकांत ने मुख्य अतिथियों का प्रदेश में पधारने पर आभार व्यक्त किया व हिमचल की दैवीय परम्परा पर प्रकाश डालते हुए  कहा की  देव भूमि हिमाचल को औद्योगिक क्षेत्र बददी ने वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है।   राष्ट्रीय महानिदेशक ने हिमाचल इकाई को शीघ्र अपने सदस्यों की संख्या 300 से ज्यादा करने का आहवान सबसे किया। इसके बाद पांवटा साहिब व ऊना जिले में भी संगठन को सक्रिय किया जाएगा। इस प्रांत बैठक में प्रदेश के अनेक उद्यमियों ने भाग लिया जिसमें  चिरंजीव ठाकुर, राम किशन शर्मा, राजीव कंसल, अर्चना त्यागी ,रमेश दुबे, सतीश सिंगला, विचित्र सिंह, पुशपेंद्र सिंह, रोहित कुमार, निर्मल सिंगला, तरसेम शर्मा, नेत्र प्रकाश,ज्योति गिरी, सुमित सिंगला, कुलवीर जम्वाल ,अभिसेक शर्मा, श्रीकांत,वेद प्रकाश ,सुशांत गुप्ता ,डॉ शैलेंद्र सुरेंदर अत्री तथा राज्य संगठन महामंत्री रणेश राणा भी  उपस्थित रहे।

  • जेल में बंद युवक बना दूल्हा, पुलिस वाले बने बाराती

    जेल में बंद युवक बना दूल्हा, पुलिस वाले बने बाराती

    सतना: जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां आरोपी दूल्हा बना और पुलिसवाले बाराती बन कर पहुंचे। गाजे बाजे, डीजे की गूंज के बीच ये शादी सम्पन्न हुई। दुल्हन भी है…दूल्हा भी है…बारात के स्वागत में कलश लेकर महिलाएं भी तैयार हैं, लेकिन बारात में इतने पुलिसकर्मी क्यों? कहीं ये किसी VIP की शादी तो नहीं…जनाब ऐसा बिल्कुल नहीं है। तस्वीरें सतना जिले के मैहर के करुआ गांव की हैं, जहां दूल्हा बने विक्रम चौधरी की धूमधाम से शादी हुई। दरअसल, विक्रम अपने पिता के साथ आबकारी एक्ट के एक मामले में जेल में था। 16 मई को उसकी शादी तय हुई थी। लिहाजा आवेदन पर कोर्ट ने विक्रम को पुलिस कस्टडी में शादी करने की इजाजत दे दी, फिर क्या था। पुलिस वाले भी बाराती बने। विक्रम के आरोपी होने के बाद भी शादी फीकी नहीं लगी। बल्कि वधु पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। फिलहाल, आसपास इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।

  • लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान 7 जून तक किया जाएगा – विनोद डोगरा

    लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान 7 जून तक किया जाएगा – विनोद डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना शुरू की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान तथा विभिन्न अधिनियमों के तहत बकाया (जीएसटी में शामिल) मामलों का निपटारा 7 जून तक किया जाएगा। उन्होंने जिला से सभी स्टेक होल्डरों से अपील की है कि मामले में निपटान शुल्क का भुगतान करके उक्त योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्टेक होल्डरों ने देय कर जमा कर दिया है लेकिन समय पर रिटर्न दाखिल नहीं किया है उनसे 10 प्रतिशत निपटान शुल्क लिया जाएगा। यदि उन्होंने देय कर और रिटर्न भरी है तो उनसे निपटान शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि संवैधानिक प्रप़त्र (सी/एफ) उपलब्ध नहीं है तो देय कर का 100 प्रतिशत भुगतान करना जरूरी होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226088 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण

    उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को चड़तगढ़ वृद्धाश्रम में चड़तगढ़ व लोअर देहलां आश्रम के लिए गठित समिति के सदस्यों तथा बीडीओ ऊना के साथ बैठक की जिसमें दोनों वृद्धाश्रमों के चल रहे विस्तारीकरण कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने चड़तगढ़ आश्रम के विस्तारीकरण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि यहां पर रहने वाले वृद्धजनों को सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि वृद्धआश्रमों में बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्टों का भी निर्माण किया जा रहा है।इस उपरांत उपायुक्त ने उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान समिति के प्रधान सुरेश ऐरी, सदस्य शम्मी जैन, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।